कर्मों का फल तुरंत! चलती बाइक से चैन छीनने की कोशिश कर रहा था बदमाश, अचानक फिसली बाइक और फिर…देखें VIDEO

Snatcher falls from bike: उत्तराखंड-हरिद्वार के रुड़की क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला की सोने की चेन छीनने की कोशिश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सीसीटीवी फुटेज में दिखाया गया है कि महिला अपने पति के साथ स्कूटी पर सवार थी जैसे ही स्कूटी रुकी, एक बाइक सवार बदमाश ने महिला की चेन छीनने की कोशिश की. हालांकि, महिला ने साहस दिखाते हुए बदमाश का पीछा किया, जिससे वह गिर पड़ा और भागने में असफल रहा. यह देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स यही बोल रहे हैं कि स्नैचर को तुरंत कर्मों का फल मिल गया.

हरिद्वार में चेन स्नैचिंग की कोशिश (Haridwar chain snatching)

यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला बदमाश का पीछा करती है और उसे पकड़ने की कोशिश करती है. यह वीडियो उत्तराखंड पुलिस के आधिकारिक X हैंडल @uttarakhandcops से 30 मई को पोस्ट किया गया. वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, हरिद्वार पुलिस ने दो शातिर स्नेचर दबोचे. रानीपुर व सिडकुल क्षेत्र में हुई थी चेन स्नैचिंग की वारदात. इनके कब्जे से देशी तमंचा, चाकू तथा दो चेन बरामद की गई है. दोनो शातिर रंगाई पुताई करते थे। इनमें से एक आरोपी पहले भी जेल जा चुका है.

चेन स्नैचर की हरकत CCTV में कैद (Viral CCTV Video)

39 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 3 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि रात के समय एक महिला अपनी बच्ची को स्कूटी पर बैठाकर कहीं जा रही है, तभी एक बाइकर तेजी से आता है और महिला के गले पर झपट्टा मारकर उसकी चेन छीनने की कोशिश करता है, लेकिन संतुलन बिगड़ने के कारण वह कुछ ही दूरी पर गिर जाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *