
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज रहे एमएस धोनी रिटायरमेंट के इतने साल बाद भी लाइमलाइट में बने रहते हैं। इसकी वजह है कि फैंस आज भी माही को पूरी तरह से फॉलो करते हैं और यह जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि धोनी क्या कर रहे हैं और क्या नहीं। वहीं अब इस वक्त महेंद्र सिंह धोनी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसने सनसनी मचा रखी है। दरअसल, उस वीडियो में धोनी के मुंह से धुंआ निकलता हुआ नजर आ रहा है। आखिर क्या है पूरा मामला, आइये जानते हैं।
एमएस धोनी ने पार्टी में पिया हुक्का
इंटरनेट पर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की एक वीडियो वायरल हो रहा है। उस वीडियो में धोनी किसी पार्टी में नजर आ रहे हैं। उन्होंने ब्लैक कलर का सूट पहना हुआ है। माही के लंबे बाल उनपर काफी ज्यादा जच भी रहे थे। वीडियो में धोनी कुछ लोगों के साथ खड़े होकर बात कर रहे हैं। वहीं उनके हाथ में हुक्के की पाइप भी नजर आ रही है। वीडियो में धोनी हुक्के का ड्रैग लेकर मुंह से धुंआ छोड़ते हुए भी नजर आए।
Influential thala😭 pic.twitter.com/qJlYCApxzJ
— 𝙆𝙐𝙉𝘼𝙇/𝙁𝘼𝙍𝙄𝘿 𝙆𝙄 𝙈𝙆𝘽 (@BholiSaab18) January 6, 2024
उनकी इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी। कुछ फैंस माही की वीडियो देखकर उनकी आलोचना कर रहे हैं। तो कुछ उनके बचाव में भी उतरे हैं। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और कप्तान रहे जॉर्ज बेली ने भी इस बात का खुलासा किया था कि धोनी यंग प्लेयर्स के साथ बॉन्ड अच्छा करने के लिए कभी-कभी हुक्का पीते हैं।
उन्होंने बताया था कि माही को हुक्का पीना थोड़ा पसंद है। इसलिए वह उनके रूम में ही रहता है। जॉर्ज आईपीएल 2009, 2012 और 2016 में एमएस धोनी के साथ खेल चुके हैं। 2009 और 2012 में बेली चेन्नई सुपर किंग्स तो 2016 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के साथ जुड़े हुए थे। दोनों ही टीमों का हिस्सा एमएस धोनी भी थे।