अपार्टमेंट में मिला The Wire फेम एक्टर Michael K. Williams का शव, पुलिस को ड्रग ओवरडोज की आशंका

सोमवार का दिन दुनियाभर के सिनेमाप्रेमियों के लिए बुरी खबर लेकर आया।  हॉलीवुड के जाने माने एक्टर माइकल के विलियम्स , जिन्होंने सुपर हिट सीरीज “द वायर” में उमर लिटिल की भूमिका निभाई थी, न्यूयॉर्क शहर स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत  पाए गए हैं. एक्टर ने 54 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया. न्यूयॉर्क पुलिस ने 2 बजे के आसपास उनके घर से उनकी बॉडी रिकवर की. अब तक उनकी मृत्यु का कारण साफ नहीं हो सके हैं.

एमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेटेड माइकल के विलियम्स को HBO की बाल्टीमोर बेस्ड वेब सीरीज द वायर में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है. न्यूयॉर्क पुलिस विभाग ने इस खबर की पुष्टी की है. न्यूयॉर्क पुलिस विभाग (एनवाईपीडी) के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जो गिमोएल ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस को 6 सितंबर को दोपहर 2 बजे (स्थानीय समयानुसार) ब्रुकलिन में विलियम्स के अपार्टमेंट से एक आपातकालीन कॉल आया था. जिसका पुलिस ने जवाब दिया.

लेकिन, जब पुलिस विलियम्स के अपार्टमेंट पहुंची तो उन्हें मृत पाया गया. बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, ब्रॉडवॉक एम्पायर अभिनेता की का निधन ड्रग ओवरडोज के कारण हुई है. न्ययूयॉर्क पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि एक्टर के मौत के संबंध में पुलिस जांच कर रही है. इस बीच, मृतक अभिनेता के परिवार ने सोमवार को एक सार्वजनिक बयान जारी किया है और एक्टर के निधन की पुष्टि की है.

कई टीवी शोज और फिल्मों का रहे हिस्सा:-इस शो के अलावा माइकल कई सालों तक कई टीवी शोज और फिल्मों का हिस्सा रहे, जिसमें एचबीओ सीरीज ‘बोर्डवॉक एम्पायर’ और ‘लवक्राफ्ट कंट्री’ और फिल्मों में ’12 इयर्स ए स्लेव’, ‘असैसिन्स क्रीड’ और ‘गोन बेबी गोन’ जैसी कई हिट फिल्में शामिल हैं. सोशल मीडिया पर उन्हें उनके फैंस और करीबी नम आंखों से विदाई दे रहे हैं. उनकी मौत से हर कोई सदमे में है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *