
वंदे भारत एक्सप्रेस को इंडियन रेलवे की पटरियों पर लॉन्च हुए करीब 6 साल होने वाले हैं। लेकिन क्लीनिंग और कैटरिंग स्टाफ के बीच ऐसी गुत्थम-गुत्थी और मारपीट आज तक देखने को नहीं मिली है! लेकिन हाल ही में वायरल एक वीडियो में ट्रेन के स्टाफ में किसी बात को लेकर ऐसी बहसबाजी और मारपीट हुई है, जिसके वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।
हर कोई इस लड़ाई की वजह जानना चाहता है और कमेंट सेक्शन में आकर क्लेश का रीजन भी पूछ रहा है। लेकिन कारण स्पष्ट न होने के चलते लोग अपनी-अपनी कहानियां बनाने में जुटे हुए हैं। मगर वायरल वीडियो में जमकर लात, झापड़ और ताकत का उपयोग देखने को मिलता है। जहां कुछ लोग इस घटना को लेकर अफसोस जता रहे हैं, वही कई लोग इन पर एक्शन की डिमांड भी कर रहे हैं।
ट्रेन में मारपीट…
वंदे भारत की इस वीडियो की शुरुआत से ही क्लेश देखने को मिलता है। क्लिप की शुरुआत में कैटरिंग स्टाफ और क्लीनिंग स्टाफ वाले लड़ते हुए कोच का गेट खोलते हुए बाहर आ जाते हैं और बची हुई मारपीट बाथरूम के सामने दरवाजे के पास करते हैं। यह क्लेश किसी एक दो में नहीं बल्कि 3-4 कर्मचारियों में होता है। वायरल क्लिप में भी इन सब को लड़ते हुए साफ देखा जा सकता है।
यह वीडियो कब, कहां और किस ट्रेन का है? इसकी जानकारी अब तक स्पष्ट नहीं है। लेकिन यूजर्स यह अंदाजा लगा रहे है कि यह क्लेश काम के दबाव और संसाधनों की कमी की वजह से हुआ होगा, या फिर इनका आपस में कोई पर्सनल मैटर भी हो सकता है। खैर 27 सेकंड की यह वायरल क्लिप इसी के साथ खत्म हो जाती है। जिस पर लोगों ने भी खूब रिएक्शन दिए है।
Kalesh b/w Cleaning staff and Catering staff inside Vande bharat express. pic.twitter.com/fQIyf9ViDm
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) May 29, 2025
क्लेश के इस वीडियो को @gharkekalesh ने X पर पोस्ट कर लिखा- वंदे भारत एक्सप्रेस के कैटरिंग स्टाफ और क्लीनिंग स्टाफ में हुआ क्लेश। अब तक इस वीडियो को डेढ़ लाख के ऊपर व्यूज और 2 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। जबकि पोस्ट पर 100 से ज्यादा कमेंट्स आ चुके हैं।
लोगों की बात ही छोड़ो यहां तो…

यूजर्स वंदे भारत की इस घटना को देखने के बाद कमेंट सेक्शन में जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने पूछा- मसला क्या है? दूसरे यूजर ने लिखा- अगर ये लोग ऐसा करेंगे तो कैसे चलेगा। तीसरे यूजर ने कहा ऐसे गैर-जिम्मेदार लोगों को नौकरी पर ही क्यों रखना है? चौथे यूजर ने अंदाजा लगाया कि पक्का पैसे बांटने को लेकर इनमें क्लेश हुआ होगा।