मथुरा में विदेशी नागरिक का शव मिलने से मचा हड़कंप, तीन महीने से रुका था वृदांवन में

60 वर्षीय पॉल एंथनी ओडोनिल उर्फ अच्युतानंद दास रह कर कृष्ण भक्ति कर रहे थ

मथुरा के थाना वृंदावन कोतवाली इलाके में अमेरिकन नागरिक का शव बंद फ्लैट में मिलने से सनसनी फैल गई। अमेरिकी नागरिक 3 महीने पहले वृंदावन में कृष्ण भक्ति करने आए थे। बंद फ्लैट में शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

रसियन बिल्डिंग में मिला शव

थाना कोतवाली वृंदावन इलाके के रमण रेती क्षेत्र में वृंदावन धाम अपार्टमैंट रशियन बिल्डिंग है। इस बिल्डिंग की तीसरी मंजिल के फ्लैट नंबर 507 में पिछले 3 महीने से 60 वर्षीय पॉल एंथनी ओडोनिल उर्फ अच्युतानंद दास रह कर कृष्ण भक्ति कर रहे थे। अमेरिका के रहने वाले पॉल एंथनी ओडोनिल पर्यटक वीजा पर भारत आए थे।

पॉल एंथनी ओडोनिल का शव इसी रसियन बिल्डिंग की तीसरी मंजिल के फ्लैट नंबर 507 में मिल

इस्कॉन के साथ 40 वर्ष से जुड़े थे

रसियन बिल्डिंग में रेंट पर फ्लैट ले कर रह रहे पॉल एंथनी ओडोनिल वृंदावन आते रहते थे। पॉल एंथनी ओडोनिल पिछले 40 वर्षों से इस्कॉन से जुड़े हैं और वह भगवान कृष्ण की भक्ति किया करते थे। इस्कॉन के भक्त होने के कारण उनका नाम पॉल एंथनी ओडोनिल बदलकर अच्युतानंद दास रख दिया था।

3 दिन से फ्लैट से बाहर नहीं आए थे पॉल एंथनी ओडोनिल

रसियन बिल्डिंग के फ्लैट नंबर 507 में रह रहे पॉल एंथनी ओडोनिल को पिछले 3 दिन से किसी ने नहीं देखा था। मंगलवार की देर शाम उनके फ्लैट से जब बदबू आने लगी तो पड़ोसियों ने इसकी सूचना बिल्डिंग के केयर टेकर और मैनेजर को दी।

पुलिस ने अंदर से बंद फ्लैट का दरवाजा तोड़ा। जिसके बाद अंदर जब पुलिस घुसी तो पॉल एंथनी ओडोनिल का शव बैड पर पड़ा था

सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची मौके पर

बंद फ्लैट से बदबू आने पर मैनेजर ने पुलिस को फोन कर सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी आनंद शाही मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने अंदर से बंद फ्लैट का दरवाजा तोड़ा। जिसके बाद अंदर जब पुलिस घुसी तो पॉल एंथनी ओडोनिल का शव बैड पर पड़ा था और बहुत तेज बदबू आ रही थी।

फोरेंसिक टीम को बुलाया मौके पर

पुलिस ने विदेशी नागरिक का शव मिलने के चलते मौके पर फोरेंसिक टीम को बुला लिया। फोरेंसिक टीम ने फ्लैट के अंदर गहनता से जांच की और मौके पर यह देखने का प्रयास किया कि कहीं कोई वारदात को तो अंजाम नहीं दिया गया। करीब आधा घंटे तक फ्लैट की जांच पड़ताल की गई और फोटो, वीडियो बनाए।

छानबीन करने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया

शव को भेजा पोस्टमॉर्टम के लिए छानबीन करने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बिल्डिंग में रहने वाले कपिल प्रभु ने बताया कि पॉल एंथनी ओडोनिल कार्तिक माह में यहां आए थे वह किराए के फ्लैट में रहते थे। पिछले 3 दिन से उन्हें किसी ने नहीं देखा। कोतवाली प्रभारी आनंद शाही ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, ऐंबैसी को सूचना दे दी गई है आगे जो विधिक कार्यवाही होगी वह की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *