
आज के समय में थायरॅाइड की समस्या आम होते जा रही है। बदलती लाइफस्टाइल और खान-पान की गलत आदतों के कारण थायरॅाइड की समस्या बढ़ते जा रही है। इस समस्या से बचने के लिए हमें अपनी लाइफस्टाइल और खान- पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आज हम आपको बताएंगे कि किन चीजों का अधिक सेवन करने से आपको भी थायरॅाइड की समस्या हो सकती है। आमतौर पर थायरॅाइड की समस्या पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को अधिक होती है। आइए आज जानते हैं थायरॅाइड की समस्या के बारे में और और साथ ही ये भी जानते हैं कि इस समस्या से बचने के लिए किन चीजों का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए।
थायरॅाइड की समस्या
थायरॅाइड को साइलेंट किलर भी कहा जाता है। इसके शुरुआती लक्षण नजर नहीं आते हैं, जिस वजह से इसे साइलेंट किलर कहा जाता है। यह समस्या थायरॉइड ग्लैंड में हार्मोन का बैलेंस बिगड़ने के कारण होती है। आइए अब जानते हैं इस समस्या से बचने के लिए किन चीजों का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।
पत्ता, फूलगोभी
पत्ता और फूलगोभी में गॉइट्रोगन काफी मात्रा में पाया जाता है जो थायरॅाइड की समस्या को बढ़ाता है, इसलिए पत्ता और फूलगोभी का सेवन सीमित मात्रा में ही करें। जो लोग थायरॅाइड की समस्या से परेशान हैं उन्हें पत्ता और फूलगोभी का सेवन नहीं करना चाहिए।
सोयाबीन
सोयाबीन में भी गॉइट्रोगन काफी मात्रा में पाया जाता है, जो थायरॅाइड की समस्या को बढ़ाता है। अधिक मात्रा में सोयाबीन का सेवन करने से थायरॅाइड होने की संभावना बढ़ जाती हैं। जिन लोगों को थायरॅाइड की समस्या है उन्हें सोयाबीन का सेवन नहीं करना चाहिए।
नमक
नमक का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। अधिक मात्रा में नमक का सेवन करने से थायरॅाइड की समस्या हो सकती है। अगर आप थायरॅाइड की समस्या से परेशान हैं तो आपको सेंधा नमक को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।