
कोरोना वायरस से संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। देश में रोजाना हजारों नए मामले सामने आ रहे हैं। कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने के लिए खान-पान का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।इन चीजों का सेवन करने से कोरोना वायरस से संक्रमण का खतरा कम हो जाता है। आइए जानते हैं कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने के लिए किन चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए…
अश्वगंधा
अश्वगंधा स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। सीमित मात्रा में अश्वगंधा का सेवन करने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। कोरोना काल में अश्वगंधा को डाइट में जरूर शामिल करें। रोजाना सीमित मात्रा में अश्वगंधा का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
हल्दी या नमक के पानी का गरारा करें
कोरोना काल में हल्दी या नमक के पानी का गरारा करें। आप हल्दी या नमक के पानी का सेवन भी कर सकते हैं। हल्दी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती है।
लौंग का सेवन करें
लौंग का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। कोरोना काल में डाइट में लौंग को जरूर शामिल करें। आप खाने में या चाय में लौंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। सीमित मात्रा में लौंग का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है।
इलाइची
कोरोना काल में डाइट में इलाइची को शामिल करें। आप डाइट में काली बड़ी और हरी इलाइची को शामिल कर सकते हैं। इलाइची का सेवन करने से पाचतंत्र मजबूत होता है। स्वस्थ रहने के लिए रोजाना सीमित मात्रा में इलाइची का सेवन किया जा सकता है।
मुलेठी
आयुष मंत्रालय ने भी कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए मुलेठी का सेवन करने की सलाह दी है। खांसी की समस्या को दूर करने के लिए मुलेठी का सेवन किया जाता है। मुलेठी का सेवन श्वसन तंत्र के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। रोजाना मुलेठी का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है।
हल्दी वाला दूध
हल्दी वाला दूध स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। रोजाना रात को सोने से पहले हल्दी वाले दूध का सेवन करने से कई बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। कोरोना काल में हल्दी वाले दूध का सेवन करें।
गिलोय
गिलोय स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होता है। गिलोय का सेवन करने से हीमोग्लोबिन का स्तर भी बढ़ता है। गिलोय प्लेटलेट्स काउंट को बढ़ाने के साथ ही रक्त के शुद्धिकरण में भी सहायक होता है। कोरोना काल में डाइट में गिलोय को अवश्य शामिल करें।
गर्म पानी का सेवन करें
गर्म पानी का सेवन करने से गले के इंफेक्शन से बचा जा सकता है। हेल्थ मिनिस्ट्री ने कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों को गर्म पानी का सेवन करने की सलाह दी है। कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने के लिए गर्म पानी का सेवन करें।
दालचीनी
कोरोना वायरस से बचाव के लिए डाइट में दालचीनी को शामिल करें। चाय, सब्जी, दाल बनाते समय आप दालचीनी का उपयोग कर सकते हैं। दालचीनी का सेवन करने से रोग प्रतिरोधत क्षमता मजबूत होती है।