आमिर खान के को-एक्टर डेढ़ साल से बैठे हैं बेरोजगार, बोले- ऐसा ही चलता रहा तो…

कोरोना वायरस  के बढ़ते मामलों के साथ ही देश में बेरोजगारी भी बढ़ती जा रही है. महामारी ने अब तक हजारों लोगों की नौकरी छीन ली है. मनोरंजन जगत पर भी कोरोना वायरस का प्रकोप साफ दिखाई पड़ रहा है. कोरोना के चलते कई फिल्मों और सीरियल्स की शूटिंग अटकी हुई है. आलम ये है कि कई एक्टर काम ना होने के चलते घर पर बैठे हैं. ऐसा ही हाल है आमिर खान संग सुपरहिट फिल्म ‘मेला’ में काम कर चुके अयूब खान का. अयूब खान  ने हाल ही में टाइम्स नाऊ से बातचीत में कई बातों का खुलासा किया. उन्होंने इस दौरान बताया कि पिछले डेढ़ साल से कोई कमाई नहीं की है.

अयूब खान  ने इस दौरान कहा कि कोरोना से हर किसी का काम प्रभावित हुआ है. हर कोई संघर्ष कर रहा है. करीब डेढ़ साल हो गए हैं, मेरे पास कोई नियमित काम नहीं है. मैंने इन दिनों में कोई पैसा नहीं कमाया है और यह मेरे लिए सबसे बड़ी परेशानी है. अगर ऐसा ही चलता रहा तो उनके सामने मदद मांगने के अलावा कोई दूसरा ऑप्शन नहीं होगा. उन्होंने ये भी कहा कि उनका बैंक बैलेंस अब खत्‍म होने वाला है.

अयूब खान  को लेकर आई यह खबर खूब वायरल हो रही है. फैन्स भी इस पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं. बता दें कि अयूब खान ने ‘उतरन’, ‘शक्‍त‍ि: अस्‍त‍ित्‍व के एहसास की’ और ‘रंजू की बेटियां’ जैसे टीवी शो में अपनी एक्टिंग का जादू बिखेरा है. अयूब खान टीवी शो के अवाला कई बॉलीवुड फिल्मों जैसे ‘दिल चाहता है’, ‘एलओसी’ और ‘मेला’ जैसी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *