Bigg Boss की इस विनर का हुआ ये हाल, हॉस्पिटल में पोछा लगाते हुए PHOTO वायरल

टीवी सीरियल, फिल्म या वेब सीरीज में दिखाए जाने वाले किरदार कई बार ऐसे होते हैं जिसके लिए स्टार्स को ट्रांसफॉर्मेशन की जरूरत पड़ती है। ऐसे में कैरेक्टर को रियल लुक देने के लिए कई घंटों तक मेकअप आर्टिस्ट को कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। यही नहीं कभी-कभी तो वजन घटाने और बढ़ाने तक की नौबत भी आ जाती है और जब यही लुक जब सामने आता है तो लोग हैरत में पड़ जाते हैं। इसी क्रम में टेलीविजन की एक फेमस अभिनेत्री ने अपना ऐसी तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में उन्होंने मेड का अवतार धारण किया हुआ है. इस तस्वीर को देख कर उन्हें पहचाना मुश्किल हो रहा है. यह अभिनेत्री बिग बॉस विजेता भी रह चुकी है.

ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. जिसे देख कर आप भी नहीं पहचान पाएंगे की ये कौनसी अभिनेत्री हैं. बता दें कि ये कोई और नहीं बल्कि हालही में बिग बॉस ओटीटी  की विनर बनी दिव्या अग्रवाल  हैं. एक्ट्रेस के इस अंदाज ने सभी को हैरान कर दिया है. दिव्या हाल ही में अल्ट बाला जी की  वेब सीरीज कार्टेल  में नजर आईं थी. यह उसी का लुक है. इस तस्वीर को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है ‘सीरियल किलर वाइब्स के रूप में!!! यह कार्टेल का मेरा पहला दिन था! नर्वस, उत्साहित लेकिन निश्चित रूप से आश्वस्त!’. वहीं उनके एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा है ‘You are brilliant D! You are going to shine and how’, तो दूसरे ने लिखा है ‘Great performer’.

बता दें, दिव्या अग्रवाल  एक डांसर हैं और उनकी एलिवेट डांस इनसिट्रेट नाम का एक डांस एकेडमी भी थी. दिव्या अग्रवाल कई म्यूजिक वीडियो और विज्ञापनों में भी काम कर चुकी हैं. इसी के साथ वो ‘एमटीवी स्पिलिट्सविला-10’ में भी नजर आ चुकीं हैं. इसी के साथ हालही में दिव्या बिग बॉस ओटीटी  की विनर बनी हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *