इस भारतीय बल्लेबाज ने कश्मीरी गर्ल से की शादी, इस तरह खुला राज – देखे VIDEO

भारतीय क्रिकेट में डेब्यू का इंतजार कर रहे युवा बैटर सरफराज खान (Sarfaraz Khan) ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली. 25 वर्षीय सरफराज ने जम्मू- कश्मीर के शोपियां जिले की लड़की को अपना हमसफर बनाया. सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए हैं जिनमें इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले सरफराज को अपने ससुराल में काली शेरवानी में देखा जा सकता है.

सरफराज खान ने एक स्थानीय पोर्टल के साथ बातचीत में कहा, ‘कश्मीर में शादी करना किस्मत में था.’ घरेलू क्रिकेट पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले इस बल्लेबाज ने कहा, ‘अगर अल्लाह की मर्जी हुई तो मैं एक दिन भारत के लिए जरूर खेलूंगा.’क्रिकेटर की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक जमा हो गए थे.



घरेलू क्रिकेट में रिकॉर्ड है दमदार

सरफराज खान का घरेलू क्रिकेट में रिकॉर्ड शानदार हैं. उन्होंने अभी तक 39 फर्स्ट क्लास मैचों में 13 सेंचुरी के साथ 3559 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 301 रन रहा है. सरफराज की बैटिंग औसत 74.14 रहा है जबकि लिस्ट एक क्रिकेट में इस क्रिकेटर ने 31 मैचों में 2 शतक की मदद से 538 रन ठोके हैं. 88 टी20 मैचों में सरफराज के नाम 1124 रन दर्ज हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *