
सुष्मिता सेन के हार्ट अटैक की खबर ने सबको चौंका दिया है। यह कोई ग़ॉसिप या अफवाह नहीं बल्कि पूरी जानकारी सुष्मिता ने खुद ही शेयर की है। सुष्मिता सेन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया है कि उन्हें जदो दिन पहले ही हार्ट अटैक आया, हालांकि अब वह ठीक हैं। सुष्मिता सेन की हेल्थ से जुड़ी इस खबर ने उनके फैन्स के बीच खलबली मचा दी है और हर कोई उनके स्वस्थ होने के लिए विश कर रहा है।
सुष्मिता सेन ने अपना हेल्थ अपडेट देते हुए एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें पापा के साथ उन्होंने अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है। इस पोस्ट में सुष्मिता साड़ी में नजर और पापा सुबीर सेन के साथ उनसे लिपटकर खड़ी दिख रही हैं। इसी पोस्ट में सुष्मिता ने अपने उस हालात का भी जिक्र किया है जो सबको हैरान कर रहा। उन्होंने बताया है कि उन्हें हार्ट अटैक की स्थिति से गुजरना पड़ा है।
सुष्मिता ने कहा- मुझे दो दिन पहले हार्ट अटैक आया था
इस पोस्ट में सुष्मिता ने लिखा है, ‘अपने दिल को खुश और मजबूत बनाए रखो, और ये तुम्हारे साथ उस वक्त खड़ा होगा जब तुम्हें इसकी सबसे अधिक जरूरत पड़ेगी शोना (ये मेरे पापा कहा करते हैं)। मुझे दो दिन पहले हार्ट अटैक आया था और इसके बाद मेरी एंजियोप्लास्टी हुई, स्टंट डाला गया और सबसे अहम बात कि मेरे कार्डियोलॉजिस्ट ने कन्फर्म किया कि मेरा दिल वाकई बहुत बड़ा है।’
कहा- मैं अपनी जिंदगी एक बार फिर से खुलकर जीने के लिए तैयार हूं
सुष्मिता ने इसी पोस्ट में आगे लिखा है, ‘मैं यहां बहुत सारे लोगों को धन्यवाद देना चाहती हूं जिनकी मदद से मुझे टाइम पर ट्रीटमेंट मिल पाया और उनके तुरंत उठाए कदम की वजह से मैं ठीक हो पाई। अपने अगले पोस्ट में मैं वो भी बताऊंगी। मेरा ये पोस्ट केवल मेरे चाहने वालों को अपडेट देने के लिए मैंने किया है और ये बताने के लिए कि अब मैं ठीक हूं। मैं अपनी जिंदगी एक बार फिर से खुलकर जीने के लिए तैयार हूं। आप सबको दिल से और ढेर सारा प्यार godisgreat
सुष्मिता की इस पोस्ट पर अभिनेत्री तब्बू ने कमेंट कर लिखा है ‘ढेर सारा प्यार सुपर गर्ल।
वहीं, अभिनेत्री पूनम ढिल्लन ने लिखा, ‘स्वस्थ रहो – आप एक अद्भुत महिला हो! भगवान आपको हमेशा अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद दे.’ इसके अलावा, जन्नत में इमरान हाशमी की एक्ट्रेस सोनल चौहान ने अपने कमेंट में सुष्मिता सेन के लिए लिखा, ‘आपको प्यार और ताकत भेज रही हूं.’ इसके साथ ही तमाम लोगों के भर भर के रिएक्शन्स आ रहे हैं.
सुष्मिता के पोस्ट पर आए कॉमेंट्स:-सोफी चौधरी ने भी सुष्मिता के पोस्ट पर कॉमेंट करते हुए लिखा कि ‘ओ एम जी तुम्हें प्यार और रोशनी भेज रही हूं मैं तुम्हें जानती हूं और तुम्हारा दिल पहले से कहीं ज्यादा मजबूत होगा.’ शिल्पा शेट्टी ने भी लिखा कि भगवान ने मेरे प्रिय को आशीर्वाद दिया, मैं आपके लिए शक्ति और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हूं. गौहर खान ने लिखा, ‘आप बहुत कीमती हो. बहुत जल्द ठीक हो जाओगी’. दिव्या अग्रवाल ने लिखा, ‘स्ट्रॉन्ग वुमन’. मुनमुन दत्ता ने कमेंट किया, ‘आप एक मजबूत, सुंदर, कीमती और प्रेरणादायक महिला हैं’.