जसप्रीत बुमराह की जगह टी20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल किया गया यह तेज गेंदबाज , BCCI ने किया ऐलान

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। बुमराह चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2022 से बाहर हो गए हैं। ऐसे में उनकी जगह बीसीसीआई ने तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को टीम में शामिल किया है, जो टी20 वर्ल्ड कप खेलते नजर आएंगे। मोहम्मद शमी इससे पहले भारत की टी20 वर्ल्ड कप की रिजर्व प्लेयर्स की लिस्ट में शामिल थे।

मोहम्मद सिराज  और शार्दुल ठाकुर  को बैकअप के रूप में नामित किया गया है और वे जल्द ही ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भरेंगे. दीपक चाहर  भी बुमराह द्वारा खाली छोड़े गए स्पॉट के लिए दौड़ में थे, लेकिन वह भी चोट की वजह से विकल्प से बाहर हो गए.

भारत अपने टी20 विश्व कप अभियान की शुरुआत 23 अक्टूबर को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ मैच  से करेगा.

BCCI ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, “अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने मोहम्मद शमी को भारत की ICC पुरुष टी20 विश्व कप टीम में जसप्रीत बुमराह की जगह चुन लिया है. शमी ऑस्ट्रेलिया पहुंच गए हैं और अभ्यास मैचों से पहले ब्रिस्बेन में टीम के साथ जुड़ेंगे.”

बयान ने आगे कहा गया, “मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर को बैकअप के रूप में नामित किया गया है और वे शीघ्र ही ऑस्ट्रेलिया की यात्रा करेंगे.”

टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *