इस फेमस फिल्म प्रोड्यूसर ने की पत्नी को जान से मारने की कोशिश , कार से कुचला, CCTV में कैद हुई घटना – Video देख सिहर उठेंगे आप – देखे वीडियो

भूतियापा’, ‘देहाती डिस्को’ जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस कर चुके फिल्ममेकर कमल किशोर मिश्रा  पर पत्नी को कार से कुचलने का आरोप लगा है. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. दरअसल, पत्नी ने कमल को किसी दूसरी महिला के साथ पकड़ लिया था, जिसके बाद यह हादसा हुआ. पुलिस ने बुधवार को कहा कि घटना के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कमल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उपनगर अंधेरी (पश्चिम) में एक आवासीय भवन के पार्किंग क्षेत्र में 19 अक्टूबर को हुई इस घटना में मिश्रा की पत्नी घायल हो गयी थी. अंबोली थाने के अधिकारी के मुताबिक, फिल्म निर्माता की पत्नी ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है.

 

उन्होंने बताया कि पत्नी की शिकायत के आधार पर अबोली थाने में मिश्रा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *