जेंडर चेंज कर लड़के से लड़की बना भारतीय टीम के इस पूर्व ऑलराउंडर का बेटा, आर्यन से बन गया अनाया; साझा की अपनी मुश्किल यात्रा – देखें VIDEO

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर और टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगर इन दिनों चर्चा में हैं. उनके बेटे आर्यन बांगर ने एक ऐसा कदम उठाया जिसकी हर तरफ बात की जा रही है. लड़के रूप में जन्म लेने वाले आर्यन ने सेक्स चेंज ऑपरेशन करवाया और अब वो अनाया बांगर बनकर बेहद खुश हैं. हालांकि अब पिता की तरह क्रिकेट की दुनिया में नाम बनाने का उनका सपना शायद पूरा ना हो पाए. पुरुष क्रिकेटर के तौर पर तो उनका करियर खत्म हो चुका है.

भारतीय क्रिकेट टीम के साथ जुड़े रहने वाले संजय बांगर इंडियन प्रीमियर लीग में विराट कोहली की टीम को भी कोचिंग दे चुके हैं. उनके बेटे आर्यन ने अनाया करने का फैसला लिया और अब अपने इस मुश्किल सफर को सबसे साथ साझा किया है. पुरुष से महिला बनने के बाद आर्यन या अनाया ने रविवार रात को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है. इंस्टाग्राम हैंडल पर 10 महीने की हार्मोनल चेंज के संघर्षों का वीडियो सबके साथ शेयर किया.

इंस्टाग्राम वीडियो में अनाया ने पिछले 11 महीनों में एचआरटी (हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी) से होने वाले बदलाव पर वीडियो बनाकर अपनी बात सबसे सामने रखी. सर्जरी के तकरीबन 11 महीने बाद क्रिकेटर ने अनाया बनकर अपनी अलग पहचान को पाया है. उन्होंने बताया कि इस मुश्किल फैसले के बाद अब क्रिकेट उनको छोड़ना पड़ेगा.

उन्होंने पोस्ट में लिखा, “मैंने कभी ऐसा सोचा नहीं था कि उस खेल को भी छोड़ना पड़ेगा जो मेरा जुनून और मेरा प्यार रहा. मैं एक बेहद दर्दनाक हकीकत का सामना कर रही हूं. हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी (HRT) कराने के बाद अब एक ट्रांस महिला बनकर शरीर में काफी ज्यादा बदलाव आ गया है. वो जिन पर कभी निर्भर किया करती थी, अपनी मांसपेशियों, ताकत और एथलेटिक क्षमताओं को खो चुकी हूं. खेल जिससे मैं लंबे वक्त से प्यार करती थी वह भी मेरे से दूर होता जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *