Netflix पर आ रहा है ये नया फीचर

अधिक से अधिक यूजर्स को अपने प्‍लेटफॉर्म से जोड़ने के लिए नेटफ्लिक्‍स नया और धांसू फीचर लांच करने जा रही है. खास तौर से एंड्राइड यूजर्स के लिए लांच होने वाले इस फीचर को स्क्रीन टर्नऑफ के नाम से जाना जाएगा. इस नए फीचर के माध्‍यम से यूजर कम इंटरनेट डाटा में भी अधिक से अधिक मूवी, वेब सीरिज का लुत्‍फ उठा पाएंगे. स्क्रीन टर्न ऑफर फीचर के इस्तेमाल से यूजर्स अपना काम करते हुए भी वेब सीरीज सुन पाएंगे और फोन पर दूसरे ऐप भी इस्‍तेमाल कर सकेंगे.
Netflix के नए फीचर को XDA डेवलपर्स ने स्पॉट किया है, जो मौजूदा वक्त में अंडर डेवलपिंग स्टेज में है. स्क्रीन टर्नऑफ फीचर की सफल डेवलपिंग और टेस्टिंग के बाद इसे लागू किया जा सकता है. Netflix का नया फीचर मल्टीटास्किंग करने वाले एंड्राइड यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. रिपोर्ट में कहा गया है कि डेटा को बचाने के लिए यूजर अपने पसंदीदा शो के वीडियो को बंद करके सुन सकते हैं. कम डाटा की खपत वाले लोग भी इसका यूज कर पाएंगे. कंपनी सभी यूजर्स के लिए बैकग्राउंड प्ले के लिए ऑडियो-ओनली मोड रोल आउट करने की योजना बना रही है.

 

फ्री सब्सक्रिप्शन
अगर आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) की सब्सक्रिप्शन लेना चाह रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. अगर आपके पास नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन नहीं है तो कंपनी फ्री में सब्सक्रिप्शन दे रही है. दरअसल, नेटफ्लिक्स अपने यूजर्स के लिए एक बेहद ही खास तोहफा लेकर आई है, जिसके तहत यूजर्स वी​केंड पर फ्री स्टीमिंग का लाभ उठा सकेंगे. कंपनी इस ऑफर को स्ट्रीमफेस्ट (StreamFest) के तहत पेश करेगी. हालांकि, ये सिर्फ दो दिन के लिए है.

ऑफर 4 दिसंबर से होंगे शुरू
इंडिया टूडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नेटफ्लिक्स ये ऑफर फिलहाल सिर्फ भारतीय ग्राहकों के लिए दी है और इसकी शुरुआत 4 दिसंबर से होगी. इस प्रोमोशनल ऑफर को स्ट्रीमफेस्ट कहा जाएगा. गौरतलब है कि नेटफ्लिक्स पहले एक महीने का ट्रायल देता आय है, लेकिन हाल ही में कंपनी ने एक महीने का ट्रायल ऑफर कैंसिल कर दिया है.

 

केवल वी​केंड पर ही उपलब्ध
रिपोर्ट के मुताबिक, अधिक संख्या में लोगों को अपने प्लेटफॉर्म पर लाने के लिए कंपनी ने इस ऑफर का ऐलान किया है. अगर आपके पास नेटफ्लिक्स नहीं है तो आप फ्री में दो दिन तक नेटफ्लिक्स पर सीरीज या फिल्में देख सकते हैं. कंपनी के मुताबिक ये ऑफर केवल वी​केंड पर ही उपलब्ध होगी. वीकेंड के अलावा अगर आप नेटफ्लिक्स पर वीडियो स्ट्रीमिंग का मजा लेना चाहते हैं तो उसके लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेना होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *