बीच मैच में ई- सिगरेट पीते हुए पकड़ा गया विराट कोहली की टीम का ये खिलाड़ी- देखे विडीओ

 

आईपीएल 2020 (IPL 2020) के 33वें मैच में शनिवार को आरसीबी (RCB) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 7 विकेट से हरा दिया. बैंगलोर की जीत के हीरो रहे एबी डिविलियर्स ने दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में 22 गेंदों में 55 रनों की शानदार पारी खेली.

 

मैच के दौरान खिलाड़ी पी रहा था ई- सिगरेट:-एक तरफ जहां डिविलियर्स अपनी टीम को अंतिम ओवर में मैच जीताने के लिए लंबे- लंबे छक्के मार रहे थे तो वहीं दूसरी तरफ टीम का खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में बैठकर ई- सिगरेट पी रहा था. डिविलियर्स की बेहतरीन पारी के बाद सोशल मीडिया पर लोग उनकी तारीफ तो कर ही रहे हैं लेकिन साथ में ये ओपनिंग बल्लेबाज एरॉन फिंच पर अब काफी वायरल होने लगे हैं. एरॉन फिंच ड्रेसिंग रूम में बैठकर ई- सिगरेट पी रहे थे कि तभी कैमरा ने उन्हें पकड़ लिया. ये सबकुछ फाइनल ओवर के दौरान हुआ जब डिविलियर्स बैंगलोर को जीत की दहलीज पर पहुंचा रहे थे. इस वीडियो के वायरल होने के बाद फैंस लगातार आईपीएल और फिंच को टारगेट कर रहे हैं. कई फैंस ने कहा कि, हमें तो पता ही नहीं था कि आईपीएल में ऐसा कुछ भी होता है.

 

सोशल मीडिया पर हुआ वायरल:-5 सेकेंड के इस वीडियो में साफ ये दिख रहा है कि, मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में बैठकर ऑस्ट्रेलिया का ये खिलाड़ी वेपिंग (ई- सिगरेट) पी रहा था और धुआं निकाल रहा था. जैसे ही ये वीडियो स्क्रीन पर दिखा लोगों ने तुंरत ही इसे सोशल मीडिया पर वायरल करना शुरू कर दिया.

 

बैंगलोर ने जीता मैच:-आरसीबी को आखिरी दो ओवर में जीत के लिए 35 रन चाहिए थे. 19वां ओवर जयदेव उनादकट लेकर आए. इसमें डिविलियर्स ने लगातार तीन छक्के उड़ाए. फिर गुरकीरत ने एक चौका लगा दिया. इस तरह दोनों ने 25 रन लूट लिए. आखिरी ओवर में आरसीबी को 10 रन चाहिए थे. इसमें चौथी गेंद पर एबीसी ने छक्का ठोका और जीत की दहलीज पार कर दी.

डिविलियर्स के साथ गुरकीरत सिंह मान 17 गेंद में 15 रन बनाकर नाबाद रहे. आरसीबी की यह इस सीजन की छठी जीत है. वह अभी भी अंक तालिका में तीसरे नंबर पर ही है. वहीं राजस्थान को नौ मैचों में छठी हार मिली. वह तीन जीत के साथ सातवें पायदान पर है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *