
देश कोरोना की दूसरी और घातक लहर की चपेट में है। हर तरफ हाहाकार मचा है। रोजाना लाखों नए कोरोना केस सामने आ रहे हैं, वहीं हजारों लोगों की यह वायरस जान ले ले रहा है। लोग अस्पतालों के बाहर खड़े हैं, सोशल मीडिया पर मदद मांग रहे हैं। किसी को बेड चाहिए, किसी को वेंटिलेटर, किसी को ऑक्सीजन सिलेंडर तो किसी को रेमेडिसिवर। ऐसे में कई सितारे भी हैं जो लोगों की मदद कर रहे हैं। कोरोना संकट काल में सितारे अपनी तरह से जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं।
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद को तो लोग इस जंग का मसीहा मान ही चुके हैं। अब कन्नड़ सुपरस्टार अर्जुन गौड़ा ने लोगों की मदद के लिए एंबुलेंस ड्राइवर बन गए हैं।इतना ही नहीं, कोरोना से मौत होने पर लाशों को शमशान घाट से लेकर उसके अंतिम संस्कार तक में एक्टर मदद कर रहा है. अर्जुन ने Yuvarathnaa और Rustum जैसी फिल्मों में काम किया है.
दर्जनों कोरोना संक्रमितों का करवाया अंतिम संस्कार:-आपदा की इस घड़ी को लेकर अर्जुन ने बताया कि बीते कुछ दिनों में उन्होंने करीब एक दर्जन से ज्यादा कोरोना संक्रमितों का अंतिम संस्कार करवाया है. उनकी प्रियोरिटी है जिन्हें मदद की जरुरत है, उसे मदद दी जाए. ना वो कास्ट देख रहे हैं ना धर्म. जिसे जरुरत है, उसकी मदद करने की हरसंभव कोशिश की जा रही है. इसके लिए खुद अर्जुन ने एक एंबुलेंस ले लिया है और लोगों को अस्पताल पहुंचा रहे हैं.
जरूरतमंदों को पहुंचा रहे ऑक्सीजन:-अर्जुन ने बताया कि हाल ही में उन्होंने एक मारी को केन्गेरी से काफी दूर स्थित एक अस्पताल पहुंचाया. वो आगे भी जरूरतमंदों को यूं ही मदद देते रहेंगे. आने वाले महीने में वो अपनी फिल्मों की जगह कोविड पेशेंट्स को अस्पताल ले लाने रहेंगे. उन्होंने कहा कि जिन्हें ऑक्सीजन की जरुरत है या किसी अन्य तरह की मदद चाहिए, वो उनसे सीधे कांटेक्ट कर सकते हैं. आपदा की इस घड़ी में वो सबके साथ हैं.