टीवी की इस मशहूर अभिनेत्री ने लिया सलमान से पंगा

टीवी का चर्चित शो ‘बिग बॉस 14’ (Bigg Boss 14) लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. शो के कंटेस्टेंट अपने बयानों की वजह से विवादों में हैं. शो में बने रहने के लिए जहां एक ओर कंटेस्टेंट रणनीतियां बना रहे हैं, वहीं दूसरी ओर टीवी की मशहूर अभिनेत्री रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) शो छोड़ने की धमकी दे रही हैं. फिलहाल, शो को लेकर उनका रुख बिगड़ता दिख रहा है.

सलमान की बात का माना बुरा
दरअसल, वह शो के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) की बात का बुरा मानकर बैठ गई हैं. ‘बिग बॉस 14’ के ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान ने रुबीना दिलैक सहित शो के कई कंटेस्टेंट की क्लास लगाई थी. सलमान ने रुबीना दिलैक के पति और शो के कंटेस्टेंट अभिनव शुक्ला को मजाक में रुबीना दिलैक का ‘सामान’ बोल दिया था. सलमान की इस बात का रुबीना ने बुरा मान लिया है. अब वह ‘बिग बॉस’ शो छोड़ने की बात कर रही हैं.

वीकेंड एपिसोड के बाद से ही रुबीना काफी परेशान थीं जिसके बाद बिग बॉस ने उन्हें कन्फेशन रूम में बुलाकर समझने और समझाने की कोशिश की। रुबीना ने बिग बॉस से कहा की सलमान का कमेंट, ‘ये सामान आप लेकर आई हैं’, काफी अपमानजनक था। एक्ट्रेस ने कहा, ‘हम शो में आने के लिए उतावले नहीं थे। जब शो की टीम ने कहा कि हम अभिनव से बात करेंगे तो मैंने उन्हें मनाने की जिम्मेदारी ली और उन्हें कन्वेंस किया। मेरे कहने पर वो यहां आए हैं। हम दोनों की प्रोफेशनल अलग- अलग इमेज है। मैं इस तरह के माहौल में काम नहीं कर सकती’।

बिग बॉस ने रुबीना को समझाते हुए कहा कि सलमान ने ये बात एक टास्क के तहत कही थी जिसमें उनका अपमान नहीं किया गया है। सलमान इस वाक्य से उन्हें ह्यूमर के साथ समझाने की कोशिश कर रहे थे। जब बिग बॉस के लगातार समझाने के बावजूद रुबीना नहीं मानी तो उनसे पूछा गया कि क्या वो ये शो छोड़ना चाहती हैं। इसपर रुबीना ने पहले तो बिग बॉस से फैसला लेने को कहा और बाद में शो छोड़ने के लिए हामी भर दी।

अभिनव शुक्ला से हुई रुबीना की अनबन:-रुबीना की जिद देखते हुए बिग बॉस ने अभिनव को कन्फेशन रूम में बुलाकर उन्हें इस बारे में बताया। अभिनव ने रुबीना से कहा कि सलमान ने अगर उनसे कुछ कहा तो वो खुद इस बारे में बात करेंगे, ऐसे में रुबीना को उनके लिए बात करने की जरूरत नहीं है। हालांकि अभिनव ने खुद भी बिग बॉस ने सलमान के कमेंट की इंटेंशन जाननी चाही। बाद में दोनों ने सलाह कर अगले हफ्ते इस बारे में सलमान से सीधे बात करने की इच्छा रखी।

सलमान से कहेंगे कि वो आपसे कोई मजाक ना करेंः बिग बॉस:-बातचीत के दौरान बिग बॉस ने ये तक कह दिया कि वो सलमान से कहेंगे कि आगे कभी वो आप दोनों से कोई मजाक ना करें। इस पर दोनों ने एतराज जताते हुए कहा कि वो इस तरह से बात बढ़ाना नहीं चाहते और ना ही उन्हें सलमान से कोई आपत्ति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *