इस टीवी एक्ट्रेस पर हुआ जानलेवा हमला

 

मुंबई में रह रही हिमाचल के मंडी शहर के समखेतर की टीवी अभिनेत्री मालवी मल्होत्रा पर चाकू से जानलेवा हमला हुआ है। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। खुद को फिल्म निर्माता बताने वाले योगेश नाम के शख्स ने मालवी पर हमला किया है।
मालवी की फेसबुक से योगेश ये दोस्ती हुई थी। आशंका है कि एकतरफा प्यार में आरोपी ने एक्ट्रेस पर हमला किया है। फिलहाल, इस बारे में पुलिस ने कुछ नहीं बताया है। वर्सोवा पुलिस के मुताबिक, योगेश ने मालवी पर चार बार चाकू से हमला किया है। फिलहाल, एक्ट्रेस की हालत खतरे से बाहर है।

घर के बाहर किया हमला:-मालवी की शिकायत के मुताबिक, आरोपी योगेश महिपाल सिंह से उनकी दोस्ती फेसबुक पर हुई थी। वह काम के सिलसिले में उससे कॉफी कैफे डे में सिर्फ एक बार मिली थी। सोमवार रात वह अपने घर से बाहर निकली तो योगेश अपनी ऑडी कार के बाहर खड़ा था। वह मालवी को बीच सड़क पर रोकने लगा और जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन पर चार बार चाकू से हमला किया। हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर शुरू हुई जांच:-मालवी की शिकायत पर पुलिस ने योगेश के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर रही है। पुलिस को मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों से भी अहम सुराग मिले हैं।

 

तीन भाषाओं की फिल्मों में एक्ट्रेस ने किया काम:-मूलतः हिमाचल की रहने वाली मालवी तेलुगू फिल्म ‘कुमारी 21 एफ’, तमिल फिल्म ‘नदिक्कू एंडी’, हिंदी फिल्म ‘होटल मिलन’, टीवी सीरियल ‘उड़ान’ में काम कर चुकीं हैं। इसके अलावा उन्होंने कुछ विज्ञापनों में भी काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *