IPL 2023 : फाइनल से पहले इस तस्वीर से मच गया बड़ा बवाल, सोशल मीडिया पर फैंस बोले- ‘फिक्स है महामुकाबला’

चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच IPL 2023 के फाइनल मैच में बारिश के कारण अभी तक टॉस भी नहीं हो पाया है. टॉस से आधा घंटा पहले बारिश शुरू हो गई थी. मैदानकर्मियों ने तुरंत पिच पर दो अलग अलग कवर डाले. इसके अलावा तेज गेंदबाजों के रनअप पर भी कवर डाले गए. इसके बाद बारिश तेज हो गई और बिजली भी कड़कने लगी जिससे मैदान पर भारी तादाद में जमा दर्शक कवर तलाशते नजर आए. मुख्य पिच के पास जहां कवर नहीं डला था, वहां पानी जमा हो गया. अगर स्थानीय समयानुसार 12 बजकर 56 मिनट तक पांच ओवर का मैच भी संभव नहीं हुआ तो फाइनल कल खेला जा सकता है.

 नियमों के अनुसार आईपीएल फाइनल में बारिश आती है तो मैच अगले दिन खेला जा सकता है. रिजर्व दिन पर भी बारिश आती है और खेल नहीं हो सकता है, तो लीग चरण में टॉप पर रहने वाली टीम विजेता होगी. ऐसे में गुजरात टाइटंस की टीम चैम्पियन बन जाएगी. IPL फाइनल से पहले एक घटना ने अचानक तहलका मचा दिया है और सोशल मीडिया पर तमाम फैंस कह रहे हैं कि ये मुकाबला फिक्स है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *