इंदौर। कल होने जा रहे भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच में ये होगी यातायात व्यवस्था

इंदौर में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले क्रिकेट मैच से कई रास्ते बंद रहेंगे। मैच 24 सितंबर को होल्कर स्टेडियम में होगा। लोगों को परेशानी न हो इसके लिए प्रशासन ने ट्रैफिक प्लान दिया है। इससे लोग जान सकेंगे कि उन्हें कहां से आवाजाही करना है। यह व्यवस्था 24 तारीख को सुबह 11 बजे से मैच समाप्त होने तक ही प्रभावशील रहेगी। असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों और सिटी बस का अधिक से अधिक उपयोग कर सकते हैं।

ऐसी रहेगी शहर में यातायात व्यवस्था

स्टेडियम तक पहुंचने के लिए हुकुमचंद घंटाघर और पंचम की फेल की तरफ से आने वाले लोग जंजीरवाला चौराहा से पहुंच सकेंगे।

लेंटर्न की ओर से आने वाले लोग पैदल स्टेडियम पहुंच सकते हैं।

पासधारी वाहनों के लिए प्लान

पासधारी वाहनों को छोड़कर अन्य वाहनों का प्रवेश स्टेडियम की तरफ प्रतिबंधित रहेगा।

विवेकानंद स्कूल एवं बास्केटबाल कॉम्प्लेक्स में पार्किंग रहेगी। पासधारी वाहनों का प्रवेश घंटाघर की ओर से होगा।

स्टेडियम के अंदर और बाहर आई.टी.सी. अभय प्रशाल में पार्किंग रहेगी। पासधारी वाहनों का प्रवेश लेटर्न चौराहे/यशवंत क्लब रोड की ओर से होगा।

बिना पासधारी वाहनों की पार्किंग व्यवस्था बाल विनय मंदिर स्कूल और जीएसआईटीएस के साथ पंचम की फेल में रहेगी।

ये रूट बंद रहेंगे

लेटर्न चौराहा से जंजीरवाला चौराहा तक सुबह 11 बजे से मैच समाप्त होने तक केवल पासधारी वाहन/इमरजेंसी वाहन को छोड़कर अन्य सभी वाहनों के लिए बंद रहेगा।

मैच समाप्त होने के 1 घण्टे पहले तक लेटर्न चौराहा से जंजीरवाला चौराहे की ओर आने-जाने वाले वाहनों को रोड की एक साइड पर यातायात चलाया जाएगा।

एमजी रोड तथा रेसकोर्स रोड, भंडारी ब्रिज एंव राजकुमार ब्रिज के सर्किल में लोडिंग वाहनों का प्रवेश पूर्णत: वर्जित होगा।

यहां रहेगा डायवर्शन

सुबह 11 बजे से 3 बजे और मैच समाप्त होने के 1 घण्टे पहले तक यातायात परिवर्तित किया जाएगा

सिटी बस और पासधारक वाहनों को छोड़कर अन्य सवारी वाहन रीगल चौराहे से मधुमिलन की ओर डायवर्ट रहेगें। वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांगजनों का प्रवेश रहेगा।

गीताभवन चौराहे से घंटाघर जाने वाले वाहन ढक्कनवाला कुंआ से श्रीमाया/ मधुमिलन चौराहे के लिए जा सकते है।

रीगल चौराहे से एम. जी रोड और हाईकोर्ट / पलासिया की ओर जाने वाले वाहन मधुमिलन के लिए जा सकते हैं। इस मार्ग में केवल सिटी बसें और इमरजेंसी वाहन जा सकते हैं।

विजय नगर से इंडस्ट्री हाउस और राजकुमार ब्रिज होकर मरीमाता जाना चाहते हैं तो एलआईजी चौराहा से पाटनीपुरा चौराहा परदेशीपुरा एवं सुभाष नगर, कुलकर्णी भट्टा ब्रिज होकर मरीमाता जा सकते हैं।

रीगल से पलासिया जाने वाले रीगल से व्हाइटचर्च से ए.बी रोड का उपयोग करेंगे।

मालवा मिल से जंजीरवाला चौराहे से घंटाघर एवं इंडस्ट्री हाउस चौराहा की ओर जाने वाले पाटनीपुरा से एलआईजी चौराहा से एबी रोड का उपयोग कर सकते हैं।

शेल्बी हॉस्पिटल से जंजीरवाला चौराहे की तरफ से लेंटर्न चौराहा जाने वाले लोग बाफना बंगले के सामने से न्यू पलासिया मार्ग का उपयोग कर सकते हैं।

दर्शकों की सुविधा के लिए सिटी बसें घंटाघर एवं हाईकोर्ट चौराहा के आसपास यात्रियों को उतारेगी। यहां से स्टेडियम की ओर पैदल जा सकेंगे।

आम जनता इन मार्गों का उपयोग करने से बचें

पलासिया से घंटाघर, हाईकोर्ट, रीगल चौराहा मार्ग।

मालवामिल से लेंटर्न चौराहा, हाईकोर्ट मार्ग।

गीताभवन से घंटाघर जाने वाले मार्ग।

मालवामिल से जंजीरवाला जाने वाला मार्ग।

पार्किंग स्थल –

यशवन्त क्लब पार्किंग (केवल पासधारकों के लिए)

अभय प्रशाल एवं आईटीसी पार्किंग (केवल पासधारकों के लिए)

बास्केट बॉल कॉम्प्लेक्स पार्किंग (केवल पासधारकों के लिए)

विवेकानंद स्कूल पार्किग (केवल पासधारकों के लिए)

बाल विनय मंदिर स्कूल पार्किग (सभी के लिये पहले आओ और पार्क करें)

जी. एस.आई.टी.एस कैम्पस पार्किंग (सभी के लिए पहले आओ और पार्क करें)

पंचम की फेल स्थित मैदान पार्किग (सभी के लिये पहले आओ और पार्क करें)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *