प्रज्ञा ठाकुर को मिली धमकी

भोपाल मध्य प्रदेश

भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को मिली धमकी पर पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि प्रज्ञा ठाकुर को राम मंदिर के भूमि पूजन में बुलाया नहीं गया है।इसलिए इस मामले में कैसे खुद को इंवॉल्व करें उसका यह तरीका है। मीडिया को इस तरह के बयान देकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराना चाहती है। प्रज्ञा ठाकुर खुद को लाइमलाइट में रखने के लिए इस तरह के नए-नए तरीके ढूंढती हैं। आगे उन्होंने कहा कि इस महिला का कोई भी विजन नहीं रहा है। भोपाल के लिए प्रज्ञा ठाकुर ने आखिर क्या किया है।प्रज्ञा ठाकुर ने सिर्फ एक धर्म से दूसरे धर्म के लोगों को लड़ाने का काम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *