आज का राशिफल एवं पंचांग

।। ?️ ।।
??जय श्री राम??
     ?? सुप्रभातम् ??
? ««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द……………………5122
विक्रम संवत्…………………..2077
शक संवत्……………………..1942
रवि………………………..दक्षिणायन
मास………………………………पौष
पक्ष……………………………..कृष्ण
तिथी…………………………चतुर्दशी
दोप 12.24 पर्यंत पश्चात अमावस्या
सूर्योदय………..प्रातः 07.09.51 पर
सूर्यास्त………..संध्या 06.01.16 पर
सूर्य राशि…………………………धनु
चन्द्र राशि………………………..धनु
गुरु राशि……………………….मकर
नक्षत्र……………………………..मूल
प्रातः 07.30 पर्यंत पश्चात उत्तराषाढ़ा
योग………………………….व्याघात
रात्रि 02.44 पर्यंत पश्चात हर्षण
करण………………………….शकुन
दोप 12.24 पर्यंत पश्चात चतुष्पद
ऋतु…………………………….हेमंत
दिन…………………………मंगलवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
12 जनवरी सन 2021 ईस्वी ।
? अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 12.13 से 12.56 तक ।
?‍? राहुकाल :-
दोप 03.16 से 04.36 तक ।
☸ शुभ अंक………………….3
? शुभ रंग……………….सफ़ेद
? उदय लग्न मुहूर्त :-
धनु
05:14:51 07:48:24
मकर
07:48:24 09:07:34
कुम्भ
09:07:34 10:41:09
मीन
10:41:09 12:12:23
मेष
12:12:23 13:53:06
वृषभ
13:53:06 15:51:43
मिथुन
15:51:43 18:05:25
कर्क
18:05:25 20:21:35
सिंह
20:21:35 22:33:24
कन्या
22:33:24 24:44:03
तुला
24:44:03 26:58:41
वृश्चिक
26:58:41 29:14:51
? दिशाशूल :-
उत्तरदिशा – यदि आवश्यक हो तो गुड़ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
✡ चौघडिया :-
प्रात: 09.53 से 11.13 तक चंचल
प्रात: 11.13 से 12.34 तक लाभ
दोप. 12.34 से 01.54 तक अमृत
दोप. 03.15 से 04.35 तक शुभ
रात्रि 07.35 से 09.15 तक लाभ ।
? आज का मंत्र :-
।। ॐ सर्वलोकचारिणे नम: ।।
? संस्कृत सुभाषितानि :-
दानं च निजहस्तेन मातृहस्तेन भोजनम् ।
तिलकं स्वसृहस्तेन परहस्तेन मर्दनम् ॥
अर्थात :-
दान निजहाथों से, भोजन माँ के हाथों से, तिलक बहन के हाथ से और मर्दन पराये हाथों से कराना चाहिए ।
? आरोग्यं :-
फेफड़े की कमजोरी का इलाज :-
4. अदरक –
अदरक डालने से आपके व्यंजन का स्वाद बिलकुल ही बदल जाता है। यह फेफड़ों से विषैले तत्व को बाहर निकालने में मदद कर सकता है। अदरक रक्त के संचलन में सुधार करने में मदद करता है और इस प्रकार, शरीर को स्वस्थ और फिट रखता है। अदरक को ब्रोंकाइटिस के इलाज के साथ पाचन में सहायता करने और अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली को पहले से कहीं अधिक मजबूत बनाने के लिए सिद्ध किया गया है।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
वाणी पर नियंत्रण रखें। मान घट सकता है। विरोध होगा। शत्रुभय रहेगा। कुसंगति से बचें। भ्रम की स्थिति बन सकती है। पार्टनरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। चोट व दुर्घटना से हानि हो सकती है। उच्चाधिकारी अप्रसन्न रहेंगे। अपेक्षित कार्यों में अनावश्यक विलंब होगा।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
जीवनसाथी के स्वास्‍थ्य की चिंता रहेगी। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। परिवार की चिंता रहेगी। परिस्थिति देखकर हंसी-मजाक करें। बात बिगड़ सकती है। शत्रुभय रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। धनार्जन होगा। जोखिम न लें।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
चिंता तथा तनाव रहेंगे। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। भूमि व भवन आदि की खरीद-फरोख्त लाभदायक रहेगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। भाग्य का साथ बना रहेगा।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे अपयश हो। व्यवसाय ठीक चलेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। सुख के साधन जुटेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
घर-परिवार की चिंता रहेगी। कर्ज में वृद्धि हो सकती है। आय में कमी रहेगी। दु:खद समाचार मिल सकता है। दौड़धूप अधिक रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। जल्दबाजी न करें। वाणी पर नियंत्रण रखें। आराम का अवसर नहीं मिलेगा, बाकी सामान्य रहेगा।
??‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
व्यवसाय ठीक चलेगा। कार्य समय पर पूर्ण होंगे। प्रसन्नता रहेगी। आय में वृद्धि होगी। प्रयास सफल रहेंगे। कार्यसिद्धि होगी। कार्य की प्रशंसा होगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। मानसिक बेचैनी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पार्टनरों से मतभेद समाप्त होंगे।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यस्तता रहेगी। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विरोधियों का पराभव होगा। डूबा हुआ पैसा मिल सकता है। कार्य में आसानी रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। विवाद को बढ़ावा न दें।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। काम का बोझ बढ़ेगा। थकान महसूस होगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। सभी ओर से लाभ होगा।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। बिगड़े काम बनेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बुद्धि का प्रयोग करें। जोखिम न उठाएं। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन तत्काल लाभ नहीं देगा। भाइयों से मतभेद खत्म होंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आय व रोजगार में वृद्धि होगी। नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। कोई बड़ा कार्य करने का मन बनेगा। किसी बड़ी चिंता से मुक्ति के योग हैं। संतान के विवाह के प्रयास सफल रहेंगे। सफलता प्राप्त होगी। प्रसन्नता रहेगी।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
थकान तथा आलस्य रहेंगे। कार्य में अवरोध आ सकता है। शांति से प्रयास करें, सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि हो सकती है। किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। कुसंगति से हानि होगी। घर-बाहर तनाव रह सकता है।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। आय में वृद्धि होगी। घर-परिवार में मांगलिक कार्य हो सकता है। देनदारी कम होगी। समय पर कर्ज चुका पाएंगे। मेहनत सफल रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्ति के योग बनते हैं। प्रसन्नता रहेगी। बाहरी सहयोग मिलेगा।
☯ आज मंगलवार है परन्तु कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते आपसे मंदिर स्थान पर ज्यादा संख्या एकत्रित होना उपयुक्त नहीं है अतः आपसे आग्रह है अपने घर के मंदिर में संध्या 7 बजे सपरिवार हनुमान चालीसा पाठ अवश्य करे और यदि संभव होवे तो उसे फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लाइव के माध्यम से सम्पूर्ण जगत के साथ साझा करे  (यदि आप लाइव करते है तो #हनुमतशक्तिजागरण इस हैशटैग का उपयोग आपकी पोस्ट में अवश्य करें) |
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ??
।। सुप्रभातम् ।।

।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 12 जनवरी 2021 मंगलवार संवत् 2077 मास पौष कृष्ण पक्ष की चतर्दशी तिथि दोपहर 12:19 बजे तक रहेगी पश्चात् अमावस्या तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 07:20 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:53 बजे होगा । मूल नक्षत्र प्रातः 07:27 बजे तक रहेगा पश्चात् पूर्वा षाढा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा धन राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल अपरान्ह 03:12 से 04:32 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:09 से 12:52 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो गुड का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

–: विशेष :–

आज दर्श अमावस्या के दिन स्त्री – सहवास तथा तिल्ली का तेल खाना और लगाना निषेध है ।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आज आप निर्धारित कार्य आसानी से पूरा करेंगे , परंतु आप जो प्रयत्न कर रहे हैं वे गलत दिशा में होती हों , ऐसा हो सकता है । धार्मिक या मांगलिक अवसरों पर उपस्थित होंगे । तीर्थयात्रा का योग है । गुस्से पर काबू रखे । क्रोध से नौकरी – धंधा मे या घर में मनमुटाव हो सकता है ।

वृषभ :~ हाथ के कार्य समय पर न होने पर हताशा रहेंगे । कार्य सफलता में थोड़ा विलंब होगा । खान – पान के कारण स्वास्थ्य खराब होगा । नए कार्य के लिए उचित समय नहीं है । यात्रा में विघ्न आएँगे । आफिस में या व्यवसाय में अत्यधिक कार्य के कारण थकान होगी ।

मिथुन :~ आरामदायक और प्रसन्नतापूर्वक दिन की शुरुआत स्फूर्ति से करेंगे । मेहमानों और मित्रों के साथ पार्टी पिकनिक करेंगे । नए कपड़े , गहने और वाहन की खरीदारी का योग है । मन आनंदित रहेगा । सार्वजनिक सम्मान मिलेगा और लोकप्रिय बनेंगे । व्यापार में भागीदारी से लाभ होगा ।

कर्क :~ आज आप चिंता रहित और खुश रहेंगे । पारिवार मे विशेष समय देंगे और आनंदपूर्वक समय व्यतीत करेंगे । कार्य में सफलता और यश मिलेगा । नौकरी वालों को लाभ होगा । साथी कार्यकर्ताओं का सहयोग मिलेगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । प्रतिस्पर्धियों की चाल निष्फल जाएगी ।

सिंह :~ आज आप तन – मन से स्वस्थ रहेंगे । आपकी आंतरिक सृजनात्मकता नया स्वरूप प्रदान करेगी । प्रिय व्यक्ति की मुलाकात सुखद रहेगी । संतानों की प्रगति का समाचार मिलेगा । विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा है । कोई पुण्यकार्य होगा ।

कन्या :~ आज आप थोड़ी प्रतिकूलताओं के साथ तैयार रहे । स्वास्थ्य नरम रहेगा । मन चिंतित रहेगा । माता से सम्बंधों में तनाव होगा अथवा उनकी तबीयत खराब होगी । स्वजनों से उग्र वाद – विवाद से मनमुटाव रहेगा । स्वाभिमान भंग न हो उसका ध्यान रखे । थकान , वाहन आदि के क्रय – विक्रय के लिए समय अनुकूल नहीं है । पानी से भय रहेगा ।

तुला :~ नए कार्य के लिए अनुकूल दिन है । भाग्यवृद्धि और धनलाभ हैं । पारिवारिक या व्यावहारिक कार्य पर बाहर जाएंगे । धार्मिक प्रवास सफल होगा । विदेश से शुभ समाचार मिलेगा । भाई – बहनों के साथ के सम्बंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे । आज आप तन – मन से भी स्वस्थ रहेंगे ।

वृश्चिक :~ परिवारिक सुख – शांति रहेगी । सगे – सम्बंधियों और मित्रों का आगमन होगा । धार्मिक कार्यों मे खर्च होगा । अलंकारों तथा सुगंधित पदार्थों की खरीदारी होगी । वाणी के प्रभाव से अन्य लोगों को मोहित कर सकेंगे । धन लाभ होगा कौटुंबिक प्रश्नों का सुखद हल आएगा । विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी ।

धनु :~ स्वास्थ्य में सुधार एवं पढ़ाई में सफलता के लिए उत्तम समय है । विदेश व्यापार से लाभ होगा । धार्मिक एवं मांगलिक कार्य होंगे । स्नेहीजनों और मित्रों के मिलन से प्रसन्नता रहेगी । आर्थिक लाभ होगा । जीवनसाथी से सुख और आनंद मिलेगा । समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी । सुरुचिपूर्ण भोजन मिलेगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा ।

मकर :~ स्वास्थ्य सम्बंधी शिकायत रहेगी । मन उचाट रहेगा । व्यवसाय में सरकारी हस्तक्षेप बढ़ेगा । धार्मिक कार्यों मे खर्च होगा । आध्यात्मिक और धार्मिकता में वृद्धि होगी । शत्रुओं से परेशान होंगे । आँख में तकलीफ और कर्ज होगा । स्त्री तथा संतानों की चिंता रहेगी । दुर्घटना से बचे ।

कुंभ :~ मांगलिक कार्य और नए कार्यों को करने के लिए शुभ दिन है । पत्नी और संतानों का शुभ समाचार मिलेगा । सुख और संतोष होगा । मित्र मंडल तथा बुजुर्गवर्ग से तथा नौकरी – धंधा में बहुविध लाभ होगा । आय के साधनों में वृद्धि होगी ।

मीन :~ आपके हर कार्य सफल होंगे । नौकरी – व्यवसाय में पदोन्नति और वृद्धि होगी । व्यापारियों के रुके हुए पैसे मिलेंगे । पिता तथा बुजुर्गो से लाभ होगा । आर्थिक लाभ और परिवार में आनंद रहेगा । सरकार से लाभ होगा । सार्वजनिक मान – सम्मान में वृद्धि और गृहस्थजीवन में सुख – शांति रहेगी ।
( डाँ. अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *