आज का पंचांग

।। ? ।।
??जय श्री राम??
?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का पंचांग »»»?
कलियुगाब्द…………………….5122
विक्रम संवत्…………………….2077
शक संवत्……………………….1942
मास…………………………….भाद्रपद
पक्ष……………………………….कृष्ण
तिथी……………………………चतुर्थी
रात्रि 02.07 पर्यंत पश्चात पंचमी
रवि…………………………दक्षिणायन
सूर्योदय………..प्रातः 06.00.40 पर
सूर्यास्त………..संध्या 07.04.49 पर
सूर्य राशि………………………….कर्क
चन्द्र राशि…………………………कुम्भ
गुरु राशि……………………………धनु
नक्षत्र……………………..पूर्वाभाद्रपद
दोप 01.25 पर्यंत पश्चात उत्तराभाद्रपद
योग…………………………….सुकर्मा
दुसरे दिन प्रातः 05.50 पर्यंत पश्चात धृति
करण……………………………….बव
दोप 01.09 पर्यंत पश्चात बालव
ऋतु……………………………….वर्षा
दिन…………………………..शुक्रवार

?? आंग्ल मतानुसार :-
07 अगस्त सन 2020 ईस्वी ।

☸ शुभ अंक…………………7
? शुभ रंग……………आसमानी

?‍? अभिजीत मुहूर्त :-
प्रातः 12.06 से 12.58 तक ।

?‍? राहुकाल (अशुभ) :-
प्रात: 10.55 से 12.32 तक ।

? दिशाशूल :-
पश्चिमदिशा – यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें।

? उदय लग्न मुहूर्त –
कर्क
04:28:18 06:44:27
सिंह
06:44:27 08:56:18
कन्या
08:56:18 11:06:57
तुला
11:06:57 13:21:35
वृश्चिक
13:21:35 15:37:45
धनु
15:37:45 17:43:24
मकर
17:43:24 19:30:32
कुम्भ
19:30:32 21:04:06
मीन
21:04:06 22:35:17
मेष
22:35:17 24:16:00
वृषभ
24:16:00 26:14:37
मिथुन
26:14:37 28:28:18

✡ चौघडिया :-
प्रात: 07.40 से 09.17 तक लाभ
प्रात: 09.17 से 10.54 तक अमृत
दोप. 12.31 से 02.08 तक शुभ
सायं 05.22 से 06.59 तक चंचल
रात्रि 09.45 से 11.08 तक लाभ ।

? आज का मंत्र :-
॥ ॐ लम्बकर्णाय नम: ॥

? संस्कृत सुभाषितानि –
ऐश्वर्यतिमिरो चक्षुः पश्यन्नपि न पश्यति ।
तस्य निर्मलतायां तु दारिद्र्यं परमौषधम् ॥
अर्थात :-
ऐश्वर्य से अंध बनी हुई आँख, देखने के बावजुद कुछ देखती नहीं । वैसी आँखों को निर्मल बनाने के लिए दारिद्र्य परम् औषधि है ।

? आरोग्यं सलाह :-
मुनक्का (बड़ी दाख) के औषधीय उपयोग इस
प्रकार हैं-
– शाम को सोते समय लगभग 10 या 12 मुनक्का को धोकर पानी में भिगो दें। इसके बाद सुबह उठकर मुनक्का के बीजों को निकालकर इन मुनक्कों को अच्छी तरह से चबाकर खाने से शरीर में खून बढ़ता है। इसके अलावा मुनक्का खाने से खून साफ होता है और नाक से बहने वाला खून भी बंद हो जाता है। मुनक्का का सेवन 2 से 4 हफ्ते तक करना चाहिए।

– 250 ग्राम दूध में 10 मुनक्का उबालें फिर दूध में एक चम्मच घी व खांड मिलाकर सुबह पीएं। इससे वीर्य के विकार दूर होते हैं। इसके उपयोग से हृदय, आंतों और खून के विकार दूर हो जाते हैं। यह कब्जनाशक है।

⚜ आज का राशिफल :-

? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
कार्यक्षमता एवं कार्यकुशलता बढ़ेगी। कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह रखें। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ होगा। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें।

? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
प्रियजनों से पूरी मदद मिलेगी। धन प्राप्ति के योग हैं। स्वयं के सामर्थ्य से ही भाग्योन्नति के अवसर आएँगे। संतान के कार्यों में उन्नति के योग हैं। दिन प्रेमभरा गुजरेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रुका हुआ धन मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें।

?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
प्रयास में आलस्य व विलंब नहीं करना चाहिए। रुके हुए काम समय पर होने की संभावना है। विरोधी परास्त होंगे। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। धैर्य एवं संयम बना रहेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्ययवृद्धि होगी। तनाव रहेगा। अपरिचितों पर विश्वास न करें।

? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
सत्कार्य में रुचि बढ़ेगी। प्रियजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक चिंताएँ दूर होंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बेरोजगारी दूर होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। जोखिम न लें। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें।

? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। व्यापार के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है। कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाएँ रखें। धनार्जन होगा। रोमांस में समय बीतेगा। मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

??‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
संतान की प्रगति संभव है। भूमि व संपत्ति संबंधी कार्य होंगे। पूर्व कर्म फलीभूत होंगे। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। व्यापार में इच्छित लाभ होगा। अतिथियों का आवागमन रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। स्वाभिमान बना रहेगा। नई योजनाओं की शुरुआत होगी।

⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
संतान के व्यवहार से कष्ट होगा। सहयोगी मदद नहीं करेंगे। व्ययों में कटौती करने का प्रयास करें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। शोक समाचार मिल सकता है। थकान महसूस होगी। व्यावसायिक चिंता रहेगी।

? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
सामाजिक एवं राजकीय ख्याति में अभिवृद्धि होगी। आर्थिक अनुकूलता रहेगी। रुका धन मिलने से धन संग्रह होगा। राज्यपक्ष से लाभ के योग हैं। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद न करें।

? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
कार्य के विस्तार की योजनाएँ बनेंगी। रोजगार में उन्नति एवं लाभ की संभावना है। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। लाभदायक समाचार मिलेंगे। भूमि व भवन संबंधी कार्य लाभ देंगे। रोजगार मिलेगा। शत्रु भय रहेगा। निवेश व नौकरी लाभ देंगे। व्यापार अच्छा चलेगा।

? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
रुके हुए काम समय पर पूरे होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार की समस्याओं का समाधान हो सकेगा। व्यापार में नई योजनाएँ बनेंगी। व्यापार अच्छा चलेगा। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। लाभ होगा।

? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। आवास संबंधी समस्या हल होगी। आलस्य न करें। सोचे काम समय पर नहीं हो पाएँगे। चोट, चोरी व विवाद से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कुसंगति से हानि होगी। अपने काम से काम रखें।

? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
व्यवसाय ठीक चलेगा। झंझटों में न पड़ें। उधार दिया धन मिलने से राहत हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग उलझे मामले सुलझाने में सहायक हो सकेगा। वाहन सावधानी से चलाएँ। कोर्ट-कचहरी में अनुकूलता रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा।

☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो |

।। ? शुभम भवतु ? ।।

???? भारत माता की जय ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *