
।। ?️ ।।
??जय श्री राम??
.?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का पंचांग »»»?
कलियुगाब्द……………………5122
विक्रम संवत्…………………..2077
शक संवत्……………………..1942
रवि………………………….उत्तरायण
मास………………………………पौष
पक्ष……………………………..शुक्ल
तिथी…………………………त्रयोदशी
रात्रि 01.08 पर्यंत पश्चात चतुर्दशी
सूर्योदय…………प्रातः 07.08.16 पर
सूर्यास्त…………संध्या 06.11.22 पर
सूर्य राशि…………………………मकर
चन्द्र राशि……………………….मिथुन
गुरु राशि…………………………मकर
नक्षत्र…………………………….आर्द्रा
रात्रि 03.07 पर्यंत पश्चात पुनर्वसु
योग…………………………….वैधृति
रात्रि 09.44 पर्यंत पश्चात विष्कुम्भ
करण…………………………..कौलव
दोप 12.49 पर्यंत पश्चात तैतिल
ऋतु……………………………..हेमंत
दिन………………………….मंगलवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
26 जनवरी सन 2021 ईस्वी ।
⚜️ पर्व विशेष :
?? गणतन्त्र दिवस भारत का एक राष्ट्रीय पर्व है जो प्रति वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है। इसी दिन सन् 1950 को भारत सरकार अधिनियम (एक्ट) (1935) को हटाकर भारत का संविधान लागू किया गया था। एक स्वतंत्र गणराज्य बनने और देश में कानून का राज स्थापित करने के लिए संविधान को 26 नवम्बर 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा अपनाया गया और 26 जनवरी 1950 को इसे एक लोकतांत्रिक सरकार प्रणाली के साथ लागू किया गया था।
26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह पर भारत के राष्ट्रपति द्वारा भारतीय राष्ट्र ध्वज को फहराया जाता हैं और इसके बाद सामूहिक रूप में खड़े होकर राष्ट्रगान गाया जाता है। फिर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को सलामी दिया जाता है । गणतंत्र दिवस को पूरे देश में विशेष रूप से भारत की राजधानी दिल्ली में बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस अवसर के महत्व को चिह्नित करने के लिए हर साल एक भव्य परेड इंडिया गेट से राष्ट्रपति भवन (राष्ट्रपति के निवास) तक राजपथ पर राजधानी, नई दिल्ली में आयोजित किया जाता है। इस भव्य परेड में भारतीय सेना के विभिन्न रेजिमेंट, वायुसेना, नौसेना आदि सभी भाग लेते हैं।
⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 12.17 से 01.01 तक ।
?? राहुकाल :-
दोप 03.23 से 04.44 तक ।
☸ शुभ अंक………………….3
? शुभ रंग……………….सफ़ेद
? उदय लग्न मुहूर्त :-
मकर
06:25:18 08:12:42
कुम्भ
08:12:42 09:45:57
मीन
09:45:57 11:17:11
मेष
11:17:11 12:57:54
वृषभ
12:57:54 14:56:32
मिथुन
14:56:32 17:10:13
कर्क
17:10:13 19:26:23
सिंह
19:26:23 21:38:12
कन्या
21:38:12 23:48:52
तुला
23:48:52 26:03:29
वृश्चिक
26:03:29 28:19:39
धनु
28:19:39 30:25:18
? दिशाशूल :-
उत्तरदिशा – यदि आवश्यक हो तो गुड़ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
✡ चौघडिया :-
प्रात: 09.54 से 11.16 तक चंचल
प्रात: 11.16 से 12.38 तक लाभ
दोप. 12.38 से 02.00 तक अमृत
दोप. 03.22 से 04.44 तक शुभ
रात्रि 07.44 से 09.22 तक लाभ ।
? आज का मंत्र :-
।। ॐ सर्वशुभंकराय नम: ।।
? संस्कृत सुभाषितानि :-
सत्यं तीर्थं क्षमा तीर्थं तीर्थंमिन्द्रियनिग्रहः ।
सर्वभूतदया तीर्थं सर्वत्रार्जवमेवच ॥
अर्थात :-
सत्य, क्षमा, इंद्रियनिग्रह, सर्वत्र सरलता, और सब प्राणियों के लिए दया – ये तीर्थरुप है ।
? आरोग्यं :-
गला बैठने पर घरेलू उपचार –
1. नमक पानी –
नमक पानी से गरारे करें गला बैठने पर आप नमक पानी से गरारे कीजिए। गर्म पानी के साथ नमक मिलाकर गरारे करने से गले को शांत करने में मदद मिल सकती है। इसके लिए आप 4 से 8 औंस गर्म पानी के साथ 1/4 से 1/2 चम्मच नमक मिलाइए और इसे अच्छी तरह से हिलाएं जब तक नमक अच्छी तरह से मिल न जाए। फिर इस पानी से गरारे कीजिए और बाहर थूक दीजिए।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी। विवाद से क्लेश हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। जुए-सट्टे व लॉटरी के चक्कर में न पड़ें। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। कोई बड़ा काम हो सकता है। प्रसन्नता रहेगी।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
घर-परिवार की चिंता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। दूसरों पर अधिक भरोसा न करें। बनते कामों में विघ्न आ सकता है। कोई बड़ा खर्च सामने आएगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है। धैर्य रखें। वरिष्ठजनों की सलाह मानें।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कुसंगति से हानि होगी। प्रतिष्ठित जनों का मार्गदर्शन तथा सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रमाद न करें।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। रोजगार में वृद्धि होगी। कई दिनों से अटके कार्य अब पूरे होंगे। आर्थिक नीति में परिवर्तन से तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
अपरिचित व्यक्ति की बातों में न आएं। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। कोई बाहरी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। पारिवारिक मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। प्रसन्नता रहेगी।
??♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बेचैनी रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें। घर-बाहर अशांति रहेगी। आय में कमी रहेगी। पुरानी व्याधि उठ सकती है। चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रयास करते रहें।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
राजकीय कार्य मनोनुकूल रहेंगे। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। घर-बाहर जो रुके कार्य हैं, उनमें गति आएगी। वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। भागदौड़ की अधिकता स्वास्थ्य को प्रभावित करेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
कष्ट, भय व तनाव का वातावरण बन सकता है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। किसी बड़े कार्य को करने की योजना बनेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। भूमि व भवन संबंधी कार्य मनोनुकूल लाभ देंगे। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। लाभ होगा।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
अच्छे व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। रुके कार्यों में गति आएगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। घर-बाहर मित्र व संबंधियों के साथ मनोरंजक समय व्यतीत होगा। यात्रा सफल रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। अनावश्यक क्रोध करने से बचें।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
घर-बाहर सहयोग नहीं मिलेगा। बुरी खबर मिल सकती है। भागदौड़ रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। अनावश्यक विवाद हो सकता है। फालतू के आरोप लग सकते हैं। लेन-देन में सावधानी आवश्यक है, धैर्य रखें।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
रोजगार तथा आय में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में अधिकारीगण प्रसन्न रहेंगे। घर-बाहर सहयोग मिलेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। थोड़ी मेहनत से बड़ा लाभ हो सकता है। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कोई बड़ा काम प्रारंभ करने की योजना बनेगी। भाइयों का सहयोग नहीं मिलेगा। मतभेद हो सकते हैं। पुराने भूले-बिसरे मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। थकान रहेगी। शुभ समाचार मिलेंगे। प्रसन्नता रहेगी।
☯ आज मंगलवार है परन्तु कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते आपसे मंदिर स्थान पर ज्यादा संख्या एकत्रित होना उपयुक्त नहीं है अतः आपसे आग्रह है अपने घर के मंदिर में संध्या 7 बजे सपरिवार हनुमान चालीसा पाठ अवश्य करे और यदि संभव होवे तो उसे फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लाइव के माध्यम से सम्पूर्ण जगत के साथ साझा करे (यदि आप लाइव करते है तो #हनुमतशक्तिजागरण इस हैशटैग का उपयोग आपकी पोस्ट में अवश्य करें) |
?? आप सभी को राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर अनंत बधाई…
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ??