
।। ? ।।
??जय श्री राम??
?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का पञ्चांग »»»?
कलियुगाब्द…………………….5123
विक्रम संवत्……………………2078
शक संवत्………………………1943
मास…………………………….श्रावण
पक्ष………………………………कृष्ण
तिथी………………………..अमावस्या
संध्या 07.15 पर्यंत पश्चात प्रतिपदा
रवि…………………………दक्षिणायन
सूर्योदय…….. ….प्रातः 06.01.12 पर
सूर्यास्त…………संध्या 07.04.27 पर
सूर्य राशि…………………………कर्क
चन्द्र राशि………………………..कर्क
गुरु राशि………………………..कुम्भ
नक्षत्र…………………………….पुष्य
प्रातः 09.14 पर्यंत पश्चात अश्लेषा
योग………………………..व्यतिपात
रात्रि 11.28 पर्यंत पश्चात वरिघ
करण…………………………चतुष्पद
प्रातः 07.19 पर्यंत पश्चात नाग
ऋतु………………………………वर्षा
दिन……………………………रविवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
08 अगस्त सन 2021 ईस्वी ।
⚜️ तिथि विशेष –
श्रावण कृष्ण अमावस्या (दीवासा) :-
श्रावण कृष्ण अमावस्या को हरियाली अमावस्या के रूप में मनाया जाता है। यह त्योहर सावन में प्रकृति पर आई बहार की खुशियों का जश्न है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को प्रकृति के करीब लाना है। गांवों में इस दिन मेले लगाए जाते हैं तो कहीं दंगल का आयोजन भी किया जाता है। कुछ स्थानों पर इस दिन पीपल के वृक्ष की पूजा कर उसके फेरे लगाने तथा मालपुए का भोग लगाने की परंपरा है। ऐसी भी मान्यता है कि इस दिन हर व्यक्ति को एक पौधा अवश्य रोपना चाहिए। धार्मिक मान्यता अनुसार वृक्षों में देवताओं का वास बताया गया है। शास्त्र अनुसार पीपल के वृक्ष में त्रिदेव यानी ब्रह्मा, विष्णु व शिव का वास होता है। इसी प्रकार आंवले के पेड़ में लक्ष्मीनारायण के विराजमान की परिकल्पना की गई है। इसके पीछे वृक्षों को संरक्षित रखने की भावना निहित है। पर्यावरण को शुद्ध बनाए रखने के लिए ही हरियाली अमावस्या के दिन वृक्षारोपण करने की प्रथा बनी।
मध्यप्रदेश मालवा क्षेत्र में आज का दिन दीवासा के रूप में मनाया जाता है | आज के दिन चौखट के दोनों और चांवल के पानी से मांडने बनाकर उनकी पूजा की जाती है | निमाड़ में आज का दिन दिवार पर जिरोती बनाकर पूजा की जाती है | जिरोती में झुला, दही मथती महिला, सूर्य, चन्द्र आदि शुभ चिन्ह बनाकर उनकी पूजा की जाती है |
☸ शुभ अंक……………………..8
? शुभ रंग…………………….लाल
⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 12.06 से 12.58 तक ।
?? राहुकाल :-
संध्या 05.22 से 06.59 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त :-
कर्क
04:08:15 06:28:57
सिंह
06:28:57 08:46:38
कन्या
08:46:38 11:03:18
तुला
11:03:18 13:23:10
वृश्चिक
13:23:10 15:42:07
धनु
15:42:07 17:46:28
मकर
17:46:28 19:29:04
कुम्भ
19:29:04 20:56:46
मीन
20:56:46 22:21:57
मेष
22:21:57 23:57:25
वृषभ
23:57:25 25:53:16
मिथुन
25:53:16 28:08:15
? दिशाशूल :-
पश्चिमदिशा – यदि आवश्यक हो तो दलिया, घी या पान का सेवनकर यात्रा प्रारंभ करें ।
✡ चौघडिया :-
प्रात: 07.40 से 09.17 तक चंचल
प्रात: 09.17 से 10.54 तक लाभ
प्रात: 10.54 से 12.31 तक अमृत
दोप. 02.08 से 03.45 तक शुभ
सायं 06.59 से 08.22 तक शुभ
संध्या 08.22 से 09.45 तक अमृत
रात्रि 09.45 से 11.08 तक चंचल ।
? आज का मंत्रः
॥ ॐ आयुधिने नम:॥
संस्कृत सुभाषितानि :-
यश्च मूढतमो लोके यश्च बुध्धेः परं गतः ।
तावुभौ सुखमेधेते क्लिशयत्यन्तरितो जनः ॥
अर्थात :-
जो अत्यधिक मूर्ख होते हैं, अथवा जो बुद्धि के परे स्थित परमात्मा स्वरुप को प्राप्त हुए हैं, वे दो ही जन सुखी होते हैं, बीच के मनुष्य क्लेश पाते हैं ।
? आरोग्यं सलाह :-
मुँह के छालो का घरेलू उपचार –
1. त्रिफला –
इसके राख को शहद में मिलाकर छाले वाले स्थान पर लगायें. मुँह में थूक भर जाने पर कुल्ला करें. इससे छालों से राहत मिलती है |
2. नीम की छाल –
दालचीनी, मुनक्का, नीम की छाल और इंद्र जौ को मिलाकर काढ़ा बना लें. इस काढ़े में शहद को मिलाकर पीने से छालों की समस्या में राहत मिलती है |
3. अमृतधारा –
अमृतधारा में तीन द्रव्य होते हैं- पेपरमिंट, सत अजवायन और कपूर को एक शीशे में डालकर धूप में रखें. यह पिघलकर अमृतधारा बन जाती है. मुँह के छालों में यह राहत देती है |
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। पारिवारिक उन्नति होगी। सुखद यात्रा के योग बनेंगे। स्वविवेक से कार्य करना लाभप्रद रहेगा।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
पुराना रोग उभर सकता है। शोक समाचार मिल सकता है। भागदौड़ रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। अधूरे कामों में गति आएगी। व्यावसायिक गोपनीयता भंग न करें। गीत-संगीत में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
शत्रु सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य कमजोर होगा। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। बेरोजगारी दूर होगी। लाभ होगा। मान-प्रतिष्ठा में कमी आएगी। कामकाज में बाधाएं आ सकती हैं। कर्मचारियों पर व्यर्थ संदेह न करें। आर्थिक तंगी रहेगी।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
यात्रा सफल रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के योग हैं। वाणी पर संयम आवश्यक है। जीवनसाथी से मदद मिलेगी। सामाजिक यश-सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। मान बढ़ेगा। स्वजनों से मेल-मिलाप होगा। नौकरी में ऐच्छिक पदोन्नति की संभावना है। किसी की आलोचना न करें। खानपान का ध्यान रखें। आर्थिक संपन्नता बढ़ेगी।
??♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
रोजगार मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। व्यावसायिक समस्या का हल निकलेगा। नई योजना में लाभ की संभावना है। घर में मांगलिक आयोजन हो सकते हैं। जीवनसाथी से संबंध घनिष्ठ होंगे।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
ऐश्वर्य पर व्यय होगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। राजकीय कार्य में परिवर्तन के योग बनेंगे। आलस्य का परित्याग करें। आपके कामों की लोग प्रशंसा करेंगे। व्यापार लाभप्रद रहेगा। नई कार्ययोजना के योग प्रबल हैं।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
राजमान प्राप्त होगा। नए अनुबंध होंगे। नई योजना बनेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। कार्य में व्यय की अधिकता रहेगी। दांपत्य जीवन में भावनात्मक समस्याएँ रह सकती हैं। व्यापार में नए अनुबंध आज नहीं करें।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
पुराना रोग उभर सकता है। चोट व दुर्घटना से बचें। वस्तुएं संभालकर रखें। बाकी सामान्य रहेगा। व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा। दूरदर्शिता एवं बुद्धि चातुर्य से कठिनाइयां दूर होंगी। राज्य तथा व्यवसाय में सफलता मिलने के योग हैं। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। प्रसन्नता रहेगी। कुछ मानसिक अंतर्द्वंद्व पैदा होंगे। पारिवारिक उलझनों के कारण मानसिक कष्ट रहेगा। धैर्य एवं संयम रखकर काम करना होगा। यात्रा आज न करें।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
धनार्जन होगा। संतान के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। परिवार के सहयोग से दिन उत्साहपूर्ण व्यतीत होगा। योजनानुसार कार्य करने से लाभ की संभावना है। आर्थिक सुदृढ़ता रहेगी। बेचैनी रहेगी। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
लेन-देन में सावधानी रखें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रखें। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। कानूनी मामले सुधरेंगे। धन का प्रबंध करने में कठिनाई आ सकती है। आहार की अनियमितता से बचें। व्यापार, नौकरी में उन्नति होगी।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ??