आज का पंचांग

।। ? ।।
??जय श्री राम??
?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का पञ्चांग »»»?
कलियुगाब्द…………………….5122
विक्रम संवत्……………………2077
शक संवत्………………………1942
मास…………………………….श्रावण
पक्ष………………………………शुक्ल
तिथी………………………….त्रयोदशी
रात्रि 09.57 पर्यंत पश्चात चतुर्दशी
रवि…………………………दक्षिणायन
सूर्योदय………….प्रातः 05.58.06 पर
सूर्यास्त………….संध्या 07.08.35 पर
सूर्य राशि………………………….कर्क
चन्द्र राशि………………………….धनु
गुरु राशी…………………………..धनु
नक्षत्र………………………………मूल
प्रातः 06.41 पर्यंत पश्चात पूर्वाषाढ़ा
योग……………………………..वैधृति
प्रातः 09.15 पर्यंत पश्चात विष्कुम्भ
करण……………………………कौलव
प्रातः 10.17 पर्यंत पश्चात तैतिल
ऋतु……………………………….वर्षा
दिन……………………………शनिवार

?? आंग्ल मतानुसार :-
01 अगस्त सन 2020 ईस्वी ।

☸ शुभ अंक…………………….1
? शुभ रंग…………………..काला

⚜ अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 12.06 से 12.58 तक ।

?‍? राहुकाल :-
प्रात: 09.17 से 10.55 तक ।

? उदय लग्न मुहूर्त –
कर्क
04:51:58 07:08:07
सिंह
07:08:07 09:19:57
कन्या
09:19:57 11:30:37
तुला
11:30:37 13:45:14
वृश्चिक
13:45:14 16:01:25
धनु
16:01:25 18:07:03
मकर
18:07:03 19:54:11
कुम्भ
19:54:11 21:27:45
मीन
21:27:45 22:58:57
मेष
22:58:57 24:39:40
वृषभ
24:39:40 26:38:17
मिथुन
26:38:17 28:51:58

? दिशाशूल :-
पूर्वदिशा – यदि आवश्यक हो तो अदरक या उड़द का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।

✡ चौघडिया :-
प्रात: 07.38 से 09.16 तक शुभ
दोप. 12.32 से 02.09 तक चर
दोप. 02.09 से 03.47 तक लाभ
दोप. 03.47 से 05.25 तक अमृत
संध्या 07.03 से 08.25 तक लाभ
रात्रि 09.47 से 11.10 तक शुभ ।

? आज का मंत्र :-
|| ॐ श्वेतपिंगलाय नम: ||

? संस्कृत सुभाषितानि –
शीलेन रक्षितो जीवः ने केनाऽप्यभिभूयते ।
महाह्रदनिमग्नस्य किं करोति दवानलः ॥
अर्थात :-
शील से रक्षित जीव का किसी से पराजय नहि होता । बडे सरोवर में डूबे हुए को दावानल क्या कर सकता है ?

? आरोग्यं सलाह :-
अस्थमा (दमा) के घरेलु उपचार :-

— दो चम्मच प्याज का रस और दो चम्मच शहद मिलाकर लेने से दमा ठीक होता है , खांसी , गले की खराश व स्नायु में भी आराम मिलता है।

— एक चम्मच अजवायन और चौथाई चम्मच काली मिर्च पीसकर मिलाकर सुबह शाम गर्म पानी के साथ लेने से दमा ठीक होता है।

— दमबेल (टाईलोफोरा इंडिका) का एक बड़ा , मोटा पत्ता लें। इसमें एक काली मिर्च लपेटें और मुह में पान की तरह चबाकर रस को चूसते रहे। अंत में बचा गूदा थूंक दें। पांच -सात दिन ये प्रयोग सुबह खाली पेट करने से अस्थमा में आशातीत लाभ होता है।

— एक कप पानी मे पांच लौंग कूटकर डालें और इसे उबाल लें। हल्का गर्म रहने पर इसमें दो चम्मच शहद डालें। ये पानी सुबह शाम पीने से दमा का कफ निकल जायेगा। खांसी में भी आराम मिलेगा।

⚜ आज का राशिफल :-

? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अचानक किसी बड़े लाभ के योग हैं। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्‍छा रहेगा। निवेश से लाभ होगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे।

? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
किसी लंबी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। नए काम प्राप्त होंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। लेन-देन में धोखा खा सकते हैं। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। दुष्टजनों से सावधान रहें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे।

?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। आय में निश्चितता रहेगी। किसी अनहोनी के होने की आशंका रहेगी। कोई अप्रत्याशित खर्च हो सकता है।

? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। हित शत्रुओं से सावधान रहें। आर्थिक उन्नति के लिए नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा।

? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
भावना में बहकर कोई निर्णय न लें। विवाद की आशंका है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लाभ होगा। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी भी तरह की उलझन में न पड़ें।

??‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कानूनी अड़चन दूर होगी। प्रसन्नता का माहौल रहेगा। चोट व रोग से बचें। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। बाहर जाने का मन बनेगा। दांपत्य जीवन सुखमय व्यतीत होगा।

⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग अपना कार्य लगन व उत्साह से कर पाएगा। संगीत इत्यादि में रुचि रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। थकान रह सकती है । किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा।

? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
पूजा-पाठ में मन लगेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। धनार्जन होगा। किसी पुराने रोग से परेशानी हो सकती है। छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है। किसी विवाद में विजय प्राप्त होगी।

? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
कारोबार में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। जल्दबाजी न करें। शत्रु नतमस्तक होंगे। विवाद न करें। भूमि व भवन संबंधी कार्य लाभदायक रहेंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे।

? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
किसी बड़े कार्य को करने की इच्छा जागृत होगी। व्यस्तता रहेगी। जीवन सुखद व्यतीत होगा। प्रमाद न करें। सुख के साधन जुटेंगे। प्रयास सफल रहेंगे। रिश्तेदारों तथा मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
किसी बड़े कार्य को करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में सहकर्मी सहयोग करेंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। दूर से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
कोई दु:खद समाचार की प्राप्ति संभव है। अपेक्षित कार्य में अड़चन आ सकती है। भागदौड़ रहेगी। बेचैनी रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। जोखिम न लें। किसी पुराने रोग के उभरने की आशंका है। किसी भी तरह की बहस में हिस्सा न लें।

☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो |

।। शुभम भवतु ।।

???? भारत माता की जय ??

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *