
🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉
🌄सुप्रभातम🌄
🗓आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग🗓
🌻बुधवार, २५ मई २०२२🌻
सूर्योदय: 🌄 ०५:३१
सूर्यास्त: 🌅 ०७:०१
चन्द्रोदय: 🌝 २६:५१
चन्द्रास्त: 🌜१४:३१
अयन 🌕 उत्तरायने (उत्तरगोलीय
ऋतु: 🌞 ग्रीष्म
शक सम्वत: 👉 १९४४ (शुभकृत)
विक्रम सम्वत: 👉 २०७९ (राक्षस)
मास 👉 ज्येष्ठ
पक्ष 👉 कृष्ण
तिथि 👉 दशमी (१०:३२ तक)
नक्षत्र 👉 उत्तराभाद्रपद (२३:२० तक)
योग 👉 प्रीति (२२:४५ तक)
प्रथम करण 👉 विष्टि (१०:३२ तक)
द्वितीय करण 👉 बव (२२:३९ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 वृष
चंद्र 🌟 मीन
मंगल 🌟 कुम्भ (उदित, पश्चिम, मार्गी)
बुध 🌟 वृष (अस्त, पश्चिम, वक्री)
गुरु 🌟 मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 मेष (उदित, पूर्व, वक्री)
शनि 🌟 कुम्भ (उदित, पूर्व, मार्गी)
राहु 🌟 मेष
केतु 🌟 तुला
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त 👉 ❌️❌️❌️
अमृत काल 👉 १८:२२ से २०:०२
विजय मुहूर्त 👉 १४:३२ से १५:२८
गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:५६ से १९:२०
सायाह्न सन्ध्या 👉 १९:१० से २०:१०
निशिता मुहूर्त 👉 २३:५३ से २४:३४
राहुकाल 👉 १२:१४ से १३:५८
राहुवास 👉 दक्षिण-पश्चिम
यमगण्ड 👉 ०७:०२ से ०८:४६
होमाहुति 👉 राहु
दिशा शूल 👉 उत्तर
अग्निवास 👉 पाताल (१०:३२ से पृथ्वी)
भद्रावास 👉 मृत्यु (१०:३२ तक)
चन्द्रवास 👉 उत्तर
शिववास 👉 क्रीड़ा में (१०:३२ से कैलाश पर)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – लाभ २ – अमृत
३ – काल ४ – शुभ
५ – रोग ६ – उद्वेग
७ – चर ८ – लाभ
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – उद्वेग २ – शुभ
३ – अमृत ४ – चर
५ – रोग ६ – काल
७ – लाभ ८ – उद्वेग
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
उत्तर-पश्चिम (गुड़ अथवा दूध का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
रोहिणी तपन काल आरम्भ (नौतपा), उपनयन संस्कार मुहूर्त प्रातः १०:४२ से दोपहर १२:२४ तक, नींवखुदाई एवं गृहारम्भ+गृह प्रवेश+विद्या एवं अक्षर आरम्भ मुहूर्त प्रातः ०५:३९ से ०९:०० तक, आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज २३:२० तक जन्मे शिशुओ का नाम
उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ अनुसार क्रमश (थ, झ, ञ) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम रेवती नक्षत्र के प्रथम एवं द्वितीय चरण अनुसार क्रमशः (दे, दो) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
वृषभ – २८:४७ से ०६:४२
मिथुन – ०६:४२ से ०८:५७
कर्क – ०८:५७ से ११:१९
सिंह – ११:१९ से १३:३८
कन्या – १३:३८ से १५:५६
तुला – १५:५६ से १८:१६
वृश्चिक – १८:१६ से २०:३६
धनु – २०:३६ से २२:३९
मकर – २२:३९ से २४:२०
कुम्भ – २४:२० से २५:४६
मीन – २५:४६ से २७:१०
मेष – २७:१० से २८:४४
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०५:१८ से ०६:४२
रज पञ्चक – ०६:४२ से ०८:५७
शुभ मुहूर्त – ०८:५७ से १०:३२
चोर पञ्चक – १०:३२ से ११:१९
शुभ मुहूर्त – ११:१९ से १३:३८
रोग पञ्चक – १३:३८ से १५:५६
शुभ मुहूर्त – १५:५६ से १८:१६
मृत्यु पञ्चक – १८:१६ से २०:३६
अग्नि पञ्चक – २०:३६ से २२:३९
शुभ मुहूर्त – २२:३९ से २३:२०
रज पञ्चक – २३:२० से २४:२०
शुभ मुहूर्त – २४:२० से २५:४६
चोर पञ्चक – २५:४६ से २७:१०
रज पञ्चक – २७:१० से २८:४४
शुभ मुहूर्त – २८:४४ से २९:१८
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज घर एवं बाहर परिस्थितियां प्रतिकूल रहने से सोच समझ कर ही कोई बड़ा कदम उठाएं। कामुकता अधिक रहने से शरीर के साथ-साथ मान हानि भी हो सकती है। कार्यो के प्रति उदासीनता भी नुक्सान कराएगी जिस भी कार्य को करेंगे उसमे तुरंत लाभ कमाने के चक्कर मे रहंगे लेकिन आज पुराने लेन-देन से ही थोडे लाभ की संभावना है। महिलाओ के मन में भी आज कोई उधेड़बुन लगी रहेगी। मन इच्छा की पूर्ति ना होने से क्रोध आएगा। आर्थिक दृष्टिकोण से मायूस होना पड़ेगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आर्थिक और सामाजिक दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा रहेगा। परन्तु अधिक व्यस्तता के चलते थकान भी रहेगी। कार्य क्षेत्र पर नए प्रयोग अपनायेंगे जिनमे सफलता तो मिलेगी पर थोड़े विलम्ब से। धन लाभ रुक रुक कर होगा खर्च भी पहले से ही तैयार रहेंगे। नविन वाहन अथवा अन्य सुख के साधनों की खरीददारी कर सकते है। सामाजिक क्षेत्र पर भी आज रूचि रहने से ख्याति बढ़ेगी। गृहस्थ में शांति रहेगी। छोटी मोटी स्वास्थ्य संबंधित समस्या रह सकती है।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
दिन का अधिकांश समय आराम में बिताना पसंद करेंगे। आलस्य के कारण कार्यो में बाधा आ सकती है। प्रातः काल के समय आकस्मिक धन लाभ होने से अधिक निश्चिन्त रहेंगे। व्यवसाय विस्तार की योजना भी बनेगी परन्तु इसे पूर्ण रूप देने में अभी समय लगेगा। मध्यान के बाद के किसी मांगलिक कार्यक्रम में जाने की योजना बनेगी संध्या बाद का समय उत्तम रहेगा। उत्तम भोजन, वाहन एवं पर्यटन के ऊपर खर्च करेंगे। गृहस्थ में कुछ अंदरूनी परेशानिया रहने पर भी प्रेम बना रहेगा। प्रेम-प्रसंगों के कारण मन दुखी हो सकता है।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज मिला जुला दिन रहने से बीते कल की अपेक्षा थोड़ा बेहतर अनुभव करेंगे। अतिआवश्यक कार्य किसी अनुभवी से परामर्श लेकर ही करें। काम धंधे को लेकर मन मे कुछ बेचैनी रहेगी धन को आवक अन्य दिनों से कम रहेगी ऊपर से उटपटांग निर्णय लेकर नई उलझन बढ़ाएंगे। घर के बुजुर्ग लोगो के साथ कुछ समय बिताना लाभदायक सिद्ध होगा। आज आप केवल सोचने में ही ज्यादा समय ख़राब करेंगे विचारो को यथार्थ रूप देने में असमर्थ रहेंगे। आर्थिक विषयो को लेकर परिवार में अशांति रह सकती है। सोच समझ कर ही वाणी का प्रयोग करें।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपका आज का दिन शारीरिक रूप से अशुभ रहेगा। प्रातः काल से ही आँख में जलन अथवा अंगों में दर्द रहने से निष्क्रियता रहेगी। कार्यो में उत्साहहीनता रहने के कारण पूर्व निर्धारित योजनाएं टालनी पड़ सकती है। व्यवसायिक स्थल पर प्रतिस्पर्धा के कारण टकराव की स्थिति बनेगी लेकिन धन की आमद आवश्यकता अनुसार कही न कही से हो ही जाएगी। आज के दिन शालीनता के साथ व्यवहार करना फायदेमंद रहेगा। अधिक क्रोध एवं ईर्ष्या की प्रवृति धन के साथ आपसी व्यवहार बिगाड़ेगी।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आपको लाभ के कई अवसर मिलेंगे। कार्यो के प्रति भी गंभीर रहने से धन प्राप्ति की संभावनाएं बढ़ेंगी। परन्तु नौकरी पेशा जातक अधिकारी वर्ग से सतर्क रहें छोटी गलती पर बड़ा अंजाम भुगतना पड़ेगा। व्यावसायिक यात्रा से भी धन लाभ होने की सम्भवना है यात्रा में सतर्क भी रहें। पैतृक संपत्ति सम्बंधित कार्य आज भी अधूरे रहने से हताश होंगे।
सरकारी कार्य में समय एवं धन व्यर्थ होगा। परोपकारी स्वभाव के चलते धर्म-कर्म पर खर्च होगा। आज विशेषकर परिजनों की भावना समझने का प्रयास करें।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आप कार्य व्यवसाय के प्रति लापरवाही दिखाएंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से भी आज का दिन अधिक खर्चीला रहेगा। नौकर एवं अधिकारी कोई भी आपकी बातो को महत्त्व ना देकर मनमानी करेंगे जिससे मानसिक अशांति रहेगी। कार्य क्षेत्र से आवश्यकता के समय धन नही मिलने से कुछ समय के लिये मानसिक तनाव बनेगा। सामाजिक छवि भी परिजनों के कारण ख़राब हो सकती है। संध्या का समय सावधानी से व्यतीत करें। घरेलु कलह सार्वजनिक ना हो इसका ध्यान रखे। मानसिक शांति के लिए धार्मिक गतिविधियों में भाग लें।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन पिछले दिनों से बेहतर रहेगा। शारीरिक रूप से सक्षम रहेंगे। सामाजिक व्यवहार आज काम आने से परेशानियों में कमी आएगी परन्तु मन में चंचलता अधिक रह सकती है। आज आप दूर की ना सोच नजदीकी लाभों से संतोष करने की वृति अपनायेंगे। काम काम सामान्य रहने पर धन लाभ के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। घर के बुजुर्गों की अपेक्षा भाई-बहनो से ज्यादा भावनात्मक सम्बन्ध रहेंगे। किसी पौराणिक स्थान की यात्रा का विचार बनेगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आप बेतुकी बयानबाजी के कारण संकट में फंस सकते है। अधिक बोलने से मौन धारण करना बेहतर रहेगा व्यर्थ के विवादों से बचेंगे। क्रोध के समय विशेष सावधानी बरतें मान हानि हो सकती है। काम धंधा में आज असमंजस की स्थिति के कारण नरमी रहेगी। आपके किसी गलत निर्णय के कारण बनता लाभ बिगड़ सकता है। विद्यार्थी वर्ग को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। आर्थिक रूप से आज का दिन किसी के सहयोग से ही सफल बनेगा। सरकारी कार्यो में उलझने बढ़ने से भाग-दौड़ व्यर्थ जायेगी। धन के लेन-देन सम्बंधित कार्य आज ना करें।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहने से आलस्य एवं कमजोरी अनुभव होगी। कार्यो को गंभीर ना लेने से अधूरे रह जाएंगे। फिर भी मध्यान के बाद का समय धन लाभ कराने वाला रहेगा। अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहने से अपनी बात आसानी से मनवा लेंगे। लंबे प्रवास की योजना बनाएंगे लेकिन आज यात्रा में व्यर्थ के खर्च ही होंगे प्राप्ति कुछ नही।संध्या का समय मौज-शौक पूरा करने में बीतेगा। पति-पत्नी में आपसी ताल-मेल की कमी रहेगी।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आप अपनी व्यवहार कुशलता से बिगड़े कामो को भी बनाने का सामर्थ्य रखेंगे कार्य क्षेत्र पर इच्छानुसार सफल तो नही होंगे फिर भी धन संबंधित मामलो में कुछ हद तक सफलता मिलने से संतोष होगा। परन्तु सेहत प्रतिकूल रहने से बीच बीच में व्यवधान आ सकते है। शारीरिक परिश्रम की अपेक्षा दिमागी परिश्रम को ज्यादा महत्त्व देंगे इसमें सफल भी रहेंगे। गैस कब्ज अथवा स्वसन तंत्र सम्बंधित रोग होने से असहजता होगी। ज्यादा तले भुने खाने से परहेज करें। संतान की पढ़ाई को लेकर भी थोड़ी चिंता रहेगी।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन परिस्थितियां विशेष अनुकूल रहने से मानसिक दुविधा कम होगी। सुखी दिनचर्या में उत्तम स्वास्थ्य भी सहायक बनेगा। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा कम रहने से आर्थिक लाभ होने की अधिक सम्भवना रहेगी परन्तु लोभ में आकर जल्दी कमाने की सोच से दूर रहें। प्रेम प्रसंगों में अधिक आसक्ति रहने से मन दो जगह भटक सकता है। उपहार देने पर खर्च होगा। धर्म कर्म में आज कम ही रूचि दिखाएंगे लेकिन आस्था बनी रहेगी। घर में शांति तो रहेगी लेकिन थोड़े मन मुटाव के बाद।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️🙏राधे राधे🙏

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 25 मई 2022 बुधवार संवत् 2079 मास ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि प्रातः 10:33 बजे तक रहेगी बाद एकादशी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 05:46 बजे एवं सूर्यास्त सायं 07:00 बजे होगा । उत्तराभाद्रपदा नक्षत्र रात्रि 11:20 बजे तक रहेगा पश्चात् रेवती नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मीन राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 12:18 से 01:49 बजे तक रहेगा । आज अभिजीत मुहूर्त नही है । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो तिल का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
~: विशेष :~
आज भद्रा प्रातः 10:33 बजे तक रहेगी , सूर्य रोहिणी नक्षत्र मे प्रवेश दोपहर 02:52 बजे से , नौ तपा प्रारंभ , पंचक , गंडमूल रात्रि 11:20 बजे से ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आप व्यवसाय में उच्च अधिकारियों से आवश्यक चर्चा करेंगे । किसी परियोजना को सरकारी लाभ हो सकता है । कार्यालय के कार्य से प्रवास हो सकता है । घर की साज – सजावट और अन्य व्यवस्था में परिवर्तन कर वातावरण में सकारात्मक परिवर्तन करने का प्रयास करेंगे ।
वृषभ :~ आपका आज का दिन मिश्र फलदायक रहेगा । व्यापारी धन लगाकर नए कार्य का प्रारंभ कर सकेंगे और भविष्य की योजना भी बना सकेंगे । विदेश यात्रा की संभावना है । धार्मिक यात्रा से सात्विकता बढेगी । फिर भी स्वास्थ्य का ध्यान रखे । कार्यभार अधिक रहेगा ।
मिथुन :~ आज आपको गुस्से से हानि हो सकती है । नई चिकित्सा या आपरेशन न कराएँ । बदनामी न हो इसका ध्यान रखें । कम बोलकर वाद – विवाद या मनमुटाव टाल सकेंगे । अधिक खर्च होगा । स्वास्थ्य खराब होगा । मानसिक हताशा रहेगी ।
कर्क :~ आज आप संवेदनशील और प्रेम की भावनाओं मे रहेंगे । वैभवी मौज – शौक की वस्तुएँ नए वस्त्राभूषण तथा वाहन आदि की खरीदारी होगी । उत्तम दाम्पत्य सुख मिलेगा । व्यापारियों को विदेश के व्यापार में लाभ होगा । भागीदारी लाभदायक रहेगी ।
सिंह :~ आज आप उदासीन वृत्ति और संदेह से मन बेचैन रहेगा । दैनिक कार्य विलंब से होंगे । परिश्रम अधिक करेंगे परंतु फल कम मिलेगा । नौकरी में संभलकर रहें । साथियों का सहयोग कम मिलेगा । ननिहाल पक्ष की तरफ से चिंताजनक समाचार आएँगे । शत्रुओं से टक्कर लेना पड़ेगा । उच्च पदाधिकारियों से संघर्ष टाले ।
कन्या :~ आपका आज का दिन चिंता और उद्वेग रहेगा । पेट की गड़बडी से स्वास्थ्य खराब होगा । विद्यार्थियों को अवरोध आएँगे । अचानक खर्च होगा । बौद्धिक चर्चाएँ और समझौते में असफलता मिलेगी । प्रिय व्यक्ति से मिलाप होगा । अत्यधिक कामुकता के कारण विपरीत लिंगीय व्यक्ति के प्रति आकर्षण होगा ।
तुला :~ आज के दिन आप सावधान रहे । अधिक विचारों से मानसिक अस्वस्थ्यता रहेगी । माता और स्त्रीवर्ग की चिंता रहेगी । यात्रा स्थगित रखें । समय से भोजन और पर्याप्त , नींद न आने से शारीरिक अस्वस्थता रहेगी । पारिवारिक मिल्कियत में सतर्कता से काम ले ।
वृश्चिक :~ आपको आज आर्थिक लाभ के साथ – साथ भाग्य में भी लाभ होगा । स्नेहीजनों से सम्बंधों में अधिक प्रेम रहेगा । नए कार्य के लिए शुभ समय है । छोटे से प्रवास होगा । मानसिक प्रसन्नता रहेगी । प्रतिस्पर्धियों पर विजय होगी ।
धनु :~ आज आप परिवारिक गलतफहमी से बचें । व्यर्थ खर्च होगा । मानसिक उचाट और दुविधा से महत्त्वपूर्ण निर्णय नहीं ले सकेंगे । कार्यों में निर्धारित सफलता नहीं मिलेगी । दूर के स्थानों में दूर संचार द्वारा संपर्क होगा और वह लाभदायक रहेगा ।
मकर :~ आज आपके परिवार में मंगलकारी माहौल रहेगा । दोस्तों और सगे – सम्बंधियों से भेंट मिलने से आनंद होगा । कार्य सरलता से पूर्ण होंगे । नौकरी – व्यवसाय में लाभ होगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । फिर भी गिरने या चोट से संभाले ।
कुंभ :~ आज आप लेन – देन या जमानत मे ना फंसे इसका ध्यान रखे । एकाग्रता के अभाव से मानसिक अस्वस्थता रहेगी । स्वास्थ्य का ध्यान रखे । निवेश गलत न हो , इसका ध्यान रखें । पारिवारिक अनबन होगी । गलतफहमी दुर्घटना आदि से बचे । किसी का भला करने में हानि हो सकती है ।
मीन :~ आज आप समाज में अग्रिम स्थान प्राप्त कर सकेंगे । सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे । बुजुर्गों और मित्रों का सहयोग मिलेगा । नए मित्र बनेंगे । नौकरी – व्यवसाय में आय वृद्धि होगी । मांगलिक प्रसंग होगा । लग्न योग है । प्रवास का आयोजन हो सकता है । ।। डाँ.अशोक शास्त्री ।।
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।