आज का पञ्चाङ्ग

🕉श्री हरिहरौ विजयतेतराम🕉

🌄सुप्रभातम🌄

🗓आज का पञ्चाङ्ग🗓

🌻शुक्रवार, ०६ जून २०२५🌻

 

सूर्योदय: 🌄 ०५:३६

सूर्यास्त: 🌅 ०७:१४

चन्द्रोदय: 🌝 १४:५८

चन्द्रास्त: 🌜२६:२१

अयन 🌖 उत्तरायणे (उत्तरगोलीय)

ऋतु: 🌞 ग्रीष्म

शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु)

विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (कालयुक्त)

मास 👉 ज्येष्ठ

पक्ष 👉 शुक्ल

तिथि 👉 एकादशी (२८:४७ से द्वादशी)

नक्षत्र 👉 हस्त (०६:३४ से चित्रा)

योग 👉 व्यतीपात (१०:१३ से वरीयान)

प्रथम करण 👉 वणिज (१५:३१ तक)

द्वितीय करण 👉 विष्टि (२८:४७ तक)

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

॥ गोचर ग्रहा: ॥

🌖🌗🌖🌗

सूर्य 🌟 वृष

चंद्र 🌟 तुला (२०:०६ से)

मंगल 🌟 सिंह (उदित, पूर्व, मार्गी)

बुध 🌟 मिथुन (अस्त, पूर्व, मार्गी)

गुरु 🌟 मिथुन (अस्त, पश्चिम, मार्गी)

शुक्र 🌟 मेष (अस्त, पश्चिम, मार्गी)

शनि 🌟 मीन (उदय, पूर्व, मार्गी)

राहु 🌟 कुम्भ

केतु 🌟 सिंह

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

शुभाशुभ मुहूर्त विचार

⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

अभिजित मुहूर्त 👉 ११:४८ से १२:४४

अमृत काल 👉 २६:२६ से २८:१४

रवि योग 👉 ०५:१५ से ०६:३४

विजय मुहूर्त 👉 १४:३६ से १५:३२

गोधूलि मुहूर्त 👉 १९:१५ से १९:३५

सायाह्न सन्ध्या 👉 १९:१६ से २०:१६

निशिता मुहूर्त 👉 २३:५६ से २४:३६

राहुकाल 👉 १०:३१ से १२:१६

राहुवास 👉 दक्षिण-पूर्व

यमगण्ड 👉 १५:४६ से १७:३१

दुर्मुहूर्त 👉 ०८:०३ से ०८:५९

होमाहुति 👉 शनि

दिशाशूल 👉 पश्चिम

अग्निवास 👉 पाताल (२८:४७ से पृथ्वी)

भद्रावास 👉 पाताल (१५:३१ से २८:४७ तक)

चन्द्र वास 👉 दक्षिण (पश्चिम – २०:०६ से)

शिववास 👉 क्रीड़ा में (२८:४७ से कैलाश पर)

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

☄चौघड़िया विचार☄

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

॥ दिन का चौघड़िया ॥

१ – चर २ – लाभ

३ – अमृत ४ – काल

५ – शुभ ६ – रोग

७ – उद्वेग ८ – चर

॥रात्रि का चौघड़िया॥

१ – रोग २ – काल

३ – लाभ ४ – उद्वेग

५ – शुभ ६ – अमृत

७ – चर ८ – रोग

नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

शुभ यात्रा दिशा

🚌🚈🚗⛵🛫

पश्चिम-दक्षिण (दहीलस्सी अथवा राई का सेवन कर यात्रा करें)

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

तिथि विशेष

🗓📆🗓📆

〰️〰️〰️〰️

निर्जला एकादशी व्रत (स्मार्त), वेदमाता गायत्री जन्मोत्सव, रूकमिणि विवाह, बुध मिथुन में ०९:२५ से, मंगल सिंह में २६:०७ से, चूडाकर्म (मुण्डन) संस्कार मुहूर्त+गृह प्रवेश मुहूर्त+विद्या एवं अक्षरारम्भ मुहूर्त+व्यवसाय आरम्भ मुहूर्त प्रातः ०५:३६ से १०:४३ तक+वाहन क्रय-विक्रय मुहूर्त प्रातः ०७:१७ से १०:४३ तक आदि।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

आज जन्मे शिशुओं का नामकरण

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

आज ०६:३४ तक जन्मे शिशुओ का नाम हस्त नक्षत्र के चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (ठ) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम चित्रा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (पे, पो, रा, रि) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

उदय-लग्न मुहूर्त

वृषभ – २७:५९ से ०५:५४

मिथुन – ०५:५४ से ०८:०९

कर्क – ०८:०९ से १०:३१

सिंह – १०:३१ से १२:५०

कन्या – १२:५० से १५:०७

तुला – १५:०७ से १७:२८

वृश्चिक – १७:२८ से १९:४८

धनु – १९:४८ से २१:५१

मकर – २१:५१ से २३:३२

कुम्भ – २३:३२ से २४:५८+

मीन – २४:५८+ से २६:२२+

मेष – २६:२२+ से २७:५५+

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

पञ्चक रहित मुहूर्त

शुभ मुहूर्त – ०५:१५ से ०५:५४

चोर पञ्चक – ०५:५४ से ०६:३४

शुभ मुहूर्त – ०६:३४ से ०८:०९

रोग पञ्चक – ०८:०९ से १०:३१

शुभ मुहूर्त – १०:३१ से १२:५०

मृत्यु पञ्चक – १२:५० से १५:०७

अग्नि पञ्चक – १५:०७ से १७:२८

शुभ मुहूर्त – १७:२८ से १९:४८

रज पञ्चक – १९:४८ से २१:५१

शुभ मुहूर्त – २१:५१ से २३:३२

चोर पञ्चक – २३:३२ से २४:५८+

शुभ मुहूर्त – २४:५८+ से २६:२२+

शुभ मुहूर्त – २६:२२+ से २७:५५+

चोर पञ्चक – २७:५५+ से २८:४७+

शुभ मुहूर्त – २८:४७+ से २९:१५+

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

आज का राशिफल

🐐🐂💏💮🐅👩

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज सेहत में सुधार आने से थोड़ी राहत मिलेगी लेकिन दिनचार्य आज भी अस्त व्यस्त ही रहेगी सोचे कार्य पूर्ण करने में सहयोग की कमी खलेगी। कार्य व्यवसाय में भी आज अधूरे काम पूरे करने पर ध्यान रहेगा मेहनत के बाद भी आज पूरी तरह से सफलता नही मिल पाएगी । मन मे नकारत्मक ख्याल आएंगे धन के कारण अतिरिक्त उलझन रहेगी धन लाभ खर्च के अनुपात में कम ही होगा। स्वयं का स्वास्थ्य ठीक ना होने पर भी किसी अन्य की जिम्मेदारी लेनी पड़ेगी। पारिवारिक जीवन मध्यम सुखदायी रहेगा परिजन सहयोग करेंगे लेकिन व्यवहार पूर्ति के लिये।

 

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आप घर एवं बाहर सभी लोगो के दिल को अपनी कुशलता से जीतेंगे। व्यक्तिगत स्वार्थ की भावना आज कम रहेगी परमार्थ के लिये समय और धन खर्च करेंगे बदले में सम्मान की प्राप्ति होगी। लेकिन बुजुर्ग वर्ग को आपका व्यवहार नाटकीय लगेगा आपसी तालमेल की कमी भी रहेगी। कार्य व्यवसाय में लाभ होते होते आगे के लिये निरस्त होने पर निराशा होगी फिर भी जुगाड़ कर खर्च लायक आमद हो ही जाएगी। आज प्रलोभन के चक्कर मे सरकारी उलझन हो सकती है ध्यान दें। मित्र रिश्तेदारों से संबंधों ने घनिष्ठा बढ़ेगी। आरोग्य नरम गरम रहेगा।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज मानसिक उलझने दिन भर परेशान रखेंगी। कोई नापसंद कार्य मजबूरी में करना पड़ेगा आस पास का वातावरण अशान्त रहेगा आपके स्वभाव में भी रूखापन रहने के कारण स्नेहीजन दूरी बनाकर रहेंगे। पूर्व में कई गई किसी गलती के खुलासे के कारण घर में कलह की स्थिति बनेगी जिसमे देर रात तक सुधार की संभावना नही है। व्यवसायी वर्ग कार्य व्यस्तता के बाद भी व्यवहारिकता में कमी के कारण आशानुकूल लाभ से वंचित रहेंगे बढ़े हुए उधारी के व्यवहार खर्च करने से रोकेंगे। सेहत भी पल पल में बनती बिगड़ती रहेगी।

 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आप धन लाभ की कामना से अधिकांश कार्य करेंगे लाभ होगा भी लेकिन खर्च लगे रहने से हाथ मे रुकेगा नही। कार्य व्यवसाय में तेजी मंदी लगी रहने के कारण बनी बनाई योजना लटकी रह जायेगी। आज आप असमर्थ होते हुए भी अन्य लोगो की सहायता के लिये तत्पर रहेंगे लेकिन परिजनों को आपका परोपकार कम ही जमेगा। आवश्यकता की वस्तुओं की जगह आज व्यर्थ के कार्यो पर खर्च होगा। घर मे किसी न किसी से इच्छा पूर्ति ना होने पर नाराजगी रहेगी। संध्या का समय अपेक्षा से अधिक आनंद दायक रहेगा। मित्र परिजनों के साथ मनोरंजन के अवसर मिलेंगे लेकिन एक दूसरे के प्रति आदर का अभाव रहेगा।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आप अपनी अथवा किसी नजदीकी की कार्यशैली से व्यथित रहेंगे। चाहकर भी परिस्थितियां अनुकूल नही बनने के कारण मन में उदासी रहेगी। मध्यान के बाद किसी पुराने मित्र परिचित से भेंट होगी कुछ समय के लिये अतीत की यादो में खोये रहेंगे। आज आप मेहनत की जगह खयाली पुलाव पकाएंगे नौकरो अथवा स्त्री वर्ग पर बेवजह शक करना भारी पड़ सकता है। कार्य क्षेत्र पर आर्थिक मंदी का सामना करना पड़ेगा बिक्री तो होगी लेकिन धन की आमद तरसायेगी। संध्या का समय दिन भर की थकान के कारण सुस्त रहेगा फिर भी मनोरंजन के अवसर जाने नही देंगे। स्वास्थ्य मानसिक तनाव को छोड़ ठीक ही रहेगा।

 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज मानसिक चंचलता के कारण अच्छे बुरे का विवेक कम रहेगा। बिना सोचे बोलना आज भारी पड़ सकता है आपके लिये जो बातें मनोरंजन मात्र रहेंगी उनसे परिजन अथवा अन्य निकटस्थ का मन दुखी होगा। आवश्यकता पड़ने पर ही बोले अन्यथा बैठे बिठाये अच्छा भला वातावरण खराब होगा। कार्य व्यवसाय से लाभ में अवश्य होगा मेहनत भी कम ही करनी पड़ेगी। नौकरी वाले लोग आराम के मूड में रहेंगे लेकिन घरेलू कार्य बोझ के कारण कर नही पाएंगे। परिजन किसी ना किसी बात को लेकर कलह का माहौल बनाएंगे। स्वास्थ्य में गिरावट आने लगेगी सतर्क रहें।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज भी दिन प्रतिकूल बना हुआ है सोच समझ कर ही अथवा किसी के परामर्श के बाद ही कोई काम करें महिलाए आज अपनी अनदेखी होने पर गुस्से से भरी रहेंगी सेहत भी विपरीत रहने के कारण चड़चिड़ा स्वभाव बनेगा गुस्से में बेतुकी बाते बोलना कलह को बढ़ाएगा। काम काज में उतारचढ़ाव लगा रहेगा एक पल में लाभ की संभावना बनेगी अगले पल लाभ हानि में बदलने से हताशा होगी। धन लाभ के लिये किसी की खुशामद करनी पड़ेगी इसके बाद भी अल्प मात्रा में ही होगा। आपकी मानसिकता भाँप घर के बुजुर्ग सहनुभूती रखेंगे विशेष मार्गदर्शन भी मिलेगा।

 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन भी आपके लिये लाभदायक रहेगा लेकिन आकस्मिक खर्च अनियंत्रित रहने पर थोड़ी परेशानी भी होगी। दिन के आरंभ में परिजनो से व्यर्थ की बातों पर नोकझोंक होगी अन्य लोगो की तुलना घर के सदस्यों से करने पर वातावरण अशान्त बनेगा। काम-धंधा भाग्य का साथ मिलने से बेहतर चलेगा लेकिन धन की कामना आज असंतुष्ट ही रखेगी। नौकरी करने वाले लोग लापरवाही करेंगे जल्दबाजी में रहने पर फटकार सुननी पड़ेगी। विपरीत लिंगीय के चक्कर मे मान अपमान का विवेक भूलेंगे आवश्यक कार्य दिन रहते पूर्ण कर लें कल आज जैसी सुविधा नही मिल पाएगी।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन आपको पैतृक सुख के साथ मनोरंजन के अवसर भी सुलभ कराएगा। दिन के प्रारंभ में आलस्य रहेगा छोटे मोटे दैनिक कार्य भी विलंब से होंगे। लेकिन दोपहर से कार्यो के प्रति गंभीरता आएगी। व्यवसायी वर्ग आज काम की जगह मनोरंजन के मूड में रहेंगे फिर भी थोड़े समय मे ही दिन भर की पूर्ति कर लेंगे। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति के लिये समय और धन खर्च होगा। घर मे पैतृक मामलो को लेकर महत्त्वपूर्ण चर्चा होगी। आपकी बातों का विरोध करने वाले भी आज आपका समर्थन करेंगे। संध्या का समय मनोकामना पूर्ति वाला रहेगा। सेहत आज उत्तम रहेगी।

 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज भी शुभ प्रसंग बनने से मन शांत रहेगा धर्म के प्रति आस्था तो रहेगी लेकिन एकाग्रता की कमी के कारण दैनिक पूजा पाठ भी व्यवहारिकता मात्र रहेंगे। आज केवल लाभ वाले कार्यो में ही रुची दिखायेंगे इसके विपरीत सामाजिक अथवा परोपकार के कार्यो से बचेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे फिर भी दैनिक खर्च लायक धन की आमद हो जाएगी। परिजन आपके व्यवहार की देखादेखी करेंगे। बुजुर्गो का व्यवहार आपके प्रति अनअपेक्षित रहेगा लेकिन स्त्री संतान से सामान्य संबंध रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर आशांकित रहेंगे गर्म सर्द के कारण परेशानी हो सकती है।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज के दिन आपमे लापरवाही अधिक रहेगी। सेहत अथवा अन्य आवश्यक कार्यो की अनदेखी बाद में पछताने का कारण बनेगी संयम की कमी के चलते विपरीत फल मिलेंगे। घर के सदस्य भी आपके व्यवहार शून्यता से परेशान रहेंगे। कार्य व्यवसाय में ज्यादा झंझट नही करेंगे लाभ हानि की परवाह भी नही रहेगी मध्यान के बाद ध्यान व्यर्थ के कार्यो में भटकेगा। खर्च पर नियंत्रण करने का प्रयास असफल रहेगा घर मे अकस्मात खर्च अथवा जिद पूरी करने पर बजट से बाहर जाएंगे। संध्या का समय मानसिक शान्ति प्रदान करेगा सब चीजों को भूल अपने मे मस्त रहेंगे। खून एवं हाथ पैरों में भड़कन की समस्या बनेगी।

 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन विजय दिलाने वाला रहेगा आज आप जिस भी चीज की कामना करेंगे उसे लड़कर अथवा जिद से पूरा कर लेंगे भले ही इससे किसी का मन खराब ही क्यों ना हो। कार्य क्षेत्र पर विचार तो बहुत बनेंगे लेकिन क्रियान्वित एक आध ही होंगे विस्तार की योजना आज सहकर्मियों को कमी के कारण निरस्त करनी पड़ेगी। घर अथवा कार्य क्षेत्र पर साज सजावट के ऊपर खर्च करेंगे तोड़ फोड़ द्वारा नया रूप देने के विचार भी बनेंगे। नौकरी वाले लोग आज बैठकर लोगो के क्रिया कलापो का आनंद लेंगे मध्यान बाद मौज शौक पूरे करने पर खर्च होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️🙏राधे राधे🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *