आज का पञ्चाङ्ग

🕉श्री हरिहरौ विजयतेतराम🕉

🌄सुप्रभातम🌄

🗓आज का पञ्चाङ्ग🗓

🌻शनिवार, २१ जून २०२५🌻

 

सूर्योदय: 🌄 ०५:३७

सूर्यास्त: 🌅 ०७:१९

चन्द्रोदय: 🌝 २६:०१

चन्द्रास्त: 🌜१५:०१

अयन 🌘 दक्षिणायणे (उत्तरगोलीय)

ऋतु: ⛈️ वर्षा

शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु)

विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (कालयुक्त)

मास 👉 आषाढ

पक्ष 👉 कृष्ण

तिथि 👉 दशमी (०७:१८ से एकादशी, २८:२७ से द्वादशी)

नक्षत्र 👉 अश्विनी (१९:५० से भरणी)

योग 👉 अतिगण्ड (२०:२९ से सुकर्मा)

प्रथम करण 👉 विष्टि (०७:१८ तक)

द्वितीय करण 👉 बव (१७:५५ तक)

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

॥ गोचर ग्रहा: ॥

🌖🌗🌖🌗

सूर्य 🌟 मिथुन

चंद्र 🌟 मेष

मंगल 🌟 सिंह (उदित, पूर्व, मार्गी)

बुध 🌟 मिथुन (उदय, पश्चिम, मार्गी)

गुरु 🌟 मिथुन (अस्त, पश्चिम, मार्गी)

शुक्र 🌟 मेष (अस्त, पश्चिम, मार्गी)

शनि 🌟 मीन (उदय, पूर्व, मार्गी)

राहु 🌟 कुम्भ

केतु 🌟 सिंह

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

शुभाशुभ मुहूर्त विचार

⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

अभिजित मुहूर्त 👉 ११:५१ से १२:४७

अमृत काल 👉 १३:१२ से १४:४१

विजय मुहूर्त 👉 १४:४० से १५:३६

गोधूलि मुहूर्त 👉 १९:२० से १९:४०

सायाह्न सन्ध्या 👉 १९:२१ से २०:२१

निशिता मुहूर्त 👉 २३:५९ से २४:३९

राहुकाल 👉 ०८:४७ से १०:३३

राहुवास 👉 पूर्व

यमगण्ड 👉 १४:०४ से १५:५०

दुर्मुहूर्त 👉 ०५:१६ से ०६:१२

होमाहुति 👉 राहु (१९:५० से केतु)

दिशा शूल 👉 पूर्व

अग्निवास 👉 आकाश

भद्रावास 👉 स्वर्ग (०७:१८ तक)

चन्द्र वास 👉 पूर्व

शिववास 👉 क्रीड़ा में (०७:१८ से कैलाश पर, २८:२७ से नन्दी पर)

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

☄चौघड़िया विचार☄

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

॥ दिन का चौघड़िया ॥

१ – काल २ – शुभ

३ – रोग ४ – उद्वेग

५ – चर ६ – लाभ

७ – अमृत ८ – काल

॥रात्रि का चौघड़िया॥

१ – लाभ २ – उद्वेग

३ – शुभ ४ – अमृत

५ – चर ६ – रोग

७ – काल ८ – लाभ

नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

शुभ यात्रा दिशा

🚌🚈🚗⛵🛫

उत्तर-पूर्व (वायविंडिंग अथवा तिल मिश्रित चावल का सेवन कर यात्रा करें)

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

तिथि विशेष

🗓📆🗓📆

〰️〰️〰️〰️

योगिनी एकादशी (स्मार्त), सूर्य दक्षिणायन आरम्भ, वर्षा ऋतु आरम्भ, विश्व योग दिवस, अयन पुण्यकाल सूर्योदय से ०८:११ तक, एकादशी तिथि क्षय, नींव खुदाई एवं गृहारम्भ मुहूर्त प्रातः ०९:१० से ०९:३९ तक आदि।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

आज जन्मे शिशुओं का नामकरण

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

आज १९:५० तक जन्मे शिशुओ का नाम अश्विनी नक्षत्र के द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (चे, चो, ला) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम भरणी नक्षत्र के प्रथम एवं द्वितीय चरण अनुसार क्रमशः (ली, लू) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

उदय-लग्न मुहूर्त

मिथुन – २८:५५ से ०७:१०

कर्क – ०७:१० से ०९:३२

सिंह – ०९:३२ से ११:५१

कन्या – ११:५१ से १४:०८

तुला – १४:०८ से १६:२९

वृश्चिक – १६:२९ से १८:४९

धनु – १८:४९ से २०:५२

मकर – २०:५२ से २२:३३

कुम्भ – २२:३३ से २३:५९

मीन – २३:५९ से २५:२३+

मेष – २५:२३+ से २६:५६+

वृषभ – २६:५६+ से २८:५१+

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

पञ्चक रहित मुहूर्त

शुभ मुहूर्त – ०५:१६ से ०७:१०

मृत्यु पञ्चक – ०७:१० से ०७:१८

अग्नि पञ्चक – ०७:१८ से ०९:३२

शुभ मुहूर्त – ०९:३२ से ११:५१

रज पञ्चक – ११:५१ से १४:०८

शुभ मुहूर्त – १४:०८ से १६:२९

चोर पञ्चक – १६:२९ से १८:४९

शुभ मुहूर्त – १८:४९ से १९:५०

रोग पञ्चक – १९:५० से २०:५२

शुभ मुहूर्त – २०:५२ से २२:३३

मृत्यु पञ्चक – २२:३३ से २३:५९

अग्नि पञ्चक – २३:५९ से २५:२३+

शुभ मुहूर्त – २५:२३+ से २६:५६+

शुभ मुहूर्त – २६:५६+ से २८:२७+

मृत्यु पञ्चक – २८:२७+ से २८:५१+

अग्नि पञ्चक – २८:५१+ से २९:१६+

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

आज का राशिफल

🐐🐂💏💮🐅👩

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज के दिन आपके दिमाग मे कोई खुरापात लगी रहेगी। बड़ी बड़ी योजनाए बनाएंगे लेकिन सहयोग एवं धन की कमी इनको करने की अनुमति नही देगी। काल्पनिक दुनिया की सैर करने के कारण दैनिक कार्य अस्त-व्यस्त रहेंगे। आज आपका किसी से किया वादा समय पर पूर्ण नही करने पर निंदा होगी। कार्य क्षेत्र पर आज आप जोखिम लेने से भी घबराएंगे जिस कारण सीमित साधनों से ही काम चलाना पड़ेगा। मध्यान पश्चात किसी के सहयोग से काम चलाऊ धन लाभ होने की संभावना है। परिजन आपकी भावनाओं को समझेंगे सामर्थ्य अनुसार सहयोग भी करेंगे।

 

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आपके लिए आज का दिन विपरीत फल दायक रहेगा अधूरे कार्यो को पूर्ण करने की जल्दी में हानि होने की सम्भावना बहुत है दिन भर व्यर्थ की दौड़-धूप लगी रहेगी। दोपहर बाद सरकारी क्षेत्र से राहत वाले समाचार मिल सकते है। आज कार्य क्षेत्र पर व्यवस्था बनाने में काफ़ी मशक्कत करनी पड़ेगी परन्तु इसका फल आज ना के बराबर ही मिलेगा। परिजन आज घरेलू मामलों को आपके ऊपर विश्वाश कर छोड़ देंगे जिनको निपटाने में पत्नी सहयोगी बनेगी। सेहत को लेकर सतर्क रहे अति आवश्यक कार्यों एवं यात्रा को फिलहाल टालना ही बेहतर रहेगा।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज के दिन सार्वजनिक क्षेत्र पर आपकी छवि धनवानों जैसी बनेगी भले ही अंदर से कुछ और ही रहे। उच्चाधिकारियों अथवा उच्चप्रतिष्ठित लोगो से संपर्क बनेंगे इनका व्यक्तिगत लाभ भी आपको शीघ्र ही मिलने वाला है। मध्यान के बाद भाग्योदय की स्थिति रहेगी। जिस भी कार्य मे हाथ डालेंगे सफलता थोड़े विलम्ब से ही सही अवश्य मिलेगी। सहकर्मी आपकी बातों को विश्वास से मानेंगे जिससे कार्य सुचारू रूप से चलते रहेंगे। परिवार की महिलाये भी आज काम पड़ने पर सहयोग करेंगी। स्त्री पक्ष से आर्थिक लाभ भी हो सकता है। परिवार के साथ पर्यटन की योजना बनेगी। खर्च भी आज बेहद रहेंगे।

 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन आपके लिये लाभदायक रहेगा। दिन के आरंभ में व्यवसाय से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। कार्यो में आज जल्दी जुट जाएंगे गंभीरता से कार्य करने का फल धन लाभ के रूप में शीघ्रता से मिलेगा। आज अधिनस्थों के कारण थोड़ी असहजता भी हो सकती है। मामूली बातो को अनदेखा करें छोटा मोटा नुकसान भी होने की संभावना है। विदेशी कार्य अथवा शेयर में निवेश लाभ देगा। नौकरी पेशा जातक भी समय पर कार्य पूर्ण कर सकेंगे अतिरिक्त आय के साधन भी बनेंगे परन्तु प्रलोभन नई मुसीबत में डाल सकता है सतर्क रहें। परिवार के बुजुर्ग आज घरेलू कार्यो में सहायता करेंगे महिलाओ का मन इधर उधर ज्यादा भटकेगा।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन आपके लिए शुभाशुभ फलदायी रहेगा। दिन के आरंभ में प्रत्येक कार्य मे सुस्ती रहेगी दैनिक कार्य भी विलम्ब से पूर्ण होंगे। मध्यान आते आते प्रत्येक कार्य स्वतः ही गति पकड़ेंगे। लेकिन आज दिमाग सही निर्णय लेने की स्थिति में नही होने से लाभ के अवसर हाथ आते आते निकल भी सकते है। महत्त्वपूर्ण कार्य अड़ियल रवैया एवं अहम को छोड़ किसी अनुभवी की सहायता से ही करें अन्यथा जहां लाभ होना है वहां हानि होगी। निवेश के लिए आज का दिन शुभ है शीघ्र ही अनुकूल परिणाम मिलेंगे। गृहस्थ में आपकी किसी आदत के कारण मजाक बनाया जाएगा लेकिन आज घरेलू सुख उत्तम ही रहेगा।

 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आप अपने एवं परिजनों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें दवाओं के ऊपर खर्च बढ़ने की संभावना है। आकस्मिक यात्रा के प्रसंग उपस्थित होंगे अतिआवश्यक होने पर ही करें अन्यथा टालना ही हितकर रहेगा। कार्य व्यवसाय में परिश्रम के अनुसार ही फल मिलेगा लेकिन आज उपयुक्त समय नही दे पाने पर लाभ भी अल्प ही रहेगा। अपने कार्य छोड़कर पराये कामो में दिलचस्पी लेने की जगह अपने कार्यो पर ज्यादा ध्यान दें। दाम्पत्य जीवन मे आज नए मतभेद उभरने से संभालना मुश्किल होगा। स्त्री वर्ग शारीरिक रूप से असमर्थ होने के कारण गुस्से में रहेंगी।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन भी आपके लिए आनंद दायक रहेगा। कुछ छोटी मोटी बातो को छोड़ व्यवसाय एवं घरेलू कार्य निर्विघ्न चलते रहेंगे। शारीरिक रूप से भी आज स्फूर्ति रहेगी। आज आप जो भी कार्य करेंगे उसमे लाभ-हानि का विचार पहले ही कर लेंगे जिससे लाभ की उम्मीदें ज्यादा रहेंगी। व्यवसाय में जोखिम लेने से डरें नही आज आपके लिए निर्णय लाभ ही देंगें भले विलम्ब से ही क्यों ना हो। घरेलू वातावरण भी मंगलमय रहेगा परिवार के किसी अविवाहित के रिश्ते की बात चलेगी। रिश्तेदारों की आवभगत करनी पड़ेगी। महिला वर्ग का विशेष सहयोग रहने से गृहस्थी में तालमेल बना रहेगा।

 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी आज आकस्मिक खर्च रहने से थोड़ी परेशानी होगी। स्वास्थ्य में विकार रहने से कार्य प्रभावित होंगे फिर भी देर-अबेर धन लाभ हो ही जायेगा। व्यवसाय में आज उधारी के व्यवहारों को लेकर असुविधा रहेगी। बिक्री तो होगी लेकिन उधार के कारण धन की आमद सीमित मात्रा में खर्च निकालने लायक ही रहेगी। नौकरी पेशा जातक किसी से भी व्यर्थ विवाद से बचें अथवा मानसिक अशांति के साथ सामाजिक प्रतिष्ठा की क्षति हो सकती है। आज किसी महिला के कारण आप पर लांक्षन भी लग सकता है सतर्क रहें। घर वालो की बात मान कर चलें।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज दिन के आरंभ में आप अपनी व्यवहार कुशलता एवं सामाजिक प्रतिष्ठा का प्रयोग कर लाभ पाएंगे। व्यवसाय में आरम्भ में सुव्यवस्था रहेगी लाभ के अवसर मिलेंगे। रुके कार्यो में भी गति आएगी परन्तु दोपहर के बाद स्थिति एकदम उलट हो जाएगी जहां लाभ की संभावना थी वहां भी हानि होगी। आज किसी कारणवश महत्त्वपूर्ण कार्य को बीच मे ही छोड़ना पड़ेगा। हाथ आये अनुबंद निरस्त हो सकते है। महिलाये भी घरेलू कार्य मे नुकसान होने से दुखी होंगी। नौकरी व्यवसाय से जुड़ी महिलाये आज ज्यादा सतर्क होकर काम करें मामूली गलती विपत्ति ला सकती है। घर मे संध्या से उथलपुथल रहेगी।

 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आपका आज का दिन अशांत बीतेगा। घर हो या बाहर सब जगह अपनी आदत के कारण बैठे बिठाए झगड़ा मोल लेंगे। आज किसी के कार्य मे दखल ना दे नाही किसी को बिन मांगे सलाह से सम्मान हानि हो सकती है। कार्य क्षेत्र पर सही दिशा में जा रहे काम से छेड़ छाड़ करने का परिणाम हानिकर रहेगा आज कार्यो को स्वाभाविक होने दें नए कार्य का आरंभ अथवा निवेश से बचे आवश्यक परिस्थितियों में किसी अन्य के नाम अथवा सहयोग से कर सकते है लाभ होगा। किसी पुराने विवाद के उभरने से घर का वातावरण खराब रहेगा। भाई-बंधुओ से नही बनेगी।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

दिन का पूर्वार्ध आपकी आशाओ के अनुरूप ही रहेगा रुपये पैसे के प्रति विशेष गंभीर रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर भी पुराने अनुबंद से धन लाभ होगा नए अनुबंद मिलने की संभावना भी है लेकिन इसमें व्यवधान भी आएंगे। मध्यान बाद प्रत्येक कार्य मे उलझने पड़ने से विलम्ब होगा। ज्यादा कमाने के चक्कर में अनैतिक कार्य भी करेंगे जिससे हाथ आया धन भी नष्ट हो सकता है प्रलोभनों से बचें आज संध्या तक आपको पर्याप्त धन मिल जाएगा। व्यावसायिक अथवा अन्य कारणों से यात्रा हो सकती है। घरेलू माहौल सामान्य रहेगा महिलाओ की सलाह महत्त्वपूर्ण कार्यो में असरदार रहेगी।

 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन आपको मिश्रित फलदायी रहेगा। दिन के आरंभ में किसी शुभाशुभ समाचार मिलने से दुविधा में रहेंगे। व्यवसाय अथवा महत्त्वपूर्ण पारिवारिक निर्णय आज किसी की सलाह से ही लें स्वयं लिए निर्णय गलत होने की संभावना ज्यादा है। मध्यान बाद स्वभाव में चंचलता रहेगी गंभीर कार्यो में लापरवाही दिखाएंगे जिसके परिणाम निराशाजनक ही रहेंगे। आज आप आस आस के लोगो को हल्के में लेंगे इसका प्रतिकूल प्रभाव व्यक्तिगत संबंधों के साथ ही आय पर भी पड़ेगा। धन लाभ संध्या के आस-पास कामचलाऊ हों जायेगा। परिजन आपकी बातों को ज्यादा महत्त्व नही देंगे।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️🙏राधे राधे🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *