🙏🏻 हर हर महादेव 🙏🏻
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🌤️ *दिनांक – 07 दिसम्बर 2023*
🌤️ *दिन – गुरूवार*
🌤️ *विक्रम संवत – 2080*
🌤️ *शक संवत -1945*
🌤️ *अयन – दक्षिणायन*
🌤️ *ऋतु – हेमंत ॠतु*
🌤️ *मास – मार्गशीर्ष (गुजरात एवं महाराष्ट्र अनुसार कार्तिक)*
🌤️ *पक्ष – कृष्ण*
🌤️ *तिथि – दशमी 08 दिसम्बर प्रातः 05:06 तक तकतत्पश्चात एकादशी*
🌤️ *नक्षत्र – हस्त पूर्ण रात्रि तक*
🌤️ *योग – आयुष्मान रात्रि 12:01 तक तत्पश्चात सौभाग्य*
🌤️ *राहुकाल – दोपहर 01:52 से शाम 03:15 तक*
🌞 *सूर्योदय-07:04*
🌤️ *सूर्यास्त- 17:55*
👉 *दिशाशूल – दक्षिण दिशा में*
🚩 *व्रत पर्व विवरण-
💥 *विशेष – *
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🌷 *एकादशी व्रत के लाभ* 🌷
➡️ *08 दिसम्बर 2023 शुक्रवार को प्रातः05:07 से 09 दिसम्बर, शनिवार को सुबह 06:31 तक एकादशी है।*
💥 *विशेष – 08 दिसम्बर 2023 शुक्रवार को उत्पत्ति एकादशी (स्मार्त), 09 दिसम्बर 2023 शनिवार को उत्पत्ति एकादशी (भागवत), 09 दिसम्बर, शनिवार को एकादशी का व्रत उपवास रखें ।*
🙏🏻 *एकादशी व्रत के पुण्य के समान और कोई पुण्य नहीं है ।*
🙏🏻 *जो पुण्य सूर्यग्रहण में दान से होता है, उससे कई गुना अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।*
🙏🏻 *जो पुण्य गौ-दान सुवर्ण-दान, अश्वमेघ यज्ञ से होता है, उससे अधिक पुण्य एकादशी के व्रत से होता है ।*
🙏🏻 *एकादशी करनेवालों के पितर नीच योनि से मुक्त होते हैं और अपने परिवारवालों पर प्रसन्नता बरसाते हैं ।इसलिए यह व्रत करने वालों के घर में सुख-शांति बनी रहती है ।*
🙏🏻 *धन-धान्य, पुत्रादि की वृद्धि होती है ।*
🙏🏻 *कीर्ति बढ़ती है, श्रद्धा-भक्ति बढ़ती है, जिससे जीवन रसमय बनता है ।*
🙏🏻 *परमात्मा की प्रसन्नता प्राप्त होती है ।पूर्वकाल में राजा नहुष, अंबरीष, राजा गाधी आदि जिन्होंने भी एकादशी का व्रत किया, उन्हें इस पृथ्वी का समस्त ऐश्वर्य प्राप्त हुआ ।भगवान शिवजी ने नारद से कहा है : एकादशी का व्रत करने से मनुष्य के सात जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं, इसमे कोई संदेह नहीं है । एकादशी के दिन किये हुए व्रत, गौ-दान आदि का अनंत गुना पुण्य होता है ।*
🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞
🌷 *एकादशी के दिन करने योग्य* 🌷
🙏🏻 *एकादशी को दिया जलाके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें……. विष्णु सहस्त्र नाम नहीं हो तो १० माला गुरुमंत्र का जप कर लें l अगर घर में झगडे होते हों, तो झगड़े शांत हों जायें ऐसा संकल्प करके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें तो घर के झगड़े भी शांत होंगे l*
🙏🏻
🌞 *~ पंचांग ~* 🌞
🌷 *एकादशी के दिन ये सावधानी रहे* 🌷
🙏🏻 *महीने में १५-१५ दिन में एकादशी आती है एकादशी का व्रत पाप और रोगों को स्वाहा कर देता है लेकिन वृद्ध, बालक और बीमार व्यक्ति एकादशी न रख सके तभी भी उनको चावल का तो त्याग करना चाहिए एकादशी के दिन जो चावल खाता है… तो धार्मिक ग्रन्थ से एक- एक चावल एक- एक कीड़ा खाने का पाप लगता है…
🙏🏻
पंचक प्रारंभ: रविवार, 17 दिसंबर 2023 अपराह्न 03:45 बजे
पंचक समाप्त: गुरुवार, 21 दिसंबर 2023 रात 10:09 बजे
8 दिसंबर 2023, शुक्रवार : उत्पन्ना एकादशी
22 दिसंबर 2023, शुक्रवार : मोक्षदा एकादशी. इस दिन व्रत करने से परिवार के पूर्वजों और पितरों को मोक्ष प्राप्त होता है.
🌞 *~ वैदिक पंचाग ~* 🌞
🙏🍀🌻🌹🌸💐🍁🌷🌺🙏 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 7 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं।
किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं।
शुभ दिनांक : 7, 16, 1
शुभ अंक : 7, 16, 1, 34
शुभ वर्ष : 2023
ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु
शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून
कैसा रहेगा यह वर्ष
नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के लिए रहेगा। आपका कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है और आप कर्तव्य के प्रति सजग रहेंगे। किसी काम में उसके नीति नियमों पर पूरा ध्यान दें। नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आप अपनों पर भरोसा बनाने में कामयाब रहेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी, लेकिन आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। व्यापार करने के लोग कुछ नए उपकरणों को शामिल कर सकते हैं। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आप मित्रों के साथ किसी पार्टी को करने की योजना बना सकते हैं। भावनात्मक पक्ष मजबूत रहेगा। बुद्धि विवेक से लिए गए निर्णयों के लिए आपको शाबाशी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आप किसी काम को समय से पहले पूरा करके देंगे, जिसमें आपको अपने जूनियर से मदद की आवश्यकता होगी। आपकी कला कौशल में सुधार आएगा और अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है, जिससे खुशियां बनी रहेगी।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धैर्य और साहस से काम लेने के लिए रहेगा। आप सबके हित की बात करेंगे और सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आप अपने करियर को लेकर अपने किसी सीनियर से बातचीत कर सकते हैं। आपको बिजनेस की योजनाओं में आगे बढ़ना होगा। भौतिक विषयों पर आप पूरा ध्यान देंगे। परिवार के सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, लेकिन विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में आप कामयाब रहेंगे। निजी बातों के प्रति संवेदनशील रहेंगे और भाग्य के भरोसे यदि आपने किसी काम को किया, तो उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आप बिजनेस में किसी नई योजना की शुरुआत कर सकते हैं, लेकिन आपके पिताजी से आपकी किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है, जिसमें आपको वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा।
कर्क राशिफल 2024
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी साथ और सम्मान में वृद्धि होगी। आप कुछ पुराने रीति-रिवाजों को छोड़कर आगे बढ़ेंगे। धन संपदा में आप शिष्टता से चले। महत्वपूर्ण मामले आपके पक्ष में रहेंगे, लेकिन निजी संबंधों पर आपको पूरा ध्यान देना होगा, नहीं तो आपकी छोटी सी गलती से दरार पैदा हो सकती है। आपको आय व्यय के लिए बजट बनाकर चलना बेहतर रहेगा, तभी आप किसी बचत की योजना में धन लगा सकते हैं, जो भविष्य में आपका काम आएगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप परिवार के सदस्यों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। कुछ नया करने की सोच विचार करते रहेंगे। आप किसी काम में जल्दबाजी न दिखाएं। रचनात्मक कार्यों में गति आएगी और आपके परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। संतान आपसे किसी वस्तु की फरमाइश कर सकती है। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आप कामकाज में संतुलन बनाए रखें। अति उत्साहित होने से बचें। आपको खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखना होगा। किसी काम में उसके नीति नियमों पर पूरा ध्यान दें। रिश्तों में चल रही अनबन दूर होगी। संबंधों के प्रति आपका पूरा झुकाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लेनदेन के मामलों को आपको धैर्य से निपटना होगा और उसमें पूरी लिखा पढ़ी करके आगे बढे़ं, नहीं तो आपके साथ कोई धोखा हो सकता है।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी काम में लापरवाही बिल्कुल ना करें। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग किसी बचत की योजना में अच्छा धन लगा सकते हैं। आपको शेयर मार्केट से भी अच्छा लाभ मिलता दिख रहा है, लेकिन आपको कुछ कामों में यदि समस्या आ रही थी, तो वह दूर होगी। आपकी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है, जिसके लिए आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। आप आज घरेलू मुद्दों को लेकर किसी बाहरी व्यक्ति से बातचीत ना करें।
वृश्चिक राशिफल 2024
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में यदि किसी काम को करने में समस्या आ रही थी, तो उसके लिए आप अपने अधिकारियों से बातचीत कर सकते हैं। आप उन्नति के किसी भी अवसर को हाथ से जाने ना दें। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अत्यधिक मेहनत करनी होगी, उसके बाद ही कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपको किसी दूसरे के मामले में बोलने से बचना होगा, नहीं तो कोई नई समस्या खड़ी हो सकती है। आप अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जिससे आपका काम लटक सकता हैं।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप अपने कामों में सूझबूझ से आगे बढ़े, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको कोई मूल्यवान वस्तु भेट स्वरूप प्राप्त हो सकती है। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी। आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपको रिश्तों को बेहतर बनाने की पूरी कोशिश करनी होगी। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है।
मकर राशिफल 2024
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं के कारण चिंता ला सकता है। आप अपनी वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखें और आपको घर बाहर जो भी जिम्मेदारी सौंपी जाए, उसे पूरा करने में कोई कसर ना छोड़ें। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा और रक्त संबंधी रिश्तों में आपको तालमेल बनाकर आगे बढ़ना होगा। आप अपने करीबियों पर अत्यधिक भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपके उस भरोसे को तोड़ सकता हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ नए अनुबंधों से लाभ लेकर आने वाला है। आपको अपने करीबियों का पूरा साथ मिलेगा। मित्रों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे, लेकिन आपको घर परिवार में चल रही समस्याओं पर पूरा ध्यान देना होगा। आप अपनी सोच में सकारात्मक बनाए रखें। नेतृत्व क्षमता को बल मिलेगा और आप अपने मामलों में समानता से आगे बढ़े, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप अपनी सुख सुविधाओं के कुछ वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं, जिसमें आप अपनी जेब देखकर ही खर्च करें
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
*⚜️ आज का राशिफल ⚜️*
*दिनांक : 07 दिसम्बर 2023*
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप किसी गलत फहमी से बचें। छुपी हुई कुछ बातें आपके सामने आ सकती हैं। आपको थोड़ी थकान महसूस होगी। स्वास्थ्य सुधार होगा। घर पर समय का सदुपयोग करने की आवश्यकता रहेगी। दिन की अपेक्षा शाम का समय आपके लिये और भी बेहतर रहेगा। आप किसी सामाजिक आयोजन विवाह कार्यक्रम आदि में जा सकते हैं। धार्मिक विचार अग्रसर होंगे। कारोबार में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य सुधार होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज आपको शिक्षा के क्षेत्र में आपको उन्नति मिल सकती है। किसी दूसरे का उत्साह देखकर आप उत्साहित हो सकते हैं। माता-पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे। कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होने की उम्मीद है। आपका दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। छात्रों का ध्यान पढ़ाई में लगेगा।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। माता-पिता अपने बच्चों को नए ड्रेस आदि खरीदवा सकते हैं। अगर आप संगीत के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते नजर आ सकते हैं। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा होगी, जिससे आपका मन खुश रहेगा। आप अपनी कोई बात दोस्तों से शेयर कर सकते हैं। आपको आगे बढ़ने के लिए नई योजनाएं बनानी पड़ सकती हैं। स्वास्थ्य लाभ होगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपका दिन उत्तम रहेगा। किसी मित्र की मदद से आपके काम बनेंगे। अपने कॉन्फिडेंस के दम पर आप लगभग हर काम में सफल होंगे। कला या किसी रचनात्मक काम में आपका रूझान बढ़ेगा। आप अपनी सभी समस्याओं का हल आराम से ढूंढ निकालेंगे। साथ ही आपके कार्य जरूर सफल होंगे। आप कुछ समय मनोरंजन में भी बितायेंगे। आपका दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। भाग्य आपको कुछ अच्छे मौके देगा। धैर्य पूर्वक की गई बातचीत आपके पक्ष में होगी।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपको अचानक धन लाभ होगा। ऑफ़िस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को आय के नए स्रोत मिलेंगे। कोई काम मन-मुताबिक पूरा होने से आप प्रसन्न रहेंगे। साथ ही आप सेहतमंद भी रहेंगे। आप जीवनसाथी के सहयोग से किसी नये काम की शुरुआत के बारे में सोच सकते हैं। आपके सोचे हुए सारे काम जल्द ही पूरे होंगे। लव पार्टनर आपका सम्मान करेंगे। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता का रस घुलेगा। आपके मन में सकारात्मकता रहेगी। इससे आपको फायदा होगा।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपके लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा । ऑफिस में अपने काम की प्रशंसा के लिये आपको थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यापारी वर्ग को धन लाभ के मौके मिल सकते हैं। आपको अपने स्वास्थ्य का खास तौर पर ध्यान रखना होगा। आपका कोई काम कुछ समय के लिए अटक सकता है। जिम्मेदारियों के बोझ से आपका मूड खराब न होने दें। आर्थिक स्थिति मजबूत होंगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपका दिन काफी अच्छा रहेगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। पारिवारिक काम को पूरा करने में सफल हो सकते हैं। दोस्तों का किसी जरूरी काम में सपोर्ट मिल सकता है। आप आसपास के लोगों से सहानुभूति बनाये रखेंगे। सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए दिन खास रहने वाला है। कुछ लोग आपके लिए खास साबित हो सकते हैं। आपकी सभी समस्याएं दूर होगी। कार्यों में परिवार का सहयोग प्राप्त होता रहेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। किसी जरूरी काम में परिवार का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। आप रोजगार के मामले में किसी से सलाह ले सकते हैं, जो कि आपके लिये फायदेमंद रहेगी। बिजनेसमैन को भी काम में बेहतर अपॉर्चुनिटिज़ मिलेगी। आप कुछ ऐसे लोगों के साथ जुड़ेंगे, जो आपकी हर तरह से मदद के लिये तैयार रहेंगे। किसी व्यक्ति से बड़े प्रोजेक्ट के बारे में बात हो सकती है। नए विचार आपके मन में आयेंगे।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कामकाज निपटाने के लिए आपको कुछ नए तरीके मिल सकते हैं। दोस्तों के साथ संबंधों में सुधार आ सकता है। आपका भौतिक सुख-सुविधाओं की तरफ रूझान बढ़ सकता है। आपके मन में कोई बात दबी हुई हो सकती है। तली-भुनी चीजों को खाने से आपको बचना चाहिए। भविष्य को लेकर आपको कोई आशंका हो सकती है। आप किसी तरह की राजनीति में घर या कार्यालय पर उलझने से बचें। ऑफिस में काम की अधिकता से थकान हो सकती है।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आप परिवार के साथ किसी काम में व्यस्त रह सकते हैं। ऑफिस में आपको कोई बड़ा काम निपटाने की जिम्मेदारी मिल सकती है। आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल करना चाहिए। कोई बना बनाया काम बिगड़ भी सकता है। किसी कामकाज में आपको ज्यादा टाइम लग सकता है। आपको अपनी मन की बात कहने में सावधानी रखने की जरूरत है। साथ ही कामकाज की व्यस्तता में आपको खाना-पीना बिल्कुल नहीं भूलना चाहिए। इससे आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। किसी जरूरी कामकाज को निपटाने में सफल हो सकते हैं। दिन किसी खास कामों के लिए बेहतर है। आप अपने आसपास के लोगों के साथ उदार रह सकते हैं। केमिस्ट्री स्टूडेंट्स के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। मेहनत के बल पर आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं उनको विवाह का प्रस्ताव भी मिलेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपका दिन शानदार रहेगा। आपकी कला के क्षेत्र में रूचि बढ़ेगी। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। पैसे मिलने की संभावना बढ़ेगी। किसी जरूरी काम में थोड़ी मेहनत करने से ही सफलता मिल जायेगी। प्रेमीजनों के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है। रिश्तों में नयापन आएगा। वेब डिजाईनर्स के लिए दिन उत्तम रहने वाला है। बच्चे पढ़ाई के मामले में अपने दोस्तों से कोई अच्छी प्रेरणा लेंगे। किसी प्रयोजन की हल्की चिंता रहेगी। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷
🙏धन्यवाद।🙏
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰