आज का राशिफल एवं पंचांग

 ।। ?️ ।।
??जय श्री राम??
    ?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द…………………..5122
विक्रम संवत्………………….2077
शक संवत्…………………….1942
मास…………………………कार्तिक
पक्ष…………………………….शुक्ल
तिथी…………………………द्वादशी
दुसरे दिन प्रातः 07.46 पर्यंत पश्चात त्रयोदशी
रवि……………………..दक्षिणायन
सूर्योदय…….प्रातः 06.48.45 पर
सूर्यास्त…….संध्या 05.41.02 पर
सूर्य राशि……………………वृश्चिक
चन्द्र राशि………………………मीन
गुरु राशि………………………मकर
नक्षत्र…………………………..रेवती
प्रातः 06.21 पर्यंत पश्चात अश्विनी
योग……………………………सिद्धि
प्रातः 07.28 पर्यंत पश्चात व्यतिपात
करण……………………………बव
संध्या 06.28 पर्यंत पश्चात बालव
ऋतु…………………………….शरद
दिन………………………….गुरुवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
26 नवम्बर सन 2020 ईस्वी ।
⚜ अभिजीत मुहूर्त :-
प्रातः 11.52 से 12.35 तक  ।
?‍? राहुकाल :-
दोपहर 01.34 से 02.55 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त :-
वृश्चिक
06:08:29 08:27:21
धनु
08:27:21 10:31:47
मकर
10:31:47 12:14:24
कुम्भ
12:14:24 13:42:06
मीन
13:42:06 15:07:17
मेष
15:07:17 16:42:45
वृषभ
16:42:45 18:38:36
मिथुन
18:38:36 20:53:34
कर्क
20:53:34 23:14:16
सिंह
23:14:16 25:31:57
कन्या
25:31:57 27:48:37
तुला
27:48:37 30:08:29
? दिशाशूल :-
दक्षिणदिशा – यदि आवश्यक हो तो दही या जीरा का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
☸ शुभ अंक…………………..8
? शुभ रंग……………..केसरिया
✡ चौघडिया :-
प्रात: 10.52 से 12.13 तक चंचल
दोप. 12.13 से 01.33 तक लाभ
दोप. 01.33 से 02.54 तक अमृत
सायं 04.15 से 05.36 तक शुभ
सायं 05.36 से 07.15 तक अमृत
रात्रि 07.15 से 08.54 तक चंचल |
? आज का मंत्र :-
।। ॐ क्षिप्रप्रसादनाय नमः ।।
? सुभाषितानि :-
आनन्दाश्रूणि रोमाञ्चो बहुमानः प्रियं वचः ।
तथानुमोदता पात्रे दानभूषणपञ्चकम् ॥
अर्थात :-
आनंदाश्रु, रोमांच, लेनेवाले के प्रति अति आदर, प्रिय वचन, सुपात्र को दान देने का अनुमोदन – ये पाँच दान के भूषण हैं ।
? आरोग्यं :-
-विषाक्त भोजन (फूड प्वाइजनिंग) के लिए घरेलू उपचार -*
4. तुलसी का पत्ता –
तुलसी का पत्ता खाद्य विषाक्तता के कारण पेट की समस्या को शांत करने के लिए एक उत्कृष्ट जड़ी बूटी है। इसमें एंटीमाइक्रोबायल गुण भी हैं जो सूक्ष्म जीवों से लड़ने में मदद करते हैं। इसके लिए आप कई तरीकों से तुलसी से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। तुलसी के रस को एक चम्मच शहद के साथ दिन में कई बार पीएं। आप इसमें कुछ ताजा धनिया का रस भी जोड़ सकते हैं।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। धनहानि संभव है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यवसाय की गति धीमी रह सकती है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। स्वयं के बोले से काम बिगड़ेंगे। दु:खद समाचार मिल सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। हड्डी का दर्द संभव है। नकारात्मकता रहेगी। जोखिम न उठाएं।
? राशि फलादेश वृष :-
शत्रुता में कमी रहेगी। पारिवारिक चिंता रहेगी। चोट व रोग से बचें। झंझटों में न पड़ें। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। आय में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। प्रयास सफल रहेंगे। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पूछ-परख बढ़ेगी। कार्यप्रणाली की प्रशंसा होगी। व्यवसाय ठीक‍ चलेगा।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
थकान महसूस होगी। किसी मांगलिक कार्य का निमंत्रण प्राप्त होगा। मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रतिद्वंद्विता कम होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें।
? राशि फलादेश कर्क :-
पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। भाग्य अनुकूल है, लाभ लें। लेन-देन में सावधानी रखें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नया कार्य करने का मन बनेगा। आय में वृद्धि होगी। कोई बड़ी समस्या दूर होने से प्रसन्नता रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। लॉटरी व सट्टे आदि से दूर रहें। सहज वृत्ति बनाएं।
? राशि फलादेश सिंह :-
किसी अपरिचित की बातों में न आकर स्वयं निर्णय लें। धनार्जन होगा। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से बचें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। विवाद को बढ़ावा न दें। व्यवसाय ठीक चलेगा। अकारण चिड़चिड़ापन रहेगा। लाभ के अवसर हाथ से निकल सकते हैं।
??‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। शुभ समय।चिंता, भय व कष्ट का वातावरण बन सकता है। डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। शत्रु परास्त होंगे। किसी विवाद का अंत होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नए कार्य मिल सकते हैं।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
पार्टनरों से मतभेद दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। प्रमाद न करें। परिवार में सुख-शांति व प्रसन्नता रहेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। आय में वृद्धि के प्रयास सफल रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। सुख के साधन जुटेंगे। भय रहेगा। नई योजना बनेगी।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
भाइयों का सहयोग नहीं मिलेगा। स्त्री पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। बोलचाल में जल्दबाजी न करें। बाधा संभव है। यात्रा लाभदायक रहेगी। भागदौड़ रहेगी। विवेक से निर्णय लें। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। मस्तिष्क पीड़ा हो सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
? राशि फलादेश धनु :-
व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। समय अनुकूल नहीं है। विवेक से कार्य करें। भय, पीड़ा व तनाव का वातावरण बन सकता है। घर-बाहर अशांति रह सकती है। किसी व्यक्ति विशेष के कारण हानि संभव है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें।
? राशि फलादेश मकर :-
कोई मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। जीवन सुखमय रहेगा। स्नायु विकार हो सकता है। सावधानी आवश्यक है। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। व्यापार लाभदायक रहेगा। घर में प्रसन्नता रहेगी। विवाद से स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है। प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें।
? राशि फलादेश कुंभ :-
आर्थिक उन्नति की कोशिशें कामयाब होंगी। आय में वृद्धि से संतुष्टि रहेगी। सुख के अवसर मिलेंगे। व्यय होगा। बड़ों का सहयोग मिलेगा। भूमि व भवन, दुकान, शोरूम व फैक्टरी इत्यादि खरीदने की योजना सफल रहेगी। चोट व रोग से हानि व बाधा संभव है। अज्ञात भय सताएगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।
? राशि फलादेश मीन :-
जरूरी वस्तु गुम हो सकती है। जल्दबाजी न करें। विद्यार्थी वर्ग परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त करेगा। बुद्धि का प्रयोग सफलता निश्चित करेगा। प्रसन्नता रहेगी। किसी बीमारी के उठने के आसार हैं। सावधानी आवश्यक है। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका प्राप्त होगा।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। शुभम भवतु ।।
???? भारत माता की जय  ??
।। सुप्रभातम् ।।

।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 26 नवंबर 2020 गुरुवार संवत् 2077 मास कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि अगले दिन प्रातः काल 07:49 रहेगी पश्चात् त्रयोदशी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:56 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:32 बजे होगा । रेवती नक्षत्र रात्रि 09:20 बजे तक रहेगा पश्चात् अश्विनी नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मीन राशि मे रात्रि 09:20 बजे तक भ्रमण करते हुए मेष राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 01:32 से 02:53 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11:50 से 12:32 बजे तक रहेगा । दिशाशूल दक्षिण दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो जीरा का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

–: विशेष :–

आज वैष्णवों की देवउठनी एकादशी व्रत , तुलसी विवाह , वंजुली महाद्वादशी व्रत , चतुर्मास व्रत नियम समाप्त , हरिवासर दोपहर 12:20 से रात्रि 09:20 बजे तक रहेगा । मन्वादि , कालिदास जयंती , पंचक रात्रि 09:20 बजे तक रहेगा ।। जय हो ।।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ परिवार और कार्य में समझौता पूर्ण व्यवहार संघर्ष टालेंगे । वाणी पर नियंत्रण नहीं होने से किसी के साथ वाद – विवाद या झगड़े की संभावना है । मन की उदासी से आप में नकारात्मक विचार आएँगे ।

वृषभ :~ विचारों की दृढ़ता के साथ आप सावधानीपूर्वक काम करेंगे । व्यवस्थित रूप से आर्थिक आयोजन करेंगे । अपनी कलात्मक सूझ को निखार सकेंगे । कौटुंबिक सुख – शांति रहेगी ।

मिथुन :~ आपकी वाणी या व्यवहार आज किसी के साथ गलतफहमी पैदा कर सकते हैं । कुटुंबीजनों तथा सगे – सम्बंधियों के साथ खूब संभलकर रहे । बीमारी या दुर्घटना से सावधानी रखें । मान प्रतिष्ठा को हानि पहुँचेगी ।

कर्क :~ आर्थिक आयोजनों और नए कार्य की शुरूआत करने के लिए दिन अच्छा है । व्यापार – धंधे में लाभ , नौकरी में पदोन्नति और आय में वृद्धि से आप आनंद और संतोष अनुभव करेंगे ।

सिंह :~ नौकरी तथा व्यवसाय में लाभदायक और सफल दिन है । भरपूर आत्मविश्वास और दृढ़ मनोबल से आपका कार्य सरलता से पूरा होगा । उच्च पदाधिकारियों द्वारा काम की कदर होगी । पदोन्नति की संभावनाएँ है ।

कन्या :~ किसी तीर्थ स्थान की मुलाकात के संयोग होंगे । विदेश गमन के अवसर होंगे । भाई – बंधुओं से लाभ होगा । आफिस में उच्च पदाधिकारियों से संभलकर रहें । आर्थिक लाभ मिलेगा । शारीरिक मानसिक स्वस्थता रहेगी ।

तुला :~ आकस्मिक धन लाभ का दिन है । आध्यात्मिक प्रवृत्तियाँ तथा सिद्धियाँ प्राप्त करने के लिए उत्तम दिन है । स्वास्थ्य का ध्यान रखे । हितशत्रु अहित करने का प्रयास करेंगे । जलाशय और स्त्री वर्ग से सचेत रहें ।

वृश्चिक :~ दैनिक घटना चक्र में आज परिवर्तन आएगा । सार्वजनिक जीवन में आपकी मान – प्रतिष्ठा बढ़ेगी । नए वस्त्र परिधान और वाहनसुख की प्राप्ति होगी । भागीदारी से लाभ होगा ।

धनु :~ नौकरी वर्ग के लिए लाभ का दिन है । आर्थिक लाभ हो सकता है । सहकर्मीगण सहायक बनेंगे । कार्य में सफलता और यश होगा । विरोधी और हितशत्रु अपनी चाल में नाकामयाब रहेंगे ।

मकर :~ कला तथा साहित्य के क्षेत्र में रुचि रखनेवाले व्यक्ति आज अपने कार्यक्षेत्र में विशेष योगदान देंगे । अपनी रचनात्मक और सृजनात्मक शक्तियों का परिचय करायेंगे । उनकी मुलाकात रोमांचक बनेगी । शेयर – सट्टा से लाभ होगा ।

कुंभ :~ स्वभाव में अधिक भावुकता से बेचैनी रहेगी । आर्थिक आयोजन होगा । विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी । स्वभाव में हठीलापन रहेगा । सार्वजनिक मानहानि न हो इसका ध्यान रखे ।

मीन :~ कार्य सफलता के लिए और महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आज उत्तम दिन है । आपके विचारों में स्थिरता रहेगी , जिससे कोई भी कार्य अच्छी तरह हल कर सकेंगे । कलाकारों को अपनी कला प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा और उसकी कदर भी होगी ।
( डाँ. अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुवार ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *