आज का राशिफल एवं पंचांग

 ।। ? ।।
??जय श्री राम??
    ?? सुप्रभातम् ??
 ?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द…………………….5122
विक्रम संवत्……………………2077
शक संवत्………………………1942
मास……………………………कार्तिक
पक्ष………………………………शुक्ल
तिथी……………………………द्वादशी
प्रातः 07.46 पर्यंत पश्चात त्रयोदशी
रवि………………………..दक्षिणायन
सूर्योदय………..प्रातः 06.48.28 पर
सूर्यास्त………..संध्या 05.41.43 पर
सूर्य राशि………………………वृश्चिक
चन्द्र राशि…………………………मेष
गुरु राशि………………………..मकर
नक्षत्र………………………….अश्विनी
रात्रि 12.21 पर्यंत पश्चात भरणी
योग…………………………व्यतिपात
प्रातः 08.21 पर्यंत पश्चात वरिघ
करण…………………………..बालव
प्रातः 07.46 पर्यंत पश्चात कौलव
ऋतु……………………………..शरद
दिन………………………….शुक्रवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
27 नवम्बर सन 2020 ईस्वी ।
☸ शुभ अंक…………………..9
? शुभ रंग……………आसमानी
⚜ अभिजीत मुहूर्त :-
प्रातः 11.52 से 12.35 तक ।
?‍? राहुकाल (अशुभ) :-
प्रात: 10.53 से 12.14 तक ।
? दिशाशूल :-
पश्चिमदिशा – यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें।
? उदय लग्न मुहूर्त –
वृश्चिक
06:04:32 08:23:16
धनु
08:23:16 10:27:50
मकर
10:27:50 12:10:27
कुम्भ
12:10:27 13:38:10
मीन
13:38:10 15:03:20
मेष
15:03:20 16:38:48
वृषभ
16:38:48 18:34:39
मिथुन
18:34:39 20:49:37
कर्क
20:49:37 23:10:20
सिंह
23:10:20 25:28:00
कन्या
25:28:00 27:44:40
तुला
27:44:40 30:04:32
✡ चौघडिया :-
प्रात: 08.11 से 09.32 तक लाभ
प्रात: 09.32 से 10.52 तक अमृत
दोप. 12.13 से 01.34 तक शुभ
सायं 04.15 से 05.36 तक चंचल
रात्रि 08.55 से 10.34 तक लाभ ।
? आज का मंत्र :-
॥ ॐ विघ्नेश्वराय नम: ॥
? संस्कृत सुभाषितानि –
अनादरो विलम्बश्च वै मुख्यं निष्ठुरं वचः ।
पश्चात्तापश्च पञ्चापि दानस्य दूषणानि च ॥
अर्थात :
तिरष्कार, देने में विलंब, मुँह फेरना, निष्ठुर वचन, और देने के बाद पश्चाताप – ये पाँच दान के दूषण हैं ।
? आरोग्यं सलाह :-
-विषाक्त भोजन (फूड प्वाइजनिंग) के लिए घरेलू उपचार -*
5. लहसुन –
लहसुन अपने मजबूत एंटीवायरल, जीवाणुरोधी और एंटीफंगल गुणों के कारण खाद्य विषाक्तता से लड़ने में भी बहुत प्रभावी है। यह दस्त और पेट दर्द जैसे लक्षणों को भी राहत देता है। पानी के साथ एक ताजा लहसुन खाइए। आपको विषाक्त भोजन से राहत मिलेगी। यदि आप लहसुन की गंध सहन कर सकते हैं, तो आप लहसुन के रस का भी प्रयास कर सकते हैं।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
बाजार में इज्जत बढ़ेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि मनोनुकूल रहेंगे। इसके बाद भी चिंता बनी रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। किसी भी तरह के विवाद में भाग न लें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
लाभ में वृद्धि होगी। निवेश इत्यादि लाभप्रद रहेंगे। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। उत्साह से कार्य कर पाएंगे। ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधान रहें। प्रमाद न करें।  अटके काम पूरे होंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च होगा।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
वाणी पर नियंत्रण रखें थकान रहेगी। स्थायी संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। कारोबारी बड़े सौदे हो सकते हैं। बड़ा मुनाफा हो सकता है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रसन्नता का वातावरण निर्मित होगा। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
अध्ययन तथा शोध इत्यादि कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। प्रसन्नता तथा उत्साह से कार्य कर पाएंगे। हित शत्रुओं से सावधानी आवश्यक है। मित्रों के साथ समय सुखद व्यतीत होगा।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
धैर्य रखें। कोई बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। हताशा का अनुभव होगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा।
? राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि लाभदायक रहेंगे। किसी बड़े कार्य को करने का मन बनेगा। आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रयास थोड़े तथा लाभ अधिक होगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। किसी यात्रा की योजना बन सकती है। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। दूसरे के कार्य में हस्तक्षेप न करें। धन प्राप्ति सुगमता से होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। आत्मसम्मान बना रहेगा।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
व्यापार अच्‍छा चलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जल्दबाजी में चोट लग सकती है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। निवेश मनोनुकूल लाभ देगा। अज्ञात भय सताएगा। कमजोरी रह सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
नए संबंध बनाने के पहले विचार करें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। लाभ होगा। फालतू खर्च होगा। आर्थिक परेशानी हो सकती है। गलतफहमी के कारण विवाद हो सकता है। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी भी हो सकती है।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
घर-बाहर प्रसन्नता तथा उत्साह का वातावरण रहेगा। प्रमाद न करें। डूबी हुई रकम प्राप्ति के योग हैं, भरपूर प्रयास करें। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। प्रेम-प्रसंग मनोनुकूल रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। जल्दबाजी से बचें। व्यस्तता के कारण थकान रहेगी। योजना फलीभूत होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। प्रसन्नता तथा उत्साह से काम कर पाएंगे। कार्यस्थल पर सुधार व परिवर्तन हो सकता है। निवेश लाभदायक रहेगा। भाग्य का साथ रहेगा।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आलस्य न कर भरपूर कोशिश करें। आय में वृद्धि होगी। चोट व रोग से बाधा संभव है। जल्दबाजी न करें। किसी तीर्थस्थान के दर्शन तथा पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यय होगा। राजकीय सहयोग से स्थिति अनुकूल होगी।
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ?
।।  सुप्रभातम्  ।।
                ।।  संस्था  जय  हो  ।।
        ।।  दैनिक  राशि  –  फल  ।।
        आज दिनांक 27 नवंबर 2020 शुक्रवार संवत् 2077 मास कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि प्रातः 07:47 बजे तक रहेगी पश्चात् त्रयोदशी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 06:57 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:32 बजे होगा । अश्विनी नक्षत्र मध्य रात्रि 12:23 बजे तक रहेगा पश्चात भरणी नक्षत्र आरंभ होगा  । आज का चंद्रमा मेष राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 10:53 से 12:09 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11:50 से 12:31 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।।  जय  हो  ।।
                  ज्योतिषाचार्य
          डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
          श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
                  मो. नं.  9425491351
                    आज का राशिफल
          मेष :~ शारीरिक – मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । पारिवारिक सदस्यों के साथ सुंदर भोजन तथा आनंदपूर्वक समय बिताएंगे । आर्थिक विषय में भविष्य के लिए प्लानिंग करेंगे । आय में वृद्धि होगी ।
          वृषभ :~ आज का दिन स्फूर्तिला और प्रसन्नतापूर्ण रहेगा । स्वास्थ्य अच्छा रहने से सुख और आनंद होगा । सगे – सम्बंधियों या मित्रों से उपहार मिलेगा । प्रवास और स्वादिष्ट भोजन आपके दिन को सुंदर बनाएगा । आर्थिक लाभ की संभावना है ।
          मिथुन :~ आज संयमशील और विचारपूर्ण व्यवहार आपको बहुत से अनिष्टों में से बचा लेंगे । आपके वाणी – व्यवहार से गलतफहमी होगी । शारीरिक कष्ट , मन को भी अस्वस्थ बनाएँगे । परिवार में क्लेश का माहोल रहेगा ।
          कर्क :~ आकस्मिक धन प्राप्ति और बहुविधि लाभ से भरा आपका आज का दिन अत्यंत रोमांचक और आनंद का रहेगा । आय में वृद्धि होगी । व्यापारियों को मुनाफा के सौदे होंगे । पुत्र और पत्नी से लाभ होगा ।
          सिंह :~ आपके कार्यों में विलंब से सफलता मिलेगी । आफिस या घर में उत्तरदायित्वों का बोझ बढ़ेगा । जीवन में अधिक गंभीर रहेंगे । नए सम्बंध बनाने या कार्य के सम्बंध में महत्त्वपूर्ण निर्णय न ले ।
          कन्या :~ शरीर में थकान, आलस और चिंता होगी । संतानों के साथ मतभेद होगा । उनके स्वास्थ्य की चिंता रहेगी । आफिस में उच्च पदाधिकारियों से आपका वादविवाद होगा । राजनीतिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा ।
          तुला :~ कटु वचन या खराब व्यवहार से झगड़े – विवाद होंगे । क्रोध और कामवृत्ति पर संयम रखे । हितशत्रु अधिक प्रवृत्त होगे । आकस्मिक धनलाभ होगा । समय से भोजन करने में विलंब तथा अत्यधिक खर्च मन को अस्वस्थ बनाएँगे ।
          वृश्चिक :~ नौकरी और व्यवसाय में आज आपको लाभ ही लाभ है । इसके साथ मित्रों , सगे सम्बंधियों और बुजुर्गों से भी लाभ मिलेगा । सामाजिक समारोह , पर्यटन जैसे प्रसंगों में जाएँगे । आप प्रफुल्लित रहेंगे । आय के स्रोत बढ़ेंगे ।
          धनु :~ आर्थिक और व्यापार के लिए आज का दिन शुभ है । कार्य सरलता पूर्वक होंगे । परोपकार की भावना रहेगी । नौकरी व्यवसाय में उन्नति और मान – सम्मान मिलेगा ।
          मकर :~ बौद्धिक कार्यों और व्यवसाय में नई विचारधारा लाएँगे । लेखन और साहित्य से सम्बंधित प्रवृत्तियों में आपकी सृजनात्मकता दिखाई देगी । परिणाम स्वरूप शारीरिक थकान और ऊबन रहेगी । उच्च पदाधिकारियों या प्रतिस्पर्धियों के साथ चर्चा में नही पडे ।
          कुंभ :~ नकारात्मक विचारों से मन में हताशा होगी । इस समय मानसिक उद्वेग और क्रोध रहेगा । खर्च बढ़ेगा । वाणी पर संयम न रहने से परिवार में मनमुटाव और झगड़े हो सकते है । स्वास्थ्य खराब होगा । दुर्घटना से बचें ।
          मीन :~ आपका  दिन सुख – शांति से बितेगा । व्यापारियों को भागीदारी के लिए उत्तम समय है । मित्रों तथा स्वजनों से मुलाकात होगी । सार्वजनिक जीवन में प्रगति होगी । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।।  शुभम्  भवतु  ।।  जय  सियाराम  ।।
।।  जय  श्री  कृष्ण  ।।  जय  गुरूदेव  ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *