आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग

?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?बुधवार, २ दिसंबर २०२०?

सूर्योदय: ? ०७:०७
सूर्यास्त: ? ०५:१६
चन्द्रोदय: ? १८:५०
चन्द्रास्त: ?०८:३१
अयन ? दक्षिणायने (दक्षिणगोलीय)
ऋतु: ? हेमन्त
शक सम्वत: ? १९४२ (शर्वरी)
विक्रम सम्वत: ? २०७७ (प्रमादी)
मास ? मार्गशीर्ष
पक्ष ? कृष्ण
तिथि ? द्वितीया (१८:२२ तक)
नक्षत्र ? मृगशिरा (१०:३८ तक)
योग ? साध्य (११:१५ तक)
करण ? गर (१८:२२ तक)
वणिज (पूर्ण रात्रि)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? वृश्चिक
चंद्र ? मिथुन
मंगल ? मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध ? वृश्चिक (अस्त, पूर्व, मार्गी)
गुरु ? मकर (उदित, पश्चिम, मार्गी)
शुक्र ? तुला (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ❌❌❌
अमृत काल ? ०१:३९ से ०३:२१
सर्वार्थसिद्धि योग ? ०६:५६ से १०:३८
विजय मुहूर्त ? १३:५० से १४:३१
गोधूलि मुहूर्त ? १७:०६ से १७:३०
निशिता मुहूर्त ? २३:३९ से ००:३४
राहुकाल ? १२:०६ से १३:२४
राहुवास ? दक्षिण-पश्चिम
यमगण्ड ? ०८:१४ से ०९:३१
होमाहुति ? मंगल
दिशाशूल ? उत्तर
अग्निवास ? पाताल (१८:२२ से पृथ्वी)
चन्द्रवास ? पश्चिम
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – लाभ २ – अमृत
३ – काल ४ – शुभ
५ – रोग ६ – उद्वेग
७ – चर ८ – लाभ
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – उद्वेग २ – शुभ
३ – अमृत ४ – चर
५ – रोग ६ – काल
७ – लाभ ८ – उद्वेग
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
पश्चिम-दक्षिण (गुड़ अथवा दूध का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
❌❌❌❌❌
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज १०:३८ तक जन्मे शिशुओ का नाम
मृगशिरा नक्षत्र के चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (की) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम आर्द्रा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमश (कु, घ, ङ, छ) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
वृश्चिक – ०५:४३ से ०८:०३
धनु – ०८:०३ से १०:०६
मकर – १०:०६ से ११:४८
कुम्भ – ११:४८ से १३:१३
मीन – १३:१३ से १४:३७
मेष – १४:३७ से १६:११
वृषभ – १६:११ से १८:०५
मिथुन – १८:०५ से २०:२०
कर्क – २०:२० से २२:४२
सिंह – २२:४२ से ०१:०१
कन्या – ०१:०१ से ०३:१९
तुला – ०३:१९ से ०५:४०
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
अग्नि पञ्चक – ०६:५६ से ०८:०३
शुभ मुहूर्त – ०८:०३ से १०:०६
शुभ मुहूर्त – १०:०६ से १०:३८
रोग पञ्चक – १०:३८ से ११:४८
शुभ मुहूर्त – ११:४८ से १३:१३
मृत्यु पञ्चक – १३:१३ से १४:३७
रोग पञ्चक – १४:३७ से १६:११
शुभ मुहूर्त – १६:११ से १८:०५
मृत्यु पञ्चक – १८:०५ से १८:२२
अग्नि पञ्चक – १८:२२ से २०:२०
शुभ मुहूर्त – २०:२० से २२:४२
मृत्यु पञ्चक – २२:४२ से ०१:०१
अग्नि पञ्चक – ०१:०१ से ०३:१९
शुभ मुहूर्त – ०३:१९ से ०६:५७
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
दिन का अधिकांश समय आराम में बिताना पसंद करेंगे। आलस्य के कारण कार्यो में बाधा आ सकती है। प्रातः काल के समय आकस्मिक धन लाभ होने से अधिक निश्चिन्त रहेंगे। व्यवसाय विस्तार की योजना भी बनेगी परन्तु इसे पूर्ण रूप देने में अभी समय लगेगा। मध्यान के बाद के किसी मांगलिक कार्यक्रम में जाने की योजना बनेगी संध्या बाद का समय उत्तम रहेगा। उत्तम भोजन, वाहन एवं पर्यटन के ऊपर खर्च करेंगे। गृहस्थ में कुछ अंदरूनी परेशानिया रहने पर भी प्रेम बना रहेगा। प्रेम-प्रसंगों के कारण मन दुखी हो सकता है।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आप कार्य व्यवसाय के प्रति लापरवाही दिखाएंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से भी आज का दिन अधिक खर्चीला रहेगा। नौकर एवं अधिकारी कोई भी आपकी बातो को महत्त्व ना देकर मनमानी करेंगे जिससे मानसिक अशांति रहेगी। कार्य क्षेत्र से आवश्यकता के समय धन नही मिलने से कुछ समय के लिये मानसिक तनाव बनेगा। सामाजिक छवि भी परिजनों के कारण ख़राब हो सकती है। संध्या का समय सावधानी से व्यतीत करें। घरेलु कलह सार्वजनिक ना हो इसका ध्यान रखे। मानसिक शांति के लिए धार्मिक गतिविधियों में भाग लें।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहने से आलस्य एवं कमजोरी अनुभव होगी। कार्यो को गंभीर ना लेने से अधूरे रह जाएंगे। फिर भी मध्यान के बाद का समय धन लाभ कराने वाला रहेगा। अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहने से अपनी बात आसानी से मनवा लेंगे। लंबे प्रवास की योजना बनाएंगे लेकिन आज यात्रा में व्यर्थ के खर्च ही होंगे प्राप्ति कुछ नही।संध्या का समय मौज-शौक पूरा करने में बीतेगा। पति-पत्नी में आपसी ताल-मेल की कमी रहेगी।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज घर एवं बाहर परिस्थितियां प्रतिकूल रहने से सोच समझ कर ही कोई बड़ा कदम उठाएं। कामुकता अधिक रहने से शरीर के साथ-साथ मान हानि भी हो सकती है। कार्यो के प्रति उदासीनता भी नुक्सान कराएगी जिस भी कार्य को करेंगे उसमे तुरंत लाभ कमाने के चक्कर मे रहंगे लेकिन आज पुराने लेन-देन से ही थोडे लाभ की संभावना है। महिलाओ के मन में भी आज कोई उधेड़बुन लगी रहेगी। मन इच्छा की पूर्ति ना होने से क्रोध आएगा। आर्थिक दृष्टिकोण से मायूस होना पड़ेगा।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन पिछले दिनों से बेहतर रहेगा। शारीरिक रूप से सक्षम रहेंगे। सामाजिक व्यवहार आज काम आने से परेशानियों में कमी आएगी परन्तु मन में चंचलता अधिक रह सकती है। आज आप दूर की ना सोच नजदीकी लाभों से संतोष करने की वृति अपनायेंगे। काम काम सामान्य रहने पर धन लाभ के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। घर के बुजुर्गों की अपेक्षा भाई-बहनो से ज्यादा भावनात्मक सम्बन्ध रहेंगे। किसी पौराणिक स्थान की यात्रा का विचार बनेगा।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन परिस्थितियां विशेष अनुकूल रहने से मानसिक दुविधा कम होगी। सुखी दिनचर्या में उत्तम स्वास्थ्य भी सहायक बनेगा। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा कम रहने से आर्थिक लाभ होने की अधिक सम्भवना रहेगी परन्तु लोभ में आकर जल्दी कमाने की सोच से दूर रहें। प्रेम प्रसंगों में अधिक आसक्ति रहने से मन दो जगह भटक सकता है। उपहार देने पर खर्च होगा। धर्म कर्म में आज कम ही रूचि दिखाएंगे लेकिन आस्था बनी रहेगी। घर में शांति तो रहेगी लेकिन थोड़े मन मुटाव के बाद।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आपको लाभ के कई अवसर मिलेंगे। कार्यो के प्रति भी गंभीर रहने से धन प्राप्ति की संभावनाएं बढ़ेंगी। परन्तु नौकरी पेशा जातक अधिकारी वर्ग से सतर्क रहें छोटी गलती पर बड़ा अंजाम भुगतना पड़ेगा। व्यावसायिक यात्रा से भी धन लाभ होने की सम्भवना है यात्रा में सतर्क भी रहें। पैतृक संपत्ति सम्बंधित कार्य आज भी अधूरे रहने से हताश होंगे।
सरकारी कार्य में समय एवं धन व्यर्थ होगा। परोपकारी स्वभाव के चलते धर्म-कर्म पर खर्च होगा। आज विशेषकर परिजनों की भावना समझने का प्रयास करें।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आपका आज का दिन शारीरिक रूप से अशुभ रहेगा। प्रातः काल से ही आँख में जलन अथवा अंगों में दर्द रहने से निष्क्रियता रहेगी। कार्यो में उत्साहहीनता रहने के कारण पूर्व निर्धारित योजनाएं टालनी पड़ सकती है। व्यवसायिक स्थल पर प्रतिस्पर्धा के कारण टकराव की स्थिति बनेगी लेकिन धन की आमद आवश्यकता अनुसार कही न कही से हो ही जाएगी। आज के दिन शालीनता के साथ व्यवहार करना फायदेमंद रहेगा। अधिक क्रोध एवं ईर्ष्या की प्रवृति धन के साथ आपसी व्यवहार बिगाड़ेगी।

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आर्थिक और सामाजिक दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा रहेगा। परन्तु अधिक व्यस्तता के चलते थकान भी रहेगी। कार्य क्षेत्र पर नए प्रयोग अपनायेंगे जिनमे सफलता तो मिलेगी पर थोड़े विलम्ब से। धन लाभ रुक रुक कर होगा खर्च भी पहले से ही तैयार रहेंगे। नविन वाहन अथवा अन्य सुख के साधनों की खरीददारी कर सकते है। सामाजिक क्षेत्र पर भी आज रूचि रहने से ख्याति बढ़ेगी। गृहस्थ में शांति रहेगी। छोटी मोटी स्वास्थ्य संबंधित समस्या रह सकती है।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज मिला जुला दिन रहने से बीते कल की अपेक्षा थोड़ा बेहतर अनुभव करेंगे। अतिआवश्यक कार्य किसी अनुभवी से परामर्श लेकर ही करें। काम धंधे को लेकर मन मे कुछ बेचैनी रहेगी धन को आवक अन्य दिनों से कम रहेगी ऊपर से उटपटांग निर्णय लेकर नई उलझन बढ़ाएंगे। घर के बुजुर्ग लोगो के साथ कुछ समय बिताना लाभदायक सिद्ध होगा। आज आप केवल सोचने में ही ज्यादा समय ख़राब करेंगे विचारो को यथार्थ रूप देने में असमर्थ रहेंगे। आर्थिक विषयो को लेकर परिवार में अशांति रह सकती है। सोच समझ कर ही वाणी का प्रयोग करें।

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आप अपनी व्यवहार कुशलता से बिगड़े कामो को भी बनाने का सामर्थ्य रखेंगे कार्य क्षेत्र पर इच्छानुसार सफल तो नही होंगे फिर भी धन संबंधित मामलो में कुछ हद तक सफलता मिलने से संतोष होगा। परन्तु सेहत प्रतिकूल रहने से बीच बीच में व्यवधान आ सकते है। शारीरिक परिश्रम की अपेक्षा दिमागी परिश्रम को ज्यादा महत्त्व देंगे इसमें सफल भी रहेंगे। गैस कब्ज अथवा स्वसन तंत्र सम्बंधित रोग होने से असहजता होगी। ज्यादा तले भुने खाने से परहेज करें। संतान की पढ़ाई को लेकर भी थोड़ी चिंता रहेगी।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आप बेतुकी बयानबाजी के कारण संकट में फंस सकते है। अधिक बोलने से मौन धारण करना बेहतर रहेगा व्यर्थ के विवादों से बचेंगे। क्रोध के समय विशेष सावधानी बरतें मान हानि हो सकती है। काम धंधा में आज असमंजस की स्थिति के कारण नरमी रहेगी। आपके किसी गलत निर्णय के कारण बनता लाभ बिगड़ सकता है। विद्यार्थी वर्ग को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। आर्थिक रूप से आज का दिन किसी के सहयोग से ही सफल बनेगा। सरकारी कार्यो में उलझने बढ़ने से भाग-दौड़ व्यर्थ जायेगी। धन के लेन-देन सम्बंधित कार्य आज ना करें।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️ ?राधे राधे?

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 02 दिसंबर 2020 बुधवार संवत् 2077 मास मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि सायं 06:19 बजे तक रहेगी पश्चात् तृतीया तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 07:00 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:38 बजे होगा । मृगशीर नक्षत्र प्रातः 10:51 बजे तक रहेगा पश्चात् आद्रा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मिथुन राशि मे दिन रात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 12:16 से 01:31 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो तिल का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आज संभलकर कदम उठाए । आप के स्वजनों के साथ उग्र चर्चा न हो ध्यान रखे । शारीरिक और मानसिक व्यग्रता रहेगी । अनिद्रा से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है ।

वृषभ :~ भाई – बहनों से लाभ होगा । शारीरिक और मानसिक रूप से आप प्रफुल्लित रहेंगे । आर्थिक लाभ की संभावना है । परंतु मध्याहन के बाद की स्थिति विपरीत हो सकती है । खर्च अधिक होगा और अपयश मिल सकता है ।

मिथुन :~ असंतोष से मन ग्रस्त रहेगा । पारिवार में मेलजोल नहीं रहेगा । शारीरिक अस्वस्थता रहेगी । पढने – लिखने में मन नहीं लगेगा । प्रतिस्पर्धियों पर आप विजयी होंगे ।

कर्क :~ छोटे प्रवास या पर्यटन हो सकता है । आज आरोग्य अच्छा रहेगा और मन भी प्रसन्न रहेगा । परंतु मध्याहन मन की हताशा से अस्वस्थ रहेंगे । अनैतिक प्रवृत्तियों से मन भ्रष्ट न हो , इसका ध्यान रखे । धन खर्च अधिक होगा ।

सिंह :~ आज कोई भी निर्णय लेने की स्थिति में आप नहीं रहेंगे इसलिए आवश्यक निर्णय आज नही ले । पारिवारिक कार्यों मे खर्च होगा । वाणी पर संयम रखे । गलतफहमियों को दूर करे । आपसी मनमुटाव होंगे ।

कन्या :~ मध्याहन के बाद आप के मनः स्थिति दुविधापूर्ण रहेगी । इससे आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में बाधा होगी । आज वाणी पर संयम बरते । कोर्ट – कचहरी के कार्यों में सावधानी बरते । धनहानि के साथ – साथ मानहानि से भी संभले ।

तुला :~ घर की साज – सजावट में परिवर्तन करेंगे , इससे मानसिक स्वस्थता में भी वृद्धि होगी । व्यवसाय में लाभ होगा । आर्थिक आयोजन निष्ठापूर्वक संपन्न करेंगे । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । मानसिक शांति होगी ।

वृश्चिक :~ आप के लिए भाग्यवृद्धि का दिन है । दूर स्थित स्नेहीजन से अच्छे समाचार मिलेंगे । शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । धार्मिक प्रवास हो सकता है । धन लाभ की भी संभावना है । व्यवसाय में पदोन्नति हैं । आपके कार्य सफल होने के साथ – साथ पूर्ण भी होगे ।

धनु :~ आज प्रातःकाल आप का शारीरिक स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है । निषेधात्मक विचार मन की स्वस्थता पर नकारात्मक असर करेंगे । आर्थिक रूप से तंगी हो सकती है । व्यावसायिकों को लाभ होगा । प्रवास का योग है ।

मकर :~ आज परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक प्रवास या पर्यटन का आनंद मनाएंगे , परंतु मध्याहन के बाद आप का मन व्यग्र हो जायेगा । अधिक खर्च से धन की तंगी रहेगी । सरकारी कार्यों में विघ्न आएँगे । अनैतिक वृत्तियों पर अंकुश रखे ।

कुंभ :~ आप का आज का दिन सुख – शांतिपूर्वक बीतेगा । पारिवार में भी आनंद रहेगा । शारीरिक और मानसिक स्वस्थता रहेगी । आनंद – प्रमोद के साथ वाहनसुख मिलेगा । व्यावसाय में कीर्ति प्राप्त होगी ।

मीन :~ किसी भी व्यक्ति के साथ बौद्धिक चर्चा या वाद – विवाद न करे । नए कार्य का प्रारंभ न करे । परंतु मध्याहन के बाद आकस्मिक सुधार दिखेगा । व्यावसायिकों को सानुकूल वातावरण रहेगा । प्रतिस्पर्धीयों पर विजय होगी । ( डाँ. अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *