
?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?गुरुवार, ३ दिसंबर २०२०?
सूर्योदय: ? ०७:०८
सूर्यास्त: ? ०५:१६
चन्द्रोदय: ? १९:४३
चन्द्रास्त: ?०९:२५
अयन ? दक्षिणायने (दक्षिणगोलीय)
ऋतु: ? हेमन्त
शक सम्वत: ? १९४२ (शर्वरी)
विक्रम सम्वत: ? २०७७ (प्रमादी)
मास ? मार्गशीर्ष
पक्ष ? कृष्ण
तिथि ? तृतीया (१९:२६ तक)
नक्षत्र ? आर्द्रा (१२:२२ तक)
योग ? शुभ (११:०३ तक)
करण ? वणिज (०६:५७ तक)
विष्टि (१९:२६ तक)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? वृश्चिक
चंद्र ? मिथुन
मंगल ? मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध ? वृश्चिक (अस्त, पूर्व, मार्गी)
गुरु ? मकर (उदित, पश्चिम, मार्गी)
शुक्र ? तुला (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ११:४६ से १२:२७
सर्वार्थसिद्धि योग ? १२:२२ से ०६:५८
विजय मुहूर्त ? १३:५० से १४:३१
गोधूलि मुहूर्त ? १७:०६ से १७:३०
निशिता मुहूर्त ? २३:४० से ००:३५
राहुकाल ? १३:२४ से १४:४२
राहुवास ? दक्षिण
यमगण्ड ? ०६:५७ से ०८:१४
होमाहुति ? मंगल
दिशाशूल ? दक्षिण
अग्निवास ? पृथ्वी (१९:२६ तक)
भद्रावास ? स्वर्ग ०६:५७ से १९:२६
चन्द्रवास ? पश्चिम
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – शुभ २ – रोग
३ – उद्वेग ४ – चर
५ – लाभ ६ – अमृत
७ – काल ८ – शुभ
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – अमृत २ – चर
३ – रोग ४ – काल
५ – लाभ ६ – उद्वेग
७ – शुभ ८ – अमृत
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
पश्चिम-दक्षिण (दही का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
मार्गशीर्ष चतुर्थी व्रत आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज १२:१२ तक जन्मे शिशुओ का नाम
आर्द्रा नक्षत्र के चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (छ) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम पुनर्वसु नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण अनुसार क्रमश (के, को, ह) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
वृश्चिक – ०५:४० से ०७:५९
धनु – ०७:५९ से १०:०२
मकर – १०:०२ से ११:४४
कुम्भ – ११:४४ से १३:१०
मीन – १३:१० से १४:३३
मेष – १४:३३ से १६:०७
वृषभ – १६:०७ से १८:०१
मिथुन – १८:०१ से २०:१६
कर्क – २०:१६ से २२:३८
सिंह – २२:३८ से ००:५७
कन्या – ००:५७ से ०३:१५
तुला – ०३:१५ से ०५:३६
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
अग्नि पञ्चक – ०६:५७ से ०७:५९
शुभ मुहूर्त – ०७:५९ से १०:०२
रज पञ्चक – १०:०२ से ११:४४
शुभ मुहूर्त – ११:४४ से १२:२२
चोर पञ्चक – १२:२२ से १३:१०
रज पञ्चक – १३:१० से १४:३३
शुभ मुहूर्त – १४:३३ से १६:०७
चोर पञ्चक – १६:०७ से १८:०१
रज पञ्चक – १८:०१ से १९:२६
शुभ मुहूर्त – १९:२६ से २०:१६
चोर पञ्चक – २०:१६ से २२:३८
मृत्यु पञ्चक – २२:३८ से ००:५७
अग्नि पञ्चक – ००:५७ से ०३:१५
शुभ मुहूर्त – ०३:१५ से ०५:३६
रज पञ्चक – ०५:३६ से ०६:५८
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आपकी रुकी हुई कामना पूर्ति होने की संभावना है इसके लिये स्वाभाव में नम्रता रखनी भी जरूरी है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन पिछले कुछ दिनों से बेहतर रहेगा। कार्य क्षेत्र से अतिरिक्त आय होगी। उधारी वापस मिलने या कई दिनों से अटके हुए कार्य पूर्ण होने से भी धन के स्त्रोत्र बढ़ेंगे। लेकिन आज आवश्यकता के समय सामाजिक गतिविधियों में पूरा समय ना दे पाने से लोगो से दूरी बन सकती है। संध्या का समय पूर्वनियोजित रहेगा पर्यटन पार्टी की योजना बनाई जाएगी। उत्तम भोजन के साथ गृहस्थ का सुख मिलेगा। सन्तानो के ऊपर खर्च करना पड़ेगा।
पेट कमर या गले संबंधित समस्या हो सकती है।
वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आपका आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा दोपहर तक जिस भी कार्य को करेंगे उसमे असमंजस की स्थिति रहेगी। लेकिन दोपर के बाद किसी अनुबंध के पूर्ण होने या अन्य किसी मार्ग से धन लाभ होने पर आर्थिक दृष्टिकोण से संतुष्टि रहेगी। कार्य क्षेत्र पर कुछ समय दिन के आरंभ एवं बाकी संध्या के समय बिक्री बढने से धन की आमद बनेगी। व्यक्तित्व का विकास होने से सामाजिक छवि भी बेहतर बनेगी। परन्तु पारिवारिक समस्याओं के कारण मन अशांत रहेगा। घर में किसी विवाद के बढ़ने की सम्भवना है। मौन दर्शक बनकर रहने में ही भलाई है। ठंडे मौसम के कारण सेहत में थोड़ा बहुत बदलाव आ सकता है।
मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन कार्य क्षेत्र पर व्यस्तता अधिक रहेगी फिर भी हाथ में लिए अनुबंध समय पर पूर्ण नहीं करने के कारण आलोचना हो सकती है आपका व्यवहार आज अटपटा सा रहेगा किसी को भी सीधा जवाब ना देकर उल्टी सीधी बाते करना स्वयं के लिये परेशानी खड़ी करेगा जिसके कारण कार्य क्षेत्र पर अधिकांश कार्य अपने ही बलबूते करना पड़ेगा। सहकारी कार्य लेट-लतीफी के कारण अधूरे रहेंगे। नयी योजनाओं को हाथ में लेने से पहले हानि-लाभ की समीक्षा करलें। संध्या से पहले आर्थिक विषयो में सफलता मिलेगी लेकिन आवश्यकता अनुसार ही। यात्रा पर्यटन की योजना बनेगी। सेहत आज ठीक ठाक रहेगी।
कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आप अधिक लापरवाह रहने के कारण हानि उठा सकते है। प्रातः काल से ही मन मे यात्रा पर्यटन की योजना बनेगी इसके अंत समय पर टलने की भी संभावना है। आज एक समय मे दिमाग दो जगह भटकेगा कार्य क्षेत्र पर भी अधिक ध्यान ना देने के कारण अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। नौकरों के ऊपर ज्यादा विश्वास भी हानि का कारण बन सकता है। कार्य क्षेत्र पर चोरी जैसी गतिविधि अथवा आप पर आरोप लगाए जा सकते है सावधान रहे। वाणी में कठोरता रहने से घर में कलह होने की सम्भवना है। आर्थिक लेन-देन लिख कर ही करें। छाती गले अथवक कमर में दर्द या अन्य समस्या जन्म लेगी।
सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज दिन के पूर्वार्ध में आपको परिश्रम के अनुसार फल ना मिलने से मानसिक पीड़ा हो सकती है। दिमाग में नए-नए विचार जरूर आएंगे लेकिन कुछ तो आर्थिक कमी और कुछ में निर्णय लेने में चूक अवश्य होगी मार्गदर्शन की भी कमी नही रहेगी फिर भी किसी ठोस निर्णय लेने में परेशानी होगी। नई वस्तुओ की खरीददारी अथवा नये कार्य में निवेश आज ना करें। मध्याह्न के बाद स्थिति बेहतर होने लगेगी। धन की आमद होने से वित्तीय आयोजन कर पाएंगे। परिवार में किसी के बीमार होने से धन का व्यय भी रहेगा परन्तु शांति भी रहेगी। छोटी यात्रा से आशाजनक लाभ हो सकता है। व्यर्थ की यात्रा से बचें। सेहत ठीक रहेगी।
कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
रोजगार के क्षेत्र में किये जा रहे प्रयास आज फलीभूत होने से आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा लेकिन आज उधारी वाले व्यवहारो पर नियन्त्रण रखने की भी आवश्यकता है अन्यथा धन लम्बे समय तक अटक सकता है उधारी चुकाने के लिये दिन उत्तम है। आज भी धन की आमद आवश्यकता के समय होने से ज्यादा परेशान नही होना पड़ेगा। बेरोजगार व्यक्तियों को आज प्रयास करने पर रोजगार मिलने की सम्भावना बनेगी। आज आपसे बहस में कोई नहीं जीत पायेगा लेकिन बड़बोलेपन के कारण महिलाओं के सम्मान में कमी होगी। दोपहर के बाद में कार्य भार बढ़ने से कमर अथवा अन्य अंगों में दर्द की शिकायत रहेगी। पारिवारिक वातावरण मिला जुला रहेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन से आपको काफी आशाये रहेंगा लेकिन दिनचर्या आज प्रातः काल से ही बिगड़नी आरम्भ होगी और संध्या तक अस्तव्यस्त रहने से जरूरी कामना अधूरी रह सकती है। दिन में किसी न किसी से छोटी-मोटी झड़प होने की सम्भावना है विशेषकर आज कार्य क्षेत्र पर किसी से ना उलझे पद एवं प्रतिष्ठा की हानि हो सकती है। दोपहर बाद तक सांसारिक गतिविधियों में व्यस्त रहने के कारण स्वयं की अनदेखी करनी पड़ेगी परन्तु इसके बदले धन लाभ होने से संतोष रहेगा। धर्म-कर्म में अधिक रुचि रहेगी धार्मिक कार्यक्रमो में उपस्थिति देंगे। घर के बुजुर्गो से नए अनुभव मिलेंगे। पत्नी संतान का सुख मिलेगा। स्वास्थ्य में संध्या के आसपास कमी अनुभव करेंगे।
वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज दिन का पहला भाग आपकी आशाओं के विपरीत रहने वाला है। कार्य क्षेत्र पर भाग्य का साथ कम मिलेगा। आय की अपेक्षा खर्च अधिक रहने से धन की कमी अनुभव होगी महत्त्वपूर्ण कार्य को लेकर किसी से कर्ज लेने की नौबत भी आ सकती है। किसी ना किसी कारण से आज मानसिक रूप से परेशान ही रहेंगे। आस-पडोसी एवं घर के छोटे सदस्यो की गलतियों को आज नजरअंदाज करें अन्यथा छोटी बात बड़ा विवाद खड़ा कर देगी। परिजनों की सहानुभूति मानसिक कमजोरी दूर करेगी। धार्मिक गतिविधियों में भी फिजूल खर्ची पर नियंत्रण रखें। अल्प धन लाभ से ही काम चलाना पड़ेगा। मौज शौक एवं अनावश्यक खर्चो पर आज नियंत्रण आवश्यक है।
धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे उसमे अपना पूर्ण अनुभव और निष्ठा लगाएंगे लेकिन भाग्य का साथ अन्य दिनों की अपेक्षा कम रहने के कारण दिन से उचित लाभ नही मिल पायेगा। आज किसी अनुबंध के आगे बढ़ने से धन लाभ की कामना अधूरी रह सकती है। व्यवसाय के ऊपर अधिक ध्यान देने के बाद भी कार्य विलम्ब से पूर्ण होंगे लाभ के कई अवसर मिलेंगे परन्तु धनागम के लिए थोड़ी प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। अधिकारी वर्ग भी गर्म हो सकते है। स्टेशनरी अथवा प्रिंटिंग के कार्य से जुड़े जातको को आकस्मिक नए अनुबंध मिल सकते है। परिवार के लिए आप कुछ नया करेंगे। सेहत लगभग सामान्य रहेगी।
मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपको कार्यो की भरमार का सामना करना पड़ेगा लेकिन निर्णय लेने की क्षमता में कमी रहने के कारण भ्रमित हो सकते है। आप मेहनत तो भरपूर करेंगे लेकिन आपका काम आज सामने वाले की मुश्किल ही पसंद आएगा। परिश्रम का उचित फल नहीं मिलेगा दोपहर तक कार्यो में व्यवधान भी आने से निराश रहेंगे परन्तु संध्या के समय किसी परिचित के सहयोग से लाभ होने से खर्च निकल जाएंगे। सरकारी कार्य आज निरस्त करना ही बेहतर रहेगा। परिवार के प्रति अधिक भावनात्मक बनेंगे। आध्यात्म में रूचि होने पर भी समय नहीं दे पाएंगे। व्यसनों से दूर रहें। स्वास्थ्य में अचानक परिवर्तन आने से कुछ समय के लिये परेशानी हो सकती है।
कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आंशिक शुभ फलदायक रहेगा। पुरानी गलतियों या किसी से किये गलत व्यवहार की के कारण आज मन में ग्लानि रहेगी। सेहत भी आज कुछ विपरीत रहने से मन की बहुप्रतीक्षित इच्छा अधूरी रह सकती है परन्तु आर्थिक दृष्टिकोण से दिन लाभदायक रहेगा। थोड़े परिश्रम से आशा से अधिक मुनाफा कमा सकते है इसके लिए दृढ़निश्चय की आवश्यकता रहेगी। आज जोखिम वाले कार्य जैसे कि शेयर सट्टे आदि में निवेश शीघ्र लाभ देगा। पैतृक संपत्ति के कार्य अधूरे रह सकते है। घरेलू वातावरण में स्वार्थ देखने को मिलेगा परिजन जरूरत के समय ही मीठा व्यवहार करेंगे। ठंड से बचें।
मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन ग्रह स्थिति में थोड़ा बदलाव आने से आपको घरेलु मामलो में विशेष सावधानी बरतने की आयवश्यक रहेगी। रूठने-मनाने में दिन का कुछ भाग व्यर्थ हो सकता है। बुजुर्ग वर्ग भी आज आपकी विचारधारा के विपरीत सोच रखेंगे जिससे तालमेल बैठाने में मुश्किल होगी। कार्य क्षेत्र पर आज मन भटकने का अन्य व्यक्ति फायदा उठा सकता है। धन लाभ के लिये दोपहर तक इंतजार करना पड़ेगा होगा भी तो असमय और आवश्यकता से कम फिर भी आज किसी के आगे समर्पण ना करें थोड़ा धैर्य रख अच्छे समय की प्रतीक्षा करें। सेहत में थोड़े बहुत उतार-चढ़ाव लगे रहेंगे।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️ ?राधे राधे?

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 03 दिसंबर 2020 गुरुवार संवत् 2077 मास मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि सायं 06:59 बजे तक रहेगी पश्चात् चतुर्थी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 07:01 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:39 बजे होगा । आद्रा नक्षत्र दोपहर 12:06 बजे तक रहेगा पश्चात् पुनर्वसु नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मिथुन राशि मे दिन रात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 01:36 से 02:57 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11:44 से 12:32 बजे तक रहेगा । दिशाशूल दक्षिण दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो केशर का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
–: विशेष :–
आज संकष्टी चतुर्थी , चंद्रोदय रात्रि 08:19 बजे ठीक ।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ अपने उग्र स्वभाव पर संयम रखे । शारीरिक और मानसिक शिथिलता रहेगी । अधिक परिश्रम के बाद भी कम सफलता मिलेगी । हानिकर विचार , व्यवहार और आयोजन से दूर रहे । उदर के रोग से परेशान होंगे ।
वृषभ :~ आज आप कार्य के दौरान मनोबल और आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे । इस कार्य का फल भी अपेक्षानुसार मिलेगा । सरकारी क्षेत्र में लाभ होगा तथा आर्थिक व्यवहार करने में सफलता प्राप्त होगी । संतान पर खर्च होगा ।
मिथुन :~ नई परियोजना का प्रारंभ करने के लिए आज दिन शुभ है । सरकार से लाभ हो सकता है । व्यावसाय में आपको अधिकारियों का अच्छा प्रतिफल मिलेगा । विचारो में शीध्र परिवर्तन आएंगे ।
कर्क :~ आज नकारात्मक मानसिकता से व्यवहार न करे । शारीरिक और मानसिकरुप से अस्वस्थ रहेंगे । मन में दुःख और असंतोष रहेगा । आँखो में पीडा़ हो सकती है । अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहे । धन अधिक खर्च होगा ।
सिंह :~ आज आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे । किसी भी कार्य का निर्णय त्वरित लेंगे । वाणी और व्यवहार उग्र न हो । क्रोध अपेक्षाकृत अधिक रहेगा । आरोग्य संभाले ।
कन्या :~ आज आपके अहम् को कोइ चोट न पहुँचे एवं किसी से झगड़ा न हो इसका ध्यान रखे । शारीरिक शिथिलता और मानसिक चिंता रहेगी । मित्रों के स्वभाव में उग्रता और क्रोध अधिक रहेगा ।
तुला :~ विविध क्षेत्रों में लाभ से आप प्रसन्न रहेंगे । आय में वृद्धि होगी । मित्रों से लाभ और उनके पीछे खर्च भी हो सकता है । पर्यटन स्थल की सैर आपको रोमांचित करेगी । उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी ।
वृश्चिक :~ व्यावसायिक वातावरण अनुकूल रहेगा । उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे । आप का हर कार्य आज सफलतापूर्वक होगा । मान – प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । नौकरी में पदोन्नति हो सकती है ।
धनु :~ आज आपके शरीर में थकान रहेगी । स्वास्थ्य कुछ नरम – गरम रहेगा । मानसिक चिंता और व्याकुलता रहेगी । संतान की चिंता होगी । व्यवसाय में बाधाएँ आएगी । भाग्य साथ नही देगा ।
मकर :~ आज अचानक धन खर्च हो सकता है । व्यवहारिक या सामाजिक कार्य से बाहर जा सकते है । खान – पान में ध्यान रखे । क्रोध तथा नकारात्मक विचारो पर संयम रखे । भागीदारों के साथ आंतरिक मतभेद न बढे़ ध्यान रखे ।
कुंभ :~ प्रणय के लिए आज अनुकूल दिन है । आज हर कार्य दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास से करेंगे । प्रवास – पर्यटन हो सकता है । अच्छा भोजन और नए वस्त्र के प्रसंग आयेंगे । भागीदारी से लाभ होगा । वाहनसुख मिलेगा ।
मीन :~ आज का दिन आपके लिए शुभफलदायी है । आपका मनोबल और आत्मविश्वास में दृढ़ रहेगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । घर में सुख – शांति का माहोल रहेगा । स्वभाव और वाणी पर संयम रखे । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।