157
.

।। ? ।।
??जय श्री राम??
?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द…………………….5122
विक्रम संवत्……………………2077
शक संवत्………………………1942
मास………………………….मार्गशीर्ष
पक्ष………………………………कृष्ण
तिथी……………………………चतुर्थी
रात्रि 20.00 पर्यंत पश्चात पंचमी
रवि………………………..दक्षिणायन
सूर्योदय………..प्रातः 06.52.28 पर
सूर्यास्त………..संध्या 05.41.00 पर
सूर्य राशि………………………वृश्चिक
चन्द्र राशि………………………मिथुन
गुरु राशि………………………..मकर
नक्षत्र…………………………..पुनर्वसु
दोप 01.33 पर्यंत पश्चात पुष्य
योग…………………………….शुक्ल
प्रातः 10.18 पर्यंत पश्चात ब्रह्मा
करण………………………………बव
प्रातः 07.48 पर्यंत पश्चात बालव
ऋतु……………………………..हेमंत
दिन………………………….शुक्रवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
04 दिसंबर सन 2020 ईस्वी ।
☸ शुभ अंक…………………4
? शुभ रंग……………आसमानी
⚜ अभिजीत मुहूर्त :-
प्रातः 11.55 से 12.38 तक ।
?? राहुकाल (अशुभ) :-
प्रात: 10.56 से 12.16 तक ।
? दिशाशूल :-
पश्चिमदिशा – यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें।
? उदय लग्न मुहूर्त –
वृश्चिक
05:36:57 07:56:29
धनु
07:56:29 10:00:15
मकर
10:00:15 11:42:52
कुम्भ
11:42:52 13:10:34
मीन
13:10:34 14:35:45
मेष
14:35:45 16:11:13
वृषभ
16:11:13 18:07:03
मिथुन
18:07:03 20:22:01
कर्क
20:22:01 22:42:44
सिंह
22:42:44 25:00:24
कन्या
25:00:24 27:17:04
तुला
27:17:04 29:36:57
✡ चौघडिया :-
प्रात: 08.15 से 09.35 तक लाभ
प्रात: 09.35 से 10.56 तक अमृत
दोप. 12.16 से 01.36 तक शुभ
सायं 04.16 से 05.36 तक चंचल
रात्रि 08.56 से 10.36 तक लाभ ।
? आज का मंत्र :-
॥ ॐ माधवाय नम: ॥
? संस्कृत सुभाषितानि –
अदेशकाले यद्दानमपात्रेभ्यश्च दीयते ।
असत्कृतमवज्ञातं तत्तामसमुदाहृतम् ॥
अर्थात :-
जो दान बिना सत्कार, तिरष्कारपूर्वक, अयोग्य देश-काल में या कुपात्र को दिया जाता है, वह तामस दान कहलाता है ।
? आरोग्यं सलाह :-
शीतकाल में रुखी त्वचा के लिए घरेलू उपाय –
5. पेट्रोलियम जेल –
पेट्रोलियम जेल उत्पाद वयस्कों में त्वचा को ठीक कर सकते हैं। पेट्रोलियम जेल, जिसे खनिज तेल भी कहा जाता है, त्वचा को सुरक्षात्मक परत में शामिल करता है। यह शुष्क और इरिटेटेड स्किन पैच को ठीक करने में मदद करता है।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
वरिष्ठ जन सहायता करेंगे। अप्रत्याशित लाभ होगा। यात्रा होगी। व्यावसायिक अथवा निजी काम से सुखद यात्रा हो सकती है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। दूसरों से न उलझें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम न लें। नए संबंधों के प्रति सतर्क रहें। भूल करने से विरोधी बढ़ेंगे। अप्रत्याशित खर्च होंगे। तनाव रहेगा। कार्यक्षेत्र का विकास एवं विस्तार होगा। उपहार मिल सकता है। संतान की चिंता दूर होगी।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। स्वयं के ही प्रयासों से जनप्रियता एवं मान-सम्मान मिलेगा। रुका काम समय पर पूरा होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। रुका हुआ धन मिल सकता है। निवेश शुभ रहेगा। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा, नई योजनाएं बनेंगी।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रोजगार बढ़ेगा। सतर्कता से कार्य करें। संतान के व्यवहार से सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। वरिष्ठ जन सहायता करेंगे। रुके कार्यों में गति आएगी। व्यापार में नए अनुबंध आज नहीं करें। आर्थिक तंगी रहेगी।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
निवेश शुभ रहेगा। बाहरी सहायता से काम होंगे। ईश्वर में रुचि बढ़ेगी। कामकाज की अनुकूलता रहेगी। व्यावसायिक श्रेष्ठता का लाभ मिलेगा। तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। आपसी संबंधों को महत्व दें। पूंजी संचय की बात बनेगी।
??♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
दूसरों पर विश्वास हानि देगा। कार्य में बाधा होगी। पत्नी से आश्वासन मिलेगा। स्वयं के निर्णय लाभप्रद रहेंगे। मानसिक संतोष, प्रसन्नता रहेगी। चोट व रोग से बचें। जल्दबाजी से हानि होगी। नए विचार, योजना पर चर्चा होगी। दूसरों की नकल न करें।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। कार्यों में विलंब से चिंता होगी। मानसिक उद्विग्नता रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। पारिवारिक जीवन संतोषप्रद रहेगा।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी। व्यापार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्य के विस्तार की योजनाएं बनेंगी। संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। प्रसन्नता रहेगी। धनार्जन होगा। रोजगार में उन्नति एवं लाभ की संभावना है। लाभदायक समाचार मिलेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। सामाजिक एवं राजकीय ख्याति में अभिवृद्धि होगी। व्यापार अच्छा चलेगा।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
विवाद से बचें। मेहनत अधिक होगी। आवास संबंधी समस्या हल होगी। आलस्य न करें। शोक समाचार मिल सकता है। काम में मन नहीं लगेगा। सोचे काम समय पर नहीं हो पाएंगे। व्यावसायिक चिंता रहेगी। संतान के व्यवहार से कष्ट होगा।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
मनोरंजक यात्रा होगी। प्रसन्नता रहेगी। सहयोगी मदद नहीं करेंगे। व्ययों में कटौती करने का प्रयास करें। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। कार्य पूर्ण होंगे। आय बढ़ेगी। व्यापार के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाएं रखें। आर्थिक अनुकूलता रहेगी। रुका धन मिलने से धन संग्रह होगा। राज्यपक्ष से लाभ के योग हैं। पुराने मित्र व संबंधी मिलेंगे। अच्छी खबर मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। जोखिम न लें। लाभ होगा। नई योजनाओं की शुरुआत होगी।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो |
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ?
।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 04 दिसंबर 2020 शुक्रवार संवत् 2077 मास मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि रात्रि 07:52 बजे तक रहेगी पश्चात् पंचमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 07:02 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:34 बजे होगा । पुनर्वसु नक्षत्र दोपहर 01:29 बजे तक रहेगा पश्चात् पुष्य नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मिथुन राशि मे प्रातःकाल 07:19 बजे तक भ्रमण करते हुए कर्क राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 10:54 से 12:13 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त प्रातःकाल 11:53 से 12:35 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा तथा मानसिक प्रसन्नता रहेगी । काल्पनिक दुनिया की सैर द्वारा आपकी सृजनशक्ति में नयापन का संचार होगा । व्यावसाय में उच्च अधिकारियों के साथ वाद – विवाद न हो ऐसा कुछ करे ।
वृषभ :~ स्थाई संपत्ति के दस्तावेज पर हस्ताक्षर करना आज टाले । नकारात्मक विचारों से बचे । परंतु मध्याहन के बाद आप के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होगा । सृजनात्मकता में वृद्धि होगी । आप के हाथों से कोई धार्मिक कार्य होगा ।
मिथुन :~ कार्यसफलता से आपका मन आज प्रसन्न रहेगा । प्रतिस्पर्धी आपसे पराजित होंगे । परंतु मध्याहन के बाद घर में विसंवादिता का वातावरण बनेगा । परिवार मे तूतू – मैंमैं हो सकती है और इससे ग्लानि बढेगी । नकारात्मक विचार से हताशा बढेगी ध्यान रखे ।
कर्क :~ लंबे समय की योजनाओं के विषय में सोचते – सोचते आप दुविधा में फँस जाएँगे । परिवार मे वातावरण तनावपूर्ण रहेगा । शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । किसी के साथ भावना के सम्बंधों में बंधोगे और उससे चिंता दूर होगी ।
सिंह :~ आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे । आज प्रत्येक कार्य दृढ निर्णयशक्ति से करेंगे । फिर भी क्रोध अधिक रह सकता है , इसलिए मन शांत रखे । सरकारी कार्यों में लाभ होगा । परिवारजनों का सहयोग अच्छा मिलेगा । आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा ।
कन्या :~ आज आपका मन कुछ अधिक भावनाशील रहेगा । भावनाओं के प्रवाह में आप किसी अविचारी कार्य न कर बैठें , सावधान रहे । विवाद से दूर रहे । फिर भी किसी के साथ उग्रतापूर्ण व्यवहार हो सकता है । क्रोध पर संयम रखें ।
तुला :~ आज प्रवास – पर्यटन का तथा मित्रों से लाभ का दिन है । व्यापार में लाभ होगा । संतानों से सम्बंध मधुर रहेंगे । उग्र चर्चा – विवाद से दूर रहे । भ्रांति से दूर रहे । कानूनी विषयो में निर्णय बहुत सोच – समझकर करे ।
वृश्चिक :~ व्यवसाय और व्यापार में आपकी बुद्धि – प्रतिभा प्रशंसित होगी । उच्च अधिकारीगण आपकी कार्यवाही से प्रसन्न होंगे और पदोन्नति भी हो सकती है । व्यापार में आर्थिक लाभ है । मित्रो से लाभ होगा ।
धनु :~ आज आपका व्यवहार धार्मिक रहेगा । व्यवहार भी न्यायप्रिय रहेगा । हानिकर कार्यों से दूर रहे । क्रोध पर संयम रखे । आपके कार्य सरलता से होंगे । व्यवसाय में उच्च अधिकारीयो का प्रोत्साहन प्रसन्नता देगा । पदोन्नति होगी ।
मकर :~ आजके दिन संभलकर चले । स्वास्थ्य में लापरवाही न करे साथ निषेधात्मक विचारों बचे । आकस्मिक व्यय के लिए तैयार रहे । मध्याहन के बाद परिस्थिति में कुछ हल्कापन लगेगा ।
कुंभ :~ सांसारिक विषयों मे आप आज उदासीन व्यवहार करेंगे तो अच्छा रहेगा । अदालती कार्यवाही से बचे । सामाजिक अपमानित न होना पडे इसका ध्यान रखे । मानसिक उद्वेग रहेगा ।
मीन :~ आपका मन आज चिंतित रहेगा। शंका – कुशंकाओं के कारण प्रफुल्लित नही रहेगा । कार्यो में विध्न से कार्यपूर्ति में विलंब होगा। सहकर्मियों का सहयोग नहीं मिलेगा । व्यापार में भागीदारों से संभलकर रहे । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।