आज का पञ्चाङ्ग

🕉श्री हरिहरौ विजयतेतराम🕉

🌄सुप्रभातम🌄

🗓आज का पञ्चाङ्ग🗓

🌻मंगलवार, ०४ जून २०२४🌻

 

सूर्योदय: 🌄 ०५:२८

सूर्यास्त: 🌅 ०७:११

चन्द्रोदय: 🌝 २७:५०

चन्द्रास्त: 🌜१७:०९

अयन 🌘 उत्तरायणे (उत्तरगोलीय)

ऋतु: 🎋 ग्रीष्म

शक सम्वत: 👉 १९४६ (क्रोधी)

विक्रम सम्वत: 👉 २०८१ (पिंगल)

मास 👉 ज्येष्ठ

पक्ष 👉 कृष्ण

तिथि 👉 त्रयोदशी (२२:०१ से चतुर्दशी)

नक्षत्र 👉 भरणी (२२:३५ से कृत्तिका)

योग 👉 शोभन (०६:१२ से अतिगण्ड)

प्रथम करण 👉 गर (११:०८ तक)

द्वितीय करण 👉 वणिज (२२:०१ तक)

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

॥ गोचर ग्रहा: ॥

🌖🌗🌖🌗

सूर्य 🌟 वृष

चंद्र 🌟 वृष (२८:१४ से)

मंगल 🌟 मेष (उदित, पूर्व, मार्गी)

बुध 🌟 वृष (अस्त, पूर्व, वक्री)

गुरु 🌟 वृष (उदय, पूर्व, मार्गी)

शुक्र 🌟 वृष (अस्त, पूर्व, मार्गी)

शनि 🌟 कुम्भ (उदित, पूर्व, मार्गी)

राहु 🌟 मीन

केतु 🌟 कन्या

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

शुभाशुभ मुहूर्त विचार

⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

अभिजित मुहूर्त 👉 ११:४७ से १२:४३

अमृत काल 👉 १८:०५ से १९:३५

सर्वार्थसिद्धि योग 👉 २२:३५ से २९:१५

विजय मुहूर्त 👉 १४:३५ से १५:३१

गोधूलि मुहूर्त 👉 १९:१४ से १९:३४

सायाह्न सन्ध्या 👉 १९:१५ से २०:१५

निशिता मुहूर्त 👉 २३:५५ से २४:३५

राहुकाल 👉 १५:४५ से १७:३०

राहुवास 👉 पश्चिम

यमगण्ड 👉 ०८:४५ से १०:३०

होमाहुति 👉 केतु

दिशाशूल 👉 उत्तर

अग्निवास 👉 पृथ्वी (२२:०१ तक)

भद्रावास 👉 स्वर्ग (२२:०१ से)

चन्द्रवास 👉 पूर्व (दक्षिण २८:१४ से)

शिववास 👉 भोजन में (२२:०१ से श्मशान में)

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

☄चौघड़िया विचार☄

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

॥ दिन का चौघड़िया ॥

१ – रोग २ – उद्वेग

३ – चर ४ – लाभ

५ – अमृत ६ – काल

७ – शुभ ८ – रोग

॥रात्रि का चौघड़िया॥

१ – काल २ – लाभ

३ – उद्वेग ४ – शुभ

५ – अमृत ६ – चर

७ – रोग ८ – काल

नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

शुभ यात्रा दिशा

🚌🚈🚗⛵🛫

दक्षिण-पूर्व (धनिया अथवा दलिया का सेवन कर यात्रा करें)

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

तिथि विशेष

🗓📆🗓📆

〰️〰️〰️〰️

भौम प्रदोष व्रत, बुढवा मंगल, मासिक शिवरात्री व्रत, सावित्री व्रत आरम्भ आदि।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

आज जन्मे शिशुओं का नामकरण

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

आज २२:३५ तक जन्मे शिशुओ का नाम भरणी नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण अनुसार क्रमशः (लू, ले, लो) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम कृतिका नक्षत्र के प्रथम एवं द्वितीय चरण अनुसार क्रमशः (अ, ई) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

उदय-लग्न मुहूर्त

वृषभ – २८:०६ से ०६:०१

मिथुन – ०६:०१ से ०८:१६

कर्क – ०८:१६ से १०:३८

सिंह – १०:३८ से १२:५६

कन्या – १२:५६ से १५:१४

तुला – १५:१४ से १७:३५

वृश्चिक – १७:३५ से १९:५५

धनु – १९:५५ से २१:५८

मकर – २१:५८ से २३:३९

कुम्भ – २३:३९ से २५:०५+

मीन – २५:०५+ से २६:२८+

मेष – २६:२८+ से २८:०२+

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

पञ्चक रहित मुहूर्त

रोग पञ्चक – ०५:१५ से ०६:०१

शुभ मुहूर्त – ०६:०१ से ०८:१६

मृत्यु पञ्चक – ०८:१६ से १०:३८

अग्नि पञ्चक – १०:३८ से १२:५६

शुभ मुहूर्त – १२:५६ से १५:१४

रज पञ्चक – १५:१४ से १७:३५

शुभ मुहूर्त – १७:३५ से १९:५५

चोर पञ्चक – १९:५५ से २१:५८

शुभ मुहूर्त – २१:५८ से २२:०१

रोग पञ्चक – २२:०१ से २२:३५

शुभ मुहूर्त – २२:३५ से २३:३९

मृत्यु पञ्चक – २३:३९ से २५:०५+

अग्नि पञ्चक – २५:०५+ से २६:२८+

शुभ मुहूर्त – २६:२८+ से २८:०२+

मृत्यु पञ्चक – २८:०२+ से २९:१५

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

आज का राशिफल

🐐🐂💏💮🐅👩

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आप अपने मन की इच्छा पूर्ति को सर्वोपरी रखेंगे इसके लिये किसी बंधन अथवा प्रतिबंध का भी विरोध करने से पीछे नही हटेंगे परिजनों से कहासुनी होना संभव है। कार्य व्यवसाय में आज व्यस्तता अधिक रहेगी परन्तु इसका उचित लाभ शीघ्र मिलने से संतोष रहेगा। धन संबंधित उलझने दिन के आरंभिक भाग में कार्यो में व्यवधान डालेंगी लेकिन धीरे-धीरे स्थिति पक्ष में हो जाएगी। किसी को ना चाहकर भी आर्थिक अथवा अन्य प्रकार से मदद करनी पड़ेगी भविष्य के लिये यह लाभदायक ही रहेगा। परिवार में धार्मिक कार्य सम्पन्न होंगे लेकिन आपका मन कही और ही भटकेगा।

 

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन आपके लिये हानिकर रहेगा। आज किसी ना किसी रूप में आपके विचार कार्य उल्टा ही फल देंगे। कार्य व्यवसाय से लाभ की उम्मीद अंत समय मे टूटने से मन नकारात्मक विचारों से भरेगा जल्दबाजी में कुछ अनुचित कदम भी उठा सकते है लेकिन इसका परिणाम निकट भविष्य में धन के साथ सम्मान हानि भी करा सकता है। महिलाये आज कही सुनी बातो पर घर मे कलह करेंगी बाद में स्थिति स्पष्ट होने पर पश्चाताप होगा। आज जल्दी से किसी की बातों में ना आये अन्यथा मानसिक तनाव के साथ संबंधों में दूरी बढेगी। व्यवसायी वर्ग कार्य क्षेत्र पर विशेष ध्यान दें अनैतिक गतिविधियां होने की संभावना है। स्वास्थ्य में शिथिलता रहेगी।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज के दिन स्थिति हर प्रकार से आपके पकड़ में रहेगी। कार्य क्षेत्र हो या घर किसी को भी नाराज होने का अवसर नही देंगे नाराज लोगो को भी अपने मजाकिया अंदाज से हंसने पर मजबूर करेंगे। आर्थिके दृष्टिकोण से दिन थोड़ा उतारचढ़ाव वाला रहेगा फिर भी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति लायक धन आसानी से प्राप्त हो जाएगा। व्यवसायी वर्ग मध्यान के समय किसी योजना के पूर्ण होने से धन लाभ को लेकर उत्साहित रहेंगे लेकिन बाद में इसमे विलम्ब होने से क्रोध आएगा। पारिवारिक वातावरण में थोड़ी बहुत खटास बनी रहेगी फिर भी स्वार्थ साधने के लिये व्यवहारिकता बनाये रखेंगे।

 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आप केवल अपने मन की ही सुनेंगे घर मे यह व्यवहार अशांति करा सकता है लेकिन कार्य क्षेत्र पर इससे लाभ ही होगा। आज आपके उच्चप्रतिष्ठित लोगो से संपर्क बनेंगे सार्वजनिक क्षेत्र पर आपकी छवि धनवानों जैसी रहेगी सार्वजनिक अथवा धार्मिक कार्य के लिये स्वयं के कार्यो को निरस्त कर सकते है। आध्यात्म में रुचि तो रहेगी लेकिन किसी विशेष कार्य साधने के लिए आडम्बर करेंगे। दान पुण्य भी दिखावे के लिये ही करेंगे फिर भी मान-सम्मान में बढ़ोतरी ही होगी। दैनिक कार्य मे थोड़ा विघ्न आने पर भी धन की आमद संतोषजनक रहेगी। मौसमी बीमारी के कारण सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज के दिन आप निश्चिन्त होकर अपने कार्यो को करेंगे धार्मिक कार्यो में आस्था बढ़ेगी पूजा-पाठ के लिए समय निकाल लेंगे मानसिक रूप से दृढ़ रहेंगे विरोधियों की बातों की अनदेखी करेंगे। कार्य व्यवसाय से भी काफी उम्मीदें रहेंगी लेकिन आशानुकूल लाभ पाने के लिये कई बाधाओं का सामना करना पडेगा धन लाभ अवश्य होगा लेकिन अल्प मात्रा में रुक रुक कर ही। पूर्व में कई गई किसी भूल से शिक्षा मिलेगी आज वही प्रसंग दोबारा घटने पर अनुभव से बच निकलेंगे। सहकर्मी उद्दंड व्यवहार करेंगे इससे कुछ समय के लिये परेशानी होगी। खासी बुखार की समस्या से परेशानी हो सकती है। बुजुर्गो की बात ध्यान से सुने लाभ दिलायेगी।

 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज दिन के आरंभिक भाग में किसी कार्य को करने की जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है आज धैर्य से सोच विचार कर काम करने पर ही व्यवसाय अथवा अन्य कार्यो से लाभ पाया जा सकेगा। सेहत में दिनभर उतार चढ़ाव लगा रहने से कार्य करने में उत्साह नही दिखाएंगे। आज आपको लाभ के अवसर भी मिलेंगे परन्तु ज्यादा पाने की लालसा के कारण हाथ से निकल सकते है। आज कम से संतोष करें अन्यथा खर्च चलाना भारी पड़ेगा। नौकरी वालो की अधिकारी वर्ग से कहासुनी होगी गुस्से में आकर कोई कदम ना उठाये बाद में पछताना पड़ेगा। परिजन की उम्मीद के विपरीत कार्य करने पर बहस हो सकती है।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज के दिन शुभ संयोग बन रहे है प्रातः काल मे कुछ समय के लिये धन अथवा अन्य कारणों से मानसिक बेचैनी रहेगी लेकिन मध्यान तक इनका समाधान होने से शांति मिलेगी। काम-धंधा आज अन्य दिनों की अपेक्षा बेहतर चलेगा प्रतिस्पर्धियों पर विजय पाएंगे। मध्यान के बाद जिस भी कार्य को करेंगे वह थोड़ी बहुत मेहनत के बाद सफल होगा। धन की आमद संध्या तक संतोषजनक हो जाएगी। पारिवारिक वातावरण शांत रहेगा। महिलाये शारीरिक रूप से कमजोरी अनुभव करेंगी फिर भी इससे दैनिक कार्य बाधित नही होंगे। धर्म कर्म में आस्था रहेगी लेकिन आज पूरा समय नही दे पाएंगे।

 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज के दिन वृद्धिकारक योग बन रहे है। शारीरिक रूप से चुस्त रहने का लाभ कार्य क्षेत्र पर मिलेगा। जिस भी कार्य मे हाथ डालेंगे उससे कुछ ना कुछ लाभ ही होगा। कार्य क्षेत्र पर आज प्रतिस्पर्धा भी अधिक रहेगी फिर भी आपके लाभ को कोई नही रोक सकेगा। धन की आमद समय पर और आवश्यकता से अधिक ही होगी फिर भी आर्थिक मामलों में आज स्पष्टता रखना आवश्यक है भूल होने अथवा उधारी के कारण विवाद की संभावना है। मित्र रिश्तेदारी में जाने के प्रसंग बनेंगे। परिवार में सुख सुविधा की वृद्धि के विचार बनेंगे निकट भविष्य में इनपर खर्च भी होगा। कुछ समय के लिये वैचारिक मतभेद होंगे।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज के दिन आप अपने बुद्धिबल से धन के साथ सम्मान भी पाएंगे। सामाजिक एवं व्यावसायिक क्षेत्र पर आपके विचार पसंद किए जाएंगे आपकी बातों को अन्य लोगो से ज्यादा महत्त्व मिलेगा इस कारण आज आपके शत्रुपक्ष में वृद्धि भी सम्भव है। आर्थिक रूप से दिन सामान्य ही रहेगा मेहनत की तुलना में लाभ कम होने से निराशा होगी फिर भी कामचलाऊ धन किसी ना किसी साधन से मिल ही जायेगा। घर का वातावरण मंगलमय रहेगा पूजा पाठ एवं अन्य धार्मिक कार्य सम्पन्न होने से मानसिक बल मिलेगा। किसी परिजन से कलह हो सकती है धर्य से काम लें।

 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज के दिन आप अपनी ही गलतियों से लोगो के अपशब्द सुनेंगे फिर भी व्यवहार में बदलाव नही आने से मामला हाथापाई तक पहुच सकता है। वाणी और व्यवहार में नरमी रखना आज अति आवश्यक है अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। आज आपकी जल्दी से किसी से नही बनेंगी घर का शांत वातावरण भी आपके कारण खराब होगा। कार्य क्षेत्र पर धन अथवा अन्य लेन-देन संबंधित मामूली बात पर झगड़ा करने पर उतारू होंगे फलस्वरूप प्रतिष्ठा खराब होगी। आर्थिक रूप से दिन ठीक है फिर भी आपके व्यवहार से कुछ ना कुछ कमी अवश्य आएगी। मौन रहने का प्रयास करें।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन धन लाभ वाला है लेकिन सेहत में थोड़ी नरमी रहने से लापरवाहि करेंगे परिणामस्वरूप उचित लाभ से वंचित रह सकते है। स्वभाव में परोपकार की भावना रहेगी लेकिन स्वार्थ सिद्धि भी रहेगी अपने मतलब के काम के लिये ना नही कहेंगे बेकार के कामो में रुचि नही लेंगे। कार्य व्यवसाय में लाभ के कई अवसर मिलेंगे परन्तु जोड़ तोड़ की नीति के चलते सीमित लाभ से संतोष करना पडेगा। संध्या का समय दिन की अपेक्षा बेहतर रहेगा बाहर घूमने के प्रसंग बनेंगे मन हल्का रहेगा परिजन भी आवश्यकता पूर्ति होने पर प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य रात्रि के समय प्रतिकूल होगा सतर्क रहें।

 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन आपके लिये मिला जुला रहेगा। दिनचार्य आज व्यवस्थित रहेगी अधिकांश कार्य समय पर पूर्ण कर लेंगे धन की आमद भी निश्चित समय पर हो जाएगी लेकिन अचानक खर्च आने से हाथ से निकल जाने पर स्वयं को ठगा सा अनुभव करेंगे। कार्य क्षेत्र पर किसी से आर्थिक विषयो को लेकर बहस होने की सम्भवना है विवेक से काम ले अन्यथा धन डूब भी सकता है। नौकरी वाले लोग अधिकारी वर्ग से किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे बेमन से कार्य करने पर विलम्ब होगा काम मे सफाई भी नही रहेगी। परिजन आपसे मतलब का व्यवहार रखेंगे इच्छा पूर्ति के लिए जिद पर अडेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️🙏राधे राधे🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *