167
।। ? ।।
??जय श्री राम??
?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द…………………..5122
विक्रम संवत्………………….2077
शक संवत्…………………….1942
रवि……………………….दक्षिणायन
मास………………………..मार्गशीर्ष
पक्ष…………………………….कृष्ण
तिथी………………………अमावस्या
रात्रि 09.48 पर्यंत पश्चात प्रतिपदा
सूर्योदय……….प्रातः 06.59.24 पर
सूर्यास्त……….संध्या 05.44.00 पर
सूर्य राशि……………………..वृश्चिक
चन्द्र राशि…………………….वृश्चिक
गुरु राशि……………………….मकर
नक्षत्र………………………….ज्येष्ठा
रात्रि 11.21 पर्यंत पश्चात मूल
योग…………………………….शूल
रात्रि 12.50 पर्यंत पश्चात गंड
करण………………………..चतुष्पद
प्रातः 11.15 पर्यंत पश्चात नाग
ऋतु…………………………….हेमंत
दिन………………………….सोमवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
14 दिसंबर सन 2020 ईस्वी ।
⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
प्रातः 12.00 से 12.42 तक ।
?? राहुकाल :-
प्रात: 08.22 से 09.42 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त :-
वृश्चिक
04:53:01 07:11:59
धनु
07:11:59 09:14:51
मकर
09:14:51 11:01:58
कुम्भ
11:01:58 12:35:31
मीन
12:35:31 14:06:43
मेष
14:06:43 15:47:26
वृषभ
15:47:26 17:46:03
मिथुन
17:46:03 19:59:44
कर्क
19:59:44 22:15:55
सिंह
22:15:55 24:27:44
कन्या
24:27:44 26:38:23
तुला
26:38:23 28:53:01
? दिशाशूल :-
पूर्व दिशा- यदि आवश्यक हो तो दर्पण देखकर यात्रा प्रारंभ करें ।
☸ शुभ अंक………………..5
? शुभ रंग………………सफ़ेद
✡ चौघडिया :-
प्रात: 07.02 से 08.21 तक अमृत
प्रात: 09.41 से 11.01 तक शुभ
दोप. 01.40 से 03.00 तक चंचल
अप. 03.00 से 04.19 तक लाभ
सायं 04.19 से 05.39 तक अमृत
सायं 05.39 से 07.19 तक चंचल ।
? आज का मंत्र :-
॥ ॐ यक्षस्वरूपाय नम: ॥
? संस्कृत सुभाषितानि :-
यदि चास्तमिते सूर्ये न दत्तं धनमर्थिनाम् ।
तध्दनं नैव जानामि प्रातः कस्य भविष्यति ॥
अर्थात :-
सूर्यास्त के वक्त जो धन याचकों को नहि दिया जाता, वह दूसरे दिन सुबह किसका होगा, यह मैं नहीं जानता !
? आरोग्यं :-
मुँहासे हटाने के आयुर्वेदिक उपचार
1. तुलसी और हल्दी –
तुलसी शरीर को फ्री रेडिकल्स से आपको बचाता है, तुलसी की पत्तियों के साथ-साथ इसका तेल प्राचीन काल से भारतीय महिलाओं के सौंदर्य उत्पाद में उपयोग किया जाता रहा है। वहीं हल्दी एक प्राकृतिक एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट है और त्वचा के लिए इसके बहुत ही लाभ है। मुँहासे हटाने के लिए आप फूड प्रोसेसर में तुलसी की 20 पत्तियां और दो चम्मच हल्दी डालें और इसे अच्छी तरह से पीस लें। सुबह का नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात्रि के भोजन से पहले आप इसका सेवन कीजिए।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
कर्मचारियों पर व्यर्थ संदेह न करें। आर्थिक तंगी रहेगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य कमजोर होगा। मान-प्रतिष्ठा में कमी आएगी। कामकाज में बाधाएँ आ सकती हैं। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। बेरोजगारी दूर होगी। लाभ होगा।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक उन्नति होगी। सुखद यात्रा के योग बनेंगे। स्वविवेक से कार्य करना लाभप्रद रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
व्यावसायिक गोपनीयता भंग न करें। गीत-संगीत में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। अधूरे कामों में गति आएगी। पुराना रोग उभर सकता है। शोक समाचार मिल सकता है। भागदौड़ रहेगी।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
सामाजिक यश-सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यात्रा सफल रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। वाणी पर संयम आवश्यक है। जीवनसाथी से मदद मिलेगी। लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के योग हैं।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
स्वजनों से मेल-मिलाप होगा। नौकरी में ऐच्छिक पदोन्नति की संभावना है। किसी की आलोचना न करें। पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। मान बढ़ेगा। खानपान का ध्यान रखें। आर्थिक संपन्नता बढ़ेगी।
??♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। व्यावसायिक समस्या का हल निकलेगा। रोजगार मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नई योजना में लाभ की संभावना है। घर में मांगलिक आयोजन हो सकते हैं। जीवनसाथी से संबंध घनिष्ठ होंगे।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
व्यापार लाभप्रद रहेगा। नई कार्ययोजना के योग प्रबल हैं। ऐश्वर्य पर व्यय होगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। राजकीय कार्य में परिवर्तन के योग बनेंगे। आलस्य का परित्याग करें। आपके कामों की लोग प्रशंसा करेंगे। विवाद को बढ़ावा न दें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आहार की अनियमितता से बचें। व्यापार, नौकरी में उन्नति होगी। लेन-देन में सावधानी रखें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रखें। कानूनी मामले सुधरेंगे। धन का प्रबंध करने में कठिनाई आ सकती है। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
कार्य में व्यय की अधिकता रहेगी। दांपत्य जीवन में भावनात्मक समस्याएँ रह सकती हैं। राजमान प्राप्त होगा। नए अनुबंध होंगे। नई योजना बनेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। व्यापार में नए अनुबंध आज नहीं करें।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
लाभ के अवसर मिलेंगे। प्रसन्नता रहेगी। कुछ मानसिक अंतर्द्वंद्व पैदा होंगे। पारिवारिक उलझनों के कारण मानसिक कष्ट रहेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। धैर्य एवं संयम रखकर काम करना होगा। यात्रा आज न करें।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
राज्य तथा व्यवसाय में सफलता मिलने के योग हैं। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। पुराना रोग उभर सकता है। चोट व दुर्घटना से बचें। व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा। दूरदर्शिता एवं बुद्धि चातुर्य से कठिनाइयां दूर होंगी। वस्तुएं संभालकर रखें। बाकी सामान्य रहेगा।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। धनार्जन होगा। संतान के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। परिवार के सहयोग से दिन उत्साहपूर्ण व्यतीत होगा। बेचैनी रहेगी। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। योजनानुसार कार्य करने से लाभ की संभावना है। आर्थिक सुदृढ़ता रहेगी।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ??
।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 14 दिसंबर 2020 सोमवार संवत् 2077 मास मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि रात्रि 09:47 बजे तक रहेगी पश्चात् प्रतिपदा तिथि लगेगी ।आज सूर्योदय प्रातःकाल 07:09 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:34 बजे होगा । ज्येष्ठा नक्षत्र रात्रि 11:26 बजे तक रहेगा पश्चात् मूल नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा वृश्चिक राशि मे रात्रि 11:26 बजे तक भ्रमण करते हुए धन राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 08:19 से 09:38 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11:56 से 12:39 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो दर्पण देख कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
–: विशेष :–
आज देव पितृ अमावस्या , सोमवती अमावस्या , खग्रास सूर्य ग्रहण भारत मे अदृश्य ।। जय हो ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज का दिन आध्यात्मिक दृष्टि से अनोखी अनुभूति वाला होगा । गूढ़ और रहस्यमय विद्याएँ सीखने में रुचि लेंगे । आध्यात्मिक सिद्धियाँ मिल सकती है । नए कार्य के लिए शुभ समय नहीं है । प्रवास में आकस्मिक कठिनाइयाँ आएंगीं । क्रोध और वाणी पर संयम रखे ।
वृषभ :~ आप परिवार के साथ किसी स्थान पर घूमने अथवा लघु प्रवास का आनंद लेंगे । स्नेहीजनों और मित्रों के साथ उत्तम भोजन करेंगे । विदेश में बसनेवाले स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे । आकस्मिक धन लाभ होगा । व्यापार में वृद्धि होगी । सामाजिक एवं सार्वजनिक क्षेत्र में यश एवं प्रतिष्ठा प्राप्त होगी ।
मिथुन :~ कार्य सफलता और यश एवं कीर्ति प्राप्ति के लिए आज का दिन शुभ है । घर में सुख – शांति का वातावरण रहेगा । शारीरिक और मानसिक स्वस्थ्य रहेगें । आर्थिक लाभ होगा । आज खर्च होगा परंतु वे अनावश्यक नहीं रहेंगे । रुके कार्यों की पूर्णता के लिए मार्ग सरल बनेंगे । प्रतिस्पर्धियों से सफलता मिलेगी । क्रोध पर लगाम लगाए ।
कर्क :~ आज का दिन शांत रहकर गुजारे । शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता से बेचैन रहेंगे , आकस्मिक खर्च होगा । प्रेमियों मे वाद – विवाद से मनमुटाव होंगा । यात्रा , प्रवास और नए कार्य की शुरुआत नही करे । पेट तथा पाचनतंत्र से सम्बंधित समस्याएँ सताएँगी ।
सिंह :~ आज परिवार में मनमुटाव रहेगा । पारिवारिक मनमुटाव होगा । मां का स्वास्थ्य खराब होगा । मन में नकारात्मक विचार से उदासी रहेगी । जमीन , मकान , वाहन आदि के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर के लिए दिन अच्छा नहीं है । नौकरी – पेशावालों को चिंता रहेगी ।
कन्या :~ शारीरिक – मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । साथ ही आप प्रेमपूर्ण सम्बंधों से द्रवीभूत होंगे । भाई – बहनों के साथ समय व्यतीत होगा और उनसे लाभ भी मिलेगा । प्रतिस्पर्धियों की चाल निष्फल रहेगी । भाग्यवृद्धि होने पर भी किसी भी कार्य में अविचारी कदम से हानि हो सकती है ।
तुला :~ आज दुविधा से महत्त्वपूर्ण निर्णय न ले । कार्य का प्रारंभ न करें । वाणी पर संयम से परिवार मे वाद विवाद नहीं होगा । जिद्दीपन छोड़कर आप समाधानकारी रहे । आर्थिक लाभ है । स्वास्थ्य का ध्यान रखें ।
वृश्चिक :~ परिवारजनों के साथ आज का दिन आमोद – प्रमोद में बितेगा । शारीरिक और मानसिक प्रसन्नता रहेगी । प्रिय व्यक्तियों से मुलाकात सफल और आनंदप्रद रहेगी । शुभ समाचार मिलेगा । मित्रो तथा स्नेहीजनों से उपहार मिलने से प्रसन्न रहेंगे । आनंददायक प्रवास होगा ।
धनु :~ आज का दिन कष्टदायक रहेगा । पारिवार मे मनमुटाव होगा । स्वभाव में क्रोध और आवेश रहेगा , जिससे किसी से उग्र विवाद हो सकता है । स्वास्थ्य खराब होगा । वाणी और व्यवहार में संयम रखे । दुर्घटना से बचें । अधिक खर्च होगा । अदालती काम – काज में सावधान रहे ।
मकर :~ आज लाभदायक दिन में आपके घर में कोई शुभ प्रसंग हो सकता है । किसी वस्तु की खरीदारी हो सकती है । शेयर – सट्टे में धन लाभ होगा । मित्रों , सम्बंधियों से मुलाकात आनंदित करेगी । सामाजिक क्षेत्र , नौकरी व्यवसाय में लाभ मिलेगा ।
कुंभ :~ आज आप पर उच्च पदाधिकारी और बुजुर्ग वर्ग की कृपादृष्टि रहेगी । आपके सभी काम सरलता से होंगे । नौकरी – व्यवसाय में अनुकूलता रहेगी । आप मानसिक राहत महूस करेंगे । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । मान – सम्मान बढ़ेगा । गृहस्थ जीवन में आनंद रहेगा ।
मीन :~ आज आपको तन – मन से थकान तथा बेचैनी रहेगी । संतान की समस्या चिंतित करेगी । नौकरी में उच्च पदाधिकारियों से वाद विवाद होने से नाराजगी झेलनी पड़ेगी । प्रतिस्पर्धी सिर उठाएँगे , नकारात्मक विचारों से घिरे रहेगे । सरकार की ओर से परेशानी होगी। पुत्र से मतभेद बढ़ेगा । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।