175
।। ?️।।
??जय श्रीराम??
?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द……………………5122
विक्रम संवत्…………………..2077
शक संवत्……………………..1942
रवि………………………..दक्षिणायन
मास…………………………मार्गशीर्ष
पक्ष……………………………..शुक्ल
तिथी…………………………प्रतिपदा
संध्या 07.10 पर्यंत पश्चात द्वितीया
सूर्योदय………..प्रातः 06.59.41 पर
सूर्यास्त……….संध्या 05.44.27 पर
सूर्य राशि………………………वृश्चिक
चन्द्र राशि………………………..धनु
गुरु राशि……………………….मकर
नक्षत्र……………………………..मूल
रात्रि 09.27 पर्यंत पश्चात पूर्वाषाढा
योग……………………………….गंड
रात्रि 09.31 पर्यंत पश्चात वृद्धि
करण………………………..किस्तुघं
रात्रि 08.24 पर्यंत पश्चात बव
ऋतु…………………………….हेमंत
दिन………………………..मंगलवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
15 दिसंबर सन 2020 ईस्वी ।
?? अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 12.00 से 12.43 तक ।
?? राहुकाल :-
दोप 03.01 से 04.20 तक ।
☸ शुभ अंक………………..4
? शुभ रंग……………….सफ़ेद
? उदय लग्न मुहूर्त :-
वृश्चिक
04:49:04 07:06:01
धनु
07:06:01 09:10:53
मकर
09:10:53 10:58:01
कुम्भ
10:58:01 12:31:34
मीन
12:31:34 14:02:46
मेष
14:02:46 15:43:29
वृषभ
15:43:29 17:42:06
मिथुन
17:42:06 19:55:48
कर्क
19:55:48 22:11:58
सिंह
22:11:58 24:23:47
कन्या
24:23:47 26:34:27
तुला
26:34:27 28:49:04
? दिशाशूल :-
उत्तरदिशा – यदि आवश्यक हो तो गुड़ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
✡ चौघडिया :-
प्रात: 09.41 से 11.01 तक चंचल
प्रात: 11.01 से 12.21तक लाभ
दोप. 12.21 से 01.40 तक अमृत
दोप. 03.00 से 04.20 तक शुभ
रात्रि 07.20 से 09.00 तक लाभ ।
? आज का मंत्र :-
।। ॐ महावीराय नम: ।।
? संस्कृत सुभाषितानि :-
अशनादीनि दानानि धर्मोपकरणानि च ।
साधुभ्यः साधुयोग्यानि देयानि विधिना बुधैः ॥
अर्थात :-
साधु पुरुषों को, साधुओं के योग्य अशन आदि धर्म के उपकरणों का दान बुधजनों ने विधिपूर्वक करना चाहिए ।
? आरोग्यं :-
मुँहासे हटाने के आयुर्वेदिक उपचार
2. लौकी और नमक –
विटामिन सी और जिंक से भरपूर लौकी समय से पहले उम्र बढ़ने से निपटने में मदद करता है और चेहरे पर दिखाई देने वाली झुर्रियों को रोकता है। लौकी त्वचा को ठंडा करता है और आपके सिस्टम को साफ करता है, जिससे पाचन और मलत्याग में सुधार होता है। यह आपको बेहतर नींद में भी मदद करता है। इसके लिए आप लौकी को छिल लीजिए और उसे छोटे टुकड़ों में काट लीजिए। फिर इसे अच्छी तरह से फूड प्रोसेसर में ब्लेंड कर लीजिए। अगर जरूरत हो तो इसमें थोड़ा पानी डाल दीजिए। इसमें थोड़ा नमक डालिए और इसे पीजिए। पिंपल्स हटाने के लिए आप इसका सेवन नियमित रूप से कर सकते हैं।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
व्यापार में नए प्रस्तावों से लाभ मिलने के योग हैं। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। सम्मान व कीर्ति में वृद्धि होगी। यात्रा व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। कानूनी मामलों में लापरवाही न करें।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल प्राप्त होगा। व्यापार में उन्नति होगी। कानूनी विवादों का निपटारा होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पारिवारिक जिम्मेदारी का पूर्ण ध्यान रखें। यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
सामाजिक कार्यों में सीमित रहें। बुरी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संतान पर अनावश्यक रोक न लगाएँ। धन लाभ होने की भी संभावना है। दौड़धूप अधिक होगी। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। मकान व जमीन संबंधी कार्य बनेंगे।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
स्वास्थ्य की समस्या सुलझेगी। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। मेहनत का फल मिलेगा। अपने प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे। इच्छित काम पूर्ण हो सकेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश, यात्रा व नौकरी लाभ देंगे।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आय-व्यय में असंतुलन की स्थिति बन सकती है। विरोधी परास्त होंगे। अतिथियों का आगमन होगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। बुद्धि चातुर्य से कठिन कार्य भी आसानी से बनेंगे। वैवाहिक अड़चनें समाप्त होंगी। प्रसन्नता रहेगी। स्वाभिमान रहेगा। प्रमाद न करें।
??♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
भौतिक विकास के कार्यों को बल मिलेगा। भागीदारी के प्रस्ताव आएँगे। दिनचर्या नियमित रहेगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। रिश्तेदारों से भेंट हो सकेगी। दूसरों की आलोचना, निंदा से दूर रहें। फालतू खर्च होगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। व्यावसायिक समस्याओं का हल आपके माध्यम से हो सकेगा। दूसरों से व्यर्थ में न उलझें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। नई योजनाओं का सूत्रपात होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। दूसरों पर अतिविश्वास न करें।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
व्यापारिक निर्णय लेने में देरी नहीं करना चाहिए। लाभ होगा। लेन-देन में सावधानी रखें। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। व्यवहार-कुशलता से समस्या का समाधान संभव है। पुरानी लेनदारी वसूल होगी। यात्रा सफल रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
प्रयास व सहयोग से अनुकूलता आएगी। पिता से व्यापार के विषय में मतभेद हो सकते हैं। योजना फलीभूत होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। अधूरे पड़े कार्य पूरे होंगे। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी। प्रसन्नता रहेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
रचनात्मक काम होंगे। आलस्य को त्यागकर कार्यों को समय पर करने से सफलता प्राप्त हो सकती है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। नए प्रस्ताव प्राप्त होंगे। सुखद यात्रा के योग हैं। सत्संग का लाभ मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
व्यापार अच्छा चलेगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। विवाद समाप्त होने से शांति एवं सुख बढ़ेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। सोच-समझकर व्यय करें। व्यापार लाभप्रद रहेगा।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
प्रयत्न एवं दूरदर्शिता से सहयोग व समर्थन मिलेगा। लाभ होगा। प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी। परोपकारी स्वभाव होने से दूसरों की मदद कर पाएँगे। काम के प्रति लापरवाही न करें। कानूनी बाधा दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी।
☯ आज मंगलवार है परन्तु कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते आपसे मंदिर स्थान पर ज्यादा संख्या एकत्रित होना उपयुक्त नहीं है अतः आपसे आग्रह है अपने घर के मंदिर में संध्या 7 बजे सपरिवार हनुमान चालीसा पाठ अवश्य करे और यदि संभव होवे तो उसे फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लाइव के माध्यम से सम्पूर्ण जगत के साथ साझा करे (यदि आप लाइव करते है तो #हनुमतशक्तिजागरण इस हैशटैग का उपयोग आपकी पोस्ट में अवश्य करें) |
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ??
।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 15 दिसंबर 2020 मंगलवार संवत् 2077 मास मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि सायं 07:07 बजे तक रहेगी पश्चात् द्वितीया तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 07:09 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:35 बजे होगा । मूल नक्षत्र रात्री 09:21 बजे तक रहेगा पश्चात् पूर्वाषाढा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा धन राशि मे दिन रात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 02:57 से 04:16 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11:56 से 12:39 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो गुड का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
–: विशेष :–
आज धन संक्राति ( षडशिति संक्राति ) है । पुण्य काल दोपहर 12:24 से सूर्यास्त् तक । इसमे जप , तप , ध्यान और सेवा का पुण्य कई हजार गुना मिलता है ।। जय हो ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आपको थकान , आलस्य और व्यग्रता रहेगी । आपमे स्फूर्ति नहीं रहेगी । बात – बात में क्रोध आएगा । जिससे आपका कार्य न बिगडे अथवा तो नौकरी , व्यापार मे या घर में किसी को दुःख न पहुंचे इसका ध्यान रखे ।
वृषभ :~ आज आप शारीरिक तथा मानसिकरुप से अस्वस्थ रहेंगे । नए कार्य का प्रारंभ न करे । खान – पान में विशेष ध्यान रखे । स्वास्थ्य बिगड सकता है । प्रवास टाले । आप समय पर कार्य पूर्ण नहीं कर पाएंगे ।
मिथुन :~ आज आप मनोरंजन तथा आनंद – प्रमोद में व्यस्त रहेंगे । मित्रों तथा परिवार मे आनंद का वातावरण रहेगा । सामाजिक सम्मान औऱ प्रसिद्धि मिलेगी ।
कर्क :~ आज आपका दिन आनंददायक सफलता वाला होगा। परिजनों के साथ समय सुख पूर्वक बितेगा । आवश्यक खर्च होगा । फिर भी आर्थिक लाभ के लिए अच्छा दिन है । नौकरी वालो के लिए वातावरण अनुकूल रहेगा ।
सिंह :~ आज आपका शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । सृजनात्मक कार्य अच्छे से संपन्न होंगे । संतानो से शुभ समाचार मिलेंगे । मित्रो से भेट आनंददायक होगी । धार्मिक परोपकार का कार्य करेंगे ।
कन्या :~ आज समय अनुकूल नहीं है । कई बातों को लेकर आप चिंतित रहेंगे , जिससे शारीरिक तथा मानसिक अस्वस्थता रहेगी । परिवार अनबन रहेगी । मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखे । किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने में ध्यान रखे । धन खर्च होगा ।
तुला :~ आज के दिन भाग्य वृद्धि का है । भाई – बहनों से सम्बंध अच्छे रहेंगे । धार्मिक प्रवास हो सकता है । नए कार्य के लिए शुभ दिन है । शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । विदेश से शुभ समाचार मिलेंगे । हितशत्रुओं पर विजय होगी ।
वृश्चिक :~ आज आपके लिए मध्यम फलदायक है । अनावश्यक खर्च पर अंकुश रखे । वाणी पर संयम से परिवार में सुख – शांति रख पाएंगे । विचारों पर नकारात्मकता रहेगी , जिसे दूर करे । धार्मिक काम मे खर्च होगा ।
धनु :~ आज के निर्धारित पूर्ण होंगे । लक्ष्मीजी की कृपा रहेगी । शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता प्रसन्न रखेगी । किसी यात्रा स्थल पर प्रवास हो संकता है । अपनों से मन आनंदित रहेगा । स्नेहीजनो के वहां शुभ प्रसंग में उपस्थित रहेंगे । यश – कीर्ति में वृद्धि होगी ।
मकर :~ आज मन अस्वस्थ रहेगा । धार्मिक , सामाजिक कार्यों में खर्च होगा । स्वजन और मित्रों से अनबन होगी । धनहानि और मानहानि हो सकती है । आज आप आध्यात्मिकता की ओर अधिक रहेंगे । कोर्ट – कचहरी के कार्य में असफलता मिलेगी । वाणी पर संयम रखे ।
कुंभ :~ इस समय मिलने वाले लाभों से आपका आनंद दुगुना हो जाएगा । नए कार्य का प्रारंभ शुभ होगा । व्यापार में विशेष लाभ होगा । सामाजिक क्षेत्र में कीर्ति मिलेगी । संतानो के साथ मेल – जोल अच्छा रहेगा । आय बढेगी ।
मीन :~ आपका आज का दिन शुभ फलदायक है । नौकरी या व्यापार में सफलता मिलेगी तथा ऊपरी अधिकारी प्रसन्न रहेंगे । इससे आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी । व्यापार में उधारी के पैसे मिल सकते हैं। बडे़ एवं पिता से लाभ होगा ।
( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभभ् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।