आज का राशिफल एवं  पञ्चाङ्ग

?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं  पञ्चाङ्ग?
?बुधवार, १६ दिसंबर २०२०?

सूर्योदय: ? ०७:१७
सूर्यास्त: ? ०५:१९
चन्द्रोदय: ? ०८:४१
चन्द्रास्त: ?१९:०२
अयन ? दक्षिणायने (दक्षिणगोलीय)
ऋतु: ? हेमन्त
शक सम्वत: ? १९४२ (शर्वरी)
विक्रम सम्वत: ? २०७७ (प्रमादी)
मास ? मार्गशीर्ष
पक्ष ? शुक्ल
तिथि ? द्वितीया १६:५४ तक
नक्षत्र ? पूर्वाषाढा २०:०४ तक
योग ? वृद्धि १८:३४ तक
प्रथम करण ? कौलव १६:५४ तक
द्वितीय करण ? तैतिल ०४:०१ तक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? धनु
चंद्र ? मकर (२५:४७ से)
मंगल ? मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध ? वृश्चिक (अस्त, पूर्व, मार्गी)
गुरु ? मकर (उदित, पश्चिम, मार्गी)
शुक्र ? तुला (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? ❌❌❌
अमृत काल ? १५:३४ से १७:०४
विजय मुहूर्त ? १३:५५ से १४:३६
गोधूलि मुहूर्त ? १७:०९ से १७:३३
निशिता मुहूर्त ? २३:४५ से ००:४१
राहुकाल ? १२:१३ से १३:२९
राहुवास ? दक्षिण-पश्चिम
यमगण्ड ? ०८:२३ से ०९:३९
होमाहुति ? सूर्य
दिशाशूल ? उत्तर
अग्निवास ? पृथ्वी
चन्द्रवास ? पूर्व (०१:४८ से दक्षिण)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – लाभ २ – अमृत
३ – काल ४ – शुभ
५ – रोग ६ – उद्वेग
७ – चर ८ – लाभ
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – उद्वेग २ – शुभ
३ – अमृत ४ – चर
५ – रोग ६ – काल
७ – लाभ ८ – उद्वेग
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
दक्षिण-पूर्व (गुड़ अथवा दूध का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
चंद्र दर्शन, मित्र सप्तमी, भक्त नरसी मेहता जन्म आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज २०:०४ तक जन्मे शिशुओ का नाम
पूर्वाषाढ़ नक्षत्र के तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (फा, ढा) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम उत्तराषाढ़ नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय चरण अनुसार क्रमश (भे, भो) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
वृश्चिक – ०४:४८ से ०७:०८
धनु – ०७:०८ से ०९:११
मकर – ०९:११ से १०:५२
कुम्भ – १०:५२ से १२:१८
मीन – १२:१८ से १३:४२
मेष – १३:४२ से १५:१६
वृषभ – १५:१६ से १७:१०
मिथुन – १७:१० से १९:२५
कर्क – १९:२५ से २१:४७
सिंह – २१:४७ से ००:०६
कन्या – ००:०६ से ०२:२४
तुला – ०२:२४ से ०४:४४
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०७:०६ से ०७:०८
रोग पञ्चक – ०७:०८ से ०९:११
शुभ मुहूर्त – ०९:११ से १०:५२
मृत्यु पञ्चक – १०:५२ से १२:१८
अग्नि पञ्चक – १२:१८ से १३:४२
शुभ मुहूर्त – १३:४२ से १५:१६
मृत्यु पञ्चक – १५:१६ से १६:५४
अग्नि पञ्चक – १६:५४ से १७:१०
शुभ मुहूर्त – १७:१० से १९:२५
रज पञ्चक – १९:२५ से २०:०४
शुभ मुहूर्त – २०:०४ से २१:४७
चोर पञ्चक – २१:४७ से ००:०६
शुभ मुहूर्त – ००:०६ से ०२:२४
रोग पञ्चक – ०२:२४ से ०४:४४
शुभ मुहूर्त – ०४:४४ से ०७:०७
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन पिछले कुछ दिनों से बेहतर रहेगा। कार्य क्षेत्र पर अतिरिक्त आय के साधन बनेंगे। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से भी धन लाभ होगा। सामाजिक गतिविधियों में पूरा समय ना दे पाने से लोगो से किसी से नाराजगी रहेगी। संध्या का समय मनोरंजन वाला रहेगा। उत्तम भोजन के साथ गृहस्थ का सुख मिलेगा। सन्तानो के ऊपर खर्च करना पड़ेगा। किसी गुप्त चिंता के कारण बेचैनी भी रह सकती है। सेहत आज अच्छी बनी रहेगी।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन मिश्रित फल देगा पूर्वार्ध में सेहत थोड़ी नरम रह सकती है जिसके कारण आलस्य भी रहेगा। काम बेमन से करने पड़ेंगे व्यवहार में भी रुखापन रहने से संबंधो में खटास रहेगी। धीरे धीरे स्थिति में सुधार होगा कार्य स्थल पर महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से व्यस्तता बढ़ेगी। अधिकारी वर्ग आज आप पर ज्यादा भरोसा दिखाएँगे। व्यवसायी वर्ग आज चाह कर भी बेहतर सेवा नहीं दे पाएंगे जिस कारण आलोचना हो सकती है। पुराने कार्यो को पूर्ण करने के बाद ही नए कार्य हाथ लें। परिवार में तनाव रह सकता है।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन ग्रह स्थिति में थोड़ा बदलाव आने से आपको घरेलु मामलो में सफलता मिलेगी। परन्तु आज कार्य क्षेत्र पर अन्य व्यक्ति आपकी कमजोरी का फायदा उठा सकता है। आज किसी के आगे समर्पण कर सकते है इसका फल शुभ ही रहेगा। बाहरी स्थान के कार्यो में सफलता की संभावना ज्यादा रहेगी। नए अनुबंध भी मिल सकते है। पत्नी अथवा किसी अन्य महिला के भाग्य से लाभ होगा। अविवाहितो कि लिए नए रिश्ते आएंगे। मानसिक रूप से संतोषी रहेंगे।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज भी दिन का अधिकांश समय शांति से व्यतीत होगा। थोड़ी आर्थिक परेशानियां रह सकती है परंतु मानसिक रूप से दृढ़ रहेंगे। जिस भी कार्य को करने की ठानेंगे उसे हानि-लाभ की परवाह किये बिना पूर्ण करके छोड़ेंगे। कार्य क्षेत्र पर अन्य व्यक्ति अथवा भगीदारो की दखलंदाजी से थोड़ी परेशानी एवं बहस हो सकती है। किसी मांगलिक आयोजन में सम्मिलित होने का अवसर भी मिलेगा। बाहर की अपेक्षा घर में समय बिताना पसंद करेंगे। संध्या के समय धन लाभ हो सकता है।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपको सुख शांति प्रदान करेगा। कुछ दिनों से चल रही मानसिक खींच तान कम होने से राहत अनुभव होगी। कार्य क्षेत्र पर केवल धन लाभ पाने के उद्देश्य से कार्य ना करे व्यवहार में कुशलता एवं मिठास रखने से अप्राप्त लक्ष्मी भी प्राप्त कर सकते है। पारिवारिक जीवन में आनंद रहेगा। मित्र रिश्तेदारो से घर में चहल पहल बनेगी कही घूमने की योजना बन सकती है। धन लाभ में विलम्ब होगा परन्तु कार्य रुकेंगे नहीं। सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव लगा रहेगा।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आप भावनाओ में बहकर अनुचित कदम उठा सकते है। लोगो के बहकावे में ना आये अन्यथा मान हानि कोर्ट-कचहरी की नौबत आ सकती है। प्रेम प्रसंगों से आज दूरी बनाना ही बेहतर रहेगा। आलसी प्रवृति का लाभ प्रतिस्पर्धी उठा सकते है सावधान रहें। धन लाभ के लिये आज विशेष परिश्रम करना पड़ेगा फिर भी संतोष जनक लाभ हो जाएगा। घर में भाई बंधू अथवा स्त्री से अनबन हो सकती है। सरकारी कार्यो में सफलता मिलेगी। जोड़ो सम्बन्धित समस्या रह सकती है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
व्यवसाय के क्षेत्र में किये जा रहे प्रयास आज फलीभूत होने से आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा। बेरोजगार व्यक्तियों को भी रोजगार मिलने की सम्भावना अधिक है। आपसे वाद-विवाद में कोई नहीं जीत पायेगा। बड़बोलेपन के कारण महिलाओं से मतभेद हो सकते है। दिन के उत्तरार्ध में कार्य भार बढ़ने से कमर अथवा अन्य अंगों में दर्द की शिकायत रहेगी। पारिवारिक वातावरण में उतार-चढ़ाव आएंगे फिर भी आनंद रहेगा। आकस्मिक लाभ होगा।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। सेहत लगभग सामान्य रहेगी। आज किसी अनुबंध के आगे रुकने से धन लाभ की कामना अधूरी रहेगी। व्यवसाय के ऊपर अधिक ध्यान देने के बाद भी कार्य विलम्ब से पूर्ण होंगे लाभ के कई अवसर मिलेंगे परन्तु धनागम के लिए थोड़ी प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। अधिकारी वर्ग भी गर्म हो सकते है। सफ़ेद वस्तुओ के कार्य से जुड़े जातको को आकस्मिक धन लाभ अथवा नए अनुबंध मिल सकते है। परिवार के लिए आप महत्त्वपूर्ण रहेंगे। व्यर्थ की यात्रा हो सकती है।

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आप कार्य क्षेत्र से कुछ समय निकालकर मित्र परिवार के साथ मनोरंजन में व्यतीत करेंगे परन्तु आज गलतफहमियों से दूर रहना अति आवश्यक है व्यर्थ के टकराव होने की संभावना है। परोपकार का शुभ फल भी मिलने से प्रसन्नता भी रहेगी। कार्य क्षेत्र पर कम समय देने के बाद भी संतोषजनक धन लाभ हो जाएगा। दाम्पत्य जीवन पहले से बेहतर रहेगा। सन्तानो की प्रगति की सूचना मिलेगी। स्वयं एवं परिजनों की सेहत का विशेष ध्यान रखें। आयवश्यक वस्तुओ पर ही खर्च करेंगे।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आप अधिक लापरवाह रहने के कारण हानि उठा सकते है। प्रातः काल से ही यात्रा पर्यटन की योजना बनेगी परन्तु इसमें व्यवधान भी आएंगे। कार्य क्षेत्र पर अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा। नौकरों के ऊपर ज्यादा विश्वास हानि का कारण बन सकता है। वाणी में कठोरता रहने से घर में कलह रहेगी। आर्थिक लेन-देन सोच समझ कर करें। पारिवारिक सदस्य अथवा अन्य भी अपने काम से ही बात करेंगे। संध्या के समय किसी महत्त्वपूर्ण कार्य के बनने से प्रसन्न रहेंगे।

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आप व्यापारिक गतिविधियों की व्यस्तता के चलते परिवार के लिए ज्यादा समय नहीं निकाल पाएंगे। वाणी एवं व्यवहार के बल पर कार्यो में थोड़े परिश्रम से अधिक सफलता मिल सकेगी। मनोबल भी आज बढ़ा हुआ रहेगा। परंतु आज आपको कोई ना कोई कमी भी अनुभव होगी। धन का आगमन होने से थकान भूल जाएंगे। संतानों पर ध्यान देंने की आवश्यकता है। स्त्री से सम्बन्ध भावनात्मक रहेंगे। सुख के साधनों पर खर्च करेंगे।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज दिन के आरम्भ में बनते कार्यो में रुकावट आने से अधिक भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। मध्यान तक थोड़े बहुत कार्य सफल होने से धन की आमद होगी परन्तु खर्च भी अधिक रहने से बचत नहीं कर पाएंगे। दोपहर के बाद से घर एवं बाहर सहयोगी वातावरण बनने से कार्यो में सरलता रहेगी। समय से पहले ही कार्यो को पूर्ण करने में जुट जाएंगे संध्या के समय तक अधिकांश कार्य पूर्ण होने से धन की आवक होने लगेगी। धार में शांति रहेगी सामाजिक क्षेत्र से प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 16 दिसंबर 2020 बुधवार संवत् 2077 मास मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि सायं 04:59 बजे तक रहेगी पश्चात् तृतीया तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 07:10 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:36 बजे होगा । पूर्वा षाढा नक्षत्र रात्रि 08:09 बजे तक रहेगा पश्चात् उत्तरा षाढा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा धन राशि मे मध्य रात्रि पश्चात् 01:51 बजे भ्रमण करते हुए मकर राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 12:31 से 01:53 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो पिस्ता का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आप का दिन मिश्र फलदायी है । आज अस्वस्थता एवं व्यग्रता रहेगी । शारीरिक थकान और आलस्य एवं मन में अशांति रहेगी । आप आज थोड़े क्रोधित रहने से कार्य बिगड सकते हैं । व्यवहार में न्यायपूर्णता लाए । निर्धारित कार्य के लिए प्रयासरत रहें । धार्मिक यात्रा होगी ।

वृषभ :~ आज कोई भी नया कार्य का प्रारंभ न करें । आप का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है । खान – पान में विशेष ध्यान रखे । शारीरिक थकान और मानसिक व्याकुलता रहेगी । ऑफिस में कार्यभार से अधिक थकान रहेगी । प्रवास लाभदायक नही है ।

मिथुन :~ आप का दिन आनंद – प्रमोद तथा भोग – विलास में बीतेगा । वाहन सुख मिलेगा । नए वस्त्रों की खरीदी और उसे पहनने के अवसर प्राप्त होगें । प्रणय के लिए आज का दिन अच्छा है । भोजन में मीठा मिल सकता है । तंदुरस्ती अच्छी रहेगी , सामाजिक सम्मान और ख्याति मिलेगी ।

कर्क :~ आप का दिन अच्छी तरह से बीतेगा । घर में शांति तथा आनंद का वातावरण रहेगा एवं सुखमय प्रसंग बनेंगे । आप जो भी कार्य करेंगे उसमें यश प्राप्त होगा । आरोग्य अच्छा रहेगा । परिवारजनों के साथ हर्षोल्लास में समय बितेगा । नौकरी में लाभ होगा । अपने से निम्न सहकर्मियों से लाभ होगा । शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी ।

सिंह :~ आज का दिन आनंद से बीतेगा । आज आप अधिक कल्पनाशील बनेंगे । साहित्य – सृजन के तहत मौलिक रूप से काव्य रचना कि प्रेरणा होगी । संतान की प्रगति के समाचार मिलेंगे । विद्यार्थियों को अभ्यास के हेतु बहुत अच्छा समय है । मित्रो के साथ मिलन होगा , स्त्री मित्रों से लाभ होगा । आज आपके द्वारा परोपकार का कार्य हो सकता है।

कन्या :~ आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं है । शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा । कई परेशानियों से मन व्याकुल रहेगा । स्फूर्ति का अभाव होगा । स्वजनों से अनबन रहेगी । माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी । जमीन , मकान के दस्तावेजों को संभालकर रखे । स्त्री तथा पानी से हानि का डर रहेगा । बाहर अपमान न हो विशेष ध्यान रखे । धन नाहक खर्च होगा ।

तुला :~ बंधुओं के साथ अच्छे संबंध रहेंगे तथा उनके साथ बैठकर घर के प्रश्नों की चर्चा होगी । किसी छोटे धार्मिक स्थल पर जा सकते है । धन लाभ हैं । विदेश से अच्छे समाचार आएँगे । व्यावहारिक प्रसंग मे यात्रा होगी । नए कार्यो के आरंभ के लिए शुभ दिन है । शारीरिक व मानसिक स्वस्थता रहेंगी । पूँजी निवेशकों के लिए अच्छा दिन है । आज भाग्यवृद्घि है ।

वृश्चिक :~ आज का दिन साधारण लाभ का है । व्यर्थ के खर्च पर रोक लगाए । परिवार में झगडे न हों इसका विशेष ध्यान रखे । परिवार मे गलतफहमी को दूर करे । शारीरिक परेशानी से मन में ग्लानि रहेगी । नकारात्मक मानसिकता न रखें । अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहें ।

धनु :~ आप शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थ्य का ध्यान रखें । आज आप निर्धारित कार्य कर सकेंगे । आर्थिक लाभ होगा । प्रवास विशेषकर धार्मिक यात्रा हो सकती हैं । स्वजनों को मिलने से मन प्रसन्न रहेगा । आज व्यवहार सामान्य रहेगा । रुचिकर भोजन मिल सकता है । सामाज में यशकीर्ति में वृद्घि होगी ।

मकर :~ आज व्यावसायिक कार्यों में सहकारी हस्तक्षेप बढेगा । खर्च सामान्य से अधिक रहेगा । धार्मिक , सामाजिक कार्यों में व्यस्तता बढेगी तथा खर्च भी हो सकता है । आरोग्य की चिंता रहेगी । पुत्र एवं रिश्तेदारों से अनबन हो सकती है । अधिक परिश्रम करने पर ही आज सफलता मिलेगी । मानसिक व्याकुलता रहेगी । दुर्घटना से बचे ।

कुंभ :~ आज नए कार्यों के प्रारंभ के लिए दिन शुभ है । नौकरी तथा व्यापार में लाभ होगा । स्त्री मित्रों से कार्य मिल सकता है । लक्ष्मी जी की कृपादृष्टि है । सामाज में आपकी ख्याति बढेगी । संतान से मेल अच्छा रहेगा । आप घूमने की योजना बना सकते हैं ।

मीन :~ आपका दिन शुभ फलदायी होगा । आज कार्यसफलता और उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि से प्रसन्नता रहेगी । व्यापार में वृद्धि तथा सफलता मिलेगी । पिता तथा बड़े – बुजुर्गों से लाभ होगा । लक्ष्मी जी की कृपादृष्टि रहेगी । परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा । आरोग्य अच्छा रहेगा । सरकार से लाभ होगा । मान – सम्मान तथा पदोन्नति होगी ।
( डाँ. अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *