आज का राशिफल एवं पंचांग

 ।। ? ।।
??जय श्री राम??
    ?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द…………………….5122
विक्रम संवत्……………………2077
शक संवत्………………………1942
मास………………………….मार्गशीर्ष
पक्ष………………………………शुक्ल
तिथी……………………………चतुर्थी
दोप 02.28 पर्यंत पश्चात पंचमी
रवि…………………………दक्षिणायन
सूर्योदय…………प्रातः 07.01.35 पर
सूर्यास्त…………संध्या 05.46.16 पर
सूर्य राशि………………………….धनु
चन्द्र राशि……………………….मकर
गुरु राशि………………………..मकर
नक्षत्र……………………………श्रवण
संध्या ०७.01 पर्यंत पश्चात धनिष्ठा
योग…………………………..व्याघात
दोप 02.06 पर्यंत पश्चात हर्षण
करण……………………………विष्टि
दोप 02.28 पर्यंत पश्चात बव
ऋतु…………………………….हेमंत
दिन………………………….शुक्रवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
18 दिसंबर सन 2020 ईस्वी ।
☸ शुभ अंक…………………..9
? शुभ रंग……………आसमानी
⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
प्रातः 12.02 से 12.44 तक ।
?‍? राहुकाल (अशुभ) :-
प्रात: 11.03 से 12.२३ तक ।
? दिशाशूल :-
पश्चिमदिशा – यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें।
? उदय लग्न मुहूर्त –
धनु
06:53:25 08:59:04
मकर
08:59:04 10:46:12
कुम्भ
10:46:12 12:19:45
मीन
12:19:45 13:50:57
मेष
13:50:57 15:31:40
वृषभ
15:31:40 17:30:17
मिथुन
17:30:17 19:43:58
कर्क
19:43:58 22:00:09
सिंह
22:00:09 24:11:58
कन्या
24:11:58 26:22:37
तुला
26:22:37 28:37:14
वृश्चिक
28:37:14 30:53:25
✡ चौघडिया :-
प्रात: 08.23 से 09.43 तक लाभ
प्रात: 09.43 से 11.03 तक अमृत
दोप. 12.22 से 01.42 तक शुभ
सायं 04.21 से 05.40 तक चंचल
रात्रि 09.01 से 10.42 तक लाभ ।
? आज का मंत्र :-
॥ ॐ लोहिताक्षाय नम: ॥
? संस्कृत सुभाषितानि –
रक्षन्ति कृपणाः पाणौ द्रव्यं प्राणमिवात्मनः ।
तदेव सन्तः सततमुत्सृजन्ति यथा मलम् ॥
अर्थात :-
कृपण (लोभी) प्राण की तरह द्रव्य का अपने हाथ में रक्षण करता है, पर संत पुरुष उसी द्रव्य को मल की तरह त्याग देते है ।
? आरोग्यं सलाह :-
मुँहासे हटाने के आयुर्वेदिक उपचार
5. नींबू और पानी –
नींबू विटामिन सी और साइट्रिक एसिड में समृद्ध हैं, इसलिए समय के साथ उपयोग किए जाने पर ये आपकी त्वचा को चमकाने और हल्का करने में मदद कर सकता है। नींबू में साइट्रिक एसिड बैक्टीरिया को मारता है और एंटीसेप्टिक के रूप में कार्य करता है। यह पिंपल्स के कारण लाली को कम करता है। इसके लिए आप कप में दो नींबू का जूस निकाल लें और दो बड़े चम्मच पानी इसमें मिलाइए। फिर कॉटन पैड की मदद से आप अपने चेहरे पर लगाइए। फिर इसे पूरी रात लगाकर छोड़ दीजिए। आप इसे रात में सोने से पहले लगा सकती हैं।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आपको अपने कर्म पर विश्वास रखते हुए कार्य करना चाहिए। राजकीय सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। नए कार्यों में लाभ होने की संभावना है। परिवार की तरक्की होगी। थकान रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद से बचें।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
दूरदर्शिता एवं बुद्धिमानी से कई रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। रोजगार में वृद्धि होगी। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। खर्चों में कमी करना होगी। व्यापार में सही निर्णय नहीं लेने से हानि हो सकती है। जल्दबाजी न करें। प्रमाद से बचें। बड़ा लाभ होगा।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। अधिक लोभ-लालच न करें। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। सामाजिक स्तर में परिवर्तन एवं प्रतिष्ठा को लेकर चिंतित रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। दिन प्रतिकूल रह सकता है।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
भागदौड़ अधिक होगी। थकान रहेगी। वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है। माता-पिता का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। रुका पैसा प्राप्त होने के योग हैं। दिन प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। शोक समाचार मिल सकता है।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आलस्य से बचकर रहें। रुके कार्य पूर्ण होंगे। मेहनत सफल रहेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। बड़े लोगों से भेंट होगी, जिसका लाभ भविष्य में मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। प्रसन्नता रहेगी। नई योजनाओं का क्रियान्वयन होगा।
??‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
व्यापार अच्छा चलेगा। पारिवारिक वातावरण सहयोगात्मक रहेगा। पुराने मित्र व संबंधी मिलेंगे। आपकी बुद्धिमानी से समस्याओं का समाधान संभव है। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। प्रसन्नता रहेगी। अच्‍छी खबरें मिलेंगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपके कार्यों की समाज एवं परिवार में आलोचना हो सकती है। व्यापार सामान्य चलेगा। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखना चाहिए। श्रम अधिक करना होगा। रोजगार में वृद्धि होगी। यात्रा सफल रहेगी। प्रसन्नता बनी रहेगी।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
जोखिम व जमानत के कार्य टालें, बाकी सामान्य रहेगा। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। मित्रों की मदद से महत्वपूर्ण कार्य पूरे होने के आसार हैं। फालतू खर्च होगा। तनाव रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। साझेदारी में नए प्रस्ताव मिलेंगे।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। रचनात्मक कामों का प्रतिफल मिलेगा। पूर्व में किए गए कार्यों का शुभ फल प्राप्त हो सकेगा। जोखिम न लें। आवास संबंधी समस्या रहेगी।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
योजना फलीभूत होगी। घर-बाहर पूछ-परख बढ़ेगी। कार्यसिद्धि होगी। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। यात्रा में सावधानी रखें। जल्दबाजी एवं लापरवाही से कार्य करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाएँ। आत्मविश्वास बढ़ने से व्यापारिक लाभ अधिक होने के योग हैं।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
जीवनसाथी की उन्नति सामाजिक सम्मान को बढ़ाएगी। राजकीय सहयोग मिलेगा। रुके कार्य पूर्ण होंगे। राज्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में उचित लाभ हो सकेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। अध्यात्म में रुचि रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आर्थिक समस्या रह सकती है। नए कामों में सफलता मिलेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। चोट व दुर्घटना से बचें। लेन-देन में सावधानी रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। विवाद न करें। स्वास्थ्य में सुधार होगा। खर्च का बोझ बढ़ेगा।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो |
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ?
।।  सुप्रभातम्  ।।
                ।।  संस्था  जय  हो  ।।
        ।।  दैनिक  राशि  –  फल  ।।
        आज दिनांक 18 दिसंबर 2020 शुक्रवार संवत् 2077 मास मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 02:14 बजे तक रहेगी पश्चात् पंचमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 07:12 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:39 बजे होगा । श्रवण नक्षत्र सायं 06:57 बजे तक रहेगा पश्चात् धनिष्ठा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मकर राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 10:57 से 12:14 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11:53 से 12:34 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।।  जय  हो  ।।
                   ज्योतिषाचार्य
          डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
          श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
                  मो. नं.  9425491351
                    आज का राशिफल
          मेष :~ आज आप पारिवारिक मामलों में महत्त्वपूर्ण विचार विमर्श करेंगे । घर की कायापलट के लिए नई योजना बनाएंगें । कार्यस्थल पर उच्च पदाधिकारियों के साथ महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर विचार – विमर्श होगा । आफिस के कार्य हेतु यात्रा पर जा सकते है । माता तथा स्त्री वर्ग से लाभ की संभावना है ।
          वृषभ :~ विदेश से स्वजन या मित्र के समाचार मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे । विदेश जाने के लिए अनुकूल संयोग है । लंबी दूरी की यात्रा का अवसर आएगा । आफिस या व्यावसाय मे कार्य भार बढ़ेगा । व्यापार – धंधे में लाभ की संभावना है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा ।
          मिथुन :~ किसी भी प्रकार के अनिष्ट से बचने के लिए आज क्रोध पर नियंत्रण में रखे । ऑपरेशन के लिए आज अनुकूल नहीं है । अधिक खर्च से आर्थिक तंगी होगी । कुटुंबीजनों और सहकर्मचारियों से मनमुटाव होगा , जिससे आपको बेचैनी रहेगी । स्वास्थ्य खराब होगा ।
          कर्क :~ आज मौज – शौक और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में आप सराबोर होंगे । स्वादिष्ट भोजन और नए वस्त्राभूषण आदि की खरीदारी होगी । वाहन सुख प्राप्त होगा । सार्वजनिक क्षेत्र में मान तथा व्यवसाय मे भागीदारी से लाभ मिलेगा । प्रेमीजनों को प्रणय में सफलता मिलेगी ।
          सिंह :~ आज परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा । पारिवार मे साथ  आप आनंदपूर्वक समय बिताएंगे । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । यश , कीर्ति और आनंद की प्राप्ति होगी । नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा । बीमार व्यक्ति रोग से मुक्त होंगे ।
          कन्या :~ आज आप संतान की समस्या से चिंतित रहेंगे । अपच आदि पेट दर्द की शिकायत रहेगी । विद्यार्थियों पढ़ाई में बाधा आएगी । बौद्धिक चर्चा तथा बातचीत में भाग न लें । प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी । शेयर – सट्टा में सावधानी रखें ।
          तुला :~ अधिक संवेदनशीलता और विचारों से आप मानसिक अस्वस्थ रहेंगे । माता और स्त्रीयों की चिंता रहेगी । दिन अनुकूल न होने से यात्रा टालें । छाती के दर्द से परेशानी होगी । जमीन सम्बंधी मामलों में सावधान रहे ।
          वृश्चिक :~ आज का दिन खुशीपूर्वक बिताएंगे । नए कार्य की शुरुआत करेंगे । घर में भाई – बहनों से मेल – मिलाप रहेगा । स्वजनों और मित्रों के साथ मुलाकात होगी । लघु प्रवास है ।  कार्य सफल होंगे । भाग्य में लाभदायक परिवर्तन आएँगे । दुश्मनों और प्रतिस्पर्धी अपनी चाल में असफल रहेंगे ।
          धनु :~ आपका आज का दिन मध्यम फलदायी साबित रहेगा । पारिवार मे गलतफहमी से मनमुटाव होगा । आज मानसिक व्यवहार में दृढ़ता कम होने से कोई भी निर्णय तेजी से नहीं ले सकेंगे । महत्त्वपूर्ण निर्णय न ले । व्यर्थ खर्च और कार्यभार आपका मन व्यथित रहेगा ।
          मकर :~ आज का दिन इश्वर के स्मरण में बीतेगा । धार्मिक कार्य में आप व्यस्त रहेंगे । नौकरी – व्यवसाय में सानुकूल परिस्थिति रहेगी । आज हर कार्य सरलता से होगा । मान – सम्मान मिलेगा । नौकरी में पदोन्नति हैं । मित्रों – स्नेहीजनों से बक्षिस व सौगात मिलने से आनंद होगा । किसी दुर्घटना कि वजह से चोट न लगे इसका ध्यान रखें । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा ।
          कुंभ :~ धन के लेन – देन व जमीन – जायदाद के सौदों में किसी की जामीनदारी न ले । मानसिक एकाग्रता रहेगी । खर्च अधिक होगा । स्वास्थ्य का ध्यान रखें । पूँजी निवेश अनुचित न हो ध्यान रखें । आपकी बातों से स्वजन सहमत नही होंगे । दूसरों में हस्तक्षेप ना करें क्योंकि इससे नुकसान हो सकता है । भ्रांति एवं अकस्मातों से बचे। क्रोध पर संयम रखें ।
          मीन :~ मित्रों से आज आप को लाभ होगा और उनके खर्च भी होगा । सामाजिक कार्यों में अभिरुचि रहेगी । बडों और मित्रों से संपर्क या व्यवहार बन सकते हैं । घर से शुभ समाचार मिलेगा । संतान से लाभ होगा । आकस्मिक लाभ के हैं । दूर स्थित स्नेहीजन के समाचार मिलेंगे ।
( डाँ. अशोक शास्त्री )
।।  शुभम्  भवतु  ।।  जय  सियाराम  ।।
।।  जय  श्री  कृष्ण  ।।  जय  गुरुदेव  ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *