223
।। ? ।।
??जय श्रीराम??
?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पञ्चांग »»»?
कलियुगाब्द…………………….5122
विक्रम संवत्……………………2077
शक संवत्………………………1942
मास………………………….मार्गशीर्ष
पक्ष………………………………शुक्ल
तिथी……………………………पंचमी
दोप 02.१९ पर्यंत पश्चात षष्ठी
रवि…………………………दक्षिणायन
सूर्योदय…………प्रातः 07.01.41 पर
सूर्यास्त…………संध्या 05.46.40 पर
सूर्य राशि…………………………..धनु
चन्द्र राशि………………………..मकर
गुरु राशी…………………………मकर
नक्षत्र……………………………धनिष्ठा
संध्या 07.36 पर्यंत पश्चात शतभिषा
योग………………………………हर्षण
दोप 12.44 पर्यंत पश्चात वज्र
करण……………………………बालव
दोप 02.19 पर्यंत पश्चात कौलव
ऋतु……………………………….हेमंत
दिन…………………………….शनिवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
19 दिसंबर सन 2020 ईस्वी ।
☸ शुभ अंक………………………2
? शुभ रंग………………………हरा
⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 12.02 से 12.45 तक ।
?? राहुकाल :-
प्रात: 09.44 से 11.0४ तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त –
धनु
06:49:29 08:55:13
मकर
08:55:13 10:42:16
कुम्भ
10:42:16 12:15:48
मीन
12:15:48 13:47:00
मेष
13:47:00 15:27:43
वृषभ
15:27:43 17:26:20
मिथुन
17:26:20 19:40:02
कर्क
19:40:02 21:56:12
सिंह
21:56:12 24:08:01
कन्या
24:08:01 26:18:40
तुला
26:18:40 28:33:18
वृश्चिक
28:33:18 30:49:29
? दिशाशूल :-
पूर्वदिशा – यदि आवश्यक हो तो अदरक या उड़द का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
✡ चौघडिया :-
प्रात: 08.24 से 09.43 तक शुभ
दोप. 12.23 से 01.42 तक चर
दोप. 01.42 से 03.02 तक लाभ
दोप. 03.02 से 04.21 तक अमृत
संध्या 05.41 से 07.21 तक लाभ
रात्रि 09.02 से 10.42 तक शुभ ।
? आज का मंत्र :-
॥ ॐ सुमुखाय नमः ॥
? संस्कृत सुभाषितानि –
दाता नीचोऽपि सेव्यः स्यान्निष्फलो न महानपि ।
जलार्थी वारिधि त्यक्त्वा पश्य कूपं निषेवते ॥
अर्थात :
दाता नीच हो (छोटा हो) तो भी उसका आश्रय लेना, पर जो फलरहित है, वह बडा हो (महान हो), फिर भी उसका आश्रय नहि लेना । देखो ! प्यासा, सागर का त्याग करके कूए के पास ही जाता है ।
? आरोग्यं सलाह :-
गले में इन्फेक्शन के आयुर्वेदिक उपचार –
1. हल्दी –
एंटी-आक्सीडेंट और एंटी-कैंसर के गुणों से भरपूर हल्दी में करक्यूमिन होने के कारण कई बीमारियों से लड़ने का काम करती है। गले में इन्फेक्शन को दूर करने के लिए आप हल्दी और दूध का सेवन कर सकते हैं। यह गले में खराश, ठंड और लगातार खांसी का इलाज करने के लिए जाना जाता है यह सूजन और दर्द को दूर भी कर सकता है। आयुर्वेद की दुनिया में, यह एक प्राकृतिक एंटीबायोटिक के रूप में जाना जाता है।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
व्यापार, नौकरी में अड़चनें आने से मनोबल में कमी आ सकती है। संतान पक्ष की चिंता रहेगी। चोट व दुर्घटना से बचें। किसी पर अत्यधिक भरोसा न करें। लेन-देन में सावधानी रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। खर्च का बोझ बढ़ेगा।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
पुरुषार्थ का पूर्ण फल मिलेगा। थकान रहेगी। शत्रु भय रहेगा। प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी। बाहर सहायता से काम होंगे। व्यावसायिक अथवा आजीविका संबंधी समस्या का समाधान हो सकेगा। प्रसन्नता रहेगी। संतान के संबंध में संतोष रहेगा।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
पारिवारिक स्थिति आनंददायक रहेगी। मन प्रफुल्लित रहेगा। सुख के साधन जुटेंगे। भूमि व भवन की योजना बनेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय में प्रगतिकारक वातावरण का सृजन होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। संतान की प्रगति होगी।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें। अधूरे काम समय से पूरे होने के योग हैं। विवाद व जल्दबाजी से बचें। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। नए कार्यों से लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। धन का संग्रह होगा।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
दु:खद समाचार मिल सकता है। दौड़धूप अधिक होगी। वाणी पर संयम रखें। विरोधियों से सावधान रहें। यात्रा में सावधानी रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। परिवार की परेशानी का हल संभव है। भागीदारी के कामों में सफलता मिलेगी।
??♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
पारिवारिक सुख एवं पत्नी के सहयोग से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे। रुके कार्यों में गति आएगी। मान-सम्मान मिलेगा। धनार्जन होगा। प्रसन्नता रहेगी। किसी से बहस न करें। काम-धंधे में सफलता के शुभ संकेत हैं।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
अतिथियों का आवागमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। आत्मसम्मान बना रहेगा। पारिवारिक सुख-शांति बरकरार रहेगी। जोखिम के कार्यों से दूर रहें। यात्रा होगी। सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभा सकेंगे।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
यात्रा मनोरंजक रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। धनार्जन होगा। सोच-समझकर कार्य करना लाभप्रद रहेगा। पुरुषार्थ सफल होगा। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। जोखिम उठाएं। वाहन चलाते समय सावधानी रखना चाहिए। व्यापार में नवीन प्रस्ताव मिलेंगे।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें। संतान की गतिविधियों पर नजर रखना होगी। कामकाज का बोझ बढ़ने से व्यापार पर विपरीत असर हो सकता है। कुसंगति से बचें। फालतू खर्च होंगे। लेन-देन में सावधानी रखें। वाद-विवाद से दूर रहें।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। राज्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में विशेष लाभ का योग है। आर्थिक उन्नति होगी। लेनदारी वसूल होगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। सामाजिक उत्तरदायित्व की पूर्ति करेंगे। ईश्वर के प्रति श्रद्धा बढ़ेगी।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। माता के स्वास्थ्य की ओर ध्यान देना आवश्यक। पुराने रुके कामों, लेनदेन में सफलता की संभावना है। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। रुके कार्यों में गति आएगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में उपलब्धि हासिल होने के योग हैं।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
धन प्राप्ति सुगम होगी। वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। नवीन योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए दिन अच्छा होने की संभावना है। तीर्थयात्रा हो सकती है। सत्संग का लाभ मिलेगा। परिवार में मेल-मिलाप बढ़ेगा। अधिकारी वर्ग में महत्व बढ़ेगा।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो |
।। शुभम भवतु ।।
???? भारत माता की जय ??
।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 19 दिसंबर 2020 शनिवार संवत् 2077 मास मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि दोपहर 02:18 बजे तक रहेगी पश्चात् षष्ठी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 07:13 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:41 बजे होगा । धनिष्ठा नक्षत्र सायं 07:32 बजे तक रहेगा पश्चात् शततारा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मकर राशि मे प्रातःकाल 07:14 बजे तक भ्रमण करते हुए कुंभ राशि मे प्रवेश करेगे । आज का राहुकाल प्रातः 09:41 से 11:02 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11:58 से 12:42 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो उडद का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ व्यापार और व्यवसाय में भी अपेक्षित सफलता मिलने की संभावना अधिक है । आय की वृद्धि होगी । आनंद – प्रमोद और मनोरंजक प्रवृत्तियाँ दिनभर रहेंगी । घर की साज – सजावट में आज नयापन लाएँगे । घर को सजाने की व्यवस्था में भी परिवर्तन करेंगे । वाहन सुख भी मिलेगा ।
वृषभ :~ आज आप व्यापार को विकसित करने की ओर अधिक ध्यान देंगे । नयी योजनाएं और विचारधारा की नवीनता से व्यापार प्रगति की दिशा में अग्रसर होगा । फिर भी कार्य सफलता में विलंब हो सकता है । पदोन्नति हो सकती है । आप की कार्यपद्धति से उच्च अधिकारीगण भी प्रसन्न रहेंगे । पिता और बडों से लाभ की आशा है ।
मिथुन :~ नकारात्मक विचारों को मन से निकाने पर हताशा से उभर पाएँगे । अनैतिक और अप्रमाणिक कार्य विपत्ति में डाल सकता है । इसलिए उससे दूर रहे । मध्याहन के बाद ही मानसिक अवस्था में कमी आएगी । लेखन या साहित्यिक प्रवृत्ति में रुची रहेगी । व्यापार में विकास होने से नई योजनाएँ भी अमल में आएँगी । फिर भी उपरी अधिकारियों के साथ वाद – विवाद में न पडे ।
कर्क :~ किसी से आज भावनात्मक संबंध मे बँध सकते हैं और उस सम्बन्ध में कुछ अधिक भावनाशील रहेगें । मध्याहन के बाद स्वास्थ्य बिगड़ सकता है । वाहन चलाते समय ध्यान रखे और क्रोध पर संयम रखे । वाणी उग्र न हो ध्यान रखे । नए कार्य को आज प्रारंभ न करे ।
सिंह :~ व्यापार के विस्तृतिकरण के हेतु धन का आयोजन करने के लिए बहुत अनुकूल दिन है । व्यावसायिक लाभ होगा । धनप्राप्ति का प्रबल योग है । ब्याज , दलाली से आय में वृद्धि हो सकती है । आर्थिक कष्ट दूर हो जाएगा ।
कन्या :~ वस्त्राभूषणों की खरीदी आप के लिए रोमांचक और आनंददायी रहेगी । कला के प्रति अभिरुची रहेगी । व्यापार में विकास होने से मन आनंदित रहेगा । व्यवसाय में समय अनुकूल रहेगा । प्रतिस्पर्धीयों पर विजय होगी ।
तुला :~ आजका दिन आप के लिए मध्यम फलदाई है । स्थाई संपत्ति के दस्तावेज करने मे सावधानी बरते । माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी । परिवार में तकरार न हो इसका ध्यान रखे । परंतु मध्याहन के बाद स्वस्थ अनुभव करने पर सृजनात्मक प्रवृत्तियों की ओर ध्यान जाएगा । विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है ।
वृश्चिक :~ गृहस्थजीवन में उलझे प्रश्नों का निराकरण मिलेगा । साथ में स्थाई संपत्ति से जुडे कार्यों में से भी मार्ग मिलेगा । मध्याहन के बाद कार्य में प्रतिकूलता बढेगी । शारीरिक और मानसिक व्यग्रता होगी । सामाज में अपयश होगा । पारिवारिक मतभेद रह सकते है । धन की हानि के योग हैं ।
धनु :~ वाणी और व्यवहार पर संयम से लोगों के साथ मनमुटाव को आप टाल सकेंगे । फिर भी विद्यार्थियों के पढने – लिखने में एकाग्रता रखनी पडेगी । मध्याहन के बाद चिंताओं के निवारण से मानसिक शांति होगी । शारीरिक और मानसिक स्वस्थता रहेगी । प्रतिस्पर्धी की इच्छाएँ फलीभूत नहीं हो पाएगी ।
मकर :~ व्यवसायिक क्षेत्र में अनुकूल वातावरण मिलेगा । आज प्रत्येक कार्य बिना विध्न के होगा । गृहस्थ जीवन में उग्र वातावरण रहेगा । आध्यात्मिक प्रवृत्ति में आप की अभिरुचि रहेगी । कार्यालय में प्रभाव रहेगा । निर्णयशक्ति का अभाव रहेगा । घर के कार्यों मे खर्च होगा । पूँजी – निवेश हेतु शेयर – बाजार अनुकूल रहेगा ।
कुंभ :~ आज धार्मिक भावनाएं अधिक रहेगी । धार्मिक कार्य अथवा धार्मिक यात्रा मे खर्च करेंगे । कोर्ट – कचहरी के कार्य में सफलता मिलेगी । पूण्य कार्य मे व्यय होगा । गृहस्थ जीवन में संवादिता रहेगी । शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा ।
मीन :~ शेयर – सट्टे से आज आपको लाभ होगा । व्यवसाय में लाभ होगा । पारिवार में सुख-शांति रहेगी । किसी मनोहर स्थल पर प्रवास हो सकता है। मित्रों से लाभ मिलेगा । मध्याहन के बाद मानसिक चिंता रहेंगी । आय की अपेक्षा खर्च अधिक होगा ।
( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।