आज का राशिफल एवं पंचांग

 ।। ?️ ।।
??जय श्री राम??
    ?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द…………………..5122
विक्रम संवत्………………….2077
शक संवत्…………………….1942
मास………………………..मार्गशीर्ष
पक्ष…………………………….शुक्ल
तिथी…………………………..नवमी
रात्रि 08.40 पर्यंत पश्चात दशमी
रवि……………………….दक्षिणायन
सूर्योदय………..प्रातः 07.03.54 पर
सूर्यास्त………..संध्या 05.48.45 पर
सूर्य राशि…………………………धनु
चन्द्र राशि………………………..मीन
गुरु राशि………………………..मकर
नक्षत्र……………………………रेवती
प्रातः 06.24 पर्यंत पश्चात अश्विनी
योग…………………………….वरिघ
दोप 12.42 पर्यंत पश्चात परिघ
करण………………………….बालव
प्रातः 07.24 पर्यंत पश्चात कौलव
ऋतु…………………………….हेमंत
दिन…………………………..बुधवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
23 दिसंबर सन 2020 ईस्वी ।
?‍? राहुकाल :-
दोपहर 12.25 से 01.45 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त :-
धनु
06:33:42 08:40:18
मकर
08:40:18 10:26:31
कुम्भ
10:26:31 12:00:02
मीन
12:00:02 13:31:14
मेष
13:31:14 15:11:57
वृषभ
15:11:57 17:10:34
मिथुन
17:10:34 19:24:15
कर्क
19:24:15 21:40:26
सिंह
21:40:26 23:52:15
कन्या
23:52:15 26:02:54
तुला
26:02:54 28:17:32
वृश्चिक
28:17:32 30:33:42
? दिशाशूल :-
उत्तरदिशा – यदि आवश्यक हो तो तिल का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
☸ शुभ अंक……………………5
? शुभ रंग……………………..हरा
? चौघडिया :-
प्रात: 08.26 से 09.45 तक अमृत
प्रात: 11.05 से 12.25 तक शुभ
दोप 03.04 से 04.23 तक चंचल
सायं 04.23 से 05.43 तक लाभ
रात्रि 07.23 से 09.04 तक शुभ ।
? आज का मंत्र :-
|| ॐ वक्रतुण्डाय नम: ||
? संस्कृत सुभाषितानि :-
कदर्योपात्त वित्तानां भोगो भाग्यवतां भवेत् ।
दन्ता दलति कष्टेन जिह्वा गिलति लीलया ॥
अर्थात :
कंजूस ने अर्जित किया हुए धन का उपभोग भाग्यशाली को प्राप्त होता है । दांत कष्ट से जो (खुराक) चबाता है, उसे जबान आसानी से निगल जाती है ।
? आरोग्यं :-
मुलेठी के घरेलू आयुर्वेदिक फायदे –
3. सुन्दरता के लिए –
यह एक प्राकृतिक हर्बल होती है, जो हमारे चेहरे से संबंधित समस्याओं जैसे –पिंपल और त्वचा में होने वाले रोगों को दूर करने में बहुत ही फायदेमंद होती है। मुलेठी का सेवन करने से महिलाओं की सुन्दरता बढ़ती है। जब हम एक ग्राम मुलेठी का सेवन पानी के साथ नियमित रूप से करते हैं तब हमारी सुन्दरता लंबे समय तक बनी रहती है।
4. मासिक रोगों के लिए –
अक्सर महिलाएं मासिक संबंधी रोगों से परेशान रहती हैं, लेकिन जब हम मुलेठी का सेवन करते हैं तब हमें ऐसे में बहुत ही फायदा मिलता है। इसके लिए आधा चम्मच मुलेठी लेकर उसमें शहद को मिला लें और सुबह शाम उसको लेने से आपको फायदा मिलेगा।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
राजकीय सहयोग मिलेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। लाभ होगा। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। बुद्धि एवं तर्क से कार्य के प्रति सफलता के योग बनेंगे। नई योजना बनेगी।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। पुराना रोग उभर सकता है, धैर्य रखें। निजीजनों में असंतोष का वातावरण रहेगा। जोखिम उठाने व जल्दबाजी से बचें। भूमि-आवास की समस्याओं में वृद्धि होगी। आर्थिक चिंता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय सामान्य चलेगा।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के योग आएँगे। कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाएँ रखें। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। मित्रों में वर्चस्व बढ़ेगा। आजीविका में नए प्रस्ताव मिलेंगे।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
संपत्ति के बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। प्रमाद न करें। ईश्वर पर आस्था बढ़ेगी। साहस, पराक्रम में वृद्धि होगी। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। व्यापार में नए प्रस्तावों से लाभ की संभावना है। शीत संबंधी विकार हो सकते हैं।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
बौद्धिक कार्य सफल व पूर्ण होंगे। प्रसन्नता रहेगी। सही निर्णय ले पाएँगे। मित्रों से मदद प्राप्त होगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा। पूर्व में किए गए कार्यों के शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। वाहन सावधानी से चलाएँ।
??‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
वाणी पर नियंत्रण रखें। जोखिम के कार्यों से दूर रहना चाहिए। दिन मिश्र फलदायी रहेगा। आर्थिक तंगी होगी। पुराना रोग उभर सकता है। नकारात्मकता रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। झंजटों में न पड़ें। धैर्य रखें। व्यय बढ़ेंगे। संतान के व्यवहार से दुःख होगा।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
लाभ के अवसर हाथ आएंगे। निवेश शुभ रहेगा। प्रमाद न करें। प्रसन्नता व आशाजनक वातावरण के कारण प्रयास सार्थक होंगे। रुके कार्य पूर्ण होंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। भेंट-उपहार आदि की प्राप्ति संभव है। अर्थ संबंधी सुख मिलेगा।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आजीविका में परिवर्तन अथवा नवीन अवसर प्राप्त हो सकेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आगंतुकों पर व्यय होगा। अच्‍छी खबर मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। मान बढ़ेगा। धनार्जन होगा। थकान रहेगी। दांपत्य जीवन सुखद। आडंबरों से दूर रहें।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
पराक्रम क्षमता के कारण आपको यश की प्राप्ति होगी। मानसिक संतोष, प्रसन्नता रहने से कार्यक्षमता बढ़ेगी। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। भाग्योन्नति होगी। प्रमाद न करें। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
वाणी संयम रखते हुए कार्य करें। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति के योग हैं। आकस्मिक खर्च अधिक होंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। कुसंगति से बचें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। व्यापार, नौकरी में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा न करें।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
अधिकारी सहयोग करेंगे। व्यापार के विस्तार हेतु प्रयास अधिक करना होंगे। शुभ कार्यों पर व्यय होगा। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल लाभ देंगे। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। प्रसन्नता बनी रहेगी। दूसरों के काम में हस्तक्षेप नहीं करें।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
सामाजिक कार्य करेंगे। पत्नी से आश्वासन मिलेगा। आपकी मिलनसारिता एवं धैर्य आपको परिवार एवं समाज में आदर-सम्मान दिलाएँगे। कार्यस्थल पर सुधार होगा। योजना फलीभूत होगी। पूछ-परख रहेगी। निवेश लाभदायक रहेगा। आय से अधिक व्यय न करें।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ??
।। सुप्रभातम् ।।

।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 23 दिसंबर 2020 बुधवार संवत् 2077 मास मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि रात्रि 08:36 बजे तक रहेगी पश्चात् दशमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 07:17 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:35 बजे होगा । रेवती नक्षत्र मध्य रात्रि पश्चात् सूर्योदय पूर्व प्रातःकाल 06:19 बजे तक रहेगा पश्चात् अश्विनी नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मीन राशि मे मध्य रात्रि पश्चात् एवं सूर्योदय पूर्व प्रातःकाल 06:19 बजे तक भ्रमण करते हुए मेष राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 12:21 से 01:41 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो तिल का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आप आप अस्वस्थ और व्यग्र रहेंगे । सर्दी , कफ , बुखार रहेगा । किसी का भला करने पर आप पर ही विपत्ति आ सकती है । पैसों की लेन – देन न करें और किसी का जामिन न दें । निर्णयशक्ति के अभाव में मन में दुविधा बढ़ सकती है , जिससे चिंता में वृद्धि होगी । अधिक लाभ लेने की लालच में हानि न हो ध्यान रखे ।

वृषभ :~ धन – वृद्घि तथा पदोन्नति के योग हैं । व्यापार के सौदे में सफलता मिल सकती है । परिवारजन तथा मित्रों के साथ सुखद क्षणों का आनंद प्राप्त कर सकेंगे । छोटा प्रवास हो सकता है तथा नए संपर्क भी हो सकते हैं ।

मिथुन :~ आज का दिन शुभ तथा अनुकूल रहेगा । कार्यालय में सहकर्मचारी तथा ऊपरी अधिकारियों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे । सामाजिक मान – सम्मान में वृद्धि होगी । पदोन्नति के योग हैं । स्नेहीजनो से भेंट उपहार मिल सकते हैं ।

कर्क :~ आज आप धार्मिक कार्य , पूजा – पाठ आदि में व्यस्त रहेंगे । धार्मिक स्थान की मुलाकात से आनंद होगा । परिवार मे आनंदपूर्वक समय बीतेगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । मन भी चिंता रहित होगा । आकस्मिक लाभ हो सकता है । आज आपके भाग्य में अच्छा परिवर्तन है ।

सिंह :~ आज आप संभलकर चले । आज आप को विपरित संयोग का प्रतिकार करना पडेगा । स्वास्थ्य का ध्यान दें । स्वास्थ्य बिगडने से आकस्मिक खर्च हो सकता है । परिवार मे संयमपूर्वक व्यवहार करें । अनैतिक कार्य से दूर रहें ।

कन्या :~ सामाजिक तथा अन्य क्षेत्रों में ख्याति या सम्मान प्राप्त होगा । सुंदर वस्त्राभुषण की खरीदी भी हो सकती है । वाहनसुख प्राप्त होगा । भागीदारों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे । पति – पत्नी के बीच अगर तकरार हुआ तो वह दूर होगा तथा घनिष्ठता भी बढेगी ।

तुला :~ आज घर में सुख – शांति का वातावरण रहने से आपकी प्रसन्नता में वृद्घि होगी । कार्यालय में सहकर्मियों के साथ सहकारपूर्वक कार्य करेंगे । यश की प्राप्ति होगी । माता – पिता से कोई अच्छे समाचार मिलेंगे । प्रतिस्पर्धियों पर विजय होगी ।

वृश्चिक :~ आपका दिन मध्यम फलदायी होगा । विद्यार्थियों को अभ्यास में सफलता मिल सकती है । नए कार्यों का प्रारंभ आज न करें । आर्थिक लाभ के लिए अनुकूल दिन होने से आपका परिश्रम फलदायी होगा । फिर भी शेर – सट्टे से दूर रहे ।

धनु :~ आज मन उदासीन रहेगा । शरीर में स्फूर्ति तथा मन प्रफुल्लित नही रहेगा । परिवार मे तनाव से घर का वातावरण कलुषित रहेगा । स्वभिमान भंग न हो ध्यान रखें । धनहानि का योग है । जमीन तथा वाहन के कागजात को सावधानी पूर्वक बनवाएं ।

मकर :~ आज नए कार्यो के प्रारंभ करने के लिए शुभ है । नौकरी , व्यापार तथा दैनिक हर कार्य में अनुकूल परिस्थिति रहने से मन प्रसन्न रहेगा । भाई – बंधुओं से लाभ तथा सहयोग मिलेगा । आर्थिक लाभ के योग हैं । विद्यार्थी अपना अभ्यास सरलतापूर्वक कर सकेंगे ।

कुंभ :~ आज किसी से अधिक विवाद न करे । धार्मिक कार्य में खर्च होगा । पारिवारिक वातावरण बिगड़ सकता है । कार्य की असफलता से असंतोष तथा निराशा रहेगी । इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान दें । निर्णयशक्ति का अभाव होगा ।

मीन :~ आप का दिन शुभ फलदायी है । उत्साह तथा स्वस्थ्य रहेंगे । नए कार्य के प्रारंभ के लिए दिन अच्छा है । परिवार के साथ तथा मित्रो के साथ भोजन होगा । धनलाभ होगा , फिर भी अधिक खर्च न हो जाए इसका ध्यान रखें । कार्य – सफलता मिलेगी ।
( डाँ. अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *