आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग

?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का राशिफल एवं पञ्चाङ्ग?
?शनिवार, २ जनवरी २०२१?

सूर्योदय: ? ०७:२४
सूर्यास्त: ? ०५:२८
चन्द्रोदय: ? २०:३७
चन्द्रास्त: ?०९:४५
अयन ? उत्तराणायने (दक्षिणगोलीय)
ऋतु: ❄️ शिशिर
शक सम्वत: ? १९४२ (शर्वरी)
विक्रम सम्वत: ? २०७७ (प्रमादी)
मास ? पौष
पक्ष ? कृष्ण
तिथि ? तृतीया – ०९:०९ तक
नक्षत्र ? आश्लेशा – २०:१७ तक
योग ? विष्कुम्भ – १२:०४ तक
प्रथम करण ? विष्टि – ०९:०९ तक
द्वितीय करण ? बव – २०:४८ तक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? धनु
चंद्र ? सिंह (२०:१६ से)
मंगल ? मेष (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध ? धनु (अस्त, पूर्व, मार्गी)
गुरु ? मकर (उदित, पश्चिम, मार्गी)
शुक्र ? वृश्चिक (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि ? मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
राहु ? वृष
केतु ? वृश्चिक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰〰〰〰〰〰〰
अभिजित मुहूर्त ? १२:०१ से १२:४२
अमृत काल ? १८:४१ से २०:१७
गोधूलि मुहूर्त ? १७:१८ से १७:४३
निशिता मुहूर्त ? २३:५४ से ००:४९
राहुकाल ? ०९:४७ से ११:०४
राहुवास ? पूर्व
यमगण्ड ? १३:३८ से १४:५५
होमाहुति ? मंगल
दिशाशूल ? पूर्व
अग्निवास ? पाताल (०९:०९ से पृथ्वी)
भद्रावास ? मृत्युलोक (०९:०९ तक)
चन्द्रवास ? उत्तर (पूर्व २०:१७ से)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – काल २ – शुभ
३ – रोग ४ – उद्वेग
५ – चर ६ – लाभ
७ – अमृत ८ – काल
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – लाभ २ – उद्वेग
३ – शुभ ४ – अमृत
५ – चर ६ – रोग
७ – काल ८ – लाभ
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
उत्तर-पूर्व (वाय विन्डिंग अथवा तिल मिश्रित चावल का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
गणेश चतुर्थी व्रत आदि।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰️〰️
आज २०:१७ तक जन्मे शिशुओ का नाम
आश्लेषा नक्षत्र के तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (डे, डो) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम मघा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय चरण अनुसार क्रमश (मा, मी) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त
धनु – ०६:०१ से ०८:०५
मकर – ०८:०५ से ०९:४६
कुम्भ – ०९:४६ से ११:१२
मीन – ११:१२ से १२:३५
मेष – १२:३५ से १४:०९
वृषभ – १४:०९ से १६:०३
मिथुन – १६:०३ से १८:१८
कर्क – १८:१८ से २०:४०
सिंह – २०:४० से २२:५९
कन्या – २२:५९ से ०१:१७
तुला – ०१:१७ से ०३:३८
वृश्चिक – ०३:३८ से ०५:५७
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०७:१३ से ०८:०५
रोग पञ्चक – ०८:०५ से ०९:०९
शुभ मुहूर्त – ०९:०९ से ०९:४६
मृत्यु पञ्चक – ०९:४६ से ११:१२
अग्नि पञ्चक – ११:१२ से १२:३५
शुभ मुहूर्त – १२:३५ से १४:०९
मृत्यु पञ्चक – १४:०९ से १६:०३
अग्नि पञ्चक – १६:०३ से १८:१८
शुभ मुहूर्त – १८:१८ से २०:१७
रज पञ्चक – २०:१७ से २०:४०
शुभ मुहूर्त – २०:४० से २२:५९
चोर पञ्चक – २२:५९ से ०१:१७
शुभ मुहूर्त – ०१:१७ से ०३:३८
रोग पञ्चक – ०३:३८ से ०५:५७
शुभ मुहूर्त – ०५:५७ से ०७:१४
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन का अधिकांश समय भी व्यर्थ के कार्यो में पड़कर नष्ट करेंगे। दिन का आरंभ पारिवारिक कलह से होगा इससे दिन भर मानसिक रूप से अशान्ति बनी रहेगी। महिलाये आज वाणी वर्तन पर विशेष ध्यान दें किसी भी बात का अध्ययन करने के बाद ही अपनी प्रतिक्रिया दें अन्यथा गलतफहमी में स्थिति गंभीर हो सकती है। व्यवसायी वर्ग आज आर्थिक कारणों से परेशान रहेंगे किसी से झगड़ा भी होने की सम्भवना है व्यवहारिक बने अन्यथा भविष्य के लाभ से हाथ धोना पड़ेगा। इधर उधर की बातों को छोड़ काम से काम रखें दिन भर की मेहनत धन लाभ के रूप में सन्ध्या के समय मिल सकती है। परिजनों के आगे आज मौन ही रहें। दवाओं पर खर्च करना पड़ेगा।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपको अवश्य धन लाभ कराएगा लेकिन आज आप फिजूल खर्ची पर नियंत्रण रखने में असफल रहेंगे पारिवारिक प्रसन्नता के लिए आवश्यकता से अधिक खर्च करेंगे धन लाभ समय पर होने से ज्यादा अखरेगा नही। काम-धंधे में आशानुकूल वृद्धि होगी फिर भी आज ज्यादा विस्तार ना करें संध्या बाद से कारोबारी मंदी आ सकती है निवेश भी देखभाल कर ही करें धन फंसने की सम्भवना है। सहकर्मी किसी बात को लेकर असंतोष जताएंगे फिर भी दिनचार्य सुचारू रूप से चलती रहेगी। संध्या बाद दिन भर के कार्य कलापो के आंकलन से संतोष में रहेंगे। बाहर घूमने पर्यटन आदि की योजना अंत समय मे टालने से परिजन नाराज होंगे।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका स्वभाव संतोषी रहेगा लेकिन मित्र परिजनों के उकसावे में आकर बेमन से कार्य करेंगे इसका परिणाम आरम्भ में निराशाजनक रहेगा बाद में कुछ न अंकुश शुभ ही होगा। व्यवसायियों को मध्यान बाद प्रसन्नता दायक समाचार मिलेंगे धन लाभ की संभावनाएं बढ़ेंगी। सामाजिक क्षेत्र पर आज किसी उच्च पदस्थ अधिकारी से मेल जोल होगा इसका परिणाम निकट भविष्य में अवश्य मिलेगा। संध्या बाद धन लाभ होने से आवश्यक कार्य पूर्ण कर सकेंगे। महिलाओ की मनोकामना पूर्ण होने में आज भी अड़चन आएंगी फिर भी परिस्थितियों को देखते हुए परेशान नही होंगी। लेकिन संताने अवश्य ही किसी जिद के कारण माहौल खराब कर सकती है। धार्मिक यात्रा के प्रसंग बनेंगे।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका स्वभाव मिलनसार रहेगा कैसी भी परिस्थिति मिले हंस कर निकाल देंगे लेकिन आपके मन मे कुछ अलग ही तिकड़म लगी रहेगी मन का भेद ना देने पर परिजनों से मामूली विवाद भी हो सकता है फिर भी आज आपकी किसी की भी परवाह किये बिना अपनी मस्ती में मस्त रहेंगे। दिन में कुछ समय के लिये आर्थिक कमी अनुभव होगी पर खर्च पर नियंत्रण रहने से ज्यादा खलेगी नही। सामाजिक कार्यो में कम रुचि लेंगे धार्मिक कार्यो में पूरा समय देंगे दान पुण्य करने के अवसर मिलेंगे। घर मे परिचितों के आवागमन से चहल-पहल रहेगी। संध्या के आस-पास आकस्मिक खर्च आएंगे। परिजन आपसे अकारण ही नाराज हो सकते है। शारीरिक कमजोरी अनुभव होगी।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन भी आपको सावधानी से बिताने की सलाह है। किसी भी कार्य मे जोर-जबरदस्ती ना करें अन्यथा हाथ लगी पूंजी भी नष्ट हो सकती है। गृहणियां भी प्रत्येक कार्य देखभाल कर ही करें जल्दबाजी में बड़ा नुकसान होने की संभावना है। कार्य क्षेत्र पर किसी पुराने वैर के कारण लाभ आये सौदे हाथ से निकल सकते है। व्यवसायिक यात्रा में आज केवल आश्वासन से की कम चलाना पड़ेगा फिर भी प्रयासरत रहें संध्या से स्थिति आपके पक्ष में बनेगी। लेदेकर थोड़ा बहुत आर्थिक लाभ हो जाएगा लेकिन खर्च सोच समझ कर ही करें अन्यथा उधार लेने की नौबत आ सकती है। पारिवारिक में आज वैर विरोध की भावना अधिक रहेगी। सेहत अचानक बिगड़ सकती है।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिये विशेष लाभदायक बन रहा है इसका फायदा उठाये वैसे तो आज आप व्यवहारिक ही रहेंगे परन्तु अपने स्वार्थ के लिये कुछ अनैतिक कार्य भी कर सकते है जिससे बाद में धन व मान हानि हो सकती है। कार्य व्यवसाय में पुराने सौदों से लाभ होगा नए अनुबंद भी मिल सकते है दुविधा में ना पढ़ें संध्या से पहले सभी आर्थिक कार्य पूर्ण करने का प्रयास करें इसके बाद परेशानी होगी। नौकरी वाले लोग भी आज अतिरिक्त आय बनाने में सफल होंगे। बेरोजगारों को नई कार्य नियुक्ति मिल सकती है। आज आपसे ईर्ष्या करने वाले भी अधिक रहेंगे इनको अनदेखा करें। पारिवारिक वातावरण में संध्या पश्चात किसी परिजन के उद्दंड व्यवहार से अशांति फैलेगी। थकान बनेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन भी आपके लिये अनुकूल बना रहेगा दिन के आरंभ से ही शुभ संयोग बनेंगे आज आपके साथ अधिकांश घटनायें आकस्मिक घटेंगी। कार्य व्यवसाय में भी आज आकस्मिक काम आएगा तैयारी ना होने के कारण कुछ समय के लिये असहज रहेंगे लेकिन शीघ्र ही स्थिति को संभाल भी लेंगे। धन लाभ के साथ ही व्यवसाय में वृद्धि भी होगी लेकिन किसी की सहायता की आवश्यकता भी पड़ेगी। सहकर्मियों का व्यवहार मध्यान तक ठीक ठाक बना रहेगा इसके बाद किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। आवश्यक कार्य मध्यान रहते कर ले इसके बाद कुछ ना कुछ विघ्न आते रहने से अधूरे रह सकते है। सेहत भी दिन भर ठीक रहेगी संध्या बाद आकस्मिक शारीरिक कष्ट होगा।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आप दिन के आरंभ में प्रत्येक कार्य को उत्साह से करेंगे व्यस्तता भी आज अन्य दिनों की अपेक्षा कुछ ज्यादा ही रहेगी परन्तु आज आपकी मानसिकता कार्यो में शीघ्र परिणाम पाने की रहेगी मेहनत का आशाजनक परिणाम इंतजार के बाद ही पर मिलेगा जरूर। आपको स्वयं के कार्य के साथ ही किसी अन्य का कार्य भी करना पड़ेगा इसमे तालमेल बैठाने में परेशानी आएगी बाद में मान बड़ाई मिलने से प्रसन्न रहेंगे। अधूरे सरकारी कार्य किसी कमी के कारण आज भी लटके रहेंगे हिम्मत ना हारें आज नही तो कल सफलता मिल ही जाएगी। अधिकारियो से जिद बहस करने से बचे। परिजनों का सहयोग कार्य क्षेत्र पर भी मिलेगा। संध्या बाद स्वास्थ्य शिथिल रहेगा।

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आप प्रत्येक कार्य मे अधिक सतर्कता बरते आपकी अविवेकी मानसिकता भविष्य में परेशानी में डाल सकती है। दिन में ज्यादातर समय काम कम होने से आलस्य प्रमाद फैलाएंगे मध्यान के समय थोड़ा बहुत काम मिलने से व्यस्त रहेंगे आज महत्त्वपूर्ण कार्य एवं व्यवसाय में आर्थिक फैसले जानकारों से सलाह के बाद ही ले संध्या बाद हानि हो सकती है। धन लाभ निश्चित ना होकर आकस्मिक होगा महिलाये खर्च करने से बचे निकट भविष्य में आर्थिक उलझनों का सामना करना पड़ेगा। विरोधियों के प्रति लचीला व्यवहार भी कुछ ना कुछ हानि कराएगा। गृहस्थ में दिन भर शांति रहेगी लेकिन संध्या बाद शोक का वातावरण बनेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिये कार्य व्यवसाय में नई संभावनाए जगायेगा। शारीरिक रूप से भी आज बेहतर अनुभव करेंगे कार्यो के प्रति गंभीरता दिखाएंगे लेकिन महिलाये आज अन्य दिन की अपेक्षा अधिक आलस्य में रहेंगी घर के कार्य भी अस्त-व्यस्त रहेंगे। व्यवसायी वर्ग को मध्यान तक ज्यादा परिश्रम करना पड़ेगा इसका फल संध्या बाद ही मिल सकेगा। नए कार्यो में निसंकोच होकर निवेश कर सकते है। नौकरी करने वाले लोग भी आज संध्या के समय मेहनत का उचित फल मिलने से पिछले दिनों की अपेक्षा बेहतर अनुभव करेंगे। धन लाभ मध्यान पश्चात हो हो सकेगा। पारिवारिक वातावरण आज स्थिर रहेगा। परिजनों को छोटी-मोटी गलती को अनदेखा करें।

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन मिला जुला फल देगा आज आपको दिन भर किसी न किसी कारण से मानसिक दबाव से गुजरना पड़ेगा। कार्य व्यवसाय में उतार चढ़ाव लगा रहेगा धन प्राप्ति के लिये आज कुछ नापसंद कार्य भी करना पड़ेगा। मध्यान तक कार्यो को लेकर उदासीन बने रहेंगे सहायता मांगने पर भी नही मिलेगी। इसके बाद ही स्थिति में सुधार आने लगेगा। नौकरी वालो को आज अधिकांश कार्यो में निराश होना पड़ेगा अधिकारी वर्ग आपकी क्षमता को कम आंकेंगे। मित्र रिश्तेदारों से मनमुटाव हो सकता है। परिजन किसी अन्य की गलती का जिम्मेदार आपको ठहराएंगे। संध्या बाद परिस्थितियां एक दम उलट होने से राहत अनुभव करेंगे। सेहत सामान्य रहेगी।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन भी आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी परन्तु आज आप अन्य लोगो को स्वयं की अपेक्षा नगण्य मानेंगे जिससे घर के साथ ही कार्य क्षेत्र पर भी लोग आपसे केवल मतलब का व्यवहार रखेंगे। आर्थिक रूप से आज का दिन भी समृद्धिकारक बना रहेगा व्यवहार कुशलता बनाये रखें पूर्ण लाभ के अधिकारी बनेंगे। मेहनत का फल किसी भी रूप में अवश्य मिलेगा। नौकरी वाले जातक आज विजातीय आकर्षण में फंसे रहने के कारण कार्य पर ज्यादा ध्यान नही दे सकेंगे। पारिवारिक वातावरण में आज भी आनंद छाया रहेगा लेकीन स्त्री को छोड़ अन्य सभी से स्वार्थ के व्यवहार रहेंगे। सेहत में थोड़ी बहुत तकलीफ होगी। बुजुर्गो का आशीर्वाद मिलेगा।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰️

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 02 जनवरी 2021 शनिवार संवत् 2077 मास पौष कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि प्रातः 09:10 बजे तक रहेगी पश्चात् चतुर्थी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 07:17 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:44 बजे होगा । अश्लेषा नक्षत्र रात्रि 08:17 बजे तक रहेगा पश्चात् मघा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा कर्क राशि मे रात्रि 08:17 बजे तक भ्रमण करते हुए सिंह राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 09:49 से 11:07 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:06 से 12:49 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो उडद का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

–: विशेष :–

आज भद्रा प्रातः 09:10 बजे तक रहेगी । सौभाग्य सुंदरी व्रत , चंद्रोदय रात्रि 08:51 बजे होगा ।।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ आपकी आत्मीयता अधिक संवेदनशीलता से किसी की वाणी या बर्ताव से मन को चोट पहुँचेगी । मानसिक भय के साथ शारीरिक अस्वस्थता से बेचैनी रहेंगी । माताजी का स्वास्थ्य खराब होगा । वाहन चलाने मे सावधानी रखे । आफिस या अन्यत्र स्त्रीवर्ग से हानि की संभावना है । विद्यार्थियों के लिए समय मध्यम है ।

वृषभ :~ चिंता से राहत होने से स्फूर्ति और उत्साह बढेगा । भावुकता में काल्पनिक विहार करेंगे । आपकी आंतरिक साहित्य एवं कला को बाहर लाने के लिए उचित समय है । परिवारजनों की तरफ विशेष ध्यान देंगे । मित्रों के साथ प्रवास होगा । आर्थिक आयोजन पूरे होंगे । मनपसंद भोजन मिलेगा ।

मिथुन :~ आज आपको कार्य में सफलता मिलेगी , परंतु थोड़ा विलंब से । फिर भी प्रयत्न से उन्हें पूरा कर सकेंगे । आर्थिक आयोजनों में अवरोध बाद मार्ग प्रशस्त होगा । नौकरी – धंधा में साथियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा । परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा ।

कर्क :~ शारीरिक – मानसिक सुख रहेंगा । मित्रों और स्वजनों के साथ आज आनंद और उल्लास से बीतेगा । आपका मन अधिक माफक रहेगा । दांपत्यजीवन में विशेष आकर्षण रहेगा , जिससे मधुरता रहेगी । प्रवास की संभावना और आर्थिक लाभ है ।

सिंह :~ चिंता के भार से स्वास्थ्य को हानि पहुँचेगी । उग्र दलीलों या वाद विवाद से संघर्ष होगा । कोर्ट – कचहरी के कार्य में सावधान रहे । भावनाओं मे आप कोई अविचारी कार्य न कर बैठें , ध्यान रखें । वाणी और व्यवहार में संयम तथा विवेक बनाए रखे ।

कन्या :~ तन – मन की स्वस्थता के साथ आज का खुशहाल दिन आपको विविध लाभों का उपहार देगा । व्यापारियों और नौकरी वालों को आर्थिक लाभ होगा । उच्च पदाधिकारी खुश रहने से पदोन्नति की संभावनाएँ है । मित्र लाभदायक साबित होंगे । प्राकृतिक सौंदर्यवाले स्थलों पर पर्यटन होगा । वैवाहिक सुख का भरपूर आनंद पा सकेंगे ।

तुला :~ आज आपके कार्य सरलता से पूरे होंगे । मान – सम्मान में वृद्धि होगी । आफिस में उच्च पदाधिकारियों से प्रोत्साहन मिलने पर आत्मविश्वास बढ़ेगा । व्यापारियों को व्यापार में तथा आय में वृद्धि होगी । गृहस्थ जीवन आनंदपूर्ण रहेगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा ।

वृश्चिक :~ थकान , आलस और चिंता से कार्य मे उत्साह नही रहेगा । विशेष रूप से संतान की चिंता रहेगी । कार्यक्षेत्र में भी अधिकारीवर्ग का नकारात्मक व्यवहार से आप हताश रहेंगे । प्रतिस्पर्धियों और विरोधियों की शक्ति बढ़ेगी । व्यवसाय में कठिनाई आएगी ।

धनु :~ अनिच्छनीय घटनाएँ , बीमारी , क्रोधावेश से आपका मानसिक व्यवहार हताशपूर्ण रहेगा । सरकार विरोधी प्रवृ्त्तियों तथा नए सम्बंध उपाधि कराएँगे । किसी कारण से समय पर भोजन नहीं मिलेगा । अत्यधिक खर्च पर अंकुश लगाएँ । झगड़े – विवाद से दूर रहें ।

मकर :~ कार्यभार और मानसिक टेन्शन से राहत पाकर मित्रों , सगे – सम्बंधियों के साथ खुशी पूर्वक आज का दिन व्यतीत करेंगे । व्यापारी अपने व्यापार का विस्तार कर सकेंगे । आर्थिक लाभ और मानसम्मान में वृद्धि होगी । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात और छोटा प्रवास आपके आनंद में वृद्धि करेंगे ।

कुंभ :~ आपको आज कार्य में सफलता के साथ यश भी मिलेगा । पारिवारिक सदस्यों के साथ अधिक उष्मा और प्रेमपूर्ण व्यवहार रहेगा । शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थ्य रहेंगे । नौकरी , धंधे मे सहकर्मीगण सहायक बनेंगे । घर में आनंद और उत्साह रहेगा ।

मीन :~ आप में सृजनात्मकता को गति मिलने साहित्य में लेखन तथा पठन में गहरी रुचि रखेंगे । हृदय की कोमलता प्रियजनों के निकट लाएगी । स्वभाव में भावुकता अधिक रहेगी । स्वास्थ्य मध्यम रहेगा । विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे । मानसिक संतुलन और वाणी पर संयम बनाए रखे । ( डाँ. अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *