
।। ?️ ।।
??जय श्री राम??
?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द……………………5122
विक्रम संवत्…………………..2077
शक संवत्……………………..1942
रवि………………………..दक्षिणायन
मास………………………………पौष
पक्ष……………………………..कृष्ण
तिथी…………………………..सप्तमी
दुसरे दिन प्रातः 04.02 पर्यंत पश्चात अष्टमी
सूर्योदय………..प्रातः 07.08.57 पर
सूर्यास्त………..संध्या 05.56.18 पर
सूर्य राशि…………………………धनु
चन्द्र राशि………………………कन्या
गुरु राशि……………………….मकर
नक्षत्र………………….उत्तराफाल्गुनी
संध्या 06.14 पर्यंत पश्चात हस्त
योग…………………………….शोभन
रात्रि 02.57 पर्यंत पश्चात अतिगंड
करण…………………………….विष्टि
दोप 04.55 पर्यंत पश्चात बव
ऋतु……………………………..हेमंत
दिन………………………….मंगलवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
05 जनवरी सन 2021 ईस्वी ।
⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 12.10 से 12.53 तक ।
?? राहुकाल :-
दोप 03.12 से 04.32 तक ।
☸ शुभ अंक………………….5
? शुभ रंग……………….सफ़ेद
? उदय लग्न मुहूर्त :-
धनु
05:42:27 07:50:43
मकर
07:50:43 09:35:19
कुम्भ
09:35:19 11:08:47
मीन
11:08:47 12:39:59
मेष
12:39:59 14:20:42
वृषभ
14:20:42 16:19:19
मिथुन
16:19:19 18:33:00
कर्क
18:33:00 20:49:11
सिंह
20:49:11 23:01:00
कन्या
23:01:00 25:11:39
तुला
25:11:39 27:26:17
वृश्चिक
27:26:17 29:42:27
? दिशाशूल :-
उत्तरदिशा – यदि आवश्यक हो तो गुड़ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
✡ चौघडिया :-
प्रात: 09.51 से 11.11 तक चंचल
प्रात: 11.11 से 12.31 तक लाभ
दोप. 12.31 से 01.51 तक अमृत
दोप. 03.11 से 04.31 तक शुभ
रात्रि 07.31 से 0९.11 तक लाभ ।
? आज का मंत्र :-
।। ॐ बलवीराय नम: ।।
? संस्कृत सुभाषितानि :-
अपात्रेभ्यः तु दत्तानि दानानि सुबहून्यपि ।
वृथा भवन्ति राजेन्द्र भस्मन्याज्याहुति र्यथा ॥
अर्थात :-
हे राजेन्द्र ! जैसे (यज्ञकुंड में बची) भस्म पर घी की आहुति देना निरर्थक है, वैसे ही अपात्र को दिया हुआ बहुत सारा दान व्यर्थ है ।
? आरोग्यं :-
हीमोग्लोबिन बढ़ाने के घरेलू उपाय –
3. फोलिक एसिड –
फोलिक एसिड विटामिन बी 9 का पानी घुलनशील रूप हैं जो स्वाभाविक रूप से खाने वाले कई खाद्य पदार्थों में पाए जाते हैं। हीमोग्लोबिन की कमी को दूर करने के लिए आप फोलिक एसिड का सेवन कीजिए। फोलिक एसिड के कुछ अच्छे खाद्य स्रोत में हरी पत्तेदार सब्जियां, स्प्राउट, ड्राई बींस, गेहूं रोगाणु, मूंगफली, केला और ब्रोकोली शामिल है। शरीर के लाल रक्त कोशिकाओ के काउंट को बढ़ाने के लिए चुकंदर लेने की सिफारिश की जाती है, क्योंकि यह फोलिक एसिड के साथ आयरन, पोटेशियम और फाइबर में भी अधिक है।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय में गति आएगी। नौकरी में जवाबदारी बढ़ेगी। निवेश में जल्दबाजी न करें। आय बनी रहेगी। परिवार के साथ सुखमय जीवन व्यतीत होगा। तीर्थयात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। शेयर मार्केट के कार्यों में मनोनुकूल सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। भेंट व उपहार की प्राप्ति से संतोष तथा प्रसन्नता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जल्दबाजी न करें।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
आय में निश्चितता रहेगी। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। बजट बिगड़ेगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। कुसगंति से मानहानि तथा धनहानि हो सकती है। विवेक से कार्य करें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहें। कार्य में विलंब होगा। जोखिम न उठाएं।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। आय बनी रहेगी। जोखिम न लें। कीमती वस्तु चोरी या गुम हो सकती है, सावधानी रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी हानिकारक रहेगी।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में गति आएगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। मित्रों के साथ समय प्रसन्नतादायक गुजरेगा। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। लाभ होगा। मन की चंचलता के चलते कोई ऐसा काम न करें जिससे कि अपमानित होना पड़े।
??♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कारोबारी कामकाज में व्यस्तता अधिक रहेगी। आय में वृद्धि होगी। सुख के साधनों पर व्यय होगा। निवेश मनोनुकूल लाभ देगा। पारिवारिक सहयोग समय पर मिलेगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा लंबी रह सकती है व लाभदायक रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
किसी अपने के व्यवहार से दिल को ठेस पहुंच सकती है। दु:खद समाचार मिल सकता है। नकारात्मकता रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से क्रोध रहेगा। विवाद न करें। आय रहेगी। थकान महसूस होगी। आवश्यक व महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
निवेश शुभ रहेगा। यात्रा की योजना बनेगी। किसी प्रभावशाली महत्वपूर्ण व्यक्ति से मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार से लाभ होगा। नौकरी में कार्यभार तथा जवाबदारी में वृद्धि होगी।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
व्यवसाय-व्यापार ठीक चलेगा। मित्रों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा। दु:खद समाचार की प्राप्ति से मन खिन्न रहेगा। काम में मन नहीं लगेगा। नकारात्मकता रहेगी। किसी भी तरह के विवाद में न पड़ें। भागदौड़ रहेगी। थकान व कमजोरी महसूस होगी। नौकरी में मातहतों का साथ नहीं मिलेगा। समय पर कार्य न होने से तनाव रहेगा।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। विद्यार्थी वर्ग परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफल रहेंगे। अध्ययन में मन लगेगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। अनदेखी नहीं करें। नौकरी में कार्यभार रहेगा। शेयर मार्केट में जोखिम न लें। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
सुख के साधन जुटेंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार व्यवसाय से लाभ होगा। नौकरी में प्रशंसा मिलेगी। आने-जाने में जल्दबाजी न करें। थकान रहेगी। समय की अनुकूलता रहेगी, लाभ लें। प्रसन्नता रहेगी। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होकर कार्य में गति आएगी।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। आय से संतुष्टि रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट के काम मनोनुकूल लाभ देंगे। प्रयास सफल रहेंगे। बड़ा काम करने की योजना बनेगी। व्यापार से लाभ होगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। घर-परिवार की चिंता रहेगी।
☯ आज मंगलवार है परन्तु कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते आपसे मंदिर स्थान पर ज्यादा संख्या एकत्रित होना उपयुक्त नहीं है अतः आपसे आग्रह है अपने घर के मंदिर में संध्या 7 बजे सपरिवार हनुमान चालीसा पाठ अवश्य करे और यदि संभव होवे तो उसे फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लाइव के माध्यम से सम्पूर्ण जगत के साथ साझा करे (यदि आप लाइव करते है तो #हनुमतशक्तिजागरण इस हैशटैग का उपयोग आपकी पोस्ट में अवश्य करें) |
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ??

।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 05 जनवरी 2021 मंगलवार संवत् 2077 मास पौष कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि मध्य रात्रि पश्चात् 04:04 बजे तक रहेगी पश्चात् अष्टमी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 07:17 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:46 बजे होगा । उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र सायं 06:21 बजे तक रहेगा पश्चात् हस्त नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा कन्या राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 03:14 से 04:34 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:12 से 12:55 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो गुड का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
–: विशेष :–
आज भद्रा सायं 04:55 बजे तक , रवि योग सूर्योदय से सायं 06:21 बजे तक , त्रिपुष्कर योग सायं 06:21 बजे तक रहेगा ।। जय हो ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आर्थिक और व्यावसायिक रूप से आज लाभदायक हैं । आर्थिक लाभ मिलेगा । लंबे समय का वित्तीय आयोजन भी कर सकेंगे । शरीर और मन से स्वस्थ रहेंगे । मित्रों और पारिवारिक सदस्यों के साथ आनंद में बीतेगा । अधिक लोगों के साथ सम्पर्क में रहेंगे । व्यापारीगण व्यापार का विस्तार और आयोजन कर सकेंगे ।
वृषभ :~ विचारों की विशालता और वाणी का जादू आज अन्य को प्रभावित और मंत्रमुग्ध करेगा । लोगों के साथ सौहार्दपूर्ण सम्बंध रहेगा । बौद्धिक चर्चा या वाद – विवाद में सफलता मिलेगी । वाचन एवं लेखन में रुचि बढ़ेगी । विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है । परिश्रम के अनुपात में कम सफलता पर भी निष्ठापूर्वक आगे बढ़ेंगे । पाचनतंत्र की समस्या से तबीयत खराब हो सकती हैं ।
मिथुन :~ महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने में आप दुविधा मे रहेंगे । माता और स्त्रियों के मामले में अधिक संवेदनशील रहेंगे । मानसिक थकान रहेगी । अनिद्रा से अस्वस्थता रहेगी । प्रवास टालें । पानी या अन्य तरल पदार्थ भयानक हो सकते हैं । जमीन , मिल्कियत आदि की चर्चा से बचें ।
कर्क :~ कार्य सफलता और नए कार्य के लिए आज अच्छा रहेगा । मित्रों तथा स्वजनों की मुलाकात से आप खुशहाल रहेंगे । आर्थिक लाभ तथा समाज में आदर सम्मान मिलेगा । विरोधियों को पराजित करेंगे । आज किसी के साथ प्रेम के बंधन में बंधेंगे ।
सिंह :~ स्नेहीजन तथा मित्रों के संदेश से आपको लाभ होगा । परिवार में सुख – शांति रहेगी । उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी । अपनी वाकपटुता से किसी के मन को जीत सकते हैं । निर्धारित काम में सफलता मिलेगी । गणना पूर्वक आयोजन और अत्यधिक विचार उलझन पैदा करेंगे । स्त्री मित्र सहायक साबित होंगी ।
कन्या :~ वैचारिक समृद्धि और वाणी की मोहकता से आपको लाभ होगा और आप सौहार्दपूर्ण सम्बंध विकसित कर अपना काम निकाल सकेंगे । व्यवसाय मे लाभ होगा । स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मन भी स्वस्थ रहेगा । सगे – सम्बंधियों से मुलाकात होगी औऱ सुख – आनंद की प्राप्ति होगी । धन लाभ तथा पर्यटन का योग है ।
तुला :~ आपकी वाणी और व्यवहार को संयम में रखे । अन्य व्यक्तियों या कुटुंबीजनों के साथ उग्रता रहेगी । परोपकार का बदला उपकार से मिल सकता है । आय की अपेक्षा खर्च बढ़ेगा । तबीयत का ध्यान रखे । दुविधाएँ और समस्याओं से मन अशांत रहेगा । आध्यात्मिक ईस्वर का स्मरण शांति देगा ।
वृश्चिक :~ आप गृहस्थजीवन में सुख और संतोष रहेगा । पत्नी तथा पुत्र से शुभ समाचार मिलेगा । मांगलिक कार्य होंगे । नौकरी धंधे से आय में वृद्धि होगी । मित्रों के साथ पिकनिक का आयोजन होगा । स्त्री मित्रों से लाभ होगा । बुजुर्गों के सहयोग से प्रगति की जा सकती है ।
धनु :~ आर्थिक और व्यापारिक आयोजन करने के लिए शुभ दिन है । कार्य सफलतापूर्वक होंगे । परोपकार की भावना बढेगी । आमोद – प्रमोद के साथ दिन बीतेगा । नौकरी – व्यवसाय में पदोन्नति और मान – सम्मान प्राप्त होगा । गृहस्थजीवन में आनंद रहेगा ।
मकर :~ आपका आज का दिन मिश्र फलदायक होगा । बौद्धिक कार्यों और व्यवसाय में नई विचारधारा अमल में लाएँगे । लेखन और साहित्य में सृजनात्मकता दिखाई देगी । फिर भी मन के किसी कोने में अस्वस्थता रहेगी परिणामस्वरूप शारीरिक थकान और ऊबन रहेगी । संतानों की चिंता होगी । उच्च पदाधिकारियों या प्रतिस्पर्धियों के साथ चर्चा में नही उतरे ।
कुंभ :~ नकारात्मक विचारों से हताशा होगी । इस समय मानसिक उद्वेग और क्रोध अधिक रहेगा । खर्च बढ़ेगा । वाणी पर संयम न रहने से परिवार में मनमुटाव और झगड़े की संभावना है । स्वास्थ्य खराब होगा । दुर्घटना से बचें ईश्वर का नाम स्मरण और आध्यात्मिकता से मानसिक शांति मिलेगी ।
मीन :~ आपका आज का दिन सुख – शांति से बीतेगा । व्यापारियों को भागीदारी के लिए उत्तम समय है । दांपत्यजीवन में निकटता होगी । मित्रों , स्वजनों के साथ मुलाकात होगी । प्रेमीजनों का रोमांस अधिक गहरा बनेगा । सार्वजनिक प्रसिद्धि मिलेगी । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।