159
।। ? ।।
??जय श्री राम??
?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द…………………..5122
विक्रम संवत्………………….2077
शक संवत्…………………….1942
मास……………………………..पौष
पक्ष…………………………….कृष्ण
तिथी…………………………..दशमी
रात्रि 09.39 पर्यंत पश्चात एकादशी
रवि………………………..दक्षिणायन
सूर्योदय…………प्रातः 07.09.05 पर
सूर्यास्त…………संध्या 05.58.16 पर
सूर्य राशि………………………….धनु
चन्द्र राशि………………………..तुला
गुरु राशि………………………..मकर
नक्षत्र……………………………स्वाति
दोप 02.06 पर्यंत पश्चात विशाखा
योग……………………………….धृति
संध्या 06.06 पर्यंत पश्चात शूल
करण…………………………..वणिज
प्रातः 10.49 पर्यंत पश्चात बव
ऋतु……………………………..हेमंत
दिन…………………………..शुक्रवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
08 जनवरी सन 2021 ईस्वी ।
☸ शुभ अंक…………………..8
? शुभ रंग……………आसमानी
?? अभिजीत मुहूर्त :-
प्रातः 12.12 से 12.54 तक ।
?? राहुकाल (अशुभ) :-
प्रात: 11.13 से 12.33 तक ।
? दिशाशूल :-
पश्चिमदिशा – यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें।
? उदय लग्न मुहूर्त –
धनु
05:30:37 07:50:40
मकर
07:50:40 09:23:35
कुम्भ
09:23:35 10:56:57
मीन
10:56:57 12:28:09
मेष
12:28:09 14:08:52
वृषभ
14:08:52 16:07:29
मिथुन
16:07:29 18:21:11
कर्क
18:21:11 20:37:21
सिंह
20:37:21 22:49:10
कन्या
22:49:10 24:59:50
तुला
24:59:50 27:14:27
वृश्चिक
27:14:27 29:30:37
✡ चौघडिया :-
प्रात: 08.32 से 09.52 तक लाभ
प्रात: 09.52 से 11.12 तक अमृत
दोप. 12.32 से 01.52 तक शुभ
सायं 04.33 से 05.53 तक चंचल
रात्रि 09.13 से 10.52 तक लाभ ।
? आज का मंत्र :-
॥ ॐ केशवाय नम: ॥
? संस्कृत सुभाषितानि –
दानेन प्राप्यते स्वर्गो दानेन सुखमश्नुते ।
इहामुत्र च दानेन पूज्यो भवति मानवः ॥
अर्थात :
दान से स्वर्ग प्राप्त होता है, दान से ही सुख मिलता है । इस लोक और परलोक में इन्सान दान से ही पूज्य बनता है ।
? आरोग्यं सलाह :-
हीमोग्लोबिन बढ़ाने के घरेलू उपाय –
6. नेटल टी –
हीमोग्लोबिन बढ़ाने के घरेलू उपाय में आप नेटल टी को भी शामिल कर सकते हैं। नेटटल एक जड़ी बूटी है जो बी विटामिन, आयरन, विटामिन सी का एक अच्छा स्रोत है और आपके हीमोग्लोबिन स्तर को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। आपको बस इतना करना है, 2 चम्मच सूखे नेटल के पत्तों को गर्म पानी के कप में डालें और इसे 10 मिनट तक स्टीप होने दें। फिर इसमें थोड़ा शहद मिलाएं। रोजाना दो बार पीएं।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
ऐश्वर्य के साधन जुटेंगे। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। व्यवसाय ठीक चलेगा। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल होंगे। पुरानी किसी बड़ी समस्या का समाधान सहज ही मिलेगा। लाभ होगा।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। सम्माननीय व्यक्तियों का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। विवाद से बचें। आलस्य हावी रह सकता है। किसी सामाजिक उत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा सफल रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
घर-परिवार में मतभेद बढ़ सकते हैं। सामंजस्य बैठाएं। कुसंगति से हानि होगी। दूसरों से अपेक्षा न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में लापरवाही न करें। पुराना रोग उभर सकता है। आय-व्यय बराबर रहेंगे। चिंता रहेगी।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। कार्य की अधिकता से थकान रह सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मेहनत सफल रहेगी। रुके कार्य पूर्ण होंगे। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। दूसरों से मतभेद समाप्त होंगे।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शत्रु शांत रहेंगे। पुराना रोग उभर सकता है। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। कोर्ट व कचहरी के मामले सुलझेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा।
??♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य प्रभावित होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। जोखिम न उठाएं। धनार्जन होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। आय में बढ़ोतरी होगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। विवाद न करें। व्ययवृद्धि होगी। पुराना रोग उभर सकता है। लिया हुआ कर्ज समय पर लौटा पाएंगे। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। वस्तुएं संभालकर रखें।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
व्यवसाय लाभदायक रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रोजगार में वृद्धि होगी। व्यस्तता रहेगी। जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
राजकीय बाधा दूर होगी। लाभ की स्थिति बनेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। विवेक का प्रयोग किसी बड़ी बाधा को दूर कर सकता है। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। आर्थिक नीति में परिवर्तन संभव है। तत्काल लाभ नहीं होगा। प्रसन्नता रहेगी।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
व्यवसाय लाभदायक रहेगा। जल्दबाजी न करें। राजकीय बाधा दूर होगी। शत्रु शांत रहेंगे। दूसरों से मतभेद दूर होंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। किसी धार्मिक कार्य का लाभ मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। शत्रु परास्त होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चिंता बनी रहेगी।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
घर-बाहर तनाव रह सकता है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। व्यवसाय ठीक चलेगा। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। नए काम मे जल्दबाजी न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में कमी रहेगी।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
नौकरी में अधिकार वृद्धि हो सकती है। प्रमाद न करें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो |
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ?
।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 08 जनवरी 2021 शुक्रवार संवत् 2077 मास पौष कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि रात्रि 09:41 बजे तक रहेगी पश्चात् एकादशी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 07:18 बजे एवं सूर्यास्त सायं 05:49 बजे होगा । स्वाति नक्षत्र दोपहर 02:12 बजे तक रहेगा पश्चात् विशाखा नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा तुला राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 11:07 से 12:46 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पश्चिम दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो जौ का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ आज आपकी सामाजिक तथा सार्वजनिक क्षेत्र मे प्रशंसा होगी । लक्ष्मीजी की कृपा रहेगी । वाहन सुख मिलेगा । प्रिय व्यक्ति का प्रेम प्राप्त होगा । विचारों में उग्रता और आधिपत्य की भावना बढ़ेगी । बौद्धिक चर्चा में भाग लेंगे । समाधानकारी व्यवहार अपनाए । व्यापारियों को लाभ होगा ।
वृषभ :~ शारीरिक मानसिक स्वस्थता के साथ आप अपने कार्य पूरा करेंगे । बीमार व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार होगा । ननिहाल से समाचार मिलेंगे । सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा । रुके कार्य आज पूरे होंगे ।
मिथुन :~ नए कार्यों के लिए दिन अनुकूल नहीं है । जीवनसाथी और संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखे । चर्चा , वाद – विवाद मे मानहानि न हो , इसका ध्यान रखें । स्त्री मित्रों के पीछे खर्च होगा । अस्वस्थता से उत्साह नही रहेगा । विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है ।
कर्क :~ आपको आज मन मे खिन्नता रहेगी । छाती में दर्द या अन्य कारण से तकलीफ होगी । अनिद्रा सताएगी । सार्वजनिक स्वाभिमान भंग न हो , ध्यान रखें । धन खर्च होगा । जलाशय से दूर रहे ।
सिंह :~ आज आप शरीर में ताजगी और चित्त प्रसन्न रहेगा । दोस्तों से घनिष्ठता बढेगी । मित्रों एवं स्वजनों के साथ लघु पर्यटन या प्रवास होगा । आर्थिक लाभ मिलेगा । प्रिय व्यक्ति की मुलाकात से आनंदित रहेंगे । भाग्यवृद्धि का प्रबल योग है ।
कन्या :~ परिवार में सुख – शांति और कुटुंबीजनों के साथ आनंद मे दिन बिताएंगे । आज आपकी मधुरवाणी का जादू लोगों को प्रभावित करेगा । प्रवास होगा । मिष्ठान्न के साथ मनपसंद भोजन मिलेगा । आयात – निर्यात के व्यापार में अच्छी सफलता मिलेगी ।
तुला :~ आज आपकी रचनात्मक शक्तियाँ प्रकट होंगी । सृजनात्मक प्रवृत्तियाँ करेंगे । वैचारिक दृढ़ता से आपके कार्य सफल बनेंगे । अलंकार , वस्त्र , मौजशौक के तथा मनोरंजन मे खर्च करेंगे । आत्मविश्वास बढ़ेगा । जीवनसाथी तथा प्रिय व्यक्ति का सानिध्य , रोमांचक और आनंददायक रहेगा ।
वृश्चिक :~ आज आमोद – प्रमोद तथा मनोरंजन मे खर्च होगा । मानसिक चिंता और शारीरिक परेशानी होंगी । असंयमित वाणी या व्यवहार से झगड़े – झंझट हो सकता है । कुटुंबीजनों और स्नेहियों से अनबन रहेगी ।
धनु :~ आज आपके लिए लाभदायक होगा । गृहस्थजीवन में सुख – शांति रहेगी । प्रिय व्यक्ति से मिलन यादगार रहेगा । प्रेम के सुखद क्षण का आनंद ले सकेंगे । आय के स्रोत बढ़ेंगे । उच्च पदाधिकारी और बुजुर्गों की कृपादृष्टि रहेगी । मित्रों के साथ सुंदर पर्यटन होगा ।
मकर :~ व्यापार – व्यवसाय में लाभ होगा । वसूली , प्रवास , आय मे वृद्घि होगी । सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी या नौकरी में उच्च पदाधिकारियों द्वारा काम की प्रशंसा होगी । पदोन्नति हो सकती है । पिता से लाभ होगा । प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी ।
कुंभ :~ आज आपको स्वास्थ्य में बेचैनी , थकान और ऊबन रहेगी । फिर भी मानसिक स्वस्थता रहेगी । शरीर में स्फूर्ति नही रहेगी । जिससे काम मे उत्साह नहीं रहेगा । आफिस तथा काम – काज मे उच्च पदाधिकारियों की नाराजगी रहेगी । मौज – शौक और घूमने – फिरने मे खर्च होगा । लंबी यात्रा होगी ।
मीन :~ स्वास्थ्य मे खर्च होगा । अचानक खर्च होगा । कामकाज में भी आपको थोड़ी प्रतिकूलता रहेगी । पारिवार मे मनमुटाव हो सकता है , इसलिए संभलकर बोलें । आकस्मिक धन लाभ से तकलीफें दूर होगी । आध्यात्मिकता और देशभक्ति मन को शांति देंगे । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।