श्री हरिहरौ विजयतेतराम
सुप्रभातम
आज का पञ्चाङ्ग
गुरुवार, ३० जनवरी २०२५
सूर्योदय: ०७:१४
सूर्यास्त: ०५:५५
चन्द्रोदय: ०७:४९
चन्द्रास्त: १८:४९
अयन उत्तरायणे (दक्षिणगोलीय)
ऋतु: शिशिर
शक सम्वत: १९४६ (क्रोधी)
विक्रम सम्वत: २०८१ (पिंगल)
मास माघ
पक्ष शुक्ल
तिथि प्रतिपदा (१६:१० से द्वितीया)
नक्षत्र श्रवण (०७:१५ से धनिष्ठा, २९:५० से शतभिषा)
योग व्यतीपात (१८:३३ से वरीयान)
प्रथम करण बव (१६:१० तक)
द्वितीय करण बालव (२७:०६ तक)
॥ गोचर ग्रहा: ॥
सूर्य मकर
चंद्र कुम्भ (१८:३५ से)
मंगल मिथुन (उदित, पूर्व, वक्री)
बुध मकर (अस्त, पूर्व, मार्गी)
गुरु वृष (उदित, पश्चिम, वक्री)
शुक्र कुम्भ (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि कुम्भ (उदित, पूर्व, मार्गी)
राहु मीन
केतु कन्या
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
अभिजित मुहूर्त १२:०९ से १२:५२
अमृत काल २०:०३ से २१:३३
विजय मुहूर्त १४:१८ से १५:०१
गोधूलि मुहूर्त १७:५० से १८:१६
सायाह्न सन्ध्या १७:५२ से १९:१२
निशिता मुहूर्त २४:०४ से २४:५७
राहुकाल १३:५१ से १५:११
राहुवास दक्षिण
यमगण्ड ०७:०८ से ०८:२९
दुर्मुहूर्त १०:४३ से ११:२६
होमाहुति सूर्य
दिशाशूल दक्षिण
अग्निवास पृथ्वी
चन्द्रवास दक्षिण (पश्चिम १८:३५ से)
शिववास श्मशान में (१६:१० से गौरी के साथ)
चौघड़िया विचार
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – शुभ २ – रोग
३ – उद्वेग ४ – चर
५ – लाभ ६ – अमृत
७ – काल ८ – शुभ
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – अमृत २ – चर
३ – रोग ४ – काल
५ – लाभ ६ – उद्वेग
७ – शुभ ८ – अमृत
नोट दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
शुभ यात्रा दिशा
पश्चिम-दक्षिण (दही का सेवन कर यात्रा करें)
तिथि विशेष
माघ शुक्ल पक्ष आरम्भ, पंचक आरम्भ १८:३५ से, चन्द्र दर्शन, गुप्त नवरात्रि विधान आरम्भ, विवाहादि मुहूर्त कर्क- धनु ल० (सांय ०६:३१ से प्रातः ०५:५६ तक) आदि।
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
आज ०७:१५ तक जन्मे शिशुओ का नाम
श्रवण नक्षत्र के चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (खो) तथा इसके बाद २९:५० तक जन्मे शिशुओ का नाम धनिष्ठा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (ग, गी, गू, गे) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम शतभिषा नक्षत्र के प्रथम चरण अनुसार (गो) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।
उदय-लग्न मुहूर्त
मकर – ३०:१५ से ०७:५६
कुम्भ – ०७:५६ से ०९:२१
मीन – ०९:२१ से १०:४५
मेष – १०:४५ से १२:१९
वृषभ – १२:१९ से १४:१४
मिथुन – १४:१४ से १६:२९
कर्क – १६:२९ से १८:५०
सिंह – १८:५० से २१:०९
कन्या – २१:०९ से २३:२७
तुला – २३:२७ से २५:४८+
वृश्चिक – २५:४८+ से २८:०७+
धनु – २८:०७+ से ३०:११+
पञ्चक रहित मुहूर्त
अग्नि पञ्चक – ०७:०८ से ०७:१५
शुभ मुहूर्त – ०७:१५ से ०७:५६
रज पञ्चक – ०७:५६ से ०९:२१
शुभ मुहूर्त – ०९:२१ से १०:४५
शुभ मुहूर्त – १०:४५ से १२:१९
रज पञ्चक – १२:१९ से १४:१४
शुभ मुहूर्त – १४:१४ से १६:१०
चोर पञ्चक – १६:१० से १६:२९
शुभ मुहूर्त – १६:२९ से १८:५०
रोग पञ्चक – १८:५० से २१:०९
शुभ मुहूर्त – २१:०९ से २३:२७
मृत्यु पञ्चक – २३:२७ से २५:४८+
अग्नि पञ्चक – २५:४८+ से २८:०७+
अग्नि पञ्चक – २८:०७+ से २९:५०+
शुभ मुहूर्त – २९:५०+ से ३०:११+
रज पञ्चक – ३०:११+ से ३१:०८+
आज का राशिफल
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन व्यवसायियो के लिए उत्तम रहेगा अधूरे कार्य पूर्ण होने से धन की आमद होगी नए अनुबंध भी मिल सकते है जिससे भविष्य की योजनाएं बलवती बनेंगी। परन्तु आज सरकारी नौकरी पेशा जातक किसी कार्य को लेकर दिन भर दुविधा की स्थिति में रह सकते है अधिकारियो के सहयोग से दुविधा से मुक्ति मिलेगी परन्तु विलम्ब से। पारिवारिक जन आज बेवजह जिद पर अड़ेंगे जिससे असुविधा महसूस करेंगे परन्तु बाद में यही आनंद का कारण बनेगी। पड़ोसियों से मेलजोल बढेगा। मध्यान का समय अधिकतर आलस्य के कारण आराम में बीतेगा। सुख शांति बनी रहेगी।
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आपकी आध्यात्मिक रूचि बढ़ेगी सत्संग प्रवचनों का लाभ लेंगे इसके लिए यात्रा एवं खर्च भी अधिक रहेगा परन्तु मन कही और भटकने के कारण मानसिक रूप से संतुष्ट नहीं हो पाएंगे। व्यवसाय में अधिक ध्यान नहीं देने के कारण अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा नौकरों की मांग पूरी ना होने पर स्थिति गंभीर बन सकती है अव्यवस्था बढ़ेगी। आज आप खुद में अधिक मगन रहेंगे जिसका व्यवहारिकता पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। दिखावे की मानसिकता अथवा अपने को आगे रखने रखने की सोच भी दुःख का कारण बनेगी। परिजनों का व्यवहार शंकालु रहेगा।
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज दिन भर असंयमित दिनचर्या के कारण शारीरिक रूप से शिथिलता रहेगी। प्रत्येक कार्य में पहले लापरवाही दिखाएंगे परन्तु बाद में उसी कार्य में सीमा पार कर लीन हो जाएंगे ऐसी मानसिकता दिन भर देखने को मिलेगी। ध्यान योग का अभ्यास करना आज शारीरिक एवं मानसिक दृष्टि से अत्यन्त लाभदायक रह सकता है। आर्थिक रूप से दिन उलझनों वाला रहेगा आय की अपेक्षा खर्च अधिक रहेंगे संतुलन बनाना मुश्किल रहेगा। महिलाओं की भी आज जमा पूंजी खर्च हो सकती है। स्वयं एवं परिजनों की सेहत का विशेष ख्याल रखें। बुजुर्गो से मतभेद उभरेंगे।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आप संबंधों को लेकर ज्यादा गंभीर रहेंगे जिससे कुछ दिनों से चल रही पारिवारिक खटास में कमी आएगी। परंतु व्यवसाय को लेकर आज भी दुविधा में रहेंगे नौकरी पेशा जातक कार्य क्षेत्र में परिवर्तन की योजना बना सकते है भविष्य के लिये लाभदायक रहेगा। व्यवसायी वर्ग भी आज कुछ ना कुछ नई उधेड़-बुन में लगे रहेंगे लेकिन किसी ठोस निष्कर्ष पर नहीं पहुँच सकेंगे। धन लाभ प्रयास करने पर अवश्य होगा परन्तु खर्च भी बराबर लगे रहने से बचत सम्भव नहीं रहेगी। आज रिश्तेदारी में जाएँ तो पुराने व्यवहारों को त्याग कर ही जाये अन्यथा आनंद के क्षण ख़राब बनेंगे।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज के दिन आप किसी के बनते काम में अकारण ही टांग अडायेंगे जिससे घर एवं बाहर के लोग नाराज रहेंगे। लोग आपसे स्वार्थ वश सामने से ही मीठा व्यवहार करेंगे परन्तु पीठ पीछे बुराई करेंगे लेकिन इन सब बातों को आप जानकार भी बेफिक्र दिनचर्या बितायेंगे। परोपकार की भावना भी अधिक रहेगी जरूरतमंदों की सहायता अपने काम छोड़ कर भी करेंगे फिर भी बिना मांगे किसी की सहायता ना करें। आर्थिक स्थिति सामान्य ही रहेगी लेकिन खर्च राजसी रहने से शीघ्र ही धन की कमी अनुभव करेंगे। प्रेम-प्रसंगों में निकटता थोड़ी देर ही टिक पाएगी। यात्रा पर्यटन के योग है। संध्या से स्थिति विकट हो जाएगी सतर्क रहें।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आप निश्चिन्त होकर प्रत्येक कार्य करेंगे आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी जिससे आज हानि लाभ का कोई विशेष प्रभाव दिनचर्या पर नहीं रहेगा। आराम का जीवन जीना प्राथमिकता रहेगी। मानसिक रूप से भी अधिक स्वतंत्र अनुभव करेंगे किसी के दबाव में अथवा अधीन कार्य करना आपको पसंद होगा चाहे नुक्सान ही क्यों ना हो। मन चंचल रहने के कारण एक साथ कई विचार मन को दिग्भ्रमित रखेंगे। धन लाभ आज बहुत मुश्किल से ही हो पायेगा। घर में सुख के साधन बढ़ेंगे इन पर खर्च भी लगा रहेगा। व्यापार ने निवेश अथवा उधार के व्यवहार कम ही रखें।
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन भी बेवजह की गरमा-गरमी होने से अशान्त रहेगा। प्रातः काल से ही मन भारी-भारी रहेगा। कार्य क्षेत्र पर आज भी परिश्रम का उपयुक्त फल नहीं मिलेगा आर्थिक स्थिति गड़बड़ाने से उधार लेने की नौबत आ सकती है। व्यवसाय में स्वयं के निर्णय गलत साबित होंगे अभिमान त्याग किसी अनुभवी की सलाह अवश्य लें शीघ्र ही कोई रास्ता मिलेगा। सेहत मानसिक तनाव को छोड़कर ठीक ही रहेगी आज यात्रा अति आवश्यक होने पर ही करें।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आप कार्यो से समय निकाल मन्त्र-टोटको पर प्रयोग करेंगे जिसमे कोई सफलता ना मिलने से समय एवं धन दोनों व्यर्थ होने की संभावना अधिक रहेगी। सामाजिक व्यवहारिकता आज कई क्षेत्रों पर काम आएगी इसलिए जिद्दी व्यवहार को बीच में ना आने दें। व्यवसाय में आकस्मिक वृद्धि होगी परन्तु धन की प्राप्ति के लिए इन्तजार करना पड़ सकता है। नए कार्यो की रूपरेखा अवश्य बना सकते है पर आज आरम्भ नाही करें तो बेहतर रहेगा। परिजनों की आवश्यकता की अनदेखी अशांति खड़ी करेगी विशेष कर महिलाये आपसे ज्यादा असंतुष्ट रहेगी। सन्तानो के कारण खर्च करना पड़ेगा।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आप सभी कार्यो में लापरवाही करेंगे अथवा जल्दबाजी में करने का प्रयास करेंगे जिसमें हानि निश्चित रहेगी। कार्य क्षेत्र पर कुछ ना कुछ बदलाव लाने का प्रयास करेंगे परन्तु इससे आपकी पुरानी पहचान खराब हो सकती है जो की निकट भविष्य में आर्थिक मंदी का कारण बनेगी। अकारण क्रोध आने से प्रेम सम्बन्धो में खटास आएगी इसलिए मौन रहने का प्रयास करें। आध्यत्म के प्रति आज एकमत नहीं रहेंगे मन भटकने के कारण शांति नहीं मिल सकेगी। दिन का कुछ समय कागजो की देखभाल में व्यतीत होगा किसी महत्त्वपूर्ण कागजात के गुम होने से दुविधा में रहेंगे। पारिवारिक वातावरण आपके व्यवहार पर केंद्रित रहेगा।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन कई मांगलिक प्रसंग बनने से मन शांत रहेगा। घर में अथवा धार्मिक क्षेत्र की पूजा पाठ में सम्मिलित होने के अवसर मिलेंगे। परिवार की महिलाएं एवं बुजुर्ग आपको अधिक स्नेह देंगे। कार्य व्यवसाय से आज अपेक्षा के अनुसार लाभ नहीं मिल सकेगा फिर भी आवश्यक कार्य निर्विघ्न पूर्ण होंगे। उधारी का धन फंसने से नई परेशानी बढ़ेगी परन्तु धन को लेकर आज किसी से बहस ना करें डूबने की भी सम्भावना है। मध्यान के बाद का समय यात्रा पर्यटन में बितायेंगे घर में भी उत्तम भोजन का सुख मिलेगा। सुख के साधनों में वृद्धि होगी। दिखावे पर खर्च भी अधिक रहेंगे। स्त्री सुख मिलेगा।
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन आप सभी कार्यो में लापरवाही करेंगे अथवा जल्दबाजी में करने का प्रयास करेंगे जिसमें हानि निश्चित रहेगी। कार्य क्षेत्र पर कुछ ना कुछ बदलाव लाने का प्रयास करेंगे परन्तु इससे आपकी पुरानी पहचान खराब हो सकती है जो की निकट भविष्य में आर्थिक मंदी का कारण बनेगी। अकारण क्रोध आने से प्रेम सम्बन्धो में खटास आएगी इसलिए मौन रहने का प्रयास करें। आध्यत्म के प्रति आज एकमत नहीं रहेंगे मन भटकने के कारण शांति नहीं मिल सकेगी। दिन का कुछ समय कागजो की देखभाल में व्यतीत होगा किसी महत्त्वपूर्ण कागजात के गुम होने से दुविधा में रहेंगे। पारिवारिक वातावरण आपके व्यवहार पर केंद्रित रहेगा।
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपकी अपेक्षाओं के अनुसार रहेगा। सामाजिक एवं पारिवारिक क्षेत्र पर आज आप भाग्यशाली माने जाएंगे। आपके अधिकांश कार्य सरलता से बनते चले जाएंगे। जायदाद सम्बंधित कार्यो को आज करना शुभ रहेगा। सरकार की तरफ से निराशा जनक समाचार मिल सकता है। विदेश सम्बंधित कार्यो में आज सफलता सुनिश्चित रहेगी। धार्मिक क्षेत्र पर योगदान के लिए सम्मानित किए जाएंगे। परिवार में भी आज आपको विशेष स्नेह एव सुविधा मिलेगी परन्तु महिलाये ईर्ष्यालु भाव के कारण दुखी रहेंगी। स्वास्थ्य बीच में नरम रहेगा। धन लाभ में थोड़ा विलम्ब हो सकता है।
राधे राधे