श्री हरिहरौ विजयतेतराम
सुप्रभातम
आज का पञ्चाङ्ग
बुधवार, १६ अप्रैल २०२५
सूर्योदय: ०६:०७
सूर्यास्त: ०६:४७
चन्द्रोदय: २२:००
चन्द्रास्त: ०७:२३
अयन उत्तरायणे (उत्तरगोलीय)
ऋतु: वसंत
शक सम्वत: १९४७ (विश्वावसु)
विक्रम सम्वत: २०८२ (कालयुक्त)
मास वैशाख
पक्ष कृष्ण
तिथि तृतीया (१३:१६ से चतुर्थी)
नक्षत्र अनुराधा (पूर्ण रात्रि)
योग व्यतीपात (२४:१९ से वरीयान)
प्रथम करण विष्टि (१३:१६ तक)
द्वितीय करण बव (२६:२६ तक)
॥ गोचर ग्रहा: ॥
सूर्य मेष
चंद्र वृश्चिक
मंगल कर्क (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध मीन (उदय, पूर्व, मार्गी)
गुरु वृष (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
शुक्र मीन (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
शनि मीन (उदय, पूर्व, मार्गी)
राहु मीन
केतु कन्या
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
अभिजित मुहूर्त
अमृत काल १८:२० से २०:०६
सर्वार्थसिद्धि योग पूरे दिन
अमृत सिद्धि योग पूरे दिन
विजय मुहूर्त १४:२६ से १५:१८
गोधूलि मुहूर्त १८:४३ से १९:०६
सायाह्न सन्ध्या १८:४५ से १९:५१
निशिता मुहूर्त २३:५४ से २४:३८
राहुकाल १२:१७ से १३:५४
राहुवास दक्षिण-पश्चिम
यमगण्ड ०७:२६ से ०९:०३
दुर्मुहूर्त ११:५१ से १२:४३
होमाहुति मंगल
दिशा शूल उत्तर
अग्निवास पृथ्वी
भद्रावास स्वर्ग (१३:१६ तक)
चन्द्र वास उत्तर
शिववास क्रीड़ा में (१३:१६ से कैलाश पर)
चौघड़िया विचार
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – लाभ २ – अमृत
३ – काल ४ – शुभ
५ – रोग ६ – उद्वेग
७ – चर ८ – लाभ
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – उद्वेग २ – शुभ
३ – अमृत ४ – चर
५ – रोग ६ – काल
७ – लाभ ८ – उद्वेग
नोट दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
शुभ यात्रा दिशा
उत्तर-पश्चिम (दही का सेवन कर यात्रा करें)
तिथि विशेष
वैशाख संकट चतुर्थी, विवाहादि मुहूर्त धनु-मेष लग्न (मध्यरात्रि १२:१८ से अंतरात्रि ०४:५५), कुम्भ लग्न (मध्य रात्रि ०३:०३ से अंतरात्रि ०४:१७ तक, उद्योग (मशीनरी आरम्भ) मुहूर्त दोपहर ०३:३९ से सायं ०६:४७ तक आदि।
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
आज ३०:१९ तक जन्मे शिशुओ का नाम अनुराधा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (ना, नी, नू, ने) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।
उदय-लग्न मुहूर्त
मेष – २९:४६ से ०७:२०
वृषभ – ०७:२० से ०९:१५
मिथुन – ०९:१५ से ११:३०
कर्क – ११:३० से १३:५१
सिंह – १३:५१ से १६:१०
कन्या – १६:१० से १८:२८
तुला – १८:२८ से २०:४९
वृश्चिक – २०:४९ से २३:०८
धनु – २३:०८ से २५:१२+
मकर – २५:१२+ से २६:५३+
कुम्भ – २६:५३+ से २८:१९+
मीन – २८:१९+ से २९:४२+
पञ्चक रहित मुहूर्त
रज पञ्चक – ०५:४९ से ०७:२०
शुभ मुहूर्त – ०७:२० से ०९:१५
चोर पञ्चक – ०९:१५ से ११:३०
शुभ मुहूर्त – ११:३० से १३:१६
रोग पञ्चक – १३:१६ से १३:५१
शुभ मुहूर्त – १३:५१ से १६:१०
मृत्यु पञ्चक – १६:१० से १८:२८
अग्नि पञ्चक – १८:२८ से २०:४९
शुभ मुहूर्त – २०:४९ से २३:०८
रज पञ्चक – २३:०८ से २५:१२+
शुभ मुहूर्त – २५:१२+ से २६:५३+
चोर पञ्चक – २६:५३+ से २८:१९+
शुभ मुहूर्त – २८:१९+ से २९:४२+
शुभ मुहूर्त – २९:४२+ से २९:४८+
आज का राशिफल
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन भी आपकी इच्छाओ के विपरीत कार्य होने से निराश रहेंगे। घर एवं कार्य क्षेत्र के अंदरूनी मामलो को लेकर दुविधा में फंस सकते है। भागीदारी अथवा कमीशन के कार्यो में अचानक रूकावट आने से धन फंसेगा। कार्य के सिलसिले से यात्रा भी करनी पड़ सकती है परन्तु इसमें भी आज असफलता का प्रतिशत अधिक रहेगा। टाल मटोल की वृति भी नुक्सान करा सकती है। संतोषी वृति रखने से भविष्य में लाभ कमा सकते है। पारिवारिक वातावरण भी अस्त-व्यस्त रहेगा। व्यर्थ की बहस से बचें।
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन कार्य व्यवसाय के लिए उत्तम रहेगा फिर भी उधारी के व्यवहार यथा संभव ना ही करे अन्यथा धन निश्चित रूप से फंसेगा। नौकरी पेशा जातक भी बेहतर कार्य के लिए सम्मानित होंगे। अधिकारी वर्ग आप पर अधिक भरोसा दिखाएंगे। व्यवसायी वर्ग कार्य क्षेत्र पर खुल कर निर्णय ले सकेंगे परन्तु धन की प्राप्ति थोड़े विलम्ब से होगी। नए कार्य की योजना फिलहाल टालना ही बेहतर रहेगा। धार्मिक यात्रा के प्रसंग बन सकते है। धर्म-कर्म पर खर्च भी करेंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा।
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
स्वास्थ्य सम्बंधित विषयो को छोड़ आज का दिन सामान्य रहेगा। शारीरिक रूप से शिथिल रहने के कारण कार्य व्यवसाय में मन कम ही लगेगा फिर भी मध्यान के आस-पास आकस्मिक धन आगम होने से ख़ुशी मिलेगी। आँख-माश्पेशी अथवा जोड़ो में दर्द सम्बंधित समस्या रहेगी। किसी सम्मलेन में भाग लेने के कारण दुविधा में रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर अधिकांश समय उदासीनता रहेगी। कार्य विस्तार अथवा नविन कार्यो की रूप रेखा बना सकते है परन्तु शुरुआत आज ना करें। पारिवारिक वातावरण आपके व्यवहार पर केंद्रित रहेगा।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आपके मस्तिष्क में विचारो की भरमार रहेगी स्वभाव में भी पल पल में परिवर्तन आएगा जिस कारण अन्य व्यक्ति आपके बारे में गलत धारणा रख सकते है। प्रतिस्पर्धी भी आपको हानि पहुचाने का प्रयास करेंगे। कार्यो में विलम्ब एवं असफलता के कारण मनोबल टूट सकता है। आज किसी की ऊपर अधिक दयालुता दिखाना भी हानि करा सकता है। कार्य क्षेत्र पर आकस्मिक खर्च होने से पारिवारिक बजट प्रभावित होगा। सन्तानो के विषय में अपेक्षा के विपरीत समाचार मिलने से कष्ट होगा।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा। स्वभाव में थोड़ा क्रोध रह सकता है फिर भी दैनिक कार्यो में इसका असर नहीं पड़ेगा। आज आप यथार्थ पर कम अमल करेंगे काल्पनिक बाते ज्यादा प्रभावित करेंगी। कार्य क्षेत्र पर मेहनत के अनुसार लाभ होगा। आलस्य के कारण आयवश्यक कार्य में देरी हो सकती है। धन सम्बंधित लेन देन अथवा महत्त्वपूर्ण निर्णय आज ना ही लें। धार्मिक कार्यो में रूचि रहेगी। धर्म क्षेत्र पर निस्वार्थ सेवा देंगे। परिजनों का व्यवहार परेशान कर सकता है।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज परिस्थितियां बदलने से दिनचर्या में भाग-दौड़ लगी रहेगी। पूर्वनियोजित कार्यक्रमो में भी बदलाव करना पड़ सकता है। अधिक क्रोध एवं व्यवहार का तीखापन बनते कार्य बिगाड़ सकता है सतर्क रहें। उधार लिए धन अथवा अन्य वस्तुओं के समय पर नहीं लौटाने के कारण शर्मिंदगी देखनी पड़ेगी। धन सम्बंधित कोई भी आयोजन करने से पहले बड़ो की सलाह अवश्य लें अन्यथा आज ना ही करें। स्त्री-सन्तानो की अनदेखी करना भी भारी पड़ सकता है। विवेक से कार्य करें।
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आप धैर्य धारण करेंगे। संतोषी वृति रहने के कारण भाग-दौड़ से दूर रहेंगे। आपके विचार उच्च कोटि के रहेंगे परन्तु स्वयं के ऊपर इन्हें लागू करने में असमर्थ होंगे। कार्य क्षेत्र पर आपके सामने सभी प्रशंसा करेंगे परन्तु पीछे से आलोचना होगी। मित्र परिजन भी स्वार्थ सिद्धि की भावना रखेंगे। कार्यो में हानि की सम्भवना जानते हुए भी व्यवहारिक कारणों से अनदेखा करेंगे। दोपहर के समय आकस्मिक लाभ होने से खर्च चलते रहेंगे। परिजनों की बात आपको अखरेगी परन्तु सही समय की प्रतीक्षा में शांत रहेंगे।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन बीते कुछ समय से बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य अनुकूल बने रहने से कार्यो के प्रति अधिक गंभीर रहेंगे। प्रातः काल से ही अधूरे पड़े कार्यो को पूर्ण करने में जुट जाएंगे। आर्थिक रूप से भी आज का दिन सहायक रहेगा। आशा से अधिक लाभ होने की सम्भवना है परन्तु इसमें व्यवधान भी अधिक आएंगे। बनी बनायी कार्य योजनाओं को किसी के हस्तक्षेप के कारण बदलने से हानि एवं परेशानी होगी फिर भी धन की आमद होने से कार्य सुव्यवस्थित रूप से चलने लगेंगे। घर में शांति भंग हो सकती है ध्यान रखें।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन आपके साथ किसी अन्य के भरोसे रहने के कारण धोखा हो सकता है। आवश्यक कार्यो में ही लापरवाही करने से हानि होगी। घर एवं बाहर का वातावरण विपरीत रहेगा। जिनसे काम निकालना होगा वही लोग रूखा व्यवहार करेंगे। आपकी प्रतिभा नजरअंदाज होने से मन में नकारात्मकता बढ़ेगी। कला के क्षेत्र से जुड़े जातक नए सृजन करेंगे। धन के दृष्टिकोण से दिन मायूस करेगा। पारिवारिक जरूरतों की पूर्ति करने में असमर्थ रहने से अशांति बढ़ेगी।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपका आज का दिन भी शुभफलदायक रहेगा। सेहत उत्तम बनी रहेगी। कार्यो को पूर्ण निष्ठा से करेंगे थोडी बहुत लापरवाही भी कर सकते है फिर भी लाभ के अवसर हाथ से नहीं निकलने देंगे। जानने वालों से किसी महत्त्वपूर्ण कार्य का मार्गदर्शन मिलेगा। आज व्यवसाय आशानुकूल रहेगा परन्तु उधार के व्यवहार अधिक रहने से धन की आमद कम ही रहेगी। कार्य से समय निकाल बाहर मनोरंजन के अवसर तलाशेंगे। अनैतिक कार्यो अथवा व्यसनों से दूर रहें सामाजिक क्षेत्र पर बदनामी हो सकती है।
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिये सफलता दायक रहेगा। नौकरी अथवा व्यवसाय में आशा के अनुकूल कार्य होने से अन्य लोगो से बेहतर प्रदर्शन करेंगे। धन लाभ भी रुक रुक कर होता रहेगा जिससे भविष्य की योजनाएं बलवती होंगी। उधार दिए धन/सामान की वसूली आज ना करे अन्यथा विवाद हो सकता है। आत्मनिर्भर की भावना रहने से सफलता थोड़े विलम्ब से परन्तु अवश्य मिलेगी। पारिवारिक कारणों से यात्रा करनी पड़ेगी। घरेलु खर्च आज दिल खोल कर करेंगे।
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आपका आज का दिन सामान्य रहेगा। प्रातः काल के समय किसी प्रियजन से विवाद होने के कारण दिन भर की क्रियाएं अस्त-व्यस्त रहेंगी। मानसिक रूप से भी अशान्त रहेंगे। मन की दुविधा कार्यो में बाधा डालेगी। अधिक परिश्रम करने पर भी न्यून लाभ होगा। आवेश की मात्रा भी अधिक रहेगी फलस्वरूप लोग दूरी बना कर रखेंगे। किसी महिला के कारण मान भंग हो सकता है व्यवहार सिमित रखें। ना चाह कर भी खर्च करना पड़ेगा। आर्थिक कमी रहेगी। रक्त सम्बंधित व्याधि हो सकती है।
राधे राधे