103
।। ? ।।
??जय श्री राम??
?? सुप्रभातम्??
?««« आज का राशिफल एवं पञ्चांग »»»?
कलियुगाब्द………………………5122
विक्रम संवत्……………………..2077
शक संवत्………………………..1942
मास………………………………..पौष
पक्ष……………………………….शुक्ल
तिथी……………………………..दशमी
रात्रि 08.54 पर्यंत पश्चात एकादशी
रवि……………………………उत्तरायण
सूर्योदय…………..प्रातः 07.08.53 पर
सूर्यास्त…………..संध्या 06.09.18 पर
सूर्य राशि…………………………मकर
चन्द्र राशि………………………..वृषभ
गुरु राशी………………………….मकर
नक्षत्र…………………………..कृत्तिका
रात्रि 09.29 पर्यंत पश्चात रोहिणी
योग……………………………….शुक्ल
रात्रि 09.51 पर्यंत पश्चात ब्रह्मा
करण…………………………….तैतिल
प्रातः 07.45 पर्यंत पश्चात गरज
ऋतु……………………………….हेमंत
दिन…………………………….शनिवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
23 जनवरी सन 2021 ईस्वी ।
☸ शुभ अंक………………………5
? शुभ रंग………………………हरा
⚜️ अभिजीत मुहूर्त :-
दोप 12.16 से 13.00 तक ।
?? राहुकाल :-
प्रात: 09.55 से 11.17 तक ।
? उदय लग्न मुहूर्त –
मकर
06:37:08 08:24:01
कुम्भ
08:24:01 09:57:49
मीन
09:57:49 11:29:01
मेष
11:29:01 13:09:44
वृषभ
13:09:44 15:08:21
मिथुन
15:08:21 17:22:03
कर्क
17:22:03 19:38:13
सिंह
19:38:13 21:50:02
कन्या
21:50:02 24:00:41
तुला
24:00:41 26:15:19
वृश्चिक
26:15:19 28:31:29
धनु
28:31:29 30:37:08
? दिशाशूल :-
पूर्व दिशा – यदि आवश्यक हो तो अदरक या उड़द का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
✡ चौघडिया :-
प्रात: 08.33 से 09.54 तक शुभ
दोप. 12.37 से 01.59 तक चर
दोप. 01.59 से 03.20 तक लाभ
दोप. 03.20 से 04.42 तक अमृत
संध्या 06.04 से 07.42 तक लाभ
रात्रि 09.20 से 10.59 तक शुभ ।
? आज का मंत्र :-
॥ ॐ दशबाहवे नमः ॥
? संस्कृत सुभाषितानि –
न च विद्यासमो बन्धुः न च व्याधिसमो रिपुः ।
न चापत्यसमो स्नेहः न च धर्मो दयापरः ॥
अर्थात :-
विद्या जैसा बंधु नहि, व्याधि जैसा कोई शत्रु नहि, पुत्र जैसा स्नेह नहि, और दया से श्रेष्ठ कोई धर्म नहि ।
? आरोग्यं सलाह :-
जीभ के छाले का घरेलू उपचार :-
3. बेकिंग सोडा –
जीभ के छाले के इलाज के लिए, बेकिंग सोडा भी बहुत प्रभावी है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण हैं जो दर्द और सूजन को शांत करने में मदद करते हैं। बेकिंग सोडा में जीवाणुरोधी गुण होते हैं। इसकी क्षारीय प्रकृति आपके मुंह में पीएच संतुलन को बहाल करने में मदद करती है और आपकी जीभ पर छाले से छुटकारा दिलाती है। इसके लिए आप एक कप गर्म पानी में एक छोटा चम्मच बेकिंग सोडा मिलाइए। फिर इस पानी से मुंह का कुल्ला कीजिए। आप इसे दिन में दो से तीन बार कीजिए।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। यात्रा की योजना बनेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। दूसरों के कार्य में दखल न दें। योजना फलीभूत होगी। नए उपक्रम प्रारंभ करने का मन बन सकता है। पार्टनरों तथा भाइयों से सहयोग मिलेगा। लाभ होगा। कार्यकुशलता में वृद्धि होगी।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वरिष्ठ जन का मार्गदर्शन तथा सहयोग प्राप्त होगा। किसी बड़ी चिंता से मुक्ति मिलेगी। घर-परिवार में प्रसन्नता रहेगी। जोखिम न लें। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। तीर्थाटन तथा संत दर्शन का लाभ मिल सकता है। अध्यात्म में रुचि रहेगी।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में लापरवाही न करें। पुरानी व्याधि बाधा का कारण बन सकती है। वरिष्ठजनों की सलाह मानें तथा विवेक से कार्य करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। कार्य में अवरोध उत्पन्न हो सकता है। धनहानि के योग हैं।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। चिंता रह सकती है। जोखिम न उठाएं। आर्थिक उन्नति के लिए बनाई गई योजना फलीभूत होगी।कार्यस्थल पर मनोनुकूल परिवर्तन संभव है। आय बनी रहेगी। रुके कार्य पूर्ण होंगे। मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। तीर्थाटन का मन बनेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सौभाग्य वृद्धि होगी। यात्रा में सावधानी आवश्यक है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। राजकीय बाधा दूर होगी।
??♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
अपेक्षित कार्यों में विलंब से चिड़चिड़ापन रहेगा। व्यवसाय में ध्यान दें। लाभ होगा। जल्दबाजी से बचें। विवाद को बढ़ावा न दें। अकारण क्रोध रहेगा। जोखिम व जमानत के का कार्य टालें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
जोखिम व जमानत के कार्य टालें। पार्टनरों से मनोनुकूल सहयोग मिलेगा। राजभय रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यस्तता रहेगी। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। बड़ा लाभ होगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। यात्रा लाभदायक रहेगी।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
विरोधियों का पराभव होगा। नए लोगों से मिलना होगा। कार्य आसानी से संपन्न होंगे। पार्टी व पिकनिक की योजना बनेगी। थकान महसूस होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। शांति बनाए रखें। बुरी सूचना प्राप्त हो सकती है। किसी अपने का व्यवहार दिल को ठेस पहुंचा सकता है। नकारात्मकता रहेगी। विरोध होगा। पुराना रोग उभर सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
भाग्य का साथ मिलेगा। लापरवाही से हानि होगी। थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। थकान महसूस होगी। परिवारजनों का सहयोग मिलेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। उत्साह में वृद्धि होगी।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
किसी प्रसिद्ध व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा। विवाद न करें। कार्य में निरंतरता बनी रहेगी। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। उन पर व्यय होगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
लाभ में वृद्धि होगी। कार्य की बेहतरी रहेगी। कोई बड़ा कार्य मनोनुकूल बनेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कुसंगति से बचें। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। समय अनुकूल है। भेंट व उपहार की प्राप्ति के योग हैं।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो |
।। शुभम भवतु ।।
???? भारत माता की जय ??
।। सुप्रभातम् ।।
।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 23 जनवरी 2021 शनिवार संवत् 2077 मास पौष शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि रात्रि 08:51 बजे तक रहेगी पश्चात् एकादशी तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 07:18 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:01 बजे होगा ।कृतिका नक्षत्र रात्रि 09:27 बजे तक रहेगा पश्चात् रोहिणी नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा वृषभ राशि मे दिनरात भ्रमण करते रहेंगे । आज का राहुकाल प्रातः 09:53 से 11:14 बजे तक रहेगा । अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:13 से 12:57 बजे तक रहेगा । दिशाशूल पूर्व दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो उडद का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।
ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351
आज का राशिफल
मेष :~ परिवार और कार्य क्षेत्र में समझौता पूर्ण व्यवहार संघर्ष टालेंगे । वाणी पर नियंत्रण नहीं होने से वाद – विवाद या झगड़े की संभावना है । स्त्री वर्ग से लाभ होगा । मन की उदासी नकारात्मक विचार लाएँगी ।
वृषभ :~ विचारों की दृढ़ता से आप सावधानी पूर्वक काम करेंगे । व्यवस्थित रूप से आर्थिक आयोजन करेंगे । अपनी कलात्मक सूझ को निखार सकेंगे । कौटुंबिक सुख – शांति रहेगी । धन लाभ की संभावना हैं ।
मिथुन :~ आपकी वाणी या व्यवहार आज गलतफहमी पैदा कर सकते हैं । कुटुंबीजनों तथा सगे – सम्बंधियों से संभलकर रहे । बीमारी या दुर्घटना से सावधानी रखें । मान प्रतिष्ठा को हानि पहुँचेगी । खर्च की मात्रा बढ़ेगी ।
कर्क :~ आर्थिक आयोजनों और नए कार्य की शुरूआत के लिए उत्तम दिन है । व्यापार – धंधे में लाभ , नौकरी में पदोन्नति और आय वृद्धि होने से आप खूब आनंद और संतोष होगा । मित्र , पत्नी , पुत्र से शुभ समाचार मिलेगा ।
सिंह :~ नौकरी तथा व्यवसाय में लाभदायक और सफल दिन है । कार्यक्षेत्र में वर्चस्व और प्रभाव बढेगा । भरपूर आत्मविश्वास और दृढ़ मनोबल से कार्य सरलता से होगा । उच्च पदाधिकारियों द्वारा काम की कदर होगी । पदोन्नति की संभावना है । पिता से लाभ होगा । जमीन तथा वाहन सम्बंधी कामकाज के लिए समय अनुकूल है ।
कन्या :~ आपका आज का दिन धार्मिक प्रवृत्तियों में बीतेगा । किसी तीर्थ स्थान के संयोग होंगे । विदेश यात्रा के अवसर आएंगे । भाई – बंधुओं से लाभ होगा । आफिस में उच्च पदाधिकारियों से संभलकर रहें । आर्थिक लाभ मिलेगा ।
तुला :~ आकस्मिक धन लाभ है । आध्यात्मिक प्रवृत्तियाँ तथा सिद्धियों के लिए उत्तम दिन है । स्वास्थ्य का ध्यान रखे । हितशत्रु आपका अहित करने का प्रयास करेंगे । जलाशय और स्त्री वर्ग से बचे । ईश्वरभक्ति औऱ चिंतन शक्ति मन को शांति देगी ।
वृश्चिक :~ दैनिक घटना चक्र में आज परिवर्तन आएगा । आज आप मौज – मस्ती और मनोरंजन के मूड में होंगे । इसमें मित्रों , कुटुंबीजनों का साथ मिलेगा । सार्वजनिक मान- प्रतिष्ठा बढ़ेगा । नए परिधान और वाहनसुख प्राप्त होगा। भागीदारी से लाभ होगा ।
धनु :~ नौकरी वालों के लिए लाभ का दिन है । लाभ की संभावना है । घर में आनंद का वातावरण रहेगा । नौकर और सहकर्मीगण आपको सहायक बनेंगे । कार्य में सफलता और यश मिलेगा । विरोधी और हितशत्रु अपनी चाल में नाकामयाब होंगे । स्त्री मित्रों से मुलाकात होगी ।
मकर :~ कला तथा साहित्य में रुचि रखने वाले व्यक्ति आज अपने कार्यक्षेत्र में विशेष योगदान दे सकेंगे । अपनी रचनात्मक और सृजनात्मक शक्तियों का परिचय कराएंगे । प्रेमी परस्पर घनिष्ठता रहेगी , मुलाकात रोमांचक बनेगी । शेयर – सट्टा से लाभ होगा । संतानों के प्रश्न हल होंगे । मित्रों से लाभ होगा ।
कुंभ :~ स्वभाव में भावुकता अधिक होने से मानसिक बेचैनी रहेगी । आर्थिक आयोजन होगा । माता से अधिक प्रेम होगा । स्त्रियों को सौंदर्य प्रसाधन , वस्त्र या आभूषणों की खरीदी करेंगे । विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी । स्वभाव में हठीलापन रहेगा ।
मीन :~ कार्य में सफलता और महत्त्वपूर्ण निर्णय हेतु आज उत्तम दिन है । आपके विचारों में स्थिरता रहेगी , जिससे कार्य अच्छी तरह हल करेंगे । कलाकारों को अपनी कला प्रदर्शित का मौका मिलेगा और उसकी प्रशंसा भी होगी । मित्रों के साथ छोटी यात्रा या पर्यटन होगा । प्रतिस्पर्धियों पर विजय होगी । ( डाँ. अशोक शास्त्री )
।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।