आज का राशिफल एवं पंचांग

 ।। ?️ ।।
??जय श्री राम??
    ?? सुप्रभातम् ??
?««« आज का राशिफल एवं पंचांग »»»?
कलियुगाब्द…………………..5122
विक्रम संवत्………………….2077
शक संवत्…………………….1942
मास…………………………….पौष
पक्ष…………………………….शुक्ल
तिथी…………………………चतुर्दशी
रात्रि 01.14 पर्यंत पश्चात पूर्णिमा
रवि…………………………उत्तरायण
सूर्योदय………..प्रातः 07.08.11 पर
सूर्यास्त………..संध्या 06.11.42 पर
सूर्य राशि………………………..मकर
चन्द्र राशि………………………मिथुन
गुरु राशि………………………..मकर
नक्षत्र…………………………..पुनर्वसु
रात्रि 03.44 पर्यंत पश्चात पुष्य
योग…………………………..विष्कुम्भ
रात्रि 08.51 पर्यंत पश्चात प्रीती
करण…………………………….गरज
दोप 01.15 पर्यंत पश्चात वणिज
ऋतु………………………………हेमंत
दिन…………………………….बुधवार
?? आंग्ल मतानुसार :-
27 जनवरी सन 2021 ईस्वी ।
?‍? राहुकाल :-
दोपहर 12.39 से 02.01 तक ।
उदय लग्न मुहूर्त :-
मकर
06:21:21 08:08:33
कुम्भ
08:08:33 09:42:00
मीन
09:42:00 11:13:15
मेष
11:13:15 12:53:58
वृषभ
12:53:58 14:52:35
मिथुन
14:52:35 17:06:16
कर्क
17:06:16 19:22:27
सिंह
19:22:27 21:34:16
कन्या
21:34:16 23:44:55
तुला
23:44:55 25:59:33
वृश्चिक
25:59:33 28:15:43
धनु
28:15:43 30:21:21
? दिशाशूल :-
उत्तरदिशा – यदि आवश्यक हो तो तिल का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।
☸ शुभ अंक……………………..9
? शुभ रंग……………………..हरा
⚜️ चौघडिया :-
प्रात: 08.32 से 09.54 तक अमृत
प्रात: 11.16 से 12.38 तक शुभ
दोप 03.22 से 04.44 तक चंचल
सायं 04.44 से 06.06 तक लाभ
रात्रि 07.44 से 09.22 तक शुभ ।
? आज का मंत्र :-
|| ॐ महादेवाय नम: ||
? संस्कृत सुभाषितानि :-
परस्मिन् बन्धुवर्गे वा मित्रे द्वेष्ये रिपौ तथा ।
आत्मवद्वर्तितव्यं हि दयैषा परिकीर्तिता ॥
अर्थात :-
परायों के साथ, वैसे हि अपनों के साथ, मित्र, द्वेष्य (जिनका द्वेष है उनसे), और शत्रु के साथ खुद से करते हैं वैसा वर्तन करना चाहिए । इसी को दया कह्ते हैं ।
? आरोग्यं :-
गला बैठने पर घरेलू उपचार –
2. शहद –
शहद गले के लिए एक दवा की तरह कार्य करता है, जो गले की सूजन और गले के दर्द को दूर करता है। शहद का जीवाणुरोधी गुण गले में खराश को ठीक कर सकता हैं। यह गले को शांत करने में मदद कर सकता है। बीमार होने पर इसका एक और फायदा है। शोध से पता चलता है कि शहद खांसी की दवाओं की तरह काम करता है।
⚜ आज का राशिफल :-
? राशि फलादेश मेष :-
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
दूर के शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बढ़ेगी। जोखिम न लें।
? राशि फलादेश वृष :-
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
किसी बड़ी समस्या का हल सहज ही प्राप्त होगा। शत्रुओं का पराभव होगा, फिर भी सावधानी आवश्यक है। थकान महसूस होगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। सुख के साधनों पर व्यय अधिक होगा।
?? राशि फलादेश मिथुन :-
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। पारि‍वारिक समस्याएं बनी रहेंगी। मतभेद हो सकता है। पुरानी व्याधि उठ सकती है। विवाद से क्लेश होगा। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा।
? राशि फलादेश कर्क :-
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। अचानक बड़ा लाभ हो सकता है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी।
? राशि फलादेश सिंह :-
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
बेवजह विवाद हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। लेन-देन में सावधानी आवश्यक है। व्यवसाय में वृद्धि होगी। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। पुराना रोग उभर सकता है। दूसरों से अपेक्षा न करें। जल्दबाजी न करें।
??‍♀️ राशि फलादेश कन्या :-
(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
बाहर जाने की योजना बनेगी। आय के स्रोतों में वृद्धि के योग हैं। प्रसन्नता रहेगी। किसी अपरिचित व्यक्ति की बातों में न आएं। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा।
⚖ राशि फलादेश तुला :-
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
जल्दबाजी से हानि संभव है। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। किसी अपने का व्यवहार हृदय को चोट पहुंचा सकता है। यात्रा में सावधानी रखें। नेत्र पीड़ा हो सकती है। प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें। लेन-देन में सावधानी रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यवसाय ठीक चलेगा।
? राशि फलादेश वृश्चिक :-
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
शारीरिक कष्ट संभव है। कानूनी अड़चन दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। राजभय रहेगा। जल्दबाजी से बचें। बाहर जाने का मन बनेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। प्रमाद न करें।
? राशि फलादेश धनु :-
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
भूमि व भवन इत्यादि खरीदने की योजना बनेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। विवाद से बचें। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। भय, पीड़ा व चिंता का माहौल बन सकता है। आंखों में पीड़ा हो सकती है। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाग्य का साथ पूरा-पूरा रहेगा।
? राशि फलादेश मकर :-
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। रोजगार में वृद्धि होगी। मित्र व संबंधियों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। विवाद न करें।
? राशि फलादेश कुंभ :-
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
स्वास्थ्य खराब हो सकता है। भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। बनते कामों में अड़चन आएगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। दु:खद समाचार मिल सकता है। दौड़धूप अधिक होगी। धैर्य रखें। बुद्धि से समस्याएं दूर होंगी।
? राशि फलादेश मीन :-
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
रोजगार में वृद्धि तथा प्रसन्नता बनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। पुराने अटके कार्य पूर्ण होंगे। चोट व रोग से बचें। प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्य की प्रशंसा होगी। थकान रहेगी। जल्दबाजी न करें।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
।। ? शुभम भवतु ? ।।
???? भारत माता की जय ??
।। सुप्रभातम् ।।

।। संस्था जय हो ।।
।। दैनिक राशि – फल ।।
आज दिनांक 27 जनवरी 2021 बुधवार संवत् 2077 मास पौष शुक्ल पक्ष की चतर्दशी तिथि मध्य रात्रि पश्चात् 01:11 बजे तक रहेगी पश्चात् पूर्णिमा तिथि लगेगी । आज सूर्योदय प्रातःकाल 07:19 बजे एवं सूर्यास्त सायं 06:04 बजे होगा । पुनर्वसु नक्षत्र मध्य रात्रि पश्चात् 03:41 बजे तक रहेगा पश्चात् पुष्य नक्षत्र आरंभ होगा । आज का चंद्रमा मिथुन राशि मे रात्रि 09:47 बजे तक भ्रमण करते हुए कर्क राशि मे प्रवेश करेंगे । आज का राहुकाल दोपहर 12:36 से 01:57 बजे तक रहेगा । दिशाशूल उत्तर दिशा मे रहेगा यदि आवश्यक हो तो तिल का सेवन कर यात्रा आरंभ करे ।। जय हो ।।

ज्योतिषाचार्य
डाँ. पं. अशोक नारायण शास्त्री
श्रीमंगलप्रद् ज्योतिष कार्यालय
245 , एम. जी. रोड ( आनंद चौपाटी ) धार , एम. पी.
मो. नं. 9425491351

आज का राशिफल

मेष :~ विचारों की अस्थिरता आपको उलझन में डालेगी । नौकरी – व्यवसाय में स्पर्धायुक्त वातावरण रहेगा , जिसमें से बाहर आने की कोशिश मे कामयाब होंगे । नए कार्य के लिए प्रेरित होंगे छोटे – प्रवास की संभावना है । बौद्धिक तथा लेखन कार्य के लिए अच्छा दिन है । महत्त्वपूर्ण निर्णय न ले ।

वृषभ :~ मन की दुशिधा ठोस निर्णय नही ले सकेंगे । परिणाम स्वरूप हाथ में आए हुए अवसर खोएँगे । झक्वी व्यवहार से संघर्ष की संभावना है । लेखक , कारीगर , कलाकारों को कौशल प्रदर्शन का अवसर मिलेगा । आपकी वाकपटुता आपका कार्य संपन्न करेगी और दूसरे को मोहित करेगी । नए कार्य की शुरुआत के लिए दिन अच्छा नही है ।

मिथुन :~ आज लाभदायक दिन की आशा रख सकते हैं । सुबह से ताजगी और प्रसन्नता होगी । मित्रों तथा सगे – सम्बंधियों के साथ उत्तम भोजन का आनंद लेंगे । आर्थिक लाभ मिलने के साथ – साथ कहीं से गिफ्ट प्राप्त होने से खुश होंगे । सभी के साथ मिलकर आनंददायक प्रवास की संभावना है ।

कर्क :~ शरीर और मन में बेचैनी तथा अस्वस्थता रहेगी । मन की संदिग्धता और दुविधा से अनिर्णय की स्थिति रहेगी । विशेष रूप से पारिवारिक मनमुटाव से मन में उदासी बढ़ेगी । माताजी का स्वास्थ्य चिंता का कारण बनेगा । खर्च बढ़ेगा । गलतफहमी या वाद – विवाद से दूर रहे ।

सिंह :~ आज आपको विविध लाभ मिल सकता है । ऐसे में मन का ढ़िलापन लाभ से वंचित न कर दे , इसका ध्यान रखे । मित्र – मंडल एवं स्त्री वर्ग और बुजुर्गों से लाभ होगा । नौकरी व्यवसाय में पदोन्नति और आय मे वृद्धि होगी । पुत्र तथा पत्नी से लाभ होगा ।

कन्या :~ नए कार्य शुरू करने के लिए निर्मित योजनाओं को अमल में लाने का आज उत्तम समय है । व्यापार में लाभ होगा । वसूली के पैसे वसूल कर सकेगे । नौकरी वालों की पदोन्नति हो सकती है । पिता की से लाभ होगा । परिवार में आनंद – उत्साह का वातावरण रहेगा । गृहस्थजीवन में मेल – जोल रहेगा । सरकारी कामकाज पूरे होंगे और स्वस्थता से दिन व्यतीत करेंगे ।

तुला :~ लंबी दूरी की यात्रा या धार्मिक स्थान की मुलाकात होगी । विदेश यात्रा के लिए अनुकूलता रहेगी । फिर भी आपको संतान और स्वास्थ्य की चिंता रहेगी । नौकरी वालों को उच्च पदाधिकारियों तथा सहकर्मियों का सहयोग नहीं मिलेगा । विरोधियों या प्रतिस्पर्धियों के साथ चर्चा में गहरे न उतरे । खर्च होगा ।

वृश्चिक :~ आज का दिन बिना किसी प्रवृत्ति के सावधानीपूर्वक व्यतीत करे । नए कार्य आरम्भ न करें । क्रोधावेश और अनैतिक आचरण आपको कठिनाई में डाल सकते हैं । समय से भोजन नहीं मिलेगा । राजकीय अपराधी प्रवृत्तियों से दूर रहे और नए सम्बंध बनाए । दुर्घटना से बचें । इष्टदेव का नाम स्मरण राहत देगा ।

धनु :~ बौद्धिक , तार्किक , विचार – विनिमय और लेखन कार्य के लिए शुभ दिन है । मनोरंजन , प्रवास , मित्रों के साथ मिलन – मुलाकात , सुंदर भोजन और वस्त्र परिधान , विपरीत लिंगीय पात्रों के साथ की निकटता आज के दिन को आनंदित और रोमांचित बनाएगा । भागीदारी में लाभ होगा । जीवनसाथी के साथ के सम्बंधों में अधिक धनिष्ठता रहेगी । सार्वजनिक मान – सम्मान में वृद्धि होगी ।

मकर :~ आपके व्यापार – धंधे का विकास होगा । आर्थिक रूप से लाभदायक दिन होने से पैसे की लेन – देन में सरलता रहेगी । परिवार में सुख – शांति रहेगी । कार्यकर्ता तथा अधीनस्थ लोगों का सहयोग मिलेगा । प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेगे । मात्र कानूनी गुत्थियों से थोड़ा सावधान रहे ।

कुंभ :~ आज आपको संतान और स्वास्थ्य की चिंता रहेगी । अपच , पेट – दर्द से परेशान होंगे । विचारों में तेजी से परिवर्तन से मानसिक अस्थिरता रहेगी । आज नए कार्यों का आरंभ न करे । यात्रा प्रवास मे कठिनाई आएँगी । इसलिए स्थगित रखे ।

मीन :~ शारीरिक – मानसिक भय रहेगा । पारिवारिक वाद – विवाद होगा । माताजी का स्वास्थ्य खराब होगा । अनचाही घटनाओं से आपमे उत्साह नही रहेगा । अनिद्रा से परेशान रहेंगे । धन और कीर्ति की हानि होगी । स्त्री तथा पानी से दूर रहे । स्थाई संपत्ती तथा वाहन आदि की समस्याएँ चिंता पैदा करेंगी ।( डाँ. अशोक शास्त्री )

।। शुभम् भवतु ।। जय सियाराम ।।
।। जय श्री कृष्ण ।। जय गुरुदेव ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *